कुल पाठक

रविवार, 28 जून 2020

बिहार और असम में बाढ़ का खतरा ,नीतीश कुमार और सर्वानंद सोनेवाल को दिया मदद का भरोसा:- गृह मंत्री अमित शाह GS NEWS

बिहार सहित नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में लगातार हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अभी भी भारी बारिश का पूर्वानुमान किया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मंत्री हिमंत बिस्व सरमा से बात की। दोनों ही राज्यों को केंद्र की तरफ से हर मदद मुहैया कराने का भरोसा दिया।
अमित शाह ने कहा, 'मैंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से महानंदा नदी के बढ़ते जल स्तर के बारे में बात की और उन्हें बिहार के लोगों की सुरक्षा के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।'
वहीं, गृह मंत्री ने कहा, 'असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात किया। उन्होंने गुवाहाटी के पास ब्रह्मपुत्र नदी और भूस्खलन की खतरनाक स्थिति का जायजा लिया।
 राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। मोदी सरकार असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।'
मौसम विभाग ने बिहार और उत्तर-पूर्वी राज्यों में आने वाले दो दिनों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा है कि आने वाले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में भारी वर्षा नहीं होगी। मध्य भारत में आने वाले दिनों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें