कुल पाठक

रविवार, 10 मार्च 2019

नारायणपुर : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का  किया शिलान्यास

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर (नवगछिया)प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या बारह में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर जल नल योजना का शिलान्यास मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम मिश्रा व वार्ड सदस्य दयाशंकर झा ने किया। मुखिया बेबी देवी ने कहा कि कुल दस वार्ड में पांच करोड़ की राशी से निर्माण कार्य लोक स्वास्थ्य प्रमंडल विभाग भागलपुर द्वारा कराया जा रहा है। संवेदक प्रीतम सागर इम्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के द्वारा कार्य का निष्पादन किया जा रहा है। विदित हो कि सिंहपुर पश्चिम पंचायत में कुल 14 वार्ड हैं। जिसमे वार्ड संख्या 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 वार्ड में कार्य होना है। पंचायत के वार्ड संख्या एक और बारह में कुल तिरपन लाख की राशी से कार्य शुरू किया गया है। इस अवसर पर समाजसेवी संजय सहनी, सदस्य रामबाबू चौधरी, मुख्तार अली, राजेश चौधरी, सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के योजना के तहत हुए शिलान्यास पर खुशी जाहिर की।

शनिवार, 9 मार्च 2019

नवगछिया : सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के बड़े भाई का निधन राजद में शोक की लहर

Gosaingaon Samachar
भागलपुर के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के बड़े भाई बिहार सरकार के डी पी ओ दिवाकर प्रसाद मंडल का आकास्मिक निधन शनिवार को दोपहर दो बजे दिल्ली के एम्स में हृदय रोग के कारण हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब थी। उन्हें जे एल एन एम सी एच, भागलपुर से बेहतर ईलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया था। उनके असमायिक निधन पर सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, भागलपुर के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय मंडल, वरिष्ठ नेता शैलेश यादव, युवा जिलाध्यक्ष विभूति भूषण, युवा प्रधान महासचिव तनवीर बाबा, युवा उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर झा, विपुल मंडल, मुन्ना मंडल, उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, दीपक कुमार, अभिषेक कुमार, महेश वर्मा आदि ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी मृत्यु को अपूरणीय क्षति बताया है।

बीते कल 9 मार्च शनिवार की भांति आज रविवार को भी नवगछिया और रंगरा फीडर की बिजली रहेगी बाधित

Gosaingaon Samachar
नवगछिया और रंगरा फीडर की बिजली कल शनिवार की भांति आज रविवार को भी बाधित रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि रंगरा और नवगछिया फीडर में बिजली के कार्य होने से 33 केवीए से शनिवार की सुबह 8 बजे से
दोपहर 1 बजे तक हुआ वहीं  रविवार की सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
 उन्होंने बताया कि रविवार को दोनों फीडरों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मौके पर उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस दौरान वे पानी की व्यवस्था कर लें ताकि विशेष दिक्कत का सामना करना ना पड़ें ।

नवगछिया : कल सोमवार 11 मार्च को होगा निशान पूजन ,दोपहर में निकलेगी यात्रा , रात्रि में खाटू धाम राजस्थान होंगें भक्त रवाना

Gosaingaon Samachar
श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के तत्वाधान में श्री श्याम निशान शोभायात्रा एवं श्री श्याम फागुन निशान विशाल शोभा पदयात्रा ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी सचिव रूपेश कुमार रुंगटा ने बताया कि खाटू निशान पूजन दिनांक 11:03 2019 सुबह 10:00 बजे गरीबदास ठाकुरबाडी में किया जाऐगा निशान पूजन के बाद वहां से दोपहर 2 बजे नगर भ्रमण करते हुए रात्रि 12:03 2019 को सीमांचल ट्रेन से लगभग 51श्री श्याम भक्त  खाटू धाम राजस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे उक्त जानकारी अध्यक्ष अनिल केजरीवाल ने दी ।

नवगछिया : बहुभोज में बैठी दुल्हन को पता चला वो बन गयी हैं दरोगा तो फिर खुशियों हो गयी कई गुणा ज्यादा

