कुल पाठक

रविवार, 19 फ़रवरी 2017

नवगछिया : रंगरा चौक के पास सड़क हादसे में 4 की मौत , कई घायल ।

GS:

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के पास NH31 पर आज दोपहर के समय रंगरा थाना के कुमादपुर ढाला के पास पिकप ओर बुलेरो के बीच भीषण हादसा हो गया जिसमें 4 लोगो की मौके पर मौत होने की खबर है सूत्रों के मुताबिक ये हादसा इतनी जबरदस्त थी की बुलेरो के पार्ट पुर्जे सब उड़ गए मौके पर रंगरा थाना पुलिस पहुँच चुकी है । और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है ।
हादसा के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी हैं ।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

अब निजी स्कूलों में सिर्फ NCERT के ही चलेंगें किताब , सत्र 2017-18 से लागू होगा नियम : भारत सरकार

GS

प्राइवेट स्कूलोें पर नकेल कसने की तैयारी मोदी सरकार ने शुरू कर दी हैं. प्राइवेट सीबीएसई स्कूलों में निजी किताबों से परेशान पैरेंट्स के अनुरोध पर भारत सरकार ने लगाम लगाने का फैसला किया है. 2017-18 सेशन से देश के सभी सीबीएसई स्कूलों को एनसीईआरटी की किताबों को ही पाठ्यक्रम में चलाना होगा. सरकार के इस फैसले से लाखों अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी. निजी प्रकाशकों की किताबों का दाम आसमान पर होता हैं ऐसे में गरीब पैरेंट्स को बहुत दिक्कतों का सामना करना पर रहा था.


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक यह फैसला केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर की अध्यक्षता वाली एक समीक्षा मीटिंग में लिया गया है. रिपोर्ट में एक वरिष्ठ एचआरडी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि एनसीईआरटी को पर्याप्त संख्या में मार्च के अंत तक देश भर में पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है ताकि शैक्षिक सत्र 2017-18 के लिए अप्रैल तक की सीमा पूरी हो सके. सभी सीबीएसई स्कूलों को 22 फरवरी, 2017 तक सीबीएसई की वेबसाइट पर मांग ऑनलाइन जमा करनी होगी.

एचआरडी मिनिस्ट्री का यह फैसला स्कूलों और पैरंट्स की शिकायत पर आया है. उनलोगों की शिकायत थी कि एनसीईआरटी की किताबें समय पर उपलब्ध नहीं होती हैं. कई पैरंट्स ने यह भी शिकायत की थी कि स्कूल निजी प्रकाशकों की काफी महंगी किताबें बेच रहे हैं.

गोसाईं गाँव : 19 फरवरी को निःशुल्क चेचक टीकाकरण शिविर का आयोजन

GS:

ठंड की समाप्ति एवं गर्मी शुरू होने के साथ ही चेचक chicken pox नें अपना पांव पसारना शुरू कर दिया हैं । इससे बचाव हेतु *युवा क्लव गोसाईं गाँव एवं देव होमियों क्लीनिक, नवगछिया* द्वारा रविवार *19-02-17 को सुबह 10 बजे से निःशुल्क* टीकाकरण कैम्प लगाया जा रहा हैं ।

अतः सबों से निवेदन हैं कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर , मदद के लिए आगे आ रहे नव युवा को प्रोत्साहित करें ।

दिनांक : 19-02-17 (रविवार)
समय : 10 बजे सुबह से
स्थान : श्री कृष्ण मंदिर परिसर , गोसाईं गाँव ।

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017

नवगछिया : नारायणपुर के पास धक्के  से व्यक्ति घायल

GS: 

नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर NH31 भगवान पंप के पास धक्के से व्यक्ति घायल हो गया । घायल की पहचान नवटोलिया का संजय चौधरी के रूप में की गयी हैं ।  बाइक के धक्के से जख्मी को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये मायागंज भागलपुर रेफर किया । वहीं धक्का मार कर बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया ।

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017

नवगछिया : सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

GS:
सरस्वती पूजा के अवसर पर स्थानीय मकंदपुर चौक के पास स्थित आवासीय ज्ञान भारती स्कुल में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक सह गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मौके पर सैकड़ों बच्चे तथा अभिवावक उपस्थित थे ।

नवगछिया : भवानीपुर में स्थापित सरस्वती मंदिर , विराट अखाड़े से लेकर नाटक का आयोजन , लगा हैं मेला ।

GS:

नवगछिया अनुमंडल के भवानीपुर गाँव में स्थापित सरस्वती स्थान की महिमा महान हैं । हर वर्ष यहाँ वसंत पंचमी के अवसर पर मैया की भव्य प्रतिमा बिठाई जाती हैं तथा मौके पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता हैं । मेला कमिटी के अध्यक्ष नें बताया कि यहाँ कई वर्षों से मैया की पूजा आराधना एवं दंगल का आयोजन किया जाता हैं । यूपी , बिहार , बंगाल , झारखण्ड सहित कई राज्य के कई नामी पहलवान दंगल में अपनी क्षमता को आजमाते हैं । वहीँ मंदिर परिसर में लगातार 4 दिनों तक भव्य पूजा अर्चना , महाआरती एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाता हैं । वर्ष 2017 में भी नाटक का मंचन किया जा रहा हैं । जिसमें  2-2-2017- आजादी नहीं गुलामी चाहिए, 3-2-2017- घर की बर्बादी एवं 4-2-2017 - दो बीघा जमीन उर्फ गरीबों की आह का मंचन किया जायेगा । वर्त्तमान में 1 फ़रवरी बुधवार से ही विराट दंगल प्रतियोगिता जारी हैं । जिसमें सैकड़ों दर्शक दांव-पेंच देखनें के लिए उपस्थित हैं ।

साभार : आशीष स्फोटाचार्य

नवगछिया : सहारा ऑफिस के पार्किंग में एजेंट की मोटर बाइक चोरी

GS:

नवगछिया सहारा ऑफिस के गेट के सामने ही सहारा के बीमा एजेंट की बाइक चोरी हो गयी हैं ।  एजेंट गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाईं गाँव निवासी चंदन कुमार झा हैं । जो हर दिन की भांति आज गुरुवार को दोपहर 2 बजे मारवाड़ी धर्मशाला के निकट स्थित सहारा ऑफिस के नीचले मंजिल पर अपनी 2 पहिया वाहन  BR10न 3516 HERO HONDA पैशन प्रो नीली काली रंग की को पार्क कर ऊपरी मंजिल पर स्थित ऑफिस चला गया। कार्य के बीच अवधि में ही जब वापस बाइक के पास आया तो दंग रह गया । मोटर बाइक नहीं थी, चोरों ने बाइक को गायब कर दिया । मामले की जानकारी नवगछिया थाना में दे दी गयी हैं जहां मामले की प्राथमिकी की गयी है। 

नवगछिया: NH31, पकरा मोड़ के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, सैदपुर में पसरा सन्नाटा

GS:

आज गुरुवार सुबह 9 बजे के करीब नवगछिया NH 31 पकरा मोड़ के पास पर सड़क हादसा  हो गया जिसमे एक ट्रक  ने मोटर साईकिल सवार युवक को कुचल दिया , जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी । सुर्त्रो के मुताबिक , युवक का नाम श्रीराम कुमार था । जो गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर का निवासी था । जानकारी मिलने के साथ ही पूरा सैदपुर गमगीन हो गया हैं । युवक के मौत की खबर सुन कर सब गमगीन हैं । साथियों से मिली जानकारी के अनुसार युवक एक कलाकार  था जो आज भागलपुर में सरस्वती पूजा के कार्यक्रम में जा रहा था । 

बुधवार, 1 फ़रवरी 2017

नवगछिया : माँ शारदे की पूजा अर्चना , भक्तिमय हुआ वातावरण

GS:
नवगछिया अनुमंडल के कई स्थानों पर वसंत पंचमी सरस्वती पूजा के शुभ अवसर नवगछिया अनुमंडल परिसर भक्तिमय हो गया हैं । तक़रीबन 600 से अधिक स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की गयी हैं ।

मंगलवार, 31 जनवरी 2017

नवगछिया : अनुमंडलाधिकारी के निर्देश के बाद भी बुक हैं शहर के सभी डीजे , विषर्जन में करेंगें धमाल

GS:

नवगछिया अनुमंडलाधिकारी के कड़े निर्देश एवं नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत के सभी थानों द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सरस्वती पूजा के पूजा पंडाल तथा प्रतिमा विषर्जन के लिए डीजे नहीं बजने के बाद भी  नवगछिया क्षेत्र के सभी डीजे वाले की बुकिंग हो चुकी हैं । एक डीजे संचालक नें संवाददाता को बताया कि  प्रतिमा विषर्जन को लेकर 2 फरवरी, 3 फ़रवरी तथा 4 फ़रवरी को तीन शिफ्ट में बुकिंग की गयी हैं । जिससे उनको अच्छी कमाई होनें के आसरे हैं ।

ज्ञात हो की नवगछिया प्रशासनिक आदेशानुसार विषर्जन में डीजे बजाकर घूमने वाले डीजे को जब्त कर लेना हैं तथा उदंडता करनें वालों पर कड़ी करवाई की जायेगी ।

सोमवार, 30 जनवरी 2017

नवगछिया : सावित्री पब्लिक स्कूल के शिक्षक को बहादुरी का सम्मान 

GS:
नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल के शिक्षक राम बहादुर कुमार यादव को सावित्री पब्लिक स्कुल परिवार की तरफ़ से बहादुरी का सम्मान में 1001 रूपये दिए गये । मौके पर निर्देशक राम कुमार साहू ने बताया कि शनिवार 28 जनवरी रात्रि 8: 30 बजे नवगछिया NH31  गोपी ढाबा के पास एक मोटर साइकिल  दुर्घटना हो गयी थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी तथा दूसरे व्यक्ति के सर में काफ़ी चोट लगी  तथा काफ़ी खून भी बहनें के कारण हालत काफी नाजुक  था । मौके पर पहुंचें राम बहादुर यादव ने बिना संकोच के घायल खून से लतपथ व्यक्ति को उठाकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया जहाँ से उसे भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया । बहादुर यादव ने घायल के परिजन को जानकारी देकर स्वगं भागलपुर मायागंज अस्पताल लेकर गए । खुद खून से सने कपडे पहनें रामबहादुर एक कदम भी पीछे नहीं हटे । मौके पर मायांगज के डॉक्टर ने कहा कि अगर वक्त पर घायल अस्पताल नहीं ले जाया जाता तो व्यक्ति की मौत निश्चित थी । 
घायल के होश आने के बाद परिजन जहाँ रामबहादुर यादव को ईश्वर कहकर पुकारनें लगे वहीँ 
युवा के इस जज्बें को सलाम करते हुए विद्यालय परिवार नें बहादुरी हेतु शिक्षक को सम्मान दिया । मौके पर उपप्राचार्य दीप्ती दत्ता , रुक्मिणी देवी , सुरेश सिंह , पंकज कुमार , बरुण बाबुल , दिवाकर चौधरी सहित कई शिक्षक व सभी बच्चे उपस्थित थे ।

नवगछिया : खादिम फुटवियर के शोरूम का उद्धघाटन

GS:

नवगछिया मुख्य बाजार में आज खादिम फुट वियर का धमाकेदार शुभारम्भ हुआ। शहर का यह एक्सक्यूलिव शो रूम मुख्य बाजार में महाराज जी चौक के निकट मेन रॉड में है।इसका विधिवत शुभारम्भ माननीय अनुमण्डल पदाधिकारी राघवेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया।मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय एवं आस पास के गांवों के लोग इसमें शामिल हुए।महिलाओं और बच्चों ने भी इस शो रूम के खुलने से खासा उत्साह दिखा।खादिम फुट वियर के संचालक बिक्रम भुडोलिया ने कहा की ग्राहकों को इस शो रूम में एक ही छत के नीचे हर तरह के जूते, चप्पल,सेंडल के अलावे पर्स,बेल्ट और स्कुल बेग का पूरा रेंज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उद्घाटन ऑफर के तहत आज पांच से दस परसेंट की छूट भी दी जा रही है अन्य मौकों पर भी छूट दी जायेगी। मौके पर खाद्यान्न व्यवसायी संघ के रामावतार सराफ वरिष्ठ व्यवसायी एवं समाजसेवी पवन सर्राफ,अजय रूंगटा,गोपाल गौशाला के रामप्रकाश रुंगटा, जदयू नगर अध्य्क्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह,नगर पंचायत उपाद्यक्ष अरुण यादव (किशनदेव यादव) मुरारी चिरानिया,नारायण केडिया,अशोक केडिया,श्रीधर कुमार,चन्द्रगुप्त साह राधा देवी संतोष गुप्ता सुनील जोशी राजू गाड़ोदिया आदि मौजूद थे।इस शो रूम के खुलने से ब्रांडेड जूते चप्पल पर्स बच्चो के स्कूल बैग आदि उचित दाम में नवगछिया में ही मिल जायेंगे।नवगछिया बाजार में ब्रांडेड फुटवियर का यह पहला शो रूम है।

रविवार, 29 जनवरी 2017

बिहार का पहला हृदय प्रत्यारोपित बालक जानकर आप भी कह उठेंगें, गर्व हैं ऐसे बिहारी बालक पर

GS:

मनुष्य के तन में हृदय का सबसे अहम भूमिका होता हैं यदि ह्रदय में दिक्कत आ जाए तो इंसान को मौत के मुँह में जाने से भी कोई नहीं रोक सकता  । गोसाईं गाँव के पंकज कुमार झा ' मुन्ना ' का सुपुत भार्गव झा उर्फ़ ईशु  जो 2वर्ष पहले महज 8 वर्ष का था जिस समय उसके ह्रदय में दिक्कतें आई । माता पिता ने बालक को निजी क्लीनिक में दिखाया । डॉक्टर ने बड़े शहर के डॉक्टर के पास रेफर कर दिया । डॉक्टर ने बताया कि भार्गव काफ़ी कम उम्र का हैं 8 वर्ष के इस बालक के इस जटिल समस्या  का इलाज संभव नहीं हैं । यह सुनते ही माता-पिता के होश उड़ गए । मगर इस पुत्र को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहते थे । आखिरकार चेन्नई के बड़े अस्पताल में काफी खर्च के बाद बिहार का पहला ह्रदय प्रत्यारोपित HEART TRANSPLANT बालक भार्गव ने अपनी नई जीवन की शुरुवात की ओर विजेता बनकर भागलपुर के होली फैमिली स्कुल के 6 कक्षा में पढाई कर रहा हैं । बालक के इस महान चुनौती स्वीकार कर नवजीवन जीने वाले भार्गव को गोसाईं गाँव समाचार उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं ।

इस होनहार बालक नें अपनी एक कविता की भी रचना की हैं , जिससे पढ़कर आप गर्व करेंगें ।

बिहार के इस गौरवशाली 10 वर्षीय बालक भार्गव झा को सलाम ....

आप जियो हजारो साल ये पूरी दुनिया की है आरजू ..... Happy birthday to you...

भार्गव के जन्मदिवस पर विशेष ।