कुल पाठक

मंगलवार, 12 मार्च 2019

नारायणपुर : जमकर हुई मारपीट में पाँच जेल गया

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर (नवगछिया)प्रखंड के भवानीपुर ओपीक्षेत्र के मधुरापुर गाँव में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक  नारायणपुर के सामने दो पक्ष में मारपीट में चार व्यक्ति जख्मी हुआ। दोनों पक्ष से भवानीपुर ओपी में  प्रथमिकी दर्ज किया गया है। ओमप्रकाश साह ने झाड़ू लगाने में विवाद पर मारपीट मामले में योगेंद्र साह, चंदन साह, कुंदन साह, विनोद साह, रेणु देवी पर मामला दर्ज कराया गया है।वहीं चंदन कुमार ने  सुभाष साह, निवास साह, ओमप्रकाश साह, लालू साह पर मामला दर्ज  कराया है। चंदन ने मारपीट का कारण जमीनी विवाद दिया है। मामले के बारे में भवानीपुर ओपीध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया  की मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। इसमें लालू साह, ओमप्रकाश साह, योगेंद्र साह, चंदन साह, विनोद साह को  न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


नारायणपुर : भागलपुर को हराकर सनलाईट स्पोर्ट्स क्लब नारायणपुर फाइनल में पहुंचा

GOSAINGAON SAMACHAR
राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर (नवगछिया) सनलाइट स्पोर्ट्स क्लब नारायणपुर द्वारा आयोजित चैलेंज ट्रॉफी 2019 का दूसरा सेमीफाइनल सनलाइट बनाम भागलपुर के बीच काफी संघर्षपूर्ण मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर सनलाइट की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 23.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 137 रन बनाए। जहां मनीष ने 26 एवं दीपक एवं हसीब ने 19 रनों का योगदान दिया। वहीं भागलपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विवेक ने 4.2 ओवर की गेंदबाजी में 26 रन देकर 4 एवं हसन ने 5 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके।

जबाब में भागलपुर की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई।सनलाइट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने 5 ओवर में 13 एवं हसीब ने 5 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया।  सनलाइट की टीम ने यह मैच 6 रनों से जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच हसीब को दिया गया। अंपायर  प्रभाष यादव एवं बबलू यादव एवं  स्कोरर मिथिलेश और कमेंटेटर मो जलाल थे। मुख्य अतिथि नगरपरा उत्तर पंचायत के  मुखिया श्री नरेंद्र कुमार एवं जिला परिषद् प्रतिनिधि भारतेंदु मिश्रा थे। मैच को सफल बनाने में कफील अहमद, इज़हार अली, शोएब अली, मोज़म अली, विनोद, अकील, ललन, गुड्डू, रामजी का भरपूर योगदान रहा।

राजेश भारती की रिपोर्ट

नशाखुरानी का शिकार हुआ मृत जवान के पिता
जख्मी हालत में पहुंचा घर

 नारायणपुर (नवगछिया) गत सात मार्च को कटिहार के कोढ़ा थानाक्षेत्र के  राजमार्ग संख्या 31 पर मुसापुर के पास  मोटरसाइकिल दुर्घटना में प्रखंड के मधुरापुर गाँव के आईटीबीपी जवान रणवीर साह का मौत हुआ था। रणवीर की मौत पर उसके पिता सिकंदर साह राजस्थान से घर के लिये ट्रेन से निकले। सिकंदर राजस्थान में मजदूरी  करता है। ट्रेन से आने के क्रम में टूंडला स्टेशन के पास अनजान व्यक्ति ने नशा का शिकार बना कर चाकू से वार करके सबकुछ लूट लिया।पूरा बेहोश होने पर उसे टूंडला के पास हीं ट्रेन से बाहर फेक दिया। सुबह में लोगों ने देखा तो उसका ईलाज करके उसे घर के लिये इलाज करवाकर ट्रेन से घर भेजा। घर पहुँचकर सभी को घटना के बारे में बताया ।

नारायणपुर : नशाखुरानी का शिकार हुआ मृत जवान के पिता जख्मी हालत में पहुंचा घर

GOSAINGAON SAMACHAR
राजेश भारती की रिपोर्ट

 नारायणपुर (नवगछिया) गत सात मार्च को कटिहार के कोढ़ा थानाक्षेत्र के  राजमार्ग संख्या 31 पर मुसापुर के पास  मोटरसाइकिल दुर्घटना में प्रखंड के मधुरापुर गाँव के आईटीबीपी जवान रणवीर साह का मौत हुआ था। रणवीर की मौत पर उसके पिता सिकंदर साह राजस्थान से घर के लिये ट्रेन से निकले। सिकंदर राजस्थान में मजदूरी  करता है। ट्रेन से आने के क्रम में टूंडला स्टेशन के पास अनजान व्यक्ति ने नशा का शिकार बना कर चाकू से वार करके सबकुछ लूट लिया।पूरा बेहोश होने पर उसे टूंडला के पास हीं ट्रेन से बाहर फेक दिया। सुबह में लोगों ने देखा तो उसका ईलाज करके उसे घर के लिये इलाज करवाकर ट्रेन से घर भेजा। घर पहुँचकर सभी को घटना के बारे में बताया ।

आगामी 18 मार्च सोमवार को नवगछिया में आयोजित होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन , देश के कई नामचीन कवि कवियत्री की होगी प्रस्तुति


होली के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा दिनांक 18-03-2019(सोमवार) को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन-बसन्त फुहार का भव्य आयोजन बाल-भारती विद्यालय,गौशाला रोड में शाम 7:30बजे से आयोजित किया जा रहा है।यह मंच द्वारा चतुर्थ प्रस्तुति है।इस आयोजन को सफल बनाने का श्रेय सिर्फ और सिर्फ आप श्रोताओं को जाता है।जो आयोजन में शिरकत कर हम मंच परिवार को सम्बल प्रदान करते है।आयोजक जरूर हम है,परंतु आयोजन आपका है।तो आए,इस खूबसरत माहौल को अपनी वाणी से सुसज्जित करने वाले राष्ट्रीय स्तर के कविगण को सुनें।

इस आयोजन में आप सभी सादर आमंत्रित है।

चेतन कुमार मुनका(सचिव)

मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया शाखा


सोमवार, 11 मार्च 2019

नवगछिया : खाटू धाम राजस्थान जा रहें श्याम भक्त मंडल के तीर्थयात्री को परेशान कर रहें दो बेटिकट यात्रियों को आरपीएफ ने ट्रेन से उतारा

Gosaingaon Samachar
नवगछिया :  पूर्व मध्य रेल के कटिहार बरौनी रेलखंड अंतर्गत नवगछिया स्टेशन पर सोमवार की मध्य रात्रि उस समय अफरा तफरी मच गयी जब 12487 अप सीमांचल एक्सप्रेस से पांच दर्जन तीर्थयात्री सवार होने को थे। ट्रेन के प्लेटफार्म पर खड़ी होने के बाद एस वन बोगी में दो बेटिकट यात्री गेट का दरवाजा बंद कर सीट पर बैठे रहे। यात्रियों के काफी अनुरोध पर भी दरवाजा नहीं खोल रहे थे। ऊपर से यात्रियों को तरह तरह की धमकियां भी दे रहे थे।


मौके पर आरपीएफ की मदद से दूसरे गेट को किसी यात्री के खोलने पर इस बोगी में तीर्थयात्री सवार हो सके। इसके साथ ही बेटिकट यात्रियों ने तीर्थयात्रियों के सामने ही कहीं फोन कर कुछ लोगों को अगले स्टेशन पर आने को कहा। इतना सुनते ही सारे तीर्थयात्री सहम गए और ट्रेन से यात्रा करना मुश्किल लगने लगा। उन्होंने तत्काल पुनः आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने उनसे टिकट की मांग की तो किसी रेल स्टाफ के रिश्तेदार होने की बात बताई गई। आरपीएफ जवानों ने बड़ी मसक्कत करके दोनों को ट्रेन से उतारा। तब जाकर तीर्थयात्रियों को सकून मिला और ट्रेन रवाना हुई।


बताते चलें वर्षों से प्रतिवर्ष इसी माह में दर्जनों तीर्थयात्री नवगछिया से श्रीखाटूधाम (राजस्थान) की यात्रा पर जाते हैं। इससे पहले ये गरीब नवाज एक्सप्रेस से दिल्ली जाया करते थे। वहां से चेतक एक्सप्रेस से रींगस उतर कर श्रीखाटूधाम जाते थे। इस बार गरीब नवाज एक्सप्रेस के रद रहने के कारण सीमांचल एक्सप्रेस से जाना पड़ा। तो बेटिकट यात्रियों से परेशानी का सामना करना पड़ा।

नवगछिया : मदरौनी में चल रहा श्री श्री 108 रामधुन संकीर्तन महोत्सव 2019

Gosaingaon Samachar
संकलन : संतोष ठाकुर , GS

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड अंतर्गत मदरौनी चौक पर स्थित श्री महंत बाबा मंदिर में 11 मार्च से 13 मार्च तक श्री श्री 108 रामधन संस्कृत महोत्सव 2019 का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन गत 11 मार्च को डॉक्टर संजीव कुमार सिंह विधान परिषद सदस्य सत्तारूढ़ दल के सचेतक पटना बिहार सरकार के द्वारा किया गया संकीर्तन महोत्सव में जहां मेला का आयोजन किया गया है वही मेला कमेटी के द्वारा झूला तमाशा इत्यादि का व्यवस्था किया गया है मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि यह बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है आगामी 13 मार्च को यह रामधुन समाप्त होगा जिसके लिए सभी मदरौनी एवं सोहड़ा गांव के ग्रामीण एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं ।



नारायणपुर : नवमीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
नरायणपुर (नवगछिया)प्रखंड के रायपुर पंचायत के रायपुर वार्ड 09 निवासी रामवरन शर्मा का छोटा पुत्र कांग्रेस शर्मा 16 की कोसी सुखाड़ घाट पार करने के क्रम में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाट पर नाव उपलब्ध नही रहने के कारण कांग्रेस घास काटने के लिए कोसी नदी तैरकर पार कर रहा था। इस दौरान दौरान कांग्रेस गहरे पानी में चला गया। कांग्रेस उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय में नवमीं कक्षा का छात्र था। वहीं मुखिया उमाकांत शर्मा ने बताया की कांग्रेस पढ़ने में सरल स्वभाव का आज्ञाकारी युवक था। पढ़ाई के साथ साथ घर के काम काज में भी हाथ बटाता था। मौके पर सीओ रामजपि पासवान, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव,  पंसंस सदस्य कृष्णदेव शर्मा, समाजसेवी प्रमोद शर्मा, कोसी किनारे पहुंचे व नाविक एवं गोताखोर की मदद से पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को कोसी नदी से जाल के सहारे बाहर निकाला गया। शव को देखते हीं कांग्रेस की माँ माला देवी, भाई संतोष, मनीष, सुदेश कुमार शर्मा, बहन सरिता और सुधा दहाड़ मारकर रोने लगे। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। सीओ रामजपि पासवान नें बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को आपदा विभाग से मिलने वाली चार लाख की मुआवजे की राशी दी जाएगी।


