कुल पाठक

गोपालगंज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गोपालगंज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 23 जुलाई 2020

बिहार के गोपालगंज मे एक और पुल का एप्रोच पथ में दरार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था उद्घाटन GS NEWS

बिहार के गोपालगंज जिले में गंडक नदी पर बने एक और महासेतु के एप्रोच रोड में दरार आ गयी है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश ने किया था और इसे भी सत्तरघाट पुल बनाने वाली ही वशिष्टा कंपनी ने बनाया था।
जिले में गंडक नदी पर सदर प्रखंड के राजवाही गांव के समीप जादोपुर-मंगलपुर महासेतु के एप्रोच रोड में दरार आ गयी है। इस महासेतु का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने वर्ष 2015 में किया था। इस महासेतु का निर्माण भी वशिष्टा कंपनी के द्वारा कराया गया है। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले जिले के बैकुंठपुर प्रखंड में स्थित नवनिर्मित सत्तरघाट पुल का एप्रोच रोड भी बाढ़ के पानी में कट गया था। इस पुल का निर्माण भी वशिष्टा कंपनी ने कराया है।
महासेतु से करीब 300 मीटर के आगे ही राजवाही गांव के समीप एप्रोच रोड पर पुलिया है, वहीं पर दरार आयी है। नदी के तेज बहाव के कारण एप्रोच रोड में दरार आयी और उसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने गोपालगंज को बेतिया जिले से जोड़नेवाले उक्त महासेतु पर वाहनों के परिचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है। जबकि, एप्रोच रोड में दरार आने से प्रशासनिक महकमे व दियारावासियों में हड़कंप मच गया है। 
उधर, स्थानीय निवासियों व जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से दरार को भरने की कोशिश की जा रही है। बताया गया कि वर्तमान समय में गंडक नदी में साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है। जिससे जिले में कई जगहों पर तटबंधों व छरकियों पर भी दबाव बना हुआ है। इसी बीच गुरुवार की सुबह जादोपुर-मंगलपुर महासेतु में दरार आने से स्थित और विकट हो गयी है।

शनिवार, 4 जुलाई 2020

गोपालगंज:- जेडीयू विधायक पप्पू पांडे के करीबी शख्स को बाइक सवारों ने दिनदहाड़े मारी गोली GS NEWS

बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने के नयागांव तुलसिया में जदयू विधायक अमरेन्द्र पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय के करीबी एक शख्स को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना शनिवार की सुबह की बतायी जा रही है।
जख्मी 65 वर्षीय नागेंद्र तिवारी को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर किया गया है। घायल नागेंद्र तिवारी के पुत्र रितेश तिवारी जिप अध्यक्ष मुकेश पांडेय के खास माने जाते है।
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे एक बाइक पर सवार दो युवक तुलसिया गांव के नागेंद्र तिवारी के दरवाजे पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए ।फायरिंग के दौरान एक गोली नागेंद्र तिवारी के पैर में लग गई। बाद में परिजनों ने उनको हथुआ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया गया है।
घायल नागेंद्र तिवारी बिहार पुलिस के हवलदार के पद से रिटायर हुए थे। इधर घटना की सूचना पर हथुआ एसडीपीओ अशोक कुमार चौधरी, मीरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सतीश कुमार हिमांशु, मीरगंज थानाध्यक्ष शशि रंजन, हथुआ इंस्पेक्टर अशोक राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हैं।