कुल पाठक

सोमवार, 21 जनवरी 2019

नारायणपुर : रसोइया संघ ने तेरह सूत्री माँग के लिये प्रखंड परिसर में दिया धरना

Gosaingaon Samachar
नवगछिया से राजेश भारती की रिपोर्ट

नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर प्रखंड परिसर में  रसोइया संघ ने तेरह सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया। धरना की अध्यक्षता रसोइया संघ की प्रखंड अध्यक्ष सुभद्रा देवी ने किया।  दलित पौनिया शोषण मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह पर्चा धारी,निरंजन चौधरी, अधिवक्ता रंजीत मंडल, मो शमसाद ने कहा कि रसोइया को सरकारीकर्मी का दर्जा का दर्जा मिले,वेतनमान दिया जाए।रसोइया को वर्दी देने की माँग, पेंशन का लाभ आदि शामिल है।साल में बारह माह का पूर्ण भुगतान करे सरकार।सेवानिवृती के बाद रसोइया को छह हजार मासिक पेंशन देने का नियम सरकार को लागू करना चाहिए।धरना के बाद प्रखंड में एक ज्ञापन दिया गया।धरना में हेमलता देवी, माला देवी मंजू देवी, शिरोमणि देवी, रेणु देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी, मीरा देवी संतोषी देवी, शांति देवी, जयंति देवी, लक्ष्मी देवी,सुंदरी देवी, खेरो खातुन आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें