कुल पाठक

शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017

नवगछिया: दीपावली में रौशन होगे 20 दलितों के भी घर, बस कुछ लोग बन रहे बाधक

Gosaingaonsamachar
नवगछिया : नवगछिया शहर के मख्खातकिया स्थित वार्ड संख्या 16 मे करीब 20 दलित परिवारो के घरो मे बिजली पांच वर्षो से नही जलने के मामले मे आज कई वर्ष पहले वार्ड 11 के वर्तमान पार्षद अजय प्रमोद यादव ने उठाई थी।  दलितो के घर में बिजली पहुचाने में लग गये इसी क्रम में नवगछिया बिजली एसडीओ संजीव कुमार गुरूवार को स्थल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने उस सभी दलित परिवारो तक बिजली पहुचने के रास्ते को भी देखा साथ ही बिजली के तार को रोकने वाले विशुनदेव यादव से भी बात की. बिजली एसडीओ ने बताया कि विशुनदेव यादव के मामले को छोड कर भी दो तीन जगहो से उन लोगो को बिजली दि जा सकती जिसके लिये लोकेशन देखा गया है.

वही उन्होने बताया की कुछ दूरी पर सरकारी पोल लगा है मगर वहा से कनेक्शन करने से कुछ लोग विरोध कर रहे है. इसके बावजूद उन्होने कहा की उन परिवारो के घर दीपावली मे रौशन होगे। यही नही उन परिवारो के घर में रौशनी हो इसके लिये नवगछिया के प्रबुद्धजन सामने आ रहे है.

साथ ही खुद विशुनदेव यादव ने कहा की बिजली हर कीमत पर उन लोगो को मिलनी चाहिये वह लोग भी इसके हकदार है। लेकिन मेरे घर के अंदर से बिजली तार ले जाने की मांग गलत है। बांकी तीन जगहों पर सरकारी पोल से उनको बिजली मिलनी चाहिए। मालूम हो की करीब 15 परिवार ने बिजली का कनेक्शन के लिये चार माह पूर्व ही रसीद कटा लिया था मगर उनका कहना था की बगल के विशुनदेव यादव उन्हे तार नही ले जाने देते है.

मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017

नवगछिया का गौरव वैज्ञानिक अभिषेक भगत का IIFS में चयन

Gosaingaonsamachar

नवगछिया के वैज्ञानिक अभिषेक भगत का चेन्नई में 13 से 16 अक्तूबर तक होने वाले इंडिया इंटनेशनल साइंस फेस्टिवल में किया गया है. अभिषेक ने कहा कि इस आयोजन में पूरे बिहार के वैज्ञानिकों का चयन किया गया है जिसमें वे बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे.

अभिषेक ने कहा कि इस बार भी वे अपने नव अविष्कारों के साथ आयोजन में शिरकत कर रहे हैं. मलोम हो कि बचपन में ही अभिषेक ने रोबो कुक बना कर देश और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नव परिवर्तनों की प्रदर्शनी में भी अभिषेक ने अपनी प्रतिभा से लोहा मनवाया.

अभिषेक के आविष्कार के बारे में आई सी एस सी की पुस्तक में भी जिक्र किया गया है. अभिषेक का कहना है कि उक्त आयोजन को लेकर वह काफी उत्साहित हैं उन्हें उम्मीद है कि उनके द्वारा किया गया नया आविष्कार सबों को पसंद आएगा.

बुधवार, 4 अक्टूबर 2017

भागलपुर : हावड़ा जमालपुर एक्सप्रेस के टॅायलेट से 72 अर्द्धनिर्मित पिस्टल बरामद, फाइनल टच के लिए मुंगेर ले जाया जा रहा था

Gosaingaonsamachar
बिहार के भागलपुर में विशेष चेकिंग अभियान के तहत भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने हावड़ा जमालपुर एक्सप्रेस के साधारण बॅागी के टॅायलेट से 72 अर्द्धनिर्मित पिस्टल बरामद किया। सभी पिस्टल एक बोरी में छुपाकर रखा गया था। इस आशय की जानकारी रेल एसपी शंकर झा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पिस्टल में ट्रिगर नहीं लगाया गया था। बोरी से निकाले गए सभी पिस्टल को बंगाली अखबार से लपेटा गया था। इससे प्रतीत होता है कि इसका निर्माण बंगाल के ही किसी क्षेत्र में किया गया है। सभी पिस्टल को फाइनल टच देने मुंगेर ले जाया जा रहा था। लेकिन रेल पुलिस के चौकसी के कारण इसे पकड़ लिया गया। रेल एसपी ने बताया कि मुंगेर में कई जगहों पर पिस्टल बनाने का कारोबार होता है। अबतक इस साल भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने लगभग 300 पिस्टल बरामद किया है। रेल एसपी ने बताया कि इस दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पिस्टल लाने ले जाने का काम कैरियर का होता है। ये कैरियर ट्रेन में छुपाकर हथियार रख देते हैं और वहां से हट जाते हैं। इस बार भी यही हुआ। पिस्टल को जमालपुर में उतारकर मुंगेर ले जाना था। लेकिन पुलिस की चौकसी के कारण भागलपुर में ही हथियार के खेप को बरामद कर लिया गया।

सोमवार, 2 अक्टूबर 2017

नवगछिया : 24 घंटे से अधिक का ब्लैकआउट, जेई तक फोन उठाने के लिए तैयार नहीं

Gosaingaonsamachar

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के बिजली कल सुबह से गायब हुई हैं, रात्रि महज 1 घन्टें के बाद से बिजली पूरी तरह गायब हैं । इन्वर्टर के साथ साथ मोबाइल  कई के बंद हो चुके हैं । वहीं कोई विधुत कर्मी फोन तक उठाने को तैयार नहीं हैं । कोई भी घटना होने के बाद से ही नवगछिया विधुत उपकेंद्र में मिल जाता हैं बहाना, आपूर्ति कर दी जाती हैं ठप । लोगों में उठ रहा आक्रोश ।

शनिवार, 23 सितंबर 2017

नवगछिया : दुर्गा पूजा से छठ पूजा तक नवगछिया होकर कई स्पेशल गाड़ी हेतु शाहनवाज हुसैन को धन्यवाद: प्रदीप शर्मा

Gosaingaonsamachar

नवगछिया में होगा पूजा स्पेशल ट्रेन का ठहराव कटिहार बरौनी रेलखंड पर दुर्गा पूजा छठ के अवसर पर चलाई जा रही पूजा स्पेशल ठहराव नवगछिया में भी होगा और इस बार एक और पूजा स्पेशल ट्रेन भागलपुर से आनंद विहार भी चलाने का निर्णय भागलपुर रूट लिया गया है जो स्वागत योग्य कदम है           विगत है कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन  ने पूर्व के ही केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु जी से मिलकर नवगछिया में इस रूट से चलने वाली हर स्पेशल ट्रेन का ठहराव नवगछिया में कराने का आग्रह किया था उन्होंने उस पर स्वीकृति दी थी और पिछले कई वर्षों से यहां ट्रेन का ठहराव होते आ रहा है और इस बार भी ट्रेन का ठहराव दिया गया है जिससे कि पर्व के समय में बाहर से आने जाने वाले को कठिनाई नहीं हो इसके लिए भारतीय रेल कटिबद्ध है और इस रुप में पूजा स्पेशल ट्रेन देने पर और उसका  ठहराव नवगछिया देने पर और इस बार भागलपुर से आनंद विहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्णय पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल जी केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा राजेन गोहेन जी सहित भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन जी पूर्व सांसद अनिल यादव  जिला अध्यक्ष विनोद मंडल भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय सिंह भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश राणा और

नगर महामंत्री प्रदीप शर्मा  का हार्दिक आभार

गुरुवार, 21 सितंबर 2017

नवरात्रि विशेष : दूसरे दिन कीजिये दर्शन , माँ दुर्गा के एक अनुपम रूप का , पचगछिया से

Gosaingaonsamachar

नवरात्रि विशेष पोस्ट (2/11) :
दूसरे दिन कीजिये दर्शन , माँ दुर्गा के एक अनुपम रूपी दरबार का ।

आज दूसरी पूजा माँ ब्रह्मचारिणी के पूजनोत्सव  पर दर्शन करनें चलते हैं  नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के पचगछिया पंचायत के ही पचगछिया गाँव में स्थापित माँ दुर्गा मंदिर का ।

जहाँ अभी मैया की आज का पूजन प्रारंभ हैं । दरबार में  भक्त की मंडली द्वारा दुर्गा सप्तसी का पाठ जारी हैं । प्रतिमा बनकर तैयार ,  सप्तमी को मैया की प्रतिमा पिंडी पर विराजमान होंगीं ।

पूजन करने आई कई महिला भक्तों ने बताया कि मैया कृपा की बहुत ही धनी हैं । हर छण हर पल , गाँव के कण - कण में मैया विराजमान हैं ।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैया का दरबार सजावट व रंगीन लाइट से चकाचोंध कर इस उत्सव को पूरे ग्रामीण बहुत ही उल्लास से मनाते हैं । 

परंपरा गत चलती आ रहीं बलि प्रथा यहाँ बंद हैं । बस बलि वाले चढ़ावा को चढ़ाकर भक्त छागर को अपनें साथ ही लेते जाते हैं । 

बाजार क्षेत्र होनें के कारण हमेशा ही भीड़ लगी होती हैं । मगर दुर्गा पूजा में पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो जाता हैं ।

रचना
बरुण बाबुल


नवरात्री स्पेशल पोस्ट (१/११) : आज कलश स्थापना माँ शैलपुत्री की पूजा और आपको दर्शन करवाते हैं मैया के एक अनोखें मंदिर का ।

Gosaingaonsamachar


नवरात्री स्पेशल :
आज कलश स्थापना माँ शैलपुत्री की पूजा और आपको दर्शन करवाते हैं मैया के एक अनोखें मंदिर का ।


माँ भगवती का मंदिर जहाँ होती हैं सिर्फ श्रद्धा की पूजा ,ना ही मिटटी की प्रतिमा स्थापित होती हैं , ना आजा- बाजा , ना ढोल नगाड़े , ना ही कलश स्थापित और ना ही बलि प्रथा।
सिर्फ जयंती और पाठ ।


नवगछिया  मकंदपुर चौक से महज़ 10 किलोमीटर दक्षिण गोपालपुर - सैदपुर रोड में नवटोलिया एक गाँव हैं जो डुमरिया - चपरघट पंचायत में आता हैं । गाँव के चौक से मात्र 40 क़दम की दुरी पर स्थित माँ भगवती का मंदिर , जिसे गाँव के लोग भगवती थान बोलतें हैं । जहाँ सज्जा के बिना सिर्फ श्रद्धाभक्ति  से ही पूजा होती हैं । माँ दुर्गा के सभी बहन एक ही पिंडी पर स्थापित हैं । जिनमें  माँ दुर्गा , माँ काली , माँ शीतला , माँ विषहरी , माँ लक्ष्मी ,माँ सरस्वती , माँ संतोषी एक साथ विराजमान हैं । 


मंदिर से महज 10 कदम की दुरी पर मंदिर के व्यवस्थापक शिक्षक विजय झा का घर हैं । जिनके पूर्वज के द्वारा मंदिर हेतु भूमि दान में सन 1862 ईo में मंदिर का निर्माण हुआ । मंदिर निर्माण में स्वर्गo जगदीश झा , स्वर्ग० जनार्दन झा व ग्रामीणों ने अपनें सहयोग से मंदिर का निर्माण करवाया ।
सन 2004 में मंदिर का नए रूप से जीणोंधार हुआ ।


अब हर दुर्गा पूजा में गाँव के लोगों की भीड़ लगी होती हैं । मनोकामना पूर्ण होने पर लोग मैया के सभी रूपों को एक साथ दर्शन करनें जरूर पहुंचतें हैं ।


रचना :
बरुण बाबुल

नवरात्री स्पेशल पोस्ट (१/११) : आज कलश स्थापना माँ शैलपुत्री की पूजा और आपको दर्शन करवाते हैं मैया के एक अनोखें मंदिर का ।

Gosaingaonsamachar
नवरात्री स्पेशल :
आज कलश स्थापना माँ शैलपुत्री की पूजा और आपको दर्शन करवाते हैं मैया के एक अनोखें मंदिर का ।
माँ भगवती का मंदिर जहाँ होती हैं सिर्फ श्रद्धा की पूजा ,ना ही मिटटी की प्रतिमा स्थापित होती हैं , ना आजा- बाजा , ना ढोल नगाड़े , ना ही कलश स्थापित और ना ही बलि प्रथा।
सिर्फ जयंती और पाठ ।
नवगछिया  मकंदपुर चौक से महज़ 10 किलोमीटर दक्षिण गोपालपुर - सैदपुर रोड में नवटोलिया एक गाँव हैं जो डुमरिया - चपरघट पंचायत में आता हैं । गाँव के चौक से मात्र 40 क़दम की दुरी पर स्थित माँ भगवती का मंदिर , जिसे गाँव के लोग भगवती थान बोलतें हैं । जहाँ सज्जा के बिना सिर्फ श्रद्धाभक्ति  से ही पूजा होती हैं । माँ दुर्गा के सभी बहन एक ही पिंडी पर स्थापित हैं । जिनमें  माँ दुर्गा , माँ काली , माँ शीतला , माँ विषहरी , माँ लक्ष्मी ,माँ सरस्वती , माँ संतोषी एक साथ विराजमान हैं ।
मंदिर से महज 10 कदम की दुरी पर मंदिर के व्यवस्थापक शिक्षक विजय झा का घर हैं । जिनके पूर्वज के द्वारा मंदिर हेतु भूमि दान में सन 1862 ईo में मंदिर का निर्माण हुआ । मंदिर निर्माण में स्वर्गo जगदीश झा , स्वर्ग० जनार्दन झा व ग्रामीणों ने अपनें सहयोग से मंदिर का निर्माण करवाया ।
सन 2004 में मंदिर का नए रूप से जीणोंधार हुआ ।
अब हर दुर्गा पूजा में गाँव के लोगों की भीड़ लगी होती हैं । मनोकामना पूर्ण होने पर लोग मैया के सभी रूपों को एक साथ दर्शन करनें जरूर पहुंचतें हैं ।
रचना :
बरुण बाबुल

नवगछिया : युवाओं को पानमसाला गुटखा की लत के लिए कंपनी का बीच चौराहा पर फ्री कैम्प

नवगछिया : युवाओं को पानमसाला गुटखा की लत के लिए कंपनी का बीच चौराहा पर फ्री कैम्प

युवाओं ने जमकर फांकें जर्दा के साथ पान मसाला ।

नवगछिया के मुख्य चौराहा महाराज जी चौक पर राज निवास गुटखा पान मसाला  नाम की कंपनी का फ्री सेल लगा था ।

जिसमें खुले आम युवा को मुफ्त में गुटखा का आनंद लेकर लत लगाने का आमंत्रण दिया जा रहा था । तकरीबन 30 मिनट के इस कैम्प में सैकड़ों पाउच युवा , से लेकर प्रौढ़ तक को दिया गया । एवं इसकी समाप्ति के बाद शहर में ही दूसरे स्थान के लिए प्रस्थान कर गयी ।

तस्वीरों से :--

बिहार : मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तरह ही BTET के नतीजे भी काफी खराब, महज 17% प्रशिक्षित शिक्षक हुए पास

Gosaingaonsamachar
बिहार प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित) पात्रता परीक्षा यानी टीईटी 2017 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किये. बिहार में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तरह ही टीईटी के नतीजे भी काफी खराब रहे हैं.

टीईटी की परीक्षा में 17.84 परीक्षार्थी ही सफल हो पाये हैं. 6 से 8 वर्ग के शिक्षकों के लिये ली गई परीक्षा में महज 17.84 प्रतिशत परीक्षार्थी ही पास कर पाये हैं जबकि 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिये ली गई परीक्षा में 17 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं जिनकी संख्या 49 हजार में से महज 7 हजार है. 6-8 के लिये पास होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत मात्र 16.07 है. इस परीक्षा में कुल 11 हजार 351 अभ्यर्थियो को इनवैलिड किया गया है.

वर्ग 6 से 8 तक की परीक्षा में 1 लाख 19 हजार 164 परीक्षार्थी थे इसमें से कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 30 हजार 113 है. परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिये सामान्य का कट अफ 60 फीसदी जबकि एससी-एसटी का कट ऑफ 50 फीसदी था.  बीसी 1 और बीसी 2 के लिए 55 काट ऑफ था. बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि रिजल्ट में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है और गलत प्रश्नों को हटा कर ही रिजल्ट जारी किये गये हैं.

शिक्षा विभाग ने बीएसईबी को टीईटी रिजल्ट जारी करने के लिये पहले ही हरी झंडी दे दी थी. बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा के पहले निकाले गए विज्ञापन और टर्म-कंडीशन के आधार पर ही रिजल्ट बनाया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समीति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि विभाग से मार्गदर्शन मिलने के बाद ही रिजल्ट जारी किये जा रहे हैं.

2.43 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

बिहार से सभी जिलों में 23 जुलाई को 348 केंद्रों पर टीईटी परीक्षा कंडक्ट किया गया था. इसमें 2 लाख 43 हजार 459 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं. पेपर-1 के लिए 50,950 तथा पेपर-2 के लिए 1 लाख 92 हजार 509 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था.

सोमवार, 18 सितंबर 2017

नवगछिया : वार्ड पार्षद नें किया रूगँटा बालिका उच्च विद्यालय के विजेता प्रतिभागी को सम्मानित

नवगछिया के रूगँटा बालिका उच्च विद्यालय में भागलपुर प्रमंडल में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्ति के बाद विद्यालय जा कर प्रतिभागी छात्राओं एवं शिक्षिका का सम्मान वार्ड पार्षद चंपा कुमारी भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश राणा भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष बाबुल सोनी समरेंद्र गोस्वामी सहित सभी शिक्षकों ने बच्चे को छात्राओं को पारितोषिक वितरण कर छात्राओं का हौसला बढ़ाया इस मौके पर शिक्षिका रीना गुप्ता रुपम प्रियदर्शनी जीनत यारा पल्लवी जी कुमकुम जी ममता जी सुस्मिता जी शिक्षक अखिलेश गुप्ता विनोद सिंह सत्यप्रकाश जी पवन जी राजीव जी हरिनिवाश जी शैलेश जी आजित जी शिक्षकगण और प्रतिभागी छात्रा उपस्थित थे

नवगछिया : गोसाईं गाँव के नीतीश कुमार झा बनें नवगछिया भाजयुमों गोपालपुर प्रखंड उपाध्यक्ष

Gosaingaonsamachar

नवगछिया जिला कोर कमिटी द्वारा अजय सिंह कुशवाहा भाजयुमों जिलाध्यक्ष एवं भजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल द्वारा गोसाईं गाँव के नीतीश कुमार झा उर्फ़ नटवर झा को भाजयुमों गोपालपुर प्रखंड  उपाध्यक्ष घोषित किया गया । मौके पर जिला कोर कमिटी नगर भाजपा मुकेश राणा , प्रदीप शर्मा सहित कई अन्य उपस्थित थे ।

रविवार, 17 सितंबर 2017

रंगरा पीएचसी का निरीक्षण करने गई रंगरा प्रखंड प्रमुख के साथ एएनएम ने की अभद्रता,मामले नें पकड़ा तूल

Gosaingaonsamachar
नवगछिया : रंगरा पीएचसी का निरीक्षण करने गई रंगरा प्रखंड प्रमुख शीला देवी के साथ ड्यूटी पर कार्यरत. एएनएम ने अभद्र व्यवहार किया. एएनएम द्वारा किए गए अभद्रता को देखकर प्रखंड प्रमुख शीला देवी खासा नाराज हो गई. एएनएम द्वारा प्रखंड प्रमुख के साथ किए गए दुर्व्यवहार के बाद मौके से ही प्रखंड प्रमुख ने मोबाइल से इसकी शिकायत भागलपुर के सिविल सर्जन एवं नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश को दी. मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के तिरासी चौक के समीप एक अनियंत्रित टेंपो से गिरकर अपने दूध मुंही बच्ची सहित महिला घायल हो गई.

मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को रंगरा पीएचसी पहुंचाया. जहां महिला दर्द के मारे कराह रही थी. मगर उसे देखने वाला कोई नहीं था. वहां ड्यूटी पर एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे. महिला की हालत को देख कर अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से इसकी सूचना रंगरा प्रखंड प्रमुख शीला देवी को दी. सूचना मिलते ही प्रखंड कार्यालय में मौजूद प्रखंड प्रमुख ने रंगरा पीएचसी गई और वहां घायल महिला की स्थिति को देखकर ड्यूटी पर कार्यरत एएनएम अनीता देवी को अविलंब महिला का इलाज करने की बात कही.

मगर एएनएम अनीता देवी प्रखंड प्रमुख की बात पर भड़क गई और अभद्र व्यवहार करने लगी. साथ ही साथ एएनएम ने प्रखंड प्रमुख से कहा कि आप तो 5 साल के लिए प्रखंड प्रमुख बनी है मैं यहां साठ साल के लिए कार्यरत हूं. एएनएम द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को देखकर प्रखंड प्रमुख खासे रूप से नाराज हो गई और मौके से ही उन्होंने इसकी शिकायत भागलपुर के सिविल सर्जन, नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश एवं रंगरा पीएचसी प्रभारी डॉक्टर रंजन कुमार से की. घटना की शिकायत करते हुए प्रखंड प्रमुख ने भागलपुर के सिविल सर्जन से मांग की है कि आरोपी एएनएम को अविलंब निलंबित किया जाए.

समाचार संकलन करने गए पत्रकारों के साथ भी किया दुर्व्यवहार

एएनएम द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के बाद इसकी सूचना प्रखंड प्रमुख ने क्षेत्र के कुछ पत्रकारों को दी। जब मीडिया कर्मी खबर संकलन करने वहां पहुंचे तो मीडिया कर्मियों को देखते हैं एएनएम भड़क गई और गाली गलौज करने लगी. यहां तक की वे मीडिया कर्मियों के साथ भी मारपीट पर उतारू हो गई. तब मौके पर कुछ मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया.

कहते हैं सिविल सर्जन

इस बाबत पूछे जाने पर भागलपुर के सिविल सर्जन ने कहा कि प्रखंड प्रमुख के द्वारा एएनएम के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत दूरभाष पर की गई है. इस शिकायत की जांच करवाई जाएगी. शिकायत सही पाए जाने पर एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

कहते हैं अनुमंडल पदाधिकारी

इस बारे में अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया डॉक्टर आदित्य कहा कि एएनएम द्वारा प्रखंड प्रमुख से दुर्व्यवहार की खबर पत्रकारों के माध्यम से मिली है. इसकी जांच कर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों को लिखा जाएगा.

कहते हैं पीएचसी प्रभारी

रंगरा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजन कुमार ने कहा कि एएनएम अनिता कुमारी के द्वारा पहले भी कई बार लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था. यह उन की पुरानी आदत है. एएनएम द्वारा प्रखंड प्रमुख के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करना बिल्कुल गलत है. इसकी सूचना लिखित रूप में सिविल सर्जन को भेजी जाएगी