कुल पाठक

मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

नारायणपुर के जलंधर में फसे 30 मजदुरों को भाजपाइयों ने पहुंचवाया खाधान्न GS NEWS

 नारायणपुर - प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के पहाडपुर,आशाटोल एवं तेलडीहा गाॅव के लगभग 30 दहियारी मजदूर पंजाब के जलंधर जिले के खुर्दपुर में लॉकडाउन के कारण फस गए हैं.लॉकडाउन के कारण 20 दिनों से कमरे में बंद होने पर मजदुरी नहीं मिलने के कारण सभी रुपये खत्म हो गया है भोजन के लिए भी लोग ललायित हैं.मजदुर अरुण शर्मा ने मोबाइल के माध्यम से आर्थिक समस्या को बताते हुए जिलापार्षद उषा मिश्रा एवं भाजपा नेता भारतेंदु मिश्रा को अवगत करा कर सहायता मॉगी.जिसे जिलापार्षद व भारतेंदु मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ शंभू से समस्या से अवगत कराते हुए पंजाब भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश जी, पंजाब भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सच्चर के माध्यम से स्थानीय प्रशासन की मदद से सभी 30 लोगों को दोनो समय का भोजन,मास्क,सेनेटाइजर के साथ तत्काल राशन मुहैया कराया गया. साथ ही आश्वासन दिया कि  लाॅकडाउन तक जारी रहेगा.इस कार्य मे सहयोग के लिए जिलापार्षद उषा मिश्रा एवं युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री भारतेंदु मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी,प्रदेश मंत्री सिद्धर्थ शंभु जी,पंजाब भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश जी,पंजाब भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल सच्चर जी एवम् जालंधर प्रशासन का आभारी बताया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें