कुल पाठक

शुक्रवार, 8 मार्च 2019

नारायणपुर : महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर(नवगछिया): प्रखंड के जीविका कार्यालय नारायणपुर में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका दीदी द्वारा  कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन सफलता एवं प्रकाश जीविका महिला संकुल संघ के अध्यक्षों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली, भाषण, गीत संगीत एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्यो के लिए जीविका के केडर को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधन बी एन विहंगम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़ रही है जीविका के माध्यम से महिलाएं सशक्त हुई हैं। मंच का संचालन सामुदायिक समन्वयक सरिता कुमारी ने किया। सभा को सफलता जीविका महिला संकुल संघ के मीडिया प्रभारी गौतम कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं जोरशोर से आगे बढ़ रही है। मौके पर जीविका कर्मी उत्तम आनंद भारती, सुमन कुमार सिंह ,अनिल कुमार, रामदेव कुमार सुमन, रवि कुमार, रंजीत कुमार, सपना कुमारी ,नूतन कुमारी और सैकड़ों जीविका दीदी उपस्थित थे।


गुरुवार, 7 मार्च 2019

भागलपुर : नारियों से हीं सृष्टि का अस्तित्व:कुंदन सागर, महिला दिवस पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में मिली अव्वल,महिला दिवस पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Gosaingaon Samachar

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र भागलपुर के द्वारा छोटी खंजरपुर स्थित कुमार क्विज में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुमार गौरव के नेतृत्व में मैखिक क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । क्वीज में देश के सभी क्षेत्रों की प्रथम महिला , दुनियाँ भर में विशिष्ट कार्य करने वाली महिला एवं वर्तमान केंद्र सरकार और विभिन राज्यों में लड़कियों , महिलाओं से सम्बंधित योजनाओं से सम्बंधित सवाल पूछे गए।इस प्रतियोगिता में मिली कुमारी, नेहा यादव एवं पूजा भारती ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र भागलपुर के यू एन जिला युवा समन्वयक कुंदन सागर ने कहा कि हमारी नारी शक्ति अब अबला नहीं सबल है ,देस के हर क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही है। नारी से हीं सृष्टि है , नारी है तो सृष्टि है। उन्हें समाज में उचित स्थान देकर हीं हम राष्ट्र की उन्नति कर सकते है ।वहीं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुमार गौरव ने कहा कि क़ानूनी तौर पर महिलाओं को हक देने , महिला सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने से कुछ नहीं होता है जब तक हम पुरुष समाज की मानसिकता नहीं बदलेगी तबतक कानून से कुछ नहीं होगा । मातृशक्ति को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। मौके पर देव राज मनोज कुमार ,मृत्युंजय कुमार गुड़िया कुमारी खुसबू पासवान ,पूजा कुमारी,स्वेता ,विष्णु प्रिया, स्नेहा सहित दर्जनों छात्राएं मौजूद थीं।




नवगछिया : बाजार समिति पुलिस लाइन के पास से विक्षिप्त स्थिति में अज्ञात शव बरामद


Gosaingaon Samachar
नवगछिया पुलिस लाइन के समीप बाजार समीति के गोदाम के समीप से गुरुवार सुबह सात बजे करीब विक्षिप्त स्थिति में एक अज्ञात युवक का शव विक्षिप्त स्थिति में बरामद किया गया ।पुलिस लाइन के समीप  दुकानदारों ने बताया कि कई दिनों से मानसिक रूप से पीड़ित था , इधर - उधर घूमता रहता था । अज्ञात युवक के शव की पहचान नही हो पाई है , उम्र लगभग तीस वर्ष के करीब बताया जा रहा है ।वही स्थानीय पुलिस के मदद से अज्ञात शव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया ,जहाँ पोस्टमार्टम किया गया ।

नवगछिया के गोपाल गौशाला परिसर में श्री श्री 108 अनुकूल चंद्र जी महाराज का 131 वां जन्मोत्सव का होगा आयोजन

Gosaingaon Samachar
नवगछिया : अनुमंडल के गोपाल गौशाला में दिनांक 10 - 3 - 2019 दिन रविवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी महाराज का 131 वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा ।  कार्यक्रम में उषा कीर्तन, शहनाई वादन, विनती प्रार्थना, वाणी पाठ और जन्म लग्न घोषणा आदि  होगा । जिसमे सुबह 8:30 से 11:00 बजे तक कीर्तन के साथ नगर परिभ्रमण के बाद 11:00 बजे से 1:30 तक धर्मसभा एवं ठाकुर जी का भजन तदोपरांत 1:00 बजे भंडारा का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से मातृ सम्मेलन एवं संध्या 5:48 से समवेत विनती प्रार्थना एवं वाणी पाठ का आयोजन होगा । आयोजन को सफल बनाने में उत्सव अध्यक्ष विजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष कमल किशोर पोद्दार एवम सचिव सुभाष कुमार अग्रवाल लगे हुए हैं।

नवगछिया के श्रीपुर में दो पक्षों मे जमकर मारपीट ,पाँच घायल , 3 मायागंज रेफर

Gosaingaon Samachar

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत
गुरुवार शाम नवगछिया के श्रीपुर में  बकरी के घर जाने के बाद दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पाँच लोग घायल हो गये , जिसमें तीन की स्थिति गंभीर देखकर मायागंज रेफर कर दिया गया ।
श्रीपुर निवासी इन्द्रदेव सिंह व अमोल सिंह के बीच बकरी घर चले जाने के कारण गुरूवार शाम जमकर लाठी ईट चलने से पाँच लोग घायल हो गये ।

मारपीट में सिर में लगे चोट से गंभीर रूप से घायल इन्द्रदेव  सिंह ने बताया कि अमोल सिंह का बकरी घर आकर आटा खा रहा थी , बकरी बाँधने बोलने पर अमोल सिंह के परिवार के तरफ से घर बंद मारपीट करने लगे ,वही दुसरे पक्ष के अमोल सिंह ने बताया कि गाली गलौज के बाद इन्द्रदेव सिंह के परिवार के सभी लोग मारपीट करने लगे जिसमें अरविंद सिंह को गंभीर रुप से चोट आई । नवगछिया अनुमंडल अस्पताल मे मारपीट में घायल इन्द्रदेव सिंह (35),नवीता देवी (32) ,पटवारी सिंह (60), मटरू सिंह( 40), अरविंद सिंह( 45) का उपचार किया गया , गंभीर रूप से घायल इन्द्रदेव सिंह व अरविंद सिंह की स्थिति गंभीर देख मायागंज रेफर कर दिया गया।



नवगछिया : श्री श्याम फागुन निशान शोभा यात्रा के साथ पदयात्रा का होगा आयोजन ,खाटू राजस्थान सहित मंदरोज़ा भागलपुर तक के कार्यक्रम की घोषणा

Gosaingaon Samachar

नवगछिया के श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्याम भक्त मंडल  के तत्वाधन में 11.3.2019 को श्याम फागुन निशान विशाल सोभा पद यात्रा का आयोजन होगा, जिसमे गरीब दास ठाकुरवाड़ी में 10 बजे से खाटू निशान पूजन के बाद सोभा यात्रा दिन के 2 बजे से निकली जायेगी ठीक दूसरे दिन खाटू राजस्थान के लिए प्रस्थान करेगी। श्याम भक्त मंडल सचिव रूपेश कुमार रूंगटा ने बताया कि मारवाड़ी धर्मशाला में दिनांक16.3.2019 को संध्या 6 बजे से निशान पूजन एवं 17.3.2019 को सुबह भागलपुर के लिए प्रस्थान करेगी।  सुबह दस बजे से खाटू निशान पूजा का आयोजन नवगछिया कार्यक्रम के अध्य्क्ष अनिल केजरीवाल , सचिव   उमंग वर्मा, संदीप चिरानियां, रॉकी भारती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

नवगछिया : महाशिवरात्रि कमिटी द्वारा भंडारा का आयोजन : मीडिया प्रभारी अशोक केडिया

Gosaingaon Samachar
महाशिवरात्रि कमिटी के द्वारा आयोजन शिव पार्वती के विवाह के संपन्न के उपरांत श्री गोपाल गौशाला में भव्य प्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें नवगछिया नगर एवं आसपास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया अध्यक्ष डब्लू यादव उप प्रेम सागर ने बताया कि इस महाप्रसाद में लगभग अनुमंडल के 10000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया जिसमें महिला पुरुष बच्चे सभी शामिल थे इस मौके पर संतोष गुप्ता मीडिया प्रभारी अशोक केडिया श्रीधर शर्मा महासचिव मौसम बाबा सचिव किशन साह, व्यवस्थापक  संतोष साह, अमित जयसवाल, सनी भगत, शैलेन्द्र गुप्ता, पिंकु चौधरी, अमर गुप्ता, विक्की शर्मा, राजेश सर्राफ, पंकज, मुकेश सक्सेना काशाी गुप्ता  राहुल, गोलू, दिनेश, सुवोध,  दीपक शर्मा  लगे हुए थे

नारायणपुर : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

 नारायणपुर(नवगछिया)- कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह लगभग 9:30 बजे रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की कटकर मौत हो गई. स्टेशन प्रबंधक एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डाउन मालगाड़ी को एसीए रन थ्रु निकाला जा रहा था कि ट्रेक पार कर स्टेशन की और प्लेटफार्म की तरफ जा रही थी जो मालगाड़ी की झटके से महिला का सर चुर हो गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौके पर स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र मंडल ने जीआरपी बिहपुर को घटना की जानकारी दी । वहीं महिला नारायणपुर( नगरपारा उत्तर  पंचायत) निवासी ग्रामीण बैंक के कैशियर ललन यादव की पत्नी रुबी देवी (40 साल) के रुप में पहचान की गई. नारायणपुर जीआरपी एवं बिहपुर जीआरपी ने परिजनों को सुचना देकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। देर शाम शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया. सुत्रों के अनुसार मृतका के पति एयरफोर्स से रिटायर्ड होने के बाद दूसरी नौकरी कैशियर पद पर ग्रामीण बैंक में कर रहे हैं ।एक पुत्र शुभम कुमार दिल्ली एवं पुत्री मुनमुन कुमारी पटना में पढाई करती है.घटना की सुचना मिलते ही मृतिका के मायके से मॉ डोमनी देवी,बहन राजमणि देवी, लालमणि देवी,अर्चना देवी, संगीता देवी,भाभी करुणा देवी भाई निरंजन यादव सहित अन्य परिजन सदमें में थे सबका रो-रो कर बुरा हाल था मॉ एवं बहन बार बार बेहोश हो जा रही थी. आसपास के लोग भी गमगीन थे. और परिजनों को ढांढस दे रहे थे.मृतिका के पति ललन यादव ने बताया कि पुत्र एवं पुत्री को आने के बाद शुक्रवार को दाह संस्कार किया जाएगा वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया कि मृतिका के पति के लिखित आवेदन पर युडी केस दर्ज किया गया. वहीं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक पदाधिकारी से दुरभाष पर संपर्क कर परिजनों को मुआवजा देने की मॉग की.

नारायणपुर : प्रेम प्रसंग में युवती फरार,प्राथमिकी दर्ज

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
 नारायणपुर (नवगछिया) - प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र के साहपुर निवासी खखन मंडल ने खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के तेलिया बथान निवासी  लुखो मंडल एवं थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी फुदो देवी, पैरू मंडल, मनोज मंडल के विरुद्ध 14 वर्षिय नाबालिग पुत्री का शादी की नियत से मधुरापुर बाजार से अपहरण करने का आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की है.थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि कोर्ट नालसी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. कांड केअनुसंधान कर्ता अनिल कुमार को बनाया गया है.

नवगछिया : आज संध्या 7 मार्च को 6:00 बजे से महादेव का भंडारा  नगर वासी हैं सादर आमंत्रित : महासचिव मौसम बाबा

Gosaingaon Samachar
नवगछिया में बुधवार को ढोल  नगाड़े गाजे बाजे के  साथ शिव गोरी का विसर्जन यात्रा स्थानीय गोपाल गौशाला  जगतपतिनाथ मन्दिर प्रांगण से नगर भ्रमण के बाद हो गया । संस्था के महासचिव मौसम बाबा ने बताया कि आज 7 मार्च गुरुवार को मन्दिर प्रांगण में बाबा भोलेनाथ  के महाप्रसाद के रूप में भव्य भण्डारा का आयोजन किया गया है,

संध्या 6:00 बजे से श्री गोपाल गौशाला प्रांगण में श्री जगतपति महादेव मंदिर के पास महाप्रसाद का आयोजन किया गया है जिसमें नवगछिया शहरवासी के सभी श्रद्धालु गण उपस्थित होंगे ।


बुधवार, 6 मार्च 2019

नारायणपुर : कांड के आरोपी गिरफ्तार , भेजा जेल

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर  (नवगछिया) भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गॉव में ट्रेक्टर चालक के साथ रंगदारी व गोलीबारी कांड के अभियुक्त खगड़िया जिले के पसराहा थाना अन्तर्गत नवटोलिया निवासी पप्पु शर्मा को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर रायपुर गॉव से मंगलवार की रात्रि गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी पप्पु शर्मा के विरुद्ध विभिन्न थाना में लगभग दर्जनों कांड के नामजद अभियुक्त है.

नारायणपुर : गॉड गिफ्टेड रत्न अवार्ड से नवाजे जाएंगे भ्रमरपुर के अभिषेक शानू

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की  रिपोर्ट
 नारायणपुर(नवगछिया)हिंदी क्रिकेट कमेंट्री क्षेत्र से उभरता नाम अभिषेक शानू इंडिया पेज 3 एडवरटाइजिंग प्रोडक्शन द्वारा कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने और मातृभाषा सम्मान के लि एफ वीआरए सम्मान दिया जाएगा। 10 मार्च को नई दिल्ली के लाजपत ऑडिटोरियम में अभिषेक को गॉड गिफ्टेड रत्न अवार्ड से नवाजा जाएगा जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री, फैशन इंडस्ट्री व समाजसेवा से जुड़े महान हस्तियां शामिल होंगे। बिहार से अभिनेता व सांसद चिराग पासवान और रेडियो व टीवी कॉमेंटेटर अभिषेक शानू के नाम शामिल किए गए हैं। राष्ट्रीय स्तर से टीवी अवॉर्ड शो में अभिनेता राकेश रोशन,सचिन खुराना, अभिनेत्री शिखा शर्मा, युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग भृगुवंशी, फैशन डिजाइनिंग के वरुण कटयाल बतौर अतिथि शिरकत करेंगे।अभिषेक ने बताया इस वर्ष इससे पहले भारतीय प्रतिभा गौरव अवॉर्ड, अनुमंडल प्रशासन द्वारा सम्मान व बॉलीवुड हस्तियों द्वारा एशियन एक्सलेंस अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। अभिषेक को लगातार कमेंट्री के क्षेत्र से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।अभिषेक ने बताया उसके यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पे हजारों फॉलोअर उनकी हौसला अफजाई कर रहे।अभिषेक ने बताया इस अवॉर्ड शो को लोग अपनी टीवी चैनलों पे भी देख सकते हैं।

नवगछिया : ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ शिव गौरी प्रतिमा का विसर्जन

Gosaingaon Samachar
नवगछिया में ढोल  नगाड़े गाजे बाजे के  साथ शिव गोरी का विसर्जन यात्रा स्थानीय गोपाल गौशाला   जगतपतिनाथ मन्दिर प्रांगण से  नगर भ्रमण के लिए निकली,जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दी।शोभा यात्रा श्री गोपाल गौशाला स्थित जगतपतिनाथ मंदिर प्रांगण से निकलकर महाराज जी चौक,स्टेशन रोड,प्रोफेसर कॉलोनी,गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड होते हुए पुनः मन्दिर प्रांगण स्थित पोखर में प्रतिमा विसर्जन किया गया।संस्था के सचिव किशन साह ने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए हम संस्था के  पदाधिकारियों,सदस्यों,नगरवासियों और प्रशासन के सहयोग के लिए साधुवाद देते है।अध्यक्ष डब्लू यादव ने कहा कि आज 7 मार्च गुरुवार को मन्दिर प्रांगण में बाबा भोलेनाथ  के महाप्रसाद के रूप में भव्य भण्डारा का आयोजन किया गया है, शिव गोरी की विसर्जन यात्रा  की व्यवस्था में कमिटी के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया महासचिव मौसम बाबा सचिव किशन साह, व्यवस्थापक  संतोष साह, अमित जयसवाल, सनी भगत, शैलेन्द्र गुप्ता, पिंकु चौधरी, अमर गुप्ता, विक्की शर्मा, राजेश सर्राफ, पंकज, मुकेश सक्सेना काशाी गुप्ता  राहुल, गोलू, दिनेश, सुवोध,  दीपक शर्मा  लगे हुए थे