कुल पाठक

मंगलवार, 23 मई 2017

भागलपुर : नगर निगम से किस वार्ड से कौन विजेता फाइनल लिस्ट

भागलपुर नगर निगम चुनाव परिणाम

वार्ड नo 1. सुनीता देवी
वार्ड नo 2. सोफिया हुमैरा
वार्ड नo 3. गुलाम सरवर
वार्ड नo 4. नीतू देवी
वार्ड नo 5. फरहाना
वार्ड नo 6. पंकज दास
वार्ड नo 7. नजीहत अंसारी
वार्ड नo 8. बीबी अनवरी खातून
वार्ड नo 9. कंचन देवी
वार्ड नo 10. पाकीजा
वार्ड नo 11. सीता देवी
वार्ड नo 12. सबिहा रानू
वार्ड नo 13. अभिषेक कुमार
वार्ड नo 14. अनिल पासवान
वार्ड नo 15. एनुल निशा
वार्ड नo 16. फरीदा आफरीन
वार्ड नo 17. अशोक पटेल
वार्ड नo 18. बंदुवाला देवी
वार्ड नo 19. प्रीति शेखर
वार्ड नo 20. उषा देवी
वार्ड नo 21. संजय सिन्हा
वार्ड नo 22. निशा दुबे
वार्ड नo 23. रश्मि रंजन
वार्ड नo 24. फिरोजा यासमीन
वार्ड नo 25. गोविन्द्र बनर्जी
वार्ड नo 26. प्रीति देवी
वार्ड नo 27. मो० उमर चाँद
वार्ड नo 28. शिवानी देवी
वार्ड नo 29. खुशबू कुमारी
वार्ड नo 30. कबिता देवी
वार्ड नo 31. शीला देवी
वार्ड नo 32. हंसल सिंह
वार्ड नo 33. शावरा
वार्ड नo 34. बीबी वालिमा
वार्ड नo 35. दिनेश तांती
वार्ड नo 36. प्रमोद लाल
वार्ड नo 37. बबीता देवी
वार्ड नo 38. राजेश वर्मा
वार्ड नo 39. अंजुम शाहीन
वार्ड नo 40. नजमा खातून
वार्ड नo 41. संध्या गुप्ता
वार्ड नo 42. सरयुग प्रसाद साह
वार्ड नo 43. अरसदी बेगम
वार्ड नo 44. गजाला परवीन
वार्ड नo 45. सदानन्द
वार्ड नo 46. नन्ही बेगम
वार्ड नo 47. नासरीन
वार्ड नo 48. कुमारी कलपना
वार्ड नo 49. शशि देवी
वार्ड नo 50. सीमा साह
वार्ड नo 51. रूबी मोदी

नवगछिया : नगर पंचायत चुनाव परिणाम में किसनें मारी किसको पटखनी और कितनें से , वोट का पूरा हिसाब-किताब 

GS:

नवगछिया नगर पंचायत : चुनाव परिणाम का परिणाम आज 23 मई को घोषित हो गया । आए जानें किसको कितना मिला ....

वार्ड नंबर : 1

नागेश्वर सिंह : 534
ज्ञानसक सिंह : 330

वार्ड नंबर : 2

महिल सिंह : 335
मंजू माला देवी : 44
मिथुन कुमार : 40
सुनीला देवी : 51
सिकंदर सिंह : 24
माको सिंह : 26
सन्नी सुमन : 61
कुमार नंदलाल : 200
दीलिप कुमार सिंह : 78
सुनैना देवी : 123
जितेंद्र सिंह : 171

वार्ड नंबर : 3

लालमनी देवी : 390
वंदना देवी : 20
हैबुननिशा : 57
राबो देवी : 49
सोनी देवी : 318
नीलम देवी : 98
उमा देवी : 16

वार्ड नंबर : 4

सुनीता देवी : 446
आशा देवी : 128

वार्ड नंबर : 5

स्वीटी कुमारी : 585
पप्पी देवी : 71
रचना देवी : 28
मीरा देवी : 91
अन्नपूर्णा सिंह : 50
कला देवी : 12
अन्नपूर्णा देवी : 126
किरण देवी : 118

वार्ड नंबर : 6

सिकंदर साह : 447
रंजीत साह : 357
जैनुल बैठा : 92
दिलीप मंडल : 79
शंकर ठाकुर : 44
राजीव रंजन : 217
संजय कुमार : 153
रामदेव मंडल : 184
रौशन खातून : 12

वार्ड नंबर : 07

बी मंजी खातून : 756
सितारा खातून : 259
जरीना खातून : 14

वार्ड नंबर : आठ

सलाउद्दीन : 306
अजीत साह : 55
मो फरीद : 77
सोनी खातून : 22
मो नौशाद आलम : 206
बीबी मिखा खातून : 31
हदीशा खातून : 249
मो मोहिउद्दीन : 36
मो मंजूर आलम : 94
छोटेलाल शर्मा : 115
जावेद अख्तर : 26
मो कबीर आलम बैठा : 22

वार्ड नंबर : 09

गीता देवी : 289
सोनी देवी : 231
मीना देवी : 104
पुतुल देवी : 16
राधा देवी : 33
नीलम देवी : 116
रश्मि भारती : 12
सुमन माला : 166
सरोजनी देवी उर्फ सरिता देवी : 12

वार्ड नंबर : 10

सुभाष सिंह : 279
विवेकानंद नंद मंडल : 41
विनोद कुमार सिंह : 06
मूलिषा देवी : 24
सहेंद्र पंडित : 15
नेपाल मंडल : 49
कैलाश सिंह : 128
बशुदेव ठाकुर : 25
फूल कुमारी : 215
हरि मंडल : 90
तुलसी प्रसाद मंडल : 12
सुबोध कुमार सुमन : 128
फूलो ठाकुर : 05

वार्ड नंबर : 11

मनोरमा देवी : 593
सुमित्रा देवी : 449
अनिता देवी : 90
रेणु देवी : 160

वार्ड नंबर :  12

सुशीला देवी : 409
शांति देवी : 302
रूबी कुमारी : 31
श्याम देवी : 45

वार्ड नंबर :  13

फाहिमा खातून : 346
किरण कुमारी : 162
रेणु देवी : 92
कविता देवी : 313
बीबी नूरजहां खातून : 273
रूबी देवी : 151

वार्ड नम्बर : 14

संजीव कुमार : 339
वीरेंद्र कुमार सिंह : 119
विमल चिरनिया : 91
विष्णु गुप्ता : 10
कैलाश प्रसाद गुप्ता : 27
अशोक कुमार भगत : 161
दीपक कुमार : 128

वार्ड नंबर : 15

सिमिया देवी : 568
इंद्रा देवी : 565
तजबुन खातून : 21
मुनमुन खातून : 21
सोनी देवी : 30

वार्ड नंबर : 16

अजय कुमार : 618
ज्ञानसागर : 343
रामप्रकाश रुंगटा : 57

वार्ड नंबर : 17

प्रीति कुमारी : 404
रश्मिरथी देवी : 191
राधा देवी चिरनिया : 56

वार्ड नंबर : 18

चम्पा कुमारी : 265
दीपक कुमार साह : 28
दीपक महतो : 02
मनीष कुमार : 100
मुरारी चिरनिया : 176

वार्ड नंबर : 19

पेरमा देवी : 230
अनिता देवी : 124
राखी भगत : 105
लीलावती गुप्ता : 12
शांति देवी : 168
ललिता देवी : 73
सावित्री देवी : 76
रत्ना विश्वास : 209
गुड़िया देवी : 90

वार्ड नंबर : 20

दीपक कुमार : 244
शंभु कुमार : 76
अमित कुमार जायसवाल : 43
कौशल किशोर भगत : 221

वार्ड नंबर : 21

रंजीत भगत : 466
दीपक कुमार : 207

वार्ड नंबर : 22

अभिषेक रमण : 489
विनोद कुमार मंडल : 324
नरेश साह : 35
संजय कुमार सिंह : 199
नेहा कुमारी : 14

वार्ड नंबर : 23

मदन शर्मा : 298
गीता देवी : 12
बेबी देवी : 89
सुभाष पासवान : 251
धर्मेंद्र कुमार पासवान : 02
राजन कुमार हरी : 106
सोनी देवी : 67
मेदी ऋषिदेव : 17
रेखा देवी : 25
संतोष कुमार : 291
शंभु पासवान : 20

📡📡📡📡📡📡📡

सोमवार, 22 मई 2017

बिहार : सेहरा हटा तो दुल्हन चीखी- यह तो डुप्लीकेट दूल्हा है, नहीं करूंगी शादी

पटना :
आंखों में नए सपने सजाए दुल्हन अपने होने वाले दुल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन जब बरात आने के बाद वह चुपके से खिड़की से दूल्हे को देखने गई तो जब सेहरा हटा और उसने दूल्हे का चेहरा देखा तो देखते ही चीख पड़ी और रोती हुई बोली-ये तो डुप्लीकेट दूल्हा है, मैं तो इससे कभी शादी नहीं करूंगी।

घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के जयनगर पंचायत स्थित कोहबरवा गांव की हैे जहां रविवार की रात डुप्लीकेट दूल्हा को देखकर दूल्हन बिदक गई और शादी से इन्कार कर दिया। उसके बाद नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने दूल्हा और बरातियों को बंधक बना लिया।

इसका पता चलते ही शादी में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाला दुल्हन का चचेरा भाई घर छोड़कर फरार हो गया। सोमवार की सुबह मुखिया ललित नारायण पंडित के नेतृत्व में पंचायत बुलाई गई। वर पक्ष ने दुल्हन के परिजनों को शादी के लिए अब तक हुए खर्चें का भुगतान किया। उसके बाद ही सभी बरातियों को दूल्हे सहित छोड़ गया।

जानकारी के अनुसार, कोहबरवा गांव के युवती की शादी मुजफ्फरपुर जिले के गंजबाजार स्थित गोलगामा गांव निवासी स्वर्गीय युगल साह के पुत्र मुकेश कुमार से तय हुई थी। रविवार की रात बरात आई। दरवाजा लगाने की प्रक्रिया पूरी हो रही थी। दुल्हन के दरवाजे पर रथ पर सवार दूल्हा पहुंचा।

खिड़की से दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने अपनी भाभी से कहा कि दूल्हा बदला हुआ है। जिसकी तस्वीर दिखाई गई थी वो दूल्हा नहीं है। धीरे-धीरे यह बात आग की तरह फैल गई। दुल्हन के भाई मुकेश साह ने भी दूल्हे को देखा तो आक्रोशित हो गए। बरात में अफरातफरी मच गई।

ग्रामीणों ने बरातियों को बंधक बनाना शुरू किया तो बरातियों ने कहा कि हम लोग हलुवाई जाति की शादी में नहीं आए हैं, यादव की शादी में आए हैं। यह सुनकर परिजन एवं ग्रामीण सन्न रह गए। बताते हैं कि दुल्हन का चचेरा भाई विकास साह एवं दूल्हे का भाई सुरेश राय पटना में किसी मिठाई की दुकान में नौकरी करते हैं। इन्हीं दोनों की मध्यस्थता से शादी तय हुई।

लड़की पक्ष को दूसरे लड़के की तस्वीर दिखाई गई। लड़की के भाई ने हामी भर दी। दोनों पक्ष ने गांव समाज में शादी का कार्ड बांटा। वर पक्ष ने वधू पक्ष के पिता का नाम स्वर्गीय... साह के बदले ... राय छपवाया। वहीं वधू पक्ष के कार्ड पर वर पक्ष के पिता नाम स्वर्गीय युगल राय के बदले युगल साह लिखवाया।

पंचायत में दूल्हे ने बताया कि वह चेन्नई में प्राइवेट काम करता है। उसने अपने भाई के पास अपनी तस्वीर भेजी थी। लेकिन, भाई ने किसी दूसरे की तस्वीर वधू पक्ष को दे दी। जाति बदले जाने की भी जानकारी उसको नहीं दी गई थी। बहरहाल, करीब एक लाख रुपये देने के बाद दूल्हा एवं परिजन को ग्रामीणों ने मुक्त कर दिया।

नवगछिया : आखिर प्रशासनिक शक्ति पर बूथ संख्या 03 पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पुनर्मतदान, नगर पंचायत चुनाव का

नवगछिया : 

नगर पंचायत चुनाव में शहर के बूथ संख्या 03 पर नवगछिया प्रशासनिक शक्ति नें  शांतिपूर्ण पुनर्मतदान करवाया । ज्ञात हो की सभी बूथों पर चुनाव रविवार 21 मई को ही संपन्न हुई मगर जीबी कॉलेज के बूथ संख्या 3 पर बोगस वोटिंग के आरोप में स्थानीय लोगों द्वारा जम कर हंगामा किया गया । पुलिस द्वारा भीड़ को हटाने के दौरान भीड़ नें उग्र होकर जम कर ईंट पत्थर चलाई थी । उसी में एक पत्थर नवगछिया अनुमंडलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश को लगी थी । तथा प्राथमिक उपचार के बाद पुनः निगरानी उनके द्वारा की गयी थी । सोमवार को बूथ संख्या 3 के 770 में से 488 मतदाताओं ने  मतदान किया जो  63.38 प्रतिशत हैं। 

*नगर पंचायत चुनाव का परिणाम कल मंगलवार 23 मई को होगा । लाइव जानकारी के लिए गोसाईं गाँव समाचार के ग्रुप में बनें रहें ।*

सिंघिया मकंदपुर के वार्ड 6 में मिट्टी भराई से ही लगनें लगा पानी का अम्बरा , घुटनें तक पानी में आने - जाने को मजबूर ग्रामीण : धनंजय साह

GS:
नवगछिया अनुमंडल  गोसाईं गांव पंचायत के सिंघिया मकंदपुर साह टोला वार्ड नंबर 6 में सड़क की स्थिति अभी तक दयनीय हैं ।


 गांव में थोड़ा सा भी बारिस होने पर सड़क  पर पानी 1 फिट भर जाता है जो कई दिनों तक जमा रहता है । जिससे ग्रामीणों को जाने आने में काफी परेशानी होती है । खास कर औरतों बच्चों को सबसे ज्यादा मुसीबत होती है । सड़क का पक्कीकरण होना अत्यावश्यक है । मगर अभी  तक यह रोड पक्की नहीं हो पाया यह रोड धनंजय साह( पूर्व पंचायत समिति ) के घर से गिरीश्वर साह के घर तक हैं । जिससे सैकड़ों लोग अस्पताल , बाजार , मुख्य सड़क आते - जाते हैं ।

नवगछिया : दहेज़ के लोभ में अन्तरजातीय प्रेमी नव विवाहित दुल्हन को मारकर खेत में गाड़ा,शव बरामद

GS:
नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर पुलिस थाना अंतर्गत लतरा बहियार में   एक वर्ष पूर्व हुई शादी की दुल्हन सपना देवी पति सुमित यादव को   दहेज़ नहीं देने पर ससुराल वालों ने नव विवाहित दुल्हन को मारकर घर से महज़ एक किलोमीटर की दूरी पर गाड़ दिया । अहले सुबह जब खेतों में उभरी मिटटी को देखकर प्रशासन नें गढ्ढा खुदवाया तो महिला की लाश मिली । जिसे कई स्थानीय महिलाओं ने पहचान लिया । महज एक वर्ष पहलें लतरा गाँव के सुमित यादव नें कुर्सेला के पत्थर टोला के कुवेश्वर महतो की पुत्री सपना से भाग कर प्रेम विवाह किया था । लड़का लड़का कुछ समय बाद ही अपनें घर लतरा में रहनें लगें थे । मगर कुछ समय बीतने के बाद ही लड़की के ससुराल वाले लड़की के पिता कुवेशर महतो से मोटर साइकिल का मांग करनें लगे । जिसके लिए सपना के अपनें मायके वाले तैयार नहीं थे । बात नहीं बनने पर ससुराल वाले नें सपना की हत्या कर लतरा बहियार में गाड़ दिया ।



 शव मिलने की बात आग की तरह फैल गयी जानकारी मिलते ही नव विवाहित के परिवार वाल पत्थर टोला कुसेला से  नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँच गये । जहाँ शव का पोस्टमाटम किया गया । वहीँ हत्या के बाद ससुराल वाले घर में ताला लगा के रफू चक्कर हो गए है । मौके पर पुलिस प्रशासन नें बताया कि मामला दहेज़ का हैं ससुराल तथा महिला के पति के ठिकाने पर छापा मारा जा रहा है ।

रविवार, 21 मई 2017

भागलपुर : शहर का पारा 40 के पार और बढ़ेगी तपिश

भागलपुर :

शहर का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री के करीब था। वहीं न्यूनतम 27.4 डिग्री के करीब रहा। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर शहर के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। सप्ताह भर बाद ही मौसम में थोड़ा बदलाव देखा जाएगा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. बिरेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी की वजह से छह बजे से ही तापमान बढ़ने लगता है। 12 बजे के बाद तापमान काफी तेज होने की संभावना रहती है। इसलिए 12 बजे से दो बजे तक बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।
रविवार होने की वजह से भी लोग सड़क पर कम दिखे। मगर गर्मी की वजह से लोगों को घर में भी राहत नहीं मिल रही थी। शाम को गर्मी से निजात पाने के लिए लोगों की भीड़ पार्कों में दिखी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रहेगा।

नवगछिया : सिवाय बूथ संख्या 3 के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान , वज्रगृह भेजें गए ईवीएम , परिणाम परसों 23 मई को

नवगछिया : 
नगर पंचायत चुनाव 2017 संध्या में शांतिपूर्ण समाप्त हो गया । नवगछिया जीबी कॉलेज के केंद्र संख्या 03 पर असामाजिक तत्वों द्वारा मतदान विरोध के केंद्र पर ईवीएम तोड़ दिया गया । मौके पर प्रशासनिक अधिकारी के पहुंचनें पर उग्र लोगों ने पत्थर बाजी शुरू कर दी । जिससे नवगछिया अनुमंडलाधिकारी आदित्य प्रकाश चोटिल हो गए । नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पत्रकारों को बताया कि मतदान केंद्र संख्या 3 को मतदान रद्द कर दिया गया हैं जिसका चुनाव सोमवार 22 मई को होगा ।


संध्या 5: 30 बजे चुनाव अवधि समाप्त होने के बाद ईवीएम को वज्रगृह भेजा गया ।

चुनाव परिणाम परसों 23 मई 2017 को होना हैं ।

नवगछिया नगर पंचायत चुनाव की अन्य ख़बरों के लिए जुड़े रहें गोसाईं गाँव समाचार पर ।

Election :भागलपुर में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे,

भागलपुर : 

भागलपुर नगर निगम के चुनाव के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारे लगाये गये. जिसके बाद तो पूरा माहौल ही गरम हो गया. इसे लेकर प्रशासन तक अलर्ट हो गया. जानकारी के अनुसार भागलपुर के सिकंदरपुर नगर निकाय में उस समय अफरा​तफरी मच गयी, जब एक युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिये. फिर क्या था मौसम के तापमान की तरह इलाके का पूरा माहौल गरम हो उठा. बताया गया कि नारा लगानेवाला और कोई नहीं बल्कि रेलवे कॉलोनी दुर्गापूजा समिति का अध्यक्ष रितुराज सिंह है. इसके बाद तो उसकी जम कर लोगों ने पिटाई कर दी. फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. चर्चा है कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की. जांच में पता चला कि वह पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा रहा था, लेकिन गलती से उसके मुंह से पाकिस्तान जिंदाबाद निकल गया. इस पर पुलिस ने थोड़ी देर के बाद उसे छोड़ दिया ।

नवगछिया : बूथ संख्या 3 पर हुई पत्थर बाजी, तोडा ईवीएम , एसडीओ हुए चोटिल

GS:

नवगछिया में नगर पंचायत चुनाव में बूथ संख्या 3 पर तोडा ईवीएम, प्रशासन पर हुआ पथराव , नवगछिया एसडीओ आदित्य प्रकाश हुए चोटिल । मतदान बूथ को किया सील , कल सोमवार को होगा पुनर्मतदान पुलिस नें सम्हाला मोर्चा । नवगछिया नवगछिया के वार्ड नंबर 3 के बूथ नंबर 2 पर हुए पथराव के दौरान एक पत्थर एसडीओ डॉ आदित्य प्रकाश के दाहिने हाथ में लगा। जिससे वे घायल हो गए। अनुमंडलीय अस्पताल में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बीपी राय ने उपचार किया। एसडीओ ने बताया कि उक्त बूथ का मतदान रद कर दिया गया है। वहां कल सोमवार को पुनर्मतदान कराया जायेगा।

नवगछिया : इस्माईलपुर प्रखंड में बिजली के करंट से भैस की मौत

GS:

नवगछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर प्रखंड के कमलाकुंड पंचायत में काजल यादव पिता नागेश्वर यादव का भैस का करंट लगनें से मौत हो गयी ।
भैस के मौत से परिवार काफ़ी गमगीन में हैं ।

शनिवार, 20 मई 2017

नवगछिया : रंगरा भवानीपुर NH31 पर मोटर बाइक दुर्घटना में दो गंभीर रूप से घायल, रंगरा के क्रिकेटर नें भेजा अस्पताल

नवगछिया :

नवगछिया अनुमंडल के NH31 भवानीपुर के पास संध्या 7:30 बजे मोटर बाइक का बुरी तरह से दुर्घटना हो गया जिसमें  दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । मौके पर कई दर्जन लोगों की भीड़ लग गयी मगर किसी नें भी घायलों को हाथ तक नहीं लगाया । घायल काफी कराह रहे थे ।  एम्बुलेंस आने में देरी हो रही थी । मगर मौके पर पहुंचे रंगरा के क्रिकेटर मोनू सिंह धोनी नें खुद से वाहन में चढ़ाकर घायल  नवगछिया  अनुमंडलीय अस्पताल भेजा ।

शुक्रवार, 19 मई 2017

हे भगवान : पटना में सामान भूल कर यात्री को दिल्ली पहुँचा दिया जेट विमान

पटना । 

पटना एयरपोर्ट से दोपहर 1:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट के यात्री शुक्रवार को उस वक्त हैरान रह गए जब दिल्ली पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उनका सामान पटना में ही छूट गया है। यह जानकर फ्लाइट के यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के काउंटर पर जमकर हंगामा किया। जब यात्रियों को यह आश्वासन दिया गया कि उनका लगेज उनके घर सुरक्षित पहुंचा दिया जाएगा तब जाकर वे माने।

पटना से निजी कंपनी की फ्लाइट संख्या 724 ने तय समय से लगभग घंटे विलंब से उड़ान भरी। इसे दोपहर 1.55 बजे पटना आना था। बाद में इसके 20 मिनट लेट से आने की सूचना दी गई। फ्लाइट पहुंची तो सारे यात्री इसमें सवार हो गए। बैठने के बाद भी विमान की उड़ान में विलंब होने लगा।

यात्रियों ने विलंब का कारण पूछा पर क्रू के सदस्यों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके लगभग 45 मिनट बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी। जब दिल्ली पहुंची तो यात्रियों को सामान लेने के लिए काउंटर संख्या पांच पर पहुंचने को कहा गया। वहां जब यात्री पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका सामान दिल्ली पहुंचा ही नहीं।

तब यात्रियों ने काफी देर तक बवाल किया। अंत में कंपनी प्रबंधन ने यात्रियों को आश्वासन देते हुए सामान को देर रात की फ्लाइट से दिल्ली मंगवाने की बात कही। काफी मान-मनौव्वल के बाद यात्री घर जाने को राजी हुए।

सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हो रही थी जिन्हें रात की फ्लाइट से ही दुबई, जेद्दा, फ्रांस व यूएसए जाना था। इनमें से अधिकांश यात्रियों की फ्लाइट रात में 00.30 बजे से 3.30 बजे के बीच थी। ऐसे यात्रियों को भी उनका सामान उनके गंतव्य तक पहुंचा देने का आश्वासन दिया जा रहा था। हालांकि कंपनी प्रबंधन की ओर से इस तरह की घटना से इनकार किया गया है।

ज्ञात हो कि गुरुवार को भी एक कंपनी की फ्लाइट ने सारा सामान छोड़ यात्रियों को दिल्ली पहुंचा दिया था। कल भी यात्रियों ने सामान के लिए हंगामा किया था। उनका सामान आज उनके घर तक पहुंचाया गया है।