कुल पाठक
शुक्रवार, 12 मई 2017
नवगछिया : शिक्षिका का निधन , विद्यालय नें खोया एक प्रतिभा की धनी शिक्षिका , शोक सभा आयोजित
गुरुवार, 11 मई 2017
भागलपुर : विक्रमशिला से गंगा में महिला ने लगाई छलांग , युवक नें बचाई जान तो की गाली-गलौज
नवगछिया /भागलपुर ,
आप नें सुना होगा को जन्म देंनें से अधिक बड़ा जान बचाने वाला होता हैं मगर गुरुवार को भागलपुर गंगा घाट पर कुछ अजीब तरह का नजारा देखने को मिला । पति की प्रताड़ना से परेशान मीराचक की रेखा देवी ने गुरुवार दोपहर विक्रमशिला पुल से गंगा में छलांग लगा दी। पुल घाट पर रहे युवकों ने नाव से जाकर महिला को बचा लिया। महिला जिंदगी से इतनी उब चुकी थी कि पानी से बाहर आने के बाद बचाने वाले युवकों को ही कोसने लगी। रो-रोकर उसका बुरा हाल था।
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पुल घाट पर कुछ लोग स्नान कर रहे थे। तभी पुल के तीन नंबर पाया के पास किसी भारी चीज के गिरने की आवाज आई। लोगों ने देखा कि एक महिला डूब रही है। घाट पर मौजूद छठ पूजा समिति के कुछ युवकों ने फौरन घाट किनारे लगे हुए नाव को लेकर महिला के पास पहुंचे। उसे छानकर बाहर निकाल लाया। वह बेहोश हो चुकी थी। उसे होश में लाया गया। होश में आते ही उसने बचाने वाले लोगों को गालियां देना शुरू कर दी। उसका कहना था कि वह अपनी जिंदगी से परेशान हो गई है। जिंदा रहना नहीं चाहती है। बेटी ने बताया कि कुछ महीनों से मां के सिर में काफी दर्द रहने लगा है। इलाज में पिता के काफी पैसे खर्च हो गए हैं। जिस वजह से पिता हमेशा मां को गाली-गलौज कर मारते-पिटते हैं। इसको लेकर मां परेशान रहती थी
पूर्णिया: आखिर कलयुग में ही पुलिस ने बरामद की 50 करोड़ की भगवान राम, सीता और हनुमान की बहुमूल्य मूर्ति
नवगछिया ;टिकपट्टी/ पूर्णिया,
पूर्णिया पुलिस की कड़ी मेहनत के बदौलत कलयुग में ही टीकापट्टी से एक माह पूर्व चोरी गयी भगवान राम, सीता और हनुमान की मूर्तियों को बरामद कर अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया है। गायब भगवान लक्ष्मण की मूर्ति पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पुलिस के पास है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि बरामद अष्टधातु की मूर्तियों की कीमत कस्टम विभाग के अधिकारियों ने अंतराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ से अधिक बतायी है।
टीकापट्टी पुलिस मूर्ति चोरी मामले में पहले ही कटिहार जिले के फलका चांदपुर के संजीव कुमार और पूर्णिया मधुबनी के दयानंद पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी ने बताया कि पिछले 10 अप्रैल की रात टीकापट्टी क्षेत्र के लंकाटोला स्थित ठाकुरबाड़ी से प्राचीन चार मूर्ति (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान) की चोरी हो गयी थी।
इसके खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई। टीकापट्टी से मूर्तियां चुराने के बाद चोरों ने जिले के बनियापट्टी के रहने वाले अपराधी पुलकित ऋषि से सम्पर्क कर मूर्तियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में खपाना चाहा।
पुलकित ऋषि का अंतराष्ट्रीय मूर्ति तस्कर से पूर्व से ही संपर्क रहा है। इसी दौरान पुलकित ऋषि नेपाल सीमा पर लक्ष्मण की एक मूर्ति के साथ एसएसबी के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में पता चला कि बरामद मूर्ति टीकापट्टी से चोरी की गई है। फिर गठित टीम ने पुलकित ऋषि से पूछताछ कर मूर्ति चोरी में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की।
एसपी ने बताया कि बीती रात पुलिस की बढ़ती दबिश से घबराकर चोर शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम गेट के समीप तीनों मूर्ति को छोड़कर फरार हो गये। पुलिस अप्राथमिकी अभियुक्त शिव शंकर मेहता और अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सधन छापेमारी कर रही है।
गली-मोहल्लों में बनेगें विभीषण और रहेंगें गुप्तचर , बताएंगें आखिर घरों में छिपकर कौन पी रहा शराब : एसएसपी भागलपुर
Bhagalpur
जिलें के सभी छोटे-बड़े घरों और होटलों में चोरी छिपे शराब पीने वालों की टोह लेने के लिए पुलिस अब गली-मोहल्लों में गुप्तचर तैयारी करेगी , तथा घरों में विभीषण तैयार होंगे । इन गुप्तचरों की सूचना पर पुलिस छापेमारी कर नकेल सकेगी। वहीं, शराब तस्करी में यदि पुलिसकर्मियों की सांठगांठ सामने आई तो पहले निलंबन और फिर 15 दिनों के भीतर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
पूर्ण शराबबंदी के बाद भी तस्करी और शराब पीने वालों पर पूरी तरह नकेल नहीं कसे जाने पर बुधवार को मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद गुरुवार को ही एसएसपी मनोज कुमार ने समीक्षा बैठक कर नई रणनीति तैयार की और थानेदारों व पुलिसकर्मियों को हिदायत जारी की।
बैठक में बताया गया कि सूचनाएं मिल रही हैं कि लोग घरों में छिपकर शराब पी रहे हैं और खाली बोतल डस्टबिन या नाले में फेंक देते हैं। कई होटलों के बारे में भी ऐसी शिकायतें आ रही हैं। इन सभी पर नकेल कसी जाएगी। इसके अलावा शराब की होम डिलेवरी करने वाले लोगों पर नजर रखने और उसकी धरपकड़ के लिए भी पुलिस टीम की ड्यूटी लगाई जाएगी।
ऐसे जानकारियां जुटाएंगे मुखबिर
गुप्तचर मोहल्ले और टोलों के लोगों से संपर्क कर शराबियों की जानकारी जुटाएगी। मोहल्ले के कौन-कौन लोग शराब पीते हैं और इनके पीने का अड्डा कहां-कहां है। घर में किस स्थान पर बैठकर शराब पीते हैं। विस्तृत सूचना जुटाने के बाद रेकी कर इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंचाई जाएगी। उसके बाद पुलिस छापेमारी करेगी।
एसएसपी के दो टूक, बंद कराएं गोरखधंधा
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से दो टूक कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार में लगे तस्करों की जानकारी जुटाकर उनके नेटवर्क को धवस्त करें। अभी कार्रवाई करने के लिए मौका दिया जा रहा है। समय रहते यदि गोरखधंधा पर लगाम कस ली गई तो ठीक, वरना सांठगांठ सामने आने पर गाज गिरनी तय है ।
बुधवार, 10 मई 2017
भागलपुर : धु - धु कर जलनें लगी स्कूली बच्चों से भरी वैन , बच्चों नें चिल्लाया बचाओं , बचाओं अंकल
GS:
भागलपुर के ज़ीरो माइल सबौर रोड के हैप्पी फैमली स्कुल के पास एक निजी स्कूल शिशु विकाश निकेतन के वैन में आग लग गयी ।
पटना : एक करोड़ की विदेशी शराब पर चला बुलडोजर
पटना
राजधानी में साढ़े सत्रह हजार बोतल विदेशी शराब पर मंगलवार को बुलडोजर चला। डीएम संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश शराब की बोतलें नष्ट की गईं।
बिहार में शराबबंदी के बाद पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब नष्ट की गई। नष्ट की गई शराब की कीमत एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पिछले एक वर्ष में जिला उत्पाद कार्यालय की ओर से की गई छापेमारी में बरामद की गई विदेशी शराब थी। छापेमारी में जिन वाहनों को पकड़ा गया, उनकी नीलामी भी कराई जाएगी।
पिछले साल 31 मार्च से पहले छापेमारी के दौरान बरामद की गई 10 हजार लीटर विदेशी शराब की बोतलों को खगौल स्थित लखनीबिगहा बीएसबीसीएल शराब गोदाम में जेसीबी से नष्ट की गई। डीएम ने कहा है कि अब शराब के व्यापार में उपयोग आने वाले जमीन, मकान आदि का सरकारीकरण किया जाएगा। पकड़े गए वाहनों आदि की नीलामी कोर्ट के फैसले के बाद ही होगी। डीएम ने लोगों से भी अपील की कि शराब के धंधों से जुड़े लोगों के बारे में गुप्त सूचना देकर शराबबंदी अभियान में सहयोग कर ईनाम भी पाएं।पटना : एक करोड़ की विदेशी शराब पर चला बुलडोजर
पटना
राजधानी में साढ़े सत्रह हजार बोतल विदेशी शराब पर मंगलवार को बुलडोजर चला। डीएम संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश शराब की बोतलें नष्ट की गईं।
बिहार में शराबबंदी के बाद पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब नष्ट की गई। नष्ट की गई शराब की कीमत एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पिछले एक वर्ष में जिला उत्पाद कार्यालय की ओर से की गई छापेमारी में बरामद की गई विदेशी शराब थी। छापेमारी में जिन वाहनों को पकड़ा गया, उनकी नीलामी भी कराई जाएगी।
पिछले साल 31 मार्च से पहले छापेमारी के दौरान बरामद की गई 10 हजार लीटर विदेशी शराब की बोतलों को खगौल स्थित लखनीबिगहा बीएसबीसीएल शराब गोदाम में जेसीबी से नष्ट की गई। डीएम ने कहा है कि अब शराब के व्यापार में उपयोग आने वाले जमीन, मकान आदि का सरकारीकरण किया जाएगा। पकड़े गए वाहनों आदि की नीलामी कोर्ट के फैसले के बाद ही होगी। डीएम ने लोगों से भी अपील की कि शराब के धंधों से जुड़े लोगों के बारे में गुप्त सूचना देकर शराबबंदी अभियान में सहयोग कर ईनाम भी पाएं।
सच्ची श्रद्धांजलि : सुकमा में शहीद के परिजनों को राहत, बच्चों को मुफ्त पढ़ाएगा KVS
लखीसराय
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 24 अप्रैल को हुए नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान रंजीत कुमार के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय, लखीसराय पढ़ाएगा। केवि प्रबंधन ने शहीद के परिजनों से मिलकर बच्चों के नामांकन का प्रस्ताव दिया, जिसे शहीद की पत्नी ने स्वीकारा है।
प्रबंधन ने शिक्षक अनंत कुमार को विद्यालय में नामांकन का प्रस्ताव लेकर शहीद के घर शेखपुरा के फूलचौडगढ़ अरियरी भेजा था। प्राचार्य सत्यनारायण मीणा ने बताया कि शहीद की विधवा सुनीता देवी ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए नामांकन की अनुमति भी दे दी है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी।
बच्चों के नामांकन से लेकर पढ़ाई पूरी होने तक जो भी मदद की जरूरत होगी, विद्यालय प्रबंधन उसे पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय शिक्षा देने के साथ समाज के रचनात्मक कार्यों में भी अपनी अहम भूमिका निभाता है। यह शहीद रंजीत कुमार के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी ली है पढ़ाई की जिम्मेदारी
मालूम हो कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी सुकमा में शहीद हुए जवानों के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लिया है। उन्होंने पिछले दिनों ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी थी। क्रिकेटर की इस घोषणा पर शहीद की पत्नी सुनीता देवी व शहीद की मां मानो देवी और पिता इंद्रदेव यादव ने उन्हें दुआ देते हुए कहा था कि क्रिकेटर गौतम गंभीर हमारे लिए साक्षात भगवान के रूप में मदद करने के लिए आये हैं।
नक्सलियों के हमले में शहीद हुए थे रंजीत
24 अप्रैल सोमवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए माओवादी हमले मे मारे गए जवानों में शेखपुरा का जवान रंजीत भी शामिल था। इस हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे, जिनमें सूबे के छह जवान शामिल थे। शहीदों में दानापुर के सौरभ कुमार, लोमा (वैशाली) के अभय कुमार, सासाराम (चेनारी) के कृष्ण कुमार पांडेय, अरियरी (शेखपुरा) के रंजीत कुमार, अहिला (दरभंगा) के नरेश यादव, कौंरा (भोजपुर) के अभय मिश्र शामिल थे।
नवगछिया : गोपाल गौशाला में बाल व्यास श्री कान्त शर्मा का अक्टूबर माह में आगमन
GS:
नवगछिया के गोपाल गौशाला तथा जगतपतिनाथ मंदिर के प्रांगण में अक्टूबर में बाल व्यास कान्त शर्मा का भव्य आगमन हो रहा हैं । जिसमें गौशाला की धरती पर भक्ति का एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । उक्त जानकारी गोपाल गौशाला के सचिव रामप्रकाश रुंगटा ने जानकारी दी । ये कार्यक्रम गौशाला के 100वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बहोत ही भव्य तरीक़े से मनाया जाएगा ।
मंगलवार, 9 मई 2017
नवगछिया के सुप्रसिद्ध डॉक्टर बीएल चौधरी के क्लीनिक से रोगी के 80 हजार रूपये हुए गायब
GS:
नवगछिया शहर के सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० बी एल चौधरी के क्लीनिक में एक रोगी के 80 हजार रूपये गायब हो गए हैं । बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी नंदकिशोर कुंवर द्वारा नवगछिया थाना में आवेदन देकर बैंक से निकाले 80000 रुपये चोरों द्वारा बीएल चौधरी के क्लीनिक से गायब करने का मामला दर्ज कराया गया है.
पीड़ित नंदकिशोर कुंवर ने बताया कि वह अपने घर से नवगछिया बी एल चौधरी के क्लीनिक में कान दिखाने आया था और पैसा निकालने स्टेट बैंक नवगछिया गया. जहां उसने दो चरण में ग्रीन कार्ड के माध्यम से 40 40 हजार रुपए कुल 80000 रुपए की निकासी कर पैसे और एटीएम को पन्नी में रखकर अपने झोले में डाल दिया. इसके बाद वह अपना कान दिखाने नवगछिया मुख्य बाजार स्थित डॉक्टर बीएल चौधरी के यहां गया. क्लीनिक में कुर्सी पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करते समय कान बहने के कारण झोला को कुर्सी पर रख बगल में रुई लेने जाने के बाद वापस लौटने के साथ ही झोला से में पैसा रखा हुआ पन्नी गायब गायब पाया गया. जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया. आस पास काफी पता करने के बाद भी चोर का कोई पता नहीं चल पाया. वही थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है ।
नवगछिया : गुरुदेव जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
GS:
संतमत सत्संग मंदिर नवगछिया में संत सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज का 133 वहां जयंती समारोह वैशाख शुल्क चतुर्दशी आज दिनांक मंगलवार को बड़े धूमधाम से मनाई गई इस शुभ अवसर पर प्रातः सुबह 5:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई जो भवानीपुर सिंधिया मकनपुर नवगछिया बाजार होते हुए वापस सतसंग मंदिर पहुंची इस बीच भक्तों के लिए क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा महाराज जी चौक पर बेल के सरबत और पानी की व्यवस्था की गई सुबह अस्तुति बिनती पुष्पांजलि का कार्यक्रम तथा उसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया दोपहर में स्तुति विनती और ध्यानाभ्यास में लोगों ने भाग लिया स्वामी फूल बाबा द्वारा श्रोताओं को भजनों का लाभ भी मिला तथा प्रवचन में रामायण का पाठ हुआ यह शुभ अवसर पर अध्यक्ष मोहन चंद्र रूंगटा श्याम सुंदर केडिया गोपी यादव मंगल कुमार श्री लाल कानोडिया अजय किशोर यादव वीरेंद्र कुमार यादव गुरु चरण जय प्रकाश सिंह इत्यादि लोगों ने भाग लिया
नवगछिया : गर्मी छुट्टी के लिए विद्यालय नें जारी किए हैं अपनें तारीख , सबके अलग - अलग
GS:
नवगछिया अनुमंडल के सरकारी तथा निजी विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश की तारीख अलग - अलग हैं । नवगछिया शहर क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी के कैलेंडर के अनुसार छुट्टी 27 मई से होगी ।
वहीँ नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मावकाश 25 मई से 25 जून तक छुट्टी संभावित हैं । नवगछिया के बाल भारती विद्यालय के छुट्टी 22 मई से संभावित हैं ।
प्रत्येक दिन मौसम में हो रहे बदलाव से प्रशासनिक रूप से भी कोई छुट्टी की कोई सम्भावना वर्तमान में नहीं हैं । परंतु पटना जिले के स्कूलों की छुट्टी 14 मई से होगी जिसका आदेश पटना के जिलाधिकारी नें दिया है ।
सोमवार, 8 मई 2017
भागलपुर : जाह्नवी चौक के पुल टोल टैक्स के बीच सड़क पर वसूली कर्ता की ट्रक नें कुचलनें से मौत , लगा लंबा जाम
भागलपुर-
टोल टैक्स वसूली कर्ता को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत, नवगछिया भागलपुर मार्ग में लगा काफी लंबा जाम, नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र में जहान्वी चौक के पास की घटना।
इ
जॉब : बिहार बिस्कोमान में निकली नौकरी बहाली , आप हैं तैयार ..???
पटना :
बेरोजगारी की बात करें तो सबसे ज्यादा युवा बिहार में हीं बेरोजगारी से जुझ रहें हैं, जिसका कारण एक ये भी है कि बिहार में कोई भी ऐसा कल-कारखाना नहीं है जो कुछ युवाओं को रोजगार दे सके। हर रोड, हर गली व हर मौहल्ले में सैकड़ो बेरोजगार आपको मिल जाएंगें जो लगातार कहीं न कहीं तैयारी कर रहें है। लेकिन इस तरह के चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो कि बिस्कोमान के लिए है जिसमें 122 पदों के लिए उम्मीदवार अपना पात्रता परिक्षा देकर सफल हो सकतें है।
आपको बता दें कि ये आवेदन रेंज आँफिसर कम मार्कटिंग आँफिसर,असिस्टेंट गोडाउन मैनेजर,जूनियर इंजिनियर,अकाउंट असिस्टेंट,सेल्स मैन आदी पदों के लिए आप आॅनलाइन आवेदन कर सकतें है। उमीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। लिखित परीक्षा 100 अंको की ली जाएगी, प्रत्येक प्रश्नों पर एक अंक दिए जायेगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंको की कटौती की जाएगी। सामान्य कोटि के उम्मीदवार के लिए आॅनलाइन आवेदन भरने का शुल्क 500 रूपए रखे गए है, और वहीं एससी/एसटी और दिव्यांगों के लिए 300 रूपए निर्धारित किए गए हैं।
अत्यधिक जानकारी के लिए आप निचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकतें है। और इस वेबसाइट के माध्यम से हीं आवेदन भी कर सकतें है।योग्य उम्मीदवार 12 अप्रैल 2017 से 20 मई 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पद – 122 पद
पद का नाम – इंजीनियर्स, मैनेजर और रेंज ऑफिसर
योग्यता – 12 वीं / स्नातक / एमबीए / डिप्लोमा
स्थान – बिहार
अंतिम तिथि – 20 मई 2017
ये भी पढे़ं:- बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त बिहार के मधुबनी जिला में सुखाड़ से परेशान है किसान !
पद का नाम – इंजीनियर्स, मैनेजर और रेंज ऑफिसर
1- रेंज ऑफिसर कम मार्केटिंग ऑफिसर – 10 पद
योग्यता – कृषि में बीएससी।
2- असिस्टेंट गोदाम मैनेजर – 40 पद
योग्यता – बीएससी (कैमिस्ट्री), बीएससी (वनस्पति) और बीएससी (बायो-टेक)।
3- जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 02 पद
योग्यता – सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
4- एकाउंट असिस्टेंट – 10 पद
योग्यता – किसी भी विषय में बीकॉम या एमकॉम।
5- बिक्री मैन कम – मल्टी टास्किंग स्टाफ – 60 पद
योग्यता – 12 वीं पास।
आवदेन करने के लिए यहां क्लिक करेंःhttp://biscomaun.co.in