नारायणपुर : नवमीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत


राजेश भारती की रिपोर्ट


नवमीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत

मृतक रायपुर गॉंव का है
 नारायणपुर (नवगछिया)प्रखंड के रायपुर पंचायत के रायपुर वार्ड 09 निवासी रामवरन शर्मा का छोटा पुत्र कांग्रेस शर्मा 16 की कोसी सुखाड़ घाट पार करने के क्रम में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाट पर नाव उपलब्ध नही रहने के कारण कांग्रेस घास काटने के लिए कोसी नदी तैरकर पार कर रहा था। इस दौरान दौरान कांग्रेस गहरे पानी में चला गया। कांग्रेस उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय में नवमीं कक्षा का छात्र था। वहीं मुखिया उमाकांत शर्मा ने बताया की कांग्रेस पढ़ने में सरल स्वभाव का आज्ञाकारी युवक था। पढ़ाई के साथ साथ घर के काम काज में भी हाथ बटाता था। मौके पर सीओ रामजपि पासवान, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव,  पंसंस सदस्य कृष्णदेव शर्मा, समाजसेवी प्रमोद शर्मा, कोसी किनारे पहुंचे व नाविक एवं गोताखोर की मदद से पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को कोसी नदी से जाल के सहारे बाहर निकाला गया। शव को देखते हीं कांग्रेस की माँ माला देवी, भाई संतोष, मनीष, सुदेश कुमार शर्मा, बहन सरिता और सुधा दहाड़ मारकर रोने लगे। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। सीओ रामजपि पासवान नें बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को आपदा विभाग से मिलने वाली चार लाख की मुआवजे की राशी दी जाएगी।


नवगछिया : श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में श्री श्याम फागुन निशान विशाल शोभा यात्रा नवगछिया में निकाली गई

Gosaingaon Samachar
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थान के खाटू में लगने वाले फागुनी मेले में नवगछिया से श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में नवगछिया से 61 श्याम  प्रेमी मंगलवार को सीमांचल ट्रेन से खाटू जा रहे हैं इसके पूर्व सोमवार को स्थानीय गरीबदास ठाकुरवारी में खाटू निशान पूजन का आयोजन किया गया उसके बाद ढोल नगाड़े गाजे  बाजे के साथ श्याम प्रेमी हाथों में निशान लेकर नगर भ्रमण को निकले यह निशान यात्रा गरीब दास ठाकुर बाडी रोड महाराज जी चौक स्टेशन रोड हडिया पट्टी होते हुए वापस गरीबदास ठाकुरबाड़ी पहुंची इस निशान यात्रा में अध्यक्ष अनिल केजरीवाल उपाध्यक्ष रवि सर्राफ पंकज सर्राफ सचिव रुपेश कुमार रुगाँटा उपसचिव वरुण कुमार केजरीवाल उमंग वर्मा कोषाध्यक्ष संदीप कुमार चिरानिया उप कोषाध्यक्ष राकेश कुमार भरतीया मीडिया प्रभारी अशोक केडिया साथ साथ चल रहे थे