Gosaingaon Samachar

स्वर्गीय राजीव रंजन पूर्व साधन सेवी रंगरा चौक रीता कुमारी पंचायत शिक्षिका इस्माइलपुर निवासी सुरहा  खरीक की सुपुत्री मधु कुमारी दरोगा पद के लिए अंतिम रूप से चयनित हो गई है बनारसी लाल कॉमर्स कॉलेज नवगछिया से ग्रेजुएशन करने के बाद पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही मधु का विवाह विगत 7 मार्च को एमबीबीएस डॉक्टर पूर्णिया निवासी सुधीर से हुई है बहुभोज के रिसेप्शन में बैठे मधु के मोबाइल पर जब माननीय न्यायालय के द्वारा परिणाम प्रकाशन की हरी झंडी मिलने के बाद रिजल्ट जारी की गई और मैसेज सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई शादी की खुशियों के साथ साथ रिजल्ट की खुशी दोगुनी हो गई उल्लेखनीय है मधु कुमारी बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्य परीक्षा की तैयारी में लगी हुई हैं । मधु का कहना है काश यह कामयाबी मेरे पिताजी देख पाते हैं वरीय साधन सेवी रंगरा चौक मुकेश मंडल ने कहा है एक शिक्षक की पुत्री ने इस तरह की कामयाबी का परचम लहरा कर शिक्षक समाज को गौरवान्वित होने का बेहतरीन अवसर दिया है 14 मार्च को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग कार्यालय से चयन पत्र प्राप्त कर 25 मार्च को डीजीपी कार्यालय में करेंगी योगदान


नवगछिया : लत्तीपुर ने पटना को तीन विकेट से हराया

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर (नवगछिया) प्रखंड के सनलाईट मैदान पर शनिवार को सनलाइट स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित चैलेंज ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच पटना बनाम लत्तीपुर के बीच खेला गया। टॉस जीत कर लत्तीपुर की टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पटना की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में में सभी विकेट खोकर 130 रन बनाए। जबाब में लत्तीपुर की टीम 7 विकेट खोकर 21 ओवर में विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच छोटू को मिला। अंपायर की भूमिका में शोएब अली एवं इज़हार अली थे।  स्कोकर मिथिलेश एवं कमेंटेटेर जलाल थे। मुख्य अतिथि  सहायक इंजीनियर मंडल थाना बिहपुर शैलेश कुमार थे। इस सेमीफाइनल को सफल बनाने में कफील अहमद, प्रभास कुमार, सुनील कुमार, अकील अहमद, विनोद कुमार, बबलू यादव, जाबिर अली, मोज़ाम अली, ललन कुमार, दीपक कुमार, गुड्डू यादव एवं अंकित यादव, हसीब, अजहर, अबुतालिब, शामिम, सहवाग, विकाश, संजीत, मुन्ना, राजीव, रामजी का भरपूर योगदान रहा।

नारायणपुर : भवानीपुर ओपी परिसर में 12 मार्च को बैठेंगें एसडीओ

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर (नवगछिया) भवानीपुर थाना परिसर में 12 मार्च मंगलवार को  दिन के ग्यारह बजे से एक बजे तक नवगछिया के कार्यपालक दंडाधिकारी धारा 107 की निरोधात्मक कार्यवाई के लिए बैठेंगें.आश्य की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लगभग तीन सौ लोगों के विरुद्ध चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए धारा 107 की गई है. जिसकी सुनवाई 12 मार्च मंगलवार को होगी. एसडीओ भवानीपुर थाना परिसर में बैठेंगें और जमानत देंगें.

शुक्रवार, 8 मार्च 2019

नवगछिया : मकंदपुर चौक के समीप ट्रेक्टर से कुचल कर बालक की  दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने जम कर बवाल काटा, पुलिस कर्मियों को खदेड़ा, मीडियाकर्मी से की हाथापाई

Gosaingaon Samachar

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया मकंदपुर चौक से सैदपुर जाने वाली 14 नंबर सड़क पर बजरंगबली मंदिर के पास शुक्रवार को एक सिमेंट लदे ट्रेक्टर के चपेट में आने से सिंधिया मकंदपुर निवासी संतोष कुमार साह के 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के तुरंत बाद पहुंचे ग्रामीणों ने घटना स्थल पर ही सड़क जाम कर दिया और जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पुलिस को खदेड़ कर भगा दिया. इस क्रम में कई होमगार्ड जवानों के साथ मारपीट की गयी और एक पुलिस पदाधिकारी के साथ भी गाली गलौज व बदसलूकी किया गया. आक्रोशित ग्रामीण इसके बाद मकंदपुर चौक पहुंच कर जम कर बवाल काटा. आक्रोशित ग्रामीणों ने मकंदपुर चौक पुलिस चौकी पर रखी कुर्सियों को तोड़ डाला और पुलिस कर्मियों के साथ हाथा पाई किया.


कुछ उपद्रवियों ने पुलिस कर्मियों के हथियार को भी खींचा तानी किया. इस क्रम में गोपालपुर थाना पुलिस के वाहन का शीशा तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. निजी वाहनों एक ट्रक और एक ऑटो का भी शीशा तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. कुछ राहगीरों के साथ भी बदसलूकी की गयी. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों इस बात की तसल्ली के लिए मीडिया कर्मियों से उलझ गये कि उन्होंने उनके द्वारा उपद्रव करते हुए फोटो तो नहीं ले लिया. कुछ मिडीया कर्मियों के साथ भी बदसलूकी की गयी. इसके बाद पत्रकारों द्वारा की मामले की सूचना नवगछिया की एसपी निधि रानी और डीआईजी विकास वैभव को दी गयी तो कुछ देर बाद मौके पर नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, मुख्यालय डीएसपी अहसार अहमद के साथ नवगछिया, रंगरा, गोपालपुर, खरीक, नारायणपुर, नदी थाना, ढोजबज्जा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक आक्रोशित ग्रामीण जो तोड़ फोड़ कर रहे थे, मौके से भाग गये थे. मकंदपुर चौक पर आजाद हिंद मोरचा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे.




स्कूल पढ़ कर घर जा रहा था बालक

जानकारी मिली है कि बिट्टू मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के पास स्काई टच स्कूल से पढ़ कर साइकिल से घर जा रहा था. इसी दौड़ान मकंदपुर से गोपालपुर की ओर जा रहे सिमेंट लदे ट्रेक्टर नंबर बीआर 10 जीए 4692 ने बिंट्टू को बुरी तरह से रौंद दिया. घटना के तुरंत बाद उसकी मौत हो गयी थी. मौके से ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर छोड़ कर भागने में सफल रहा. इसके बाद एक एक कर ग्रामीण मौके पर जुटते चले गये और सड़क जाम दिया था.

घर का लाडला था बिट्टू

बिट्टू की मौत के बाद उसके परिजनों को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बिट्टू की मम्मी फूट फूट कर रो रही थी. उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि चंद घंटों पहले जिस लाडले बेटे को घर से तैयार कर स्कूल भेजा, वह वापस नहीं आ पायेगा. परिजनों ने बताया कि बिंट्टू काफी होनहार बालक था. वह पढ़ाई भी बहुत ही अच्छा था. परिजनों को उससे काफी उम्मीदें थी. बिंट्टू से बड़ा भाई गोविंद और उसकी बहन का रो रो कर बुरा हाल था. घर में सबसे छोटा होने के कारण बिट्टू सबका प्यारा था. उसकी हर एक जिद चल जाती थी.



नवगछिया एसपी ने कहा उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई

नवगछिया की एसपी निधि रानी ने कहा कि घटना के जिम्मेदार ट्रेक्टर चालक पर कानून संगत कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उपद्रव करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जायेगा. नामजद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और कार्रवाई भी की जायेगी

आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नवगछिया ईकाई के छात्रा इकाई के द्वारा मदन अहिल्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

Gosaingaon Samachar

 आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नवगछिया ईकाई के छात्रा इकाई के द्वारा मदन अहिल्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मदन अहिल्या महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉक्टर सुदामा यादव उपस्थित थीं।कार्यक्रम का उद्घाटन विधिगत रूप से प्रभारी प्रधानाचार्य ने कि। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कही कि सभी छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करनी चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी वहीं मौके पर महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर एवं छात्राएं उपस्थित थीं। मौके पे अभाविप के प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य अनुज चौरसिया,अभाविप से महाविद्यालय अध्यक्ष अंजलि कुमारी, महाविद्यालय छात्रसंघअध्यक्ष लवली कुमारी,उपाअध्यक्ष प्रतिभा कुमारी,आकांक्षा कुमारी, स्मृति कुमारी एवं गजाधर भगत महाविद्यालय छात्रसंघअध्यक्ष सौरव कुमार,अभाविप कार्यकर्ता सुजीत सिंह चौहान मौजूद थे।


नवगछिया : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंजूषा पेंटिंग का आयोजन


Gosaingaon Samachar
रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं के बीच मंजूषा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें सफल छात्रों में प्रथम वैष्णवी रानी, द्वितीय समीक्षा कुमारी, तृतीय मुस्कान कुमारी को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य विश्वास झा ने बताया कि लगातार चार वर्षो से महिला दिवस पर क्षेत्रिय पेंटिंग मंजूषा को हम सभी मिलकर और निखारने में लगे हैं। वहीं निदेशिका शिखा विश्वास ने विस्तार पूर्वक बिहुला विषहरी की कहानी को बताते हुए, नारी सशक्तिकरण के उद्देश्यों को बताते हुए छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़कर काम करने को प्रेरित किया। साथ हीं उन्होंने महिला शिक्षिका सपना पांडे व आशा रानी को श्रेष्ठतम कार्य के मैमेंटो भेंट किया। कार्यक्रम में प्राचार्य विश्वास झा, निदेशिका शिखा विश्वास, शिक्षिका सपना पांडे, आशा रानी, बबीता कुमारी, शिक्षक संदीप कुमार, ऋषभ झा ने सहयोग किया।

