कुल पाठक

बुधवार, 2 जनवरी 2019


नवगछिया से राजेश भारती की रिपोर्ट
भारतीय गौरव अवॉर्ड 2019 से सम्मानित होगा भ्रमरपुर का अभिषेक मिश्र शानू

नारायणपुर: न किसी  से ईष्या , ना किसी से कोई होड़….. मेरी अपनी मंजिलें, मेरी अपनी दौड़…  ये कहना है नारायणपुर के भ्रमरपुर की धरती का नवोदित उभरता सितारा अभिषेक मिश्र शानू का। अभिषेक शानू नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर गांव रहने वाले हैं। अभिषेक का चयन खेलों की धरती हरियाणा के जाट कॉन्फेंस हॉल (जाट भवन) में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय प्रतिभा गौरव अवॉर्ड के लिए किया गया है। यह सम्मान आगामी तेरह जनवरी को प्रदान किया जाएगा। इस अवॉर्ड को हासिल करने वाले अभिषेक पूरे भारत के इकलौते कॉमेंटेटर होंगे। अभिषेक ने पंद्रह वर्ष की उम्र में अन्तर्राष्ट्रीय मैच की कमेंट्री के साथ-साथ फिरोजशाह कोटला स्टेडियम से भी कमेंट्री कर रिकॉर्ड स्थापित किया है।  कमेंट्री के साथ मातृभाषा हिन्दी की भी खूब सेवा कर रहे हैं। अभिषेक ने हाल में ही टेलीविजन स्क्रीन पर भी अपना जौहर दिखाया था। कार्यक्रम के सूत्रधार कुलविंदर बेनवाल ने बताया कि अभिषेक के जैसे प्रतिभा को सम्मानित कर देश को बल मिलता है। ऐसे युवा की जरूरत देश को होती है।अभिषेक के साथ अवॉर्ड देश के 100 शख्सियत को मिलना है जिसमें पद्मश्री विजय शाह, दादरी से लिम्का बुक रिकॉर्ड दिनेश शर्मा, गोल्ड मेडलिस्ट दीपक कुमार, नई दिल्ली से मॉडल श्रेया पुरवार आदि शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें