GS
रिलाइंस की JIO 4G की सर्विस आये दिन नवगछिया अनुमण्डल में 2G के बराबर भी नहीं हैं । डाउनलोडिंग तो दूर ग्राहक अपलोडिंग से भी परेशान हो रहें हैं । जियो के ग्राहकों की मानें तो उनका कहना हैं कि हर दिन हजारों उपभोगता बढ़ती जा रही हैं मगर नेटवर्क पर कंपनी की नजर नहीं हैं JIO 4g की इन्टरनेट सर्विस तक़रीबन एक महीने से महा घटिया हो गयी हैं जिससे लोग परेशान हैं मगर मुफ्त की वेलकम सर्विस मिलनें के कारण हर दिन लोग jio से जुड़ते जा रहें हैं ।
कई MB स्पीड की बात करनें वाले कंपनी की सर्विस 1MB/sec की भी नहीं हैं ।
कुल पाठक
सोमवार, 7 नवंबर 2016
नवगछिया : JIO 4G की स्पीड 2G के बराबर भी नहीं , डाउनलोडिंग में भी लगनें लगे कई मिनटों से घंटों का समय ।
नवगछिया : छठ पूजा के अवसर पर , स्वच्छता का लिया संकल्प
GS
नवगछिया अनुमण्डल के सभी प्रखंडों में छठ पूजा घाट पर स्वक्षता को लेकर शपथ ग्रहण किया गया । मौकें पर कई प्रखंडों के बीडीओ नें आम जनों को गंदगी ना फैलाने व स्वच्छ रहनें वाले तथ्य लिखें शपथ पत्रों को पढ़ाया ।
फुलवरिया : छठ का प्रसाद पहुंचाने जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत
GS:
डूमर - गेड़ाबाड़ी NH31 के मध्य स्थित फुलवरिया चौक पर आज छठ का प्रसाद लेकर बेटी के ससुराल जा रहे वृद्ध की अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने के कारण सड़क पर ही मौत हो गयी । गुस्साये लोगों नें NH31 को कई घंटों के लिए जाम कर दिया ।
नवगछिया : आस्था का महापर्व छठ पूजा संपन्न , श्रद्धालुओं नें दिया उगते सूर्य को अर्घ
GS:
आस्था का महापर्व छठ पूजा आज सोमवार के प्रातःकालीन अर्घ के साथ संपन्न हो गया । छठ पूजा के अवसर पर गोसाईं गाँव के गंगा घाट पर भगवान भास्कर को श्रद्धापूर्ण अर्घ दी गयी । मौके पर नवगछिया अनुमंडल पुलिस प्रशासन व दंडाधिकारी रंजन कुमार गुप्ता के देख रेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गए । गोसाईं गाँव गंगा घाट पर तक़रीबन 3000 लोग जमा हुए , गंगा पानी में आराधना करनें में पुरुषों की संख्या से अधिक महिला व्रती की संख्या थी । गोसाईं गाँव के पूरे गाँव में जहां चकाचौध रौशनी के साथ - साथ घाट की सजावट की गयी थी तो वहीं मधुर संगीत व कई बैंड बाजों से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया गया ।
शनिवार, 5 नवंबर 2016
छठ पूजा के खरना का अर्घ हुआ समाप्त , पहली संध्या अर्घ आज :नंदनी सरकार
GS:
लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ का खरना पूजा शनिवार रात्रि को हुआ व खरना पूजन के बाद अर्घ दिया गया । नवगछिया प्रखंड की जिला परिषद नंदनी सरकार नें भी खरना का पूजन किया व छठ का पर्व स्वगं करती हैं ।
नवगछिया : छठ पोखर घाट पर देवी जागरण का आयोजन
GS:
लोकआस्था का सबसे महापर्व छठ पूजा को लेकर जहाँ सभी घाटों पर साफ सफाई को लेकर श्रद्धालु जुड़े हुए हैं तो वहीं नवगछिया रेलवे स्टेशन के दक्षिण की ओर रेलवे परिसर में हर साल की भांति नया टोला के श्रद्धालुओं द्वारा छठ पर्व मनाया जाता है, इस बार छठ पर्व के मौके पर इस घाट पर नयाटोला के वासियों द्वारा देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है, देवी जागरण में भागलपुर व धनबाद की टीम द्वारा भक्ति संगीत द्वारा वातावरण भक्तिमय किया जायेगा, जागरण का आयोजन छठ पर्व के पहली अर्ग के शाम से ही किया जा रहा है, वहीं नवगछिया नयाटोला में छठ घाट को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि नवगछिया प्रशासन द्वारा दुपक्षीय व्यवहार किया जा रहा है क्योंकि पिछले कई सालों से रेलवे परिसर में ग्रामीणों की मदद से घाट तैयार कर छठ पर्व मनाया जाता है मगर प्रसासन द्वारा इस घाट पर किसी प्रकार का इंतजाम नहीं किया जा रहा है, जबकि सैकड़ों परिवार द्वारा इस घाट पर छठ पर्व मनाया जाता है ।
साभार : मनीष
कार्तिक मास में जरूर करें हवन भगवान भी होंगें खुश , वातावरण भी होगी शुद्ध : अंजनी
GS:
कातिक मास में घर में हवन का कार्य अवश्य करना चाहिए क्योकि हवन में बहुत ही पुण्य है तथा इसका महत्त्व ऋषि मुनि से लेकर विद्वानों ने भी बताया हैं । पौराणिक काल में भी ऋषिमुनि द्वारा हवन किया जाता था । हवन अथवा यज्ञ भारतीय परंपरा अथवा हिंदू धर्म में शुद्धीकरण का एक कर्मकांड है। कुण्ड में अग्नि के माध्यम से देवता के निकट हवि पहुँचाने की प्रक्रिया को यज्ञ कहते हैं। हवि, हव्य अथवा हविष्य वह पदार्थ हैं जिनकी अग्नि में आहुति दी जाती है (जो अग्नि में डाले जाते हैं).हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित करने के पश्चात इस पवित्र अग्नि में फल, शहद, घी, काष्ठ इत्यादि पदार्थों की आहुति प्रमुख होती है। ऐसा माना जाता है कि यदि आपके आस पास किसी बुरी आत्मा इत्यादि का प्रभाव है तो हवन प्रक्रिया इससे आपको मुक्ति दिलाती है। शुभकामना, स्वास्थ्य एवं समृद्धि इत्यादि के लिए भी हवन किया जाता है।
नवगछिया : व्यवहार न्यायलय के मुंसफ का विदाई समारोह
GS:
नवगछिया व्यवहार न्यायलय के अधिवक्ता भवन में न्यायलय के अधिवक्ताओं द्वारा व्यवहार न्यायलय के मुंसफ मानस कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया गया, इस मौके पर न्यायालय के नए मुंसफ तरुण कुमार झा का स्वागत भी अधिवक्ताओं द्वारा किया गया, विदाई समारोह के मौके पर मुंसफ मानस कुमार का अधिवक्ताओं ने पुष्प माला व अंगवस्त्र प्रदान किया, विदाई समारोह के मौके पर एसीजेएम 3 संतोष कुमार गुप्ता, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार यादव, अधिवक्ता संघ के अध्य्क्ष सुरेंद्र नारायण मिश्र, महासचिव जयनारायण यादव, पूर्व अध्य्क्ष लाल मोहन मंडल, नन्दलाल यादव, रजनीश कुमार, कुंदन कुमार चौधरी, रविंद्र कुमार, कैलाश यादव, दीपक ठाकुर सहित सभी अधिवक्ता मौजूद थे, साथ ही मुंसफ छेदी राम का बेतिया जिले के जुबेनाइल कोर्ट में तबादला हुआ है, जबकि नए मुंसफ तरुण कुमार झा खगरिया जिले के गोगरी कोर्ट से नवगाछिया में अपना योगदान दिया ।
साभार : मनीष
भागलपुर : छठ हेतु घाटों का निरीक्षण करनें पहुंचे भागलपुर सांसद : अरुण यादव
GS
आस्था का महापर्व के अवसर पर भागलपुर के बरारी , सीढ़ी घाट सहित कई अन्य घाटों पर छठ की व्यवस्था का जायजा लेनें भागलपुर सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल पहुंचे । स्थिति का जायजा लेनें के बाद सांसद नें कई दिशा निर्देश भी दिए । मौकें पर राजद के अरुण यादव सहित कई नेता उपस्थित थे
भागलपुर : जेल में छठ कर रही है विधायक हत्यारोपी रूपम पाठक
पूर्णिया विधायक राजकिशोर केसरी हत्याकांड में सजावार रूपम पाठक जेल में कर रही छठ पूजा।
भागलपुर जेल में बंद महिला कैदियों में पूर्णिया के विधायक राजकिशोर केसरी की हत्या के मामले में सजा काट रही रूपम पाठक भी छठ व्रत कर रही हैं। रूपम तीन साल से जेल के अंदर छठ कर रही हैं। भागलपुर के तीनों जेलों का माहौल भक्तिमय हो गया है। जेलों के अंदर छठ गीत बज रहे हैं। छठ पूजा के लिए सभी पुरुष एवं महिला बंदियों को जेल प्रशासन की ओर से नए वस्त्र दिये गये हैं। जेल प्रशासन की ओर से ही प्रसाद एवं पूजन की व्यवस्था की गई है। सेंट्रल जेल में दो अलग-अलग तालाब बनाये गये हैं। जहां पुरुष और महिला बंदियों के लिए अलग-अलग अर्घ्यदान की व्यवस्था है। सेंट्रल जेल के 19 पुरुष कैदी भी छठ कर रहे हैं। कैंप जेल में भी 25 कैदी छठ कर रहे हैं शनिवार शाम बंदी व्रतियों ने खरना का प्रसाद तैयार कर पूजन किया। इसके बाद सभी कैदियों के बीच प्रसाद बांटे गए।
छठ महापर्व : खरना आज , प्रसाद हेतु परवैतनी ला रही घर गंगा - जल
GS:
नवगछिया अनुमण्डल के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में छठ पूजा के शनिवार खरना पर आज परवैतनी द्वारा गंगा घाट से स्नान कर खरना प्रसाद हेतु गंगा जल लाया जा रहा हैं जिस गंगा जल में खरना का प्रसाद बनेगा व रात्रि पूजन होगा ।
भागलपुर : आर्यभट्ट कोचिंग संचालक की पुत्री का अपहरण , 70 लाख की फिरौती मांगी
भागलपुर जिलें में अपराध रुकनें का नाम ही नहीं ले रहा हैं । प्रत्येक दिन कुछ ना कुछ घटना घटित होता रहता हैं । भागलपुर के आर्यभट्ट सह आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के संचालक की पुत्री सह एमबीबीएस के एक छात्रा के अपहरण की खबर के बाद से सनसनी का माहौल हो उठा हैं । भागलपुर शहर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र से कर्नाटक के बेलगाम में एमबीबीएस पीजी की पढाई करने वाली शाश्वती उर्फ छोटी कुमारी शुक्रवार शाम से ही गायब है. परिजनों ने शाश्वती के अपहरण की आशंका व्यक्त की है.
अपहृत शाश्वती के पिता आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल और इंस्टीट्यूट चलाते हैं. जानकारी के मुताबिक शाश्वती कल शाम अपने पापा के घर से तिलकामांझी के लालबाग स्थित अपने दादाजी से मिलने गयी हुई थी और वहां से घर के लिए निकली लेकिन वापस घर नहीं लौटी.
परिजनों ने खोजबीन करने के बाद तिलकामांझी थाना सहित वरीय पुलिस अधीक्षक को लापता होने की जानकारी दी, इधर पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. सूत्रों की मानें तो फिरौती के एवज में 70 लाख रूपये की मांग की गयी है, लेकिन मामले में घरवाले इस संदर्भ में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.
पत्रकारों से बातचीत में आर्यभट्ट इंस्टीट्यूट के संचालक ने अपहरण और फिरौती मांगे जाने की पुष्टि की ।
गोसाईं गाँव : छठ पर्व हेतु घाट तैयार , सड़कों में हो रही मिट्टी भराई
गोसाईं गाँव के गंगा घाट पर छठ पूजा हेतु घाटों की सफ़ाई ग्रामीण व युवा स्तर से कर दी गयी हैं । विगत 3 दिनों से जहाँ घाटों पर कई युवा इस कार्य में भाग लेकर कर रहे हैं तो वहीँ आज गोसाईं गाँव के मुख्य सड़क पर बनें बड़े - छोटे गड्डों में मिट्टी की भराई की जा रही हैं । वार्ड सदस्यों द्वारा अपनें - अपनें वार्ड से बतौर चंदा वसूल कर कार्य करवाया जा रहा हैं । स्थानीय छोटी गंगा घाट में गोपालपुर थाना द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था की गयी हैं । जिसमें दंडाधिकारी उपस्थित रहेंगें । माहौल को भक्तिमय बनाने हेतु आकर्षक सजावट व साउंड सिस्टम की व्यवस्था भी की गयी हैं ।