Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर गाँव में बिजली के पोल चढ़ कर काम करने के समय मानव बल ब्रजेश कुमार विद्युत प्रवाहित ग्यारह हजार वोल्ट की तार के चपेट में आने से झुलस गया। इसकी मदद के लिये जब भमरपुर गाँव का अमर उसे बचाने का प्रयास करने लगा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की झुलसे हालत में नारायणपुर में एक निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया। जहाँ दोनों खतरे से बाहर है। इस घटना से मानव बल में विभाग के प्रति आक्रोश है। मानव बल मो शरीफ, गिरधारी, शंकर पोद्दार, सुभाष दास ने बताया कि घटना के बाद विभाग का कोई अधिकार हाल जानने या घटना की जानकारी तक लेने नहीं आया। हमलोगों से विभाग मनमाना काम करवाती है। छह माह से मानदेय नहीं दिया गया है। हमारी समस्या सुनने वाला कोई।नहीं नहीं है। इस सभी समस्या पर मंगलवार को ग्यारह बजे विद्युत उपकेंद्र नारायणपुर में मानव बल सामूहिक बैठक करके विभाग की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।