कुल पाठक

char bacchon ke ma ne pathar se kuchal kuchal kar mar dala लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
char bacchon ke ma ne pathar se kuchal kuchal kar mar dala लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 24 अप्रैल 2017

चार बच्चों की माँ नें पति को ईंट - पत्थर से कुचल - कुचल कर मार डाला

भागलपुर ।
प्यार का नशा एेसा चढ़ा कि पत्नी ने पति की हत्या की खौफनाक साजिश रची और प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। शनिवार की देर रात एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर बेडरूम में ही पति की जान ले ली। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना खगड़िया जिले के बारूण गांव की है। पति के रहते पत्नी का दूसरे शख्स से संबंध था इस बात की भनक जब पति को लगी तो उसने पत्नी को ऐसा न करने की चेतावनी दी थी, लेकिन पत्नी ने इसके बाद अपने आशिक के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी  चंद्रिका देवी ने प्रेमी दीपक सिंह के साथ मिलकर अपने पति फेंकन सिंह (32) की शनिवार को बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपित महिला चार बच्चों की मां है।

जानकारी के अनुसार फेंकन सिंह रात में रामधुनी सुनकर वापस आए थे। उनके आते ही चंद्रिका देवी ने दीपक सिंह के साथ मिलकर ईंट-पत्थरों से अपने पति के सिर को चूर कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वहां मृतक के चाचा सत्तन दास वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि चंद्रिका देवी के हाथ खून से सने हैं। इस दौरान उसका प्रेमी दीपक सिंह फरार हो चुका था।

आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बेलदौर थानाध्यक्ष शशि कुमार ने मौके पर पहुंचकर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया।

लोगों के अनुसार पिछले एक वर्ष से आरोपित महिला का पड़ोसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले दिनों इसी बात को लेकर पति ने चंद्रिका देवी की पिटाई भी की थी। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मामले में मृतक के चाचा सत्तन दास के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रेमी दीपक सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।