जीवन जागृति का सांगठनिक चुनाव संपन्न डॉ अजय सिंह बने अध्यक्ष

Gosaingaon Samachar
रविवार को रेड क्रॉस रोड स्थित जीवन जागृति सोसायटी के कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक अशोक ठाकुर की देखरेख में पूर्ण लोकतान्त्रिक तैयारीके से संगठन का चुनाव संपन्न हुआ।इसमें सर्वसम्मति से समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह को अध्यक्ष, पुरषोत्तम प्रसाद सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष ,सोमेश यादव को सचिव,रामकुमार एवं कुमार गौरव को संयुक्त सचिव ,संबित कुमार को कोषाध्यक्ष एवं राकेश माही को सह कोषाध्यक्ष,डॉ सत्येंद्र कुमार,अशोक ठाकुर ,विनीता साह एवं डॉ कृष्णा सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सीपीआर ट्रेनिग के लिए पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह एवं कुमार गौरव को संयोजक बनाया गया।संगठन के मूल ध्येय *सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मदद करना* के क्रियान्वयन के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गया जिसमें राकेश माही, संबित कुमार ,सोमेश यादव एवं डॉ अजय कुमार सिंह को जगह दिया गया।संगठन के सामाजिक दायित्व को ध्यान में रखते हुए डॉ कृष्णा सिंह एवं संबित कुमार को स्वरोजगार समिति के संयोजक का दायित्व दिया गया।
                   वहीं संगठन में इसबार महिलाओं की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए महिला विंग का भी गठन किया गया । इसमें सर्वसम्मति से अंशु सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी एवं अरुणिमा सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। स्वेता सिंह को सचिव एवं विनीता सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संगठन के सचिव सोमेश यादव ने बताया कि नई समिति आगामी वित्तीय वर्ष से काम करेगी ।संगठन के संरक्षक मंडल का भी विस्तार करते हुए डॉ वीणा सिन्हा डॉ ई अजित कुमार सिंह डॉ रेखा झा डॉ पी बी मिश्रा एवं डॉ अमर ठाकुर को को जगह दी गयी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि यह पद नहीं जिम्मेदारी है संगठन के सभी सदस्यों ने जो जिम्मेदारी दी है उसमें निभाने का पूरा प्रयास करूँगा ।मौके पर डॉ श्रीमती कृष्णा सिन्हा डॉ एन पी सिंह , रवि कुमार सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।


नारायणपुर : भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के कप्तान राहुल को किया गया सम्मानित जूनियर में विजेता व सबजूनियर में उपविजेता टीम के खिलाडियों को किया गया सम्मानित

Gosaingaon Samachar

 सोमवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया के तत्वावधान में एवं बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ नेपाल के द्वारा विराटनगर ( नेपाल ) में सम्पन्न हुए इंडो-नेपाल बॉल बैडमिंटन टेस्ट श्रृंखला के बालक वर्ग के फाइव्स इवेंट्स में भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम का नेतृत्व करने वाले बिहपुर के राहुल कुमार व राज्य प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में विजेता व सबजूनियर बालक वर्ग में उपविजेता खिलाड़ी रहे राजा कुमार,मो सैफ अली,अभिनाश कुमार,अंकित कुमार शर्मा,गुलशन कुमार,आशीष कुमार,बिट्टू कुमार,सूरज कुमार,पुष्कर कुमार,दिलखुश कुमार टीम कोच रवि राहुल कुमार,गौतम कुमार को नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-जिला परिषद राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह व राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर समाज सेवी परमेश्वर साह,भागलपुर जिला वुडबॉल संघ के सचिव बबलू कुमार मोदी राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार,सन्नी कुमार,हर्षित कुमार,आशीष कुमार,बिहारी मंडल,दिव्यांशु कुमार,शुभम चौधरी आदि के अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।


रविवार, 10 मार्च 2019

नारायणपुर : कुसहा के शिक्षक का पुत्र बना दरोगा

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर(नवगछिया) : प्रखंड के मध्य विधालय गनौल के प्रधानाध्यापक सह निकासी व्ययन पदाधिकारी सुशील साह व माता शिक्षिका अर्चना भारती के प्रथम पुत्र मिथिलेश कुमार कुणाल दारोगा पद पर अंतिम रूप से चयनित हुए। वह दिनांक 24•3•2019 को आई•जी  ऑफिस पटना में योगदान करेंगे।  M•sc उत्तीर्ण कुणाल ने कड़ी मेहनत से यह सफलता पाया ।मिथिलेश कुमार कुणाल मूल रूप से नारायणपुर प्रखंड के कुसहा गॉंव का रहनेवाला है। मिथिलेश की इस उपलब्धि पर नारायणपुर प्रखंड शिक्षक समाज गौरवान्वित है तथा उन्हें बधाई प्रदान करता है।कुणाल के दरोगा बनने पर शिक्षक संघ के मिथिलेश यादव, रमेश सिंह, प्रकाश सन्याल, मुकेश गुप्ता,पवन  शर्मा आदि ने बधाई दी है।