नारायणपुर : अपहृत युवती बरामद मामले में एक गिरफ्तार , युवती बरामद

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर :भवानीपुर ओपी क्षेत्र के शाहपुर निवासी लखन मंडल की चौदह वर्षीय पुत्री की शादी की नीयत से अपहरण मामले में एक आरोपी को भवानीपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा। भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया की खगरीया जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत तेलिया बथान निवासी लूखो मंडल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं अपहृत नाबालिक युवती को थाना क्षेत्र के गंगापुर शाहपुर चौहद्दी से बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया शनिवार को नाबालिक का 164 का बयान कराया गया है।इसके बाद मेडिकल जाँच में भेजा

आईटीबीपी जवान की सड़क दुर्घटना में मौत पूर्णिया से शव को लाया गया गाँव

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

 नारायणपुर (नवगछिया) प्रखंड के मधुरापुर बाजार निवासी सिकंदर साह के पुत्र आटीबीपी के जवान पुर्णिया जिले के हरदा कैंप में पदस्थापित रणवीर कुमार साह की मृत्यु ड्यूटी से डेरा जाने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क हादसे में मौत हो गई. दुर्घटना सात मार्च को कटिहार जिला के कोढ़ा थानाक्षेत्र में मुसापुर के पास राजमार्ग संख्या 31 पर हुआ। जहां से प्राथमिक उपचार के लिए रणवीर को पीएचसी कोढ़ा ले जाया गया। रणवीर की हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल पूर्णिया रेफर किया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत बताया। चौदह जनवरी 2012 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में रणवीर ने आईटीबीपी 35 बटालियन में योगदान दिया था। पहला तबादला 48वीं बटालियन में  हुआ। रणवीर का शव शुक्रवार की शाम आईटीबीपी  वाहन से गांव पहुंचा। रणवीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी रनवीर अमर रहे,भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। रणवीर का शव घर पहुँचते हीं घर में कोहराम मच गया। चारों तरफ मातम छाया था। हर किसी की आंखें नम थी।रणवीर मृदुभाषी और सरल स्वभाव का था। इसके कुशल व्यवहार के सभी कायल थे।रणवीर के पिता सिकंदर साह राजस्थान में मजदूरी करते हैं। वह अपने पीछे माता कालावती देवी,पत्नी प्रीति कुमारी,  भाई प्रेसेनजीत कुमार,बहन उषा, ज्योति, सपना व पुत्र दो वर्षीय रिपूवीर, पुत्री एक वर्षीय बीरा को छोड़ गया। रणवीर का दाह संस्कार आईटीबीपी के जवानों व भवानीपुर ओपी के अनि बिजयनारायण सिंह ने गंगा किनारे राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर किया।मौके पर उपसरपंच अमरेंद्र यादव, रमेश शर्मा सहित कई लोग थे।



नारायणपुर : नारी सशक्त तो परिवार मजबूत - डॉ विधार्थी

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

 नारायणपुर (नवगछिया) अगर नारी सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा क्योंकि किसी भी परिवार का आधार नारी ही होती है । वर्तमान विकृत माहौल में नारी भी अपनी पारंपरिक एवं दैवीय संस्कृति  को भुलाकर पाश्चात्य संस्कृति की ओर मुड़ गई है जिससे पारिवारिक व्यस्था अस्त व्यस्त हो गई है उक्त बातें शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के कार्यालय में इंस्टीच्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस नारायणपुर के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी नें कहा । गोपाल कुमार भारती ने कहा कि नारी में शिक्षा के साथ साथ व्यावहारिक गुणों का होना पारिवारिक उत्थान के लिए अति आवश्यक है । डॉ सुबोध कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारा समाज तभी विकास कर सकता है जब महिला शिक्षित विवेकशील चरित्रवान एवं निष्ठावान हो क्योंकि पारिवारिक विकास में जितनी भूमिका पुरुष की है उससे कई गुणा ज्यादा महिलाओं की है ।इस अवसर पर अध्यक्षता कर रही त्रिवेणी देवी ने कहा कि नारी को कभी भी कमजोर एवं निरीह महसूस  नहीं करना चाहिए । नारी है तो जहाँ है । नारी के बिना देवता भी अधूरा है । किसी भी देवता के पहले देवियों का ही नाम आता है । पारिवारिक विकास के लिए दोनों का सामंजस्य होना बहुत आवश्यक है । इस अवसर पर रेणु  भारती , नंदनी भारती , सावो देवी , ललित देवी , सुखों पंडित सहित कई महिलाएं उपस्थित थी ।