नारायणपुर - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गॉधी के टियूटर पर भागलपुर जिला के भ्रमरपुर निवासी श्रवण कुमार शर्मा सुरदास जो ऑखों से लाचार है इन्होने लॉकडाउन के वजह से लगातार भूखे रहने के चलते आपनी परेशानी को ट्वीट कर प्रियंका गाँधी को बताया.इस ट्वीट पर गाँधी ने संज्ञान लेकर अबिलंब अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाव नदीम जाबेद को श्रवण शर्मा को भोजन सामग्री उपलब्ध कराने की जानकारी दी.एवं अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष जनाव मिन्नत रहमानी को जानकारी दिया. अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जनाव मोहम्मद शारीक खांन नवाब को जानकारी देकर उक्त जरूरतमंदो को भ्रमरपुर गॉव पहुंचकर राहत सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया. शुक्रवार को इन्होने बिहपुर खॉनकाह मोहब्वतिया के सज्जादा नशी अली कौनेन फरीदी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान आलम के सहयोग से श्रवन कुमार शर्मा को राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ गरीब जरूरतमंदो को भी राहत सामग्री दिया. जिसमे प्रेम कुमार,अशोक साह, महरूना खातुन, जाकिर मंसुरी, मुसद्दी मंडल, राहत सामग्री पहुँचाने में मौजूद बिहपुर खाँनकाह मोहब्बतीया के सज्जादा नशी बाबु अली कौनेन खां फरीदी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान आलम बरिष्ट कांग्रेस सुमन झा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद शारीक खान मोहम्मद साईन सहित अन्य मौजूद थे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें