कुल पाठक

सीतामढ़ी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सीतामढ़ी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 12 जून 2020

बिहार: भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस ने पांच भारतीय को मारी गोली, एक की मौतGS NEWS



बिहार में सीतामढ़ी के सोनबरसा में भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को नेपाली पुलिस ने पांच भारतीयों को गोली मार दी, जिसमें विकेश कुमार (25 वर्ष) नाम के युवक की मौत हो गई। तीन अन्य जख्मी लोगों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक जख्मी युवक को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि नेपाल पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।                                                                                                                           
                                                                                                 

बताया जा रहा है कि सोनबरसा प्रखंड स्थित मलंगवा बॉर्डर के पर्सा गांव के समीप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे भारतीय पर आर्म्स पुलिस फोर्स (नेपाल फोर्स) ने फायरिंग की। उनमें से चार को आनन-फानन में इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की मौत हो गई।                                                                                                                   

एसएसबी 51वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है और जांच की जा रही है। नेपाली प्रहरी का कहना है कि वे लोग उन लोंगों का हथियार छीनने का प्रयास कर रहें थे। इसी दौरान गोली चलानी पड़ी। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि मृतक की पहचान विकेश यादव के रूप में की गई है।

वहीं शहर के निजी अस्पताल में भर्ती उदय शर्मा, उमेश राम व शिवदयाल यादव को भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं एक नागेन यादव का इलाज नेपाली पुलिस की अभिरक्षा में हो रहा है। उधर, गोली की घटना के बाद बॉर्डर पर तनाव व्याप्त है। एसएसबी व स्थानीय पुलिस मौके पर कैंप किए हुए है।
आपको बता दें कि भारत और नेपाल के बीच फिलहाल नक्शा को लेकर तनातनी चल रही है। नेपाल के नए नक्शे में कालापानी और लिपुलेख को शामिल किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी विवाद पर बातचीत को लेकर संशय हो गया है। इस नए नक्शे में नेपाल ने कुल 395 वर्गकिलोमीटर के इलाके को अपने हिस्से में दिखाया ह। इसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के अलावा गुंजी, नाभी और काटी गांव भी शामिल हैं।

रविवार, 10 मई 2020

सीतामढ़ी में प्रधानाध्यापक सहित दो को गोली मारकर किया जख्मी GS NEWS


सीतामढ़ी में लॉक डाउन के बीच चकमहिला के वार्ड नंबर चार में एक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत दो लोगों पर बदमाशों ने गोली चला कर सनसनी मचा दी है.  इस गोलीकांड की घटना से आसपास के ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है.

मिली जानकारी के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला गांव में शनिवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने चकमहिला गांव के वार्ड नं चार निवासी ललितेश्वर कुमार यादव व उनके मित्र नथुनी अंसारी को गोली मारकर जख़्मी कर दिया. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीतामढ़ी शहर के नंदीपत मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.
बताया गया है कि ललितेश्वर यादव बाजपट्टी थाना क्षेत्र एक मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक है. इनकी उम्र 55 वर्ष बताई गई है. इनके मित्र नथुनी बाजपट्टी बसहा के निवासी है. जो पेशे से पत्रकार है। घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे एवं मामले की छानबीन में जुट गए हैं. वहीं, नगर सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, नगर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं।