कुल पाठक

शनिवार, 30 मई 2020

नवगछिया:लगातार दूसरी बार प्रदेश महासचिव बनी प्रतिमा सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई GS NEWS


नवगछिया  - राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ उर्मिला ठाकुर ने नई कमेटी की घोषणा कर कमेटी में 9 महिलाओं को उपाध्यक्ष 26 महासचिव एवं 15 सचिव को मनोनीत किया. वहीं कमेटी के अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड निवासी प्रतिमा सिन्हा को लगातार दूसरी बार महिला प्रदेश  महासचिव मनोनीत किया गया. इनके मनोनयन पर पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, बांका के पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, नंदू यादव, जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, युवा नेता शैलेश यादव, जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, हिमांशु शेखर झा, अधिवक्ता हिमांशु यादव, नगर अध्यक्ष तनवीर बाबा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, आपदा के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, संतोष मंडल, राजीव कुमार उर्फ प्रिंस, युवराज सिंह, महिला अध्यक्ष अभिलाषा कुमारी, रामविलास सिंह आदि ने खुशी जताई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें