कुल पाठक

रविवार, 9 अगस्त 2020

भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने कदवा के 185 बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे सुखा राशन GS NEWS


 ढोलबज्जा: रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल व धमदाहा विधानसभा प्रभारी गौतम यादव उर्फ बंटी यादव ने अपने सहयोग से खैरपुर कदवा पंचायत के महादलित टोला बेलसंडी में 175 एवं डोमासी के 10 बाढ़ पीड़ितों के बीच सुखा राशन का वितरण किया. साथ हीं पशुओं की चारा के लिए पशुपालक विभाग व नवगछिया पदाधिकारियों से बात कर सरकारी मदद पहुंचाने की मांग भी किया है. इस मौके पर भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक सुबोध कुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवनारायण सिंह, प्रखंड महामंत्री शुभाशीष कुमार, उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार उर्फ प्रभाष यादव, शक्ति केंद्र प्रमुख पंकज जायसवाल, मोहम्मद वजीर व प्रशांत जी के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें