कुल पाठक

गुरुवार, 11 जून 2020

नारायणपुर में भाजपाइयों ने की बैठक, 6 अध्यक्ष पद को मनोनीत कर किया घोषणा GS NEWS




 नारायणपुर - प्रखंड के मधुरापुर बाजार स्थित रामजानकी मंन्दिर ठाकुड़बारी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया. बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से प्रखंड में छ: अध्यक्ष पद के नामों की सूची को मनोनीत कर मंडल अध्यक्ष द्वारा घोषणा किया गया.युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार,महिला युवा मोर्चा पद के लिए उषा देवी,किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार झा,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए मो.मुन्ना अली,अति पिछड़ा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए पिंटु गुप्ता,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए बबलू पासवान को मनोनित कर घोषणा किया गया. बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आपसी कूटनीति छोड़कर आपसी तालमेल भाईचारा बनाकर संगठन को आगे बढाने में सहयोग करने की अपील की.साथ ही आनेवाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती से एकजुटता के साथ सहयोग देने पर बल दिया गया.मंडल अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सैकड़ौ कार्यकर्ताओं को कमल निशान का अंग वस्त्र व मॉस्क देकर सम्मानित किया गया. पर प्रखंड प्रभारी अरविंद चौधरी,वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र सिंह कुशवाहा,प्रभू पोद्दार,गया यादव,द्रोपदी मंडल,दिनेश यादव, विजय सिंह,भारतेंदु मिश्रा,शशिभूषण यादव,सकलदेव सिंह,सच्चिदानंद शर्मा,पवन सिंह,नीलांम्बर झा नीलू,रंजीत गुप्ता,कुमार गौरव, शशि मंडल,अरविंद पंडित सहित सैकड़ौ कार्यकर्ता मौजूद थे.




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें