GS:
नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर हाई स्कूल के समीप आज शनिवार अहले सुबह स्थित पेट्रोल पम्प पर कार्यरत कर्मी राजेश को अज्ञात व्यक्ति ने सर में मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत।
GS:
नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर हाई स्कूल के समीप आज शनिवार अहले सुबह स्थित पेट्रोल पम्प पर कार्यरत कर्मी राजेश को अज्ञात व्यक्ति ने सर में मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत।
GS:
नवगछिया NH31 मुरली के पास शनिवार सुबह मैजिक नें साइकिल सवार को रौंद दिया । जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी । मृतक की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव के निवासी भोला सिंह की हुई हैं ।
परिजन नवगछिया अस्पताल पहुँच चुके हैं । नवगछिया पुलिस द्वारा शव के पोस्टमाटम की तैयारी की जा रही हैं ।
gosaingaon samachar
नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के गोपालपुर प्रखंड के दो तथा बिहपुर प्रखंड के एक व्यक्ति की मौत हो गयी । बिहपुर प्रखंड में वज्रपात का शिकार हुए अजित कुमार पिता शशिरंजन कुमर उम्र 30 वर्ष हैं ।
हर दिन की भांति आज भी भैस को लेकर सोनबरसा दियारा गया था जहाँ वज्रपात से मौत हो गयी ।मृतक का एक बड़ा भाई सुजीत कुमार हैं ।
वहीं गोपालपुर प्रखंड के तीनटेंगा करारी में वज्रपात से एक की मौत हो गयी । मृतक का नाम सुमन हैं वहीँ एक की हालत गंभीर हैं जिसे गोपालपुर पीएचसी में भर्ती किया गया हैं ।
Gosaingaon Samachar
नवगछिया अनुमंडल में 21 जून 2017 को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नवगछिया हाई स्कूल के मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । नवगछिया के योग गुरु चंद्रिका प्रसाद नें बताया कि 21 जून बुधवार को नवगछिया के कई बुद्धिजीवी के साथ - साथ कई समाज , गाँव के लोग एक साथ योगा में शामिल होंगें । कार्यक्रम नवगछिया के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में सुबह के 5:30 बजे से आयोजित होगा ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु योग गुरु के साथ साथ धीरज शर्मा तथा कई अन्य कार्यकर्त्ता सक्रीय रूप से योगदान दे रहें हैं ।
GS:
नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड के तुलसीपुर गाँव में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन पहुँचें । जहाँ उन्हें कार्यकताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया । मौके पर नवगछिया जिला परिषद नंदनी सरकार के साथ कई भाजपा नेता तथा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।
पटना :
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट अब 22 जून को आएंगे. इसके लिए बोर्ड पूरी तैयारियों में लगा है. मैट्रिक के रिजल्ट में इंटर परीक्षा के नतीजों की तरह कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए बिहार बोर्ड फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है.
मैट्रिक के रिजल्ट तो तैयार हो चुके हैं लेकिन टॉप 20 में आये छात्रों को लेकर बोर्ड माथा-पच्ची कर रहा है. इस बार बोर्ड यह सुनिश्चित कर लेना चाहता है कि इंटर की तरह कोई बखेड़ा खड़ा न हो इसलिए सभी टॉप 20 छात्रों को ठोक-बजा कर देखा जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार अभी तक टॉप-16 छात्रों का बोर्ड साक्षात्कार ले चुका है. लेकिन अब भी 4 छात्रों पर संशय बरकरार है. इसके लिए बिहार बोर्ड तैयारियों में लगा है.
रिजल्ट की तिथि को लेकर चल रहे असमंजस की स्थिति को बोर्ड ने अब साफ़ कर दिया है तो आज सोमवार की सुबह मैट्रिक के परीक्षाथियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी भी बोर्ड ने दी. अब पास मार्क्स से थोड़ा सा दूर रह गए छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिया जाएगा.
इस पर कई दिनों से चले आ रहे संशय को खत्म करते हुए ग्रेस मिलने पर बिहार सरकार की मुहर लग गयी. ग्रेस के लिए प्रधान सचिव आरके महाजन के पास प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर सोमवार को राज्य सरकार ने अपनी सहमति दे दी. फेल छात्रों को 8 अंक का ग्रेस मिलेगा.
बता दें कि एक विषय में फेल छात्रों को 8 अंक और दो सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 4-4 अंकों के ग्रेस दिये जाने की अनुशंसा की गयी थी. इस पर सोमवार को मुहर लग गयी. राज्य सरकार ने ग्रेस वाले प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी.
नवगछिया
सोमवार सुबह से ही कई धुप और उमस गर्मी से परेशान आम जीवन थोड़ा स्थिर हुआ । दोपहर 2 बजे नवगछिया अनुमंडल सहित आस- पास के क्षेत्रों में काफ़ी तेज आंधी तूफान के साथ साथ बारिश हुई ।
तेज आंधी से कई झोपडी के छप्पर उड़ गए हैं । तो कई के पालतू मवेशी के लिए बनाये गए झोपडी उजड़ गये हैं । जिससे नुकसान के साथ साथ कई पालतू जानवरों को भी चोट आई हैं । बारिश से जहाँ मौसम में गर्मी कम हुई हैं मगर जन - जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं ।
पटना :
बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तिथि में एक बार फिर बदलाव कर दिया गया है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की नई तारीख अब 23 जुलाई रखी गई है.
आनंद किशोर ने बताया कि TET परीक्षा की तारीख बोर्ड के इंटर कम्पार्टमेंटल परीक्षा की तारीखों के मद्देनजर बढाई गई है. इंटर की कम्पार्टमेंटल परीक्षा अगले माह 3 से 13 जुलाई तक आयोजित की जानी है. इस वजह से TET परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है.
बता दें कि TET परीक्षा की तारीख दूसरी बार बढाई गई है. पहले यह परीक्षा 11 जून को होने वाली थी, जिसे बदलकर 29 जून की तारीख निर्धारित की गई थी. इससे पहले 11 जून को राज्य के कई जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पूर्व निर्धारित DCECE 2017 की परीक्षा व कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया था. इसलिए उस वक़्त भी TET परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया.
बिहार बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू की थी. इस बार एग्जाम के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है. परीक्षा में नकल और गड़बड़ी को रोकने के लिए बोर्ड ने बारकोडेड उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है. बोर्ड द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक तरीके से हाजिरी बनाने के बाद ही परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जायेंगे. अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए सिर्फ ट्रेंड टीचर को ही आवेदन करने का मौका दिया गया था. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को आधार कार्ड या वोटर आइडी कार्ड लेकर जाना होगा.
बताते चलें, इससे पहले पिछले साल बिहार में 17 और 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित हो गई थी. शिक्षक पात्रता परीक्षा में वही अभ्यर्थी बैठ सकेंगे जिन्होंने बीएड की परीक्षा पास की है. बिना बीएड पास किए अब कोई भी अभ्यर्थी टीईटी और एसटीईटी की परीक्षा नहीं दे सकेंगे.
GS:
नवगछिया पुलिस जिले के धोबिनिया गाँव में छापेमारी के दौरान निर्मल यादव के भुसखार में 1 क्विंटल 82 किलो गांजा बरामद किया हैं ।
पुलिस अधिकारी द्वारा पहली बार नवगछिया पुलिस 182 किलो गांजा हाथ लगी हैं ।
GS:
नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने विनय कुमार नामक युवक को मारी गोली
गंभीर अवस्था में ले गया मायागंज अस्पताल जहा रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
गोपालपुर पकरतकिया पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।