कुल पाठक

मंगलवार, 11 अप्रैल 2017

नवगछिया : नगर भाजपा के सदस्यों ने स्थायी सब्जी मंडी तथा एक अंडरपास की मांग की

GS:

आज रेलवे सीनियर ए इ एन से मिलकर नवगछिया मे रेलवे मालगोदाम के उत्तर साईड वैशाली होटल के पीछे स्थायी सब्जी मंडी के लिए और नया टोला से बाजार आने के लिए एक अंडरपास की मांग के साथ साथ नवगछिया रेलवे परिसर में एक यात्री सुविधा भवन की मांग की तथा नवगछिया स्टेशन पर मंजूषा कला को स्थान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापन भी किया । मौके पर भजपा नवगछिया नगर अध्यक्ष मुकेश राणा नगर महामंत्री मो न्ईम नगर, प्रवक्ता प्रदीप शर्मा उपस्थित थे ।

सोमवार, 10 अप्रैल 2017

साम्प्रदायिक हेतु भागलपुर जिलाधिकारी नें बंद कराया इंटरनेट सर्विस , लोगों ने जियो बंद सोच कराया 303 का रिचार्ज 

GS :

रविवार को भागलपुर के बाल्टी कारखाने के पास शांति , सांप्रदायिक हेतु भागलपुर समेत आस - पास जिले के डाटा सर्विस इंटरनेट सर्विस पूरी तरह से बंद करवाने का लिखित आदेश जिलाधिकारी भागलपुर द्वारा जारी कर दिया हैं । जिसमें सबसे अधिक रिलाइंस जियो के उपभोगता हैं तथा जियो की इंटरनेट सर्विस पूरी तरह से बंद कर दी गयी है ।

रविवार दोपहर को अचानक बंद किए जाने के कारण जिले के जिओ उपभोगताओं को लगा की रिलाइंस जियो नें अपनी मुफ्त सर्विस बंद कर दी हैं जिससे जियो के 99 तथा 303 के रिचार्ज कराने वाले उपभोगता की संख्या काफी हज़ार बढ़ गयी हैं ।
मगर सच्चाई हैं की सर्विस भागलपुर जिलाधिकारी के आदेशानुसार शांति सदभावना के लिए बंद की गयी हैं । ताकि इंटरनेट सोशल मिडिया पर यह बात आग की तरह ना फैले तथा गलत संदेशा से असामाजिक तत्व द्वारा कई स्थानों पर शांति भंग ना हो जाए ।

गोसाईं गाँव ,नवगछिया के फ़िल्मकार अभिताभ परासर को राष्ट्रपति पुरुस्कार , युवा क्लव भी करेगी सम्मानित

GS: 

3 मई को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी करेंगें राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार से सम्मानित

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के गोसाईं गाँव के अमिताभ परासर नें गोसाईं गाँव तथा नवगछिया के नाम को और ऊँचा करनें का काम किया है । श्री परासर  की नई डॉक्यूमेंटरी द आइज ऑफ़ डार्कनेस को राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार से सम्मानित किया गया हैं ।

फ़िल्म आइज ऑफ़ डार्कनेस बताती हैं कि किस तरह भागलपुर अंखफोड़वा कांड के कई साल बीत जाने के बाद भी आज तक आंख फोड़े जा रहे हैं । महज 54 मिनिट के डॉक्यूमेंट्री फिल्म में 9 - 10 घटनाओं का वर्णन किया गया ।

गोसाईं गाँव के युवा क्लव के संयोजक बरुण बाबुल , अमरनाथ झा , सोमनाथ राहुल नें बताया कि श्री अमिताभ परासर को आगामी पुरुस्कार समारोह के बाद गोसाईं गाँव आगमन पर गोसाईं गाँव सितारा पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा । मौके पर अजय कृष्ण झा , जितेंद्र झा , नटवर झा , बौवा भगत , कुणाल सिंटू सहित दर्जन युवा तथा ग्रामीण उपस्थित थे ।

गुरुवार, 6 अप्रैल 2017

वसंत फुहार प्रतियोगिता के विजेता शेखर शर्मा एवं हीरालाल कुमार को किया गया सम्मानित

GS:
गोसाईं गाँव समाचार की ओर से वासंतिक पर्व होली के मौके पर व्हाट्स एप्प ग्रुप में आयोजित किये गए वासंतिक फुहार प्रतियोगिता के विजेता को गोसाईं गाँव समाचार द्वारा सम्मानित किया गया । मौके पर प्रथम विजेता शेखर शर्मा तथा दूसरे स्थान पर रहें हीरालाल कुमार को सम्मानित किया गया । तीसरे स्थान पर धीरज शर्मा के अनुपस्थित रहनें पर बाद में किया जायेगा ।

मौके पर मुख्य अथिति द्वारा सबों को सम्मानित किया गया ।

रामनवमी के अवसर भव्य जागरण का आयोजन , भजन के दरिया में जम कर लगे गोते

GS:

रामनवमी के पावन अवसर  पर गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गाँव में युवा क्लव गोसाईं गाँव द्वारा  श्री श्री 108 श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी सह शिव मंदिर गोसाईं गाँव में आयोजित किया गया । जिसमें भजन की गंगा बही ।
जागरण कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि श्रीमती प्रिया कुमार , मुख्य अतिथि डॉ अमित कुमार, संजय सिंह ,राम कुमार साहू , अरुणिमा सिंह, श्यामल सिंह , थे ।

कार्यक्रम में आमंत्रित कलाकार नें भक्ति का रस जम कर उड़ाया । कार्यक्रम संयोजक कुणाल सिंटू , मंच संचालन अमरनाथ झा , स्वागतकर्ता सोमनाथ राहुल , जितेंद्र झा तथा व्यवस्थापक बरुण बाबुल थे ।

सोमवार, 3 अप्रैल 2017

नवगछिया : मैया दरबार के पट खुलें , दर्शन में लगा ताँता

GS:

चैती नवरात्र के 7वीं पूजा पर चैती दुर्गा पूजा शहीद टोला नवगछिया में आज माँ दुर्गे की प्रतिमा मंदिर में स्थापित हो गयी और विधिवत प्राण प्रतिष्ठा और निशा पूजन कार्यक्रम भव्य तरीके से पूरे विधि विधान से की गयी। भक्त भी बड़ी संख्या में आरती पूजन में श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में थी। श्री श्री 108 चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त साह ने बताया की मेले की व्यापक तैयारी की जा रही है। आज सप्तमी को निशा पूजा और रात्रि जागरण होना है।नवमी को रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा। मुख्य यजमान प्रभु राय और मुख्य पुरोहित दयानंद पांडे जी द्वारा अनवरत पूजन पाठ किया जा रहा है। संस्था के अशोक सिंह,मनोज प्रभाकर,अनिल साह,रामशरण पोद्दार,मोनी गुप्ता,रंजीत साह,गोपाल भारती, जय जय राम भगत द्वारा सक्रिय भागीदारी दी जा रही है।

नवगछिया : सड़क पर बनें टेम्पू स्टेंड पर मार-पीट, चालकों नें दुकानदार को पीटकर किया अधमरा

GS:

आखिरकार अवैध टेम्पू स्टेंड पर वारदात शुरू हो ही गयी । नवगछिया के पोस्ट ऑफिस के सामनें सत्यनारायण तथा हरिमहराज रोड पर बनें अवैध टेम्पू स्टैंड पर स्थानीय दुकानदार तथा टेम्पू चालक में जम कर मार-पीट हुई है । आज सोमवार को करीब 11 बजे के आस पास में नवगछिया बाजार स्थित गणपति एजेंसी के सामने में एक बोलेरो पिकअप वैन दुकान के सामने लगा दिया था । दुकानदार कर्मी ने गाड़ी चालक को दुकान के सामने से गाड़ी हटाने को कहा तो गाड़ी चालक जयप्रकाश यादव ने दुकानदार कर्मी 20 वर्षीय रूपेश कुमार को गाड़ी के रड से सीड़ पर वाड़ कर दिया. जिससे कि दुकानदार कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने घायल रूपेश को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाकर इलाज कराया गया. अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद बैहतर इलाज कराने के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में रेफर किया गया. दुकानदार के द्वारा घटना की सुचना नवगछिया थाना को दे दिया गया है.

रविवार, 2 अप्रैल 2017

नवगछिया : नन्ही बेटी नें दिया शिक्षक पिता के शव को कंधा , सबों के आँखों से छलक उठे आँसू

GS:

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के कमलाकुंड मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक , पकरतला निवासी शिक्षक शंभु मंडल की कल शनिवार को अपराधी ने विद्यालय में शिक्षक शंभु मंडल को गोली मारी , जख्मी हालात में उन्हें नवगछिया से मायागंज रेफर किया जहाँ उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी । आज रविवार को उनके अंतिम संस्कार के समय समाज के सामनें चीत्कार उठनें लगी । नन्ही बच्ची अपनें पिता के शव को कंधें दी ।

शनिवार, 1 अप्रैल 2017

नवगछिया : सावित्री पब्लिक स्कूल के वार्षिक परीक्षा में शशांक नें लाये 99% अंक

GS:

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 A के छात्र नें विद्यालय सत्र 2016-17 में 99% मार्क्स लाया हैं । शशांक के इस प्रतिभा से विद्यालय के सभी शिक्षक - शिक्षिकाएं हर्षित हैं । मौके पर विद्यालय के निर्देशक राम कुमार साहू नें बताया कि शशांक बहुत ही अनुशासित तथा मेहनती छात्र हैं । कक्षा नर्सरी से ही यह पढनें में उज्जवल रहा हैं , भविष्य में यह नवगछिया और विद्यालय का नाम बहुत ही ऊँचा करेगा ।  परिणाम घोषणा के बाद विद्यालय के निर्देशक तथा प्राचार्य नें मिठाई खिलाकर छात्र को शुभकामनायें दी । मौके पर विद्यालय के प्रचार्य ज़रीन वहाव , सचिव कृष्ण कुमार साहू , शिक्षक सुरेश सिंह , शंभु नाथ झा , संजीव झा , दिवाकर चौधरी , निशिश कुमार तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।

नवगछिया : विद्यालय प्राचार्य नें मौत से पहलें दिया बयान लिया था आरोपी का नाम

नवगछिया : 

स्मृति, ( सूत्र ) गोपालपुर के कमलाकुन्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय के प्राचार्य शभ्भू मंडल को स्कूल परिसर में घुसकर आपराधियों ने गोलियों से भूना दिया |

दो गोलियां मारी गयी है। एक गोली आरपार कर गयी थी, जानकारी के मुताबिक आनन् पानंन में उन्हे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर गम्भीर हालत होने से  भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया लेकिन स्थिति बहुत नाजुक होने के कारण डॉक्टर असफल रहे और उनकी मृत्यु हो गयी परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है । पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है सूत्रों के मुताबिक आपसी विवाद में गोली मारने की बात कही जा रही शिक्षक कमलाकुंड का रहने वाला है। सूत्रों में मुताबिक शम्भू ने मरने से पहले बताया कि उसने एक जमीन बेचीं थी।
उसी के बदले बदमाश उससे रंगदारी मांग रहे थे। शंभु ने सचिन यादव, सचिन की मां, मुन्ना विश्कर्मा पर गोली मारने का आरोप लगाया है ।
सभी बाबु टोला, कमला कुंड के रहने वाले हैं। शम्भू हाजरी बनाने के लिए स्कूल गया हुआ था। तभी सचिन की माँ ने उसे पीछे से पकड़ा और मुन्ना और सचिन ने गोली मार दी है।

नवगछिया : मध्य विद्यालय के शिक्षक को विद्यालय में घुसकर मारी गोली

GS:
नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कमलाकुंड में अपराधियों ने विद्यालय में घुस कर  शिक्षक शम्भू मंडल को मारी गोली ।
जख्मी हालात में भेजा गया मायागंज अस्पताल ।

शुक्रवार, 31 मार्च 2017

राष्ट्रपति का कहलगाँव भागलपुर दौरा, लिट्टी के साथ आलू व बैगन का चोखा खाएंगे

भागलपुर ।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इस बार अपने बिहार दौरे में बिहारी व्यंजन का स्वाद लेंगे। बिहारी व्यंजन में भी उन्हें इस बार लिट्टी चोखा खिलाया जाएगा। मौर्या होटल, पटना से आए शेफ व कुक उनके लिए लिट्टी और आलू व बैगन का चोखा तैयार करेंगे। कहा गया है कि वर्तमान में राष्ट्रपति शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं।

उनके लिए देशी भोजन राइस ब्रान ऑयल से तथा कंटीनेंटल डिस ओलिव ऑयल से तैयार होगा। राष्ट्रपति खाना खाने के बाद मौसमी फल लेंगे। नाश्ते में दाल व फल को भी मेनू में शामिल किया गया है।

सैंडविच में भूरा ब्रेड और चाय पुदीना फ्लवेर का दिया जाएगा। राष्ट्रपति हल्का गर्म पानी पसंद करते हैं। खाने में किसी तरह का क्रीम पसंद नहीं है। खाने का स्वाद में अधिक खट्टा नहीं होना चाहिए। उन्हें कम चीनी वाली मिठाई पसंद है। कम तैलीय व कम तीखा खाना पसंद है। मशरूम की सब्जी से परहेज किया गया है।

मौर्या होटल के शेफ ने राष्ट्रपति और उनके साथ आ रहे वीवीआईपी के लिए उनके मेन्यू में नींबू पानी, जल जीरा, बेल का शर्बत तैयार किया है। स्नैक्स में चना दाल का बड़ा नारियल चटनी के साथ तैयार किया गया है। पनीर पोहा कबाब, ढोकला और गुड़ का संदेश भी उनके लिए पड़ोसा जाएगा।

पुदीना की चाय व कॉफी की व्यवस्था की गई है। ड्रिंक्स में तरबूज जूस, मिक्सड फ्रूट जूस, अनानास व डाब रखा गया है। पनीर कस्तुरी कबाब, बेबी कार्न, वेज स्प्रींग रॉल, मुर्ग जफरानी टिक्का व वेजीटेबल सूप का भी इंतजाम किया गया है। सलाद में मिक्सड रैयता, अचार, पापड़ भी रखा गया है। ननवेज का भी आइटम रखा गया है। बिहारी व्यंजन के साथ नार्थ व साउथ इंडियन भोजन भी है। नारियल पानी का भी इंतजाम है।

रविवार को अाएंगे राष्ट्रपति, सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रविवार को कहलगांव आएंगे। वे देवघर से हवाई मार्ग से एनटीपीसी परिसर आएंगे।

यहां उनका स्वागत राज्यपाल, प्रभारी मंत्री, डीएम व एसएसपी करेंगे। राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर शनिवार को सुरक्षा में लगे सिविल व पुलिस पदाधिकारियों को डीएम व एसएसपी संबोधित करेंगे। शनिवार को ही कार्यक्रम स्थल पर रिहर्सल भी होगा।

राष्ट्रपति की सुरक्षा में एनटीपीसी से खुदाई स्थल, विक्रमशिला तक करीब ढाई सौ स्थानों पर चौकसी बरती गई है। जिला पदाधिकारी आदेश तितरमारे व वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने विधि व्यवस्था व सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी दो और तीन अप्रैल को एनटीपीसी प्रवास में भागलपुर से प्रकाशित हिन्दी दैनिक 'दैनिक जागरण' सहित अंग्रेजी व बांग्ला अखबार पढ़ेंगे। उनके लिए अखबार की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी बैगेज व सामग्री कोषांग को सौंपी गई है।

कोलकाता से आएगा छाता

राष्ट्रपति के लिए कोलकाता से छाता मंगाया गया है। उनके हेलीकॉप्टर से उतरने और चढऩे के वक्त छतरी का सहारा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें  विक्रमशिला का मोमेंटो भी भेंट किया जाएगा।

नवगछिया : रामनवमी की तैयारी शुरू , नयाटोला में सज रहा बाबा का भव्य दरबार ।

GS:
रामनवमी 5 अप्रैल को हैं । मगर इसकी तैयारी प्रारंभ हो चुकी हैं । नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र के नयाटोला में बाबा हनुमान जी के दरबार का खूबसूरती निखारा जा रहा है । दरबार का पुनर रंग पेंट , टाइल्स मार्बल इत्यादि लगाई जा रहीं हैं । चैती नवरात्री के पहलें पूजा से ही यहाँ भी कलश बिठा कर पूजा प्रारंभ कर गयी हैं ।
मौके पर भक्तों ने बताया कि गत वर्ष आई भयानक बाढ़ में पूरा नयाटोला क्षेत्र जलमग्न हो गया था । इसलिए भी बाबा का दरबार का पुनर सजावट की जा रहीं है।

तस्वीर नगर पंचायत के पार्षद तथा भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल के दरवाजे पर स्थापित हनुमान मंदिर की है ।