कुल पाठक

गुरुवार, 25 जून 2020

बिहार में आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी 97 की मौत 50 से ज्यादा लोग घायल GS NEWS

बिहार में आसमानी बिजली कहर बन कर टूटी। 97 लोगों की जिंदगी लील गई। लगभग दो दर्जन जिलों में भारी बारिश के साथ ठनका गिरने से 50 से अधिक लोग झुलस भी गए। इनमें कई की हालत गंभीर है। सबसे अधिक लोगों की जान गोपालगंज जिले में गई। यहां ठनका गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। 
 
उत्तर बिहार में 22 लोगों की मौत हुई है। 20 से अधिक लोग झुलस गए, जिनका विभिन्न जगहों पर इलाज चल रहा है। मधुबनी में आठ, मोतिहारी में छह और दरभंगा में चार लोगों की मौत हो गई। शिवहर, बेतिया और समस्तीपुर में दो-दो तथा सीतामढ़ी में एक मौत हुई। 
कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में भी ठनका से 24 लोगों की जान चली गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। भागलपुर में सात लोगों की मौत हुई है। पूर्णिया में नौ, बांका में पांच, खगड़िया और जमुई में तीन-तीन लोगों की जान गई। सुपौल में दो तथा सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज व अररिया में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, नवादा व सीवान में आठ-आठ और औरंगाबाद  में सात की मौत हुई। जहानाबाद के मखदुमपुर और सारण के  बनियापुर में एक छात्रा की मौत हो गई। बक्सर में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
सीएम ने 4-4 लाख देने का दिया निर्देश 
पटना। मुख्यमंत्री ने वज्रपात से गुरुवार को राज्य में 83 लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। पदाधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया है कि मृतकों के आश्रितों को आज ही उनके घर जाकर चार-चार लाख का चेक अनुग्रह अनुदान के रूप में दें।
वज्रपात से लोगों की मौत से आहत हूं। आपदा की इस घड़ी में मैं प्रभावित परिवारों के साथ हूं। सभी लोगों से अपील है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। घरों में रहें और आपदा एडवाइजरी का पालन करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें