कुल पाठक

गुरुवार, 25 मई 2017

नवगछिया NH31पर दो ट्रक का जोरदार टक्कर , एक की मौत , एक गंभीर रूप से घायल

GS:

नवगछिया खरीक NH31 पर दो ट्रक आमने सामने टकराने से खलासी की मौत हो गयी वहीं  चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं । दोनों  ट्रको की टक्कर नवगछिया अनुमंडल के खरीक NH31 के रिमझिम होटल के पास हुई हैं । आस-पास के लोगों ने बताया कि टक्कर ओवरटेक के कारण हो सकती हैं । जहाँ खलासी का शव सड़क पर ही हैं वहीँ चालक का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा हैं , चालक बेहोश की स्थिति में हैं ।

बिहपुर :  कोसी नदी में नहाने गयी दो किशोरी डूबी , एक का शव बरामद , एक लापता

GS:

नवगछिया अनुमण्डल के बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा सहोरी गाँव की दो किशोरी गुरुवार को कोसी नदी में नहाने के दौरान डूब गयी । जिसमें एक किशोरी का शव बरामद किया जा चूका हैं वहीँ दूसरी लापता है। दूसरी किशोरी का शव खोजा जा रहा हैं । मौके पर बिहपुर थाना पुलिस सहित अन्य अधिकारी पहुँच रहें है ।

नवगछिया : सदा सुहागन रहनें के लिए सुहागिनों ने किया वट सावित्री पूजा

GS : 

सावित्री सत्यवान की कथा सुनकर अपनें पति की दीर्घायु एवं अपनें जीवन में सदा सुहागन रहनें के लिए सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा किया । नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न जगहों गाँव कस्बों वट वृक्ष को जल , पंखा से पूजा किया गया । गोसाईं गाँव में श्री कृष्ण मंदिर परिसर के स्थित काफी पुराना सह विशाल पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की गयी वहीँ स्थानीय मकंदपुर चौक , मकंदपुर गाँव , कई महोल्ले , सहित कई स्थानों पर सुहागिन महिलाओं द्वारा अखंड सुहाग के लिए वट सावित्री पूजा की. महिलाओं ने उपवास रख कर बरगद पेड़ के नीचे अपने पति की लंबी उम्र और सदा सुहागिन रहने के लिए पूजा अर्चना की. इस मौके पर सत्यवान और सती सावित्री कथा वाचन का भी किया गया । नव नवेली दुल्हन द्वारा पहलें वर्ष बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता हैं । सुहागिन महिला पूरी तरह सज सवर के अखंड वस्त्र पहन कर पहलें जल तथा पंखें से वट वृक्ष की तथा तत्पश्चात पति की पूजा करती है पंखा झेलती हैं । सुहागिनो द्वारा यह पूजन सभी जाति में एक सामान होता है ।

बुधवार, 24 मई 2017

युवा क्लव गोसाईं गाँव नें छात्र - छात्राओं को दिया  ग्रीष्मावकाश गृहकार्य , जून में करेंगें पुरुस्कृत

GS:

युवा क्लव गोसाईं गाँव द्वारा गाँव के मध्य विद्यालय में छात्र छात्राओं  को 27 मई से हो रहे ग्रीष्मावकाश में समय का सदपयोग तथा रचनात्मक क्रिया को बढ़ावा देंनें के लिए शैक्षणिक सामग्री  हेतु गृह कार्य दिया गया । कक्षा 4 से कक्षा 8 तक तक़रीबन 100 से अधिक बच्चों को चार्ट पेपर , सेन्चुरी पेपर , फाइल , लिफाफा , कलम , पेंसिल , चॉकलेट के साथ साथ , प्रतियोगिता के प्रश्न पत्र  दिए गए । छात्र - छात्राओं को इसके लिए पूरे महीने के वक्त मिलेगा । ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय के 22 जून को खुलने के बाद उत्तर पुस्तिका जमा लेकर , मूल्यांकन के बाद छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया जायेगा ।




मौके पर युवा क्लव के संयोजक बरुण बाबुल नें बताया कि ग्रीष्मावकाश में बच्चों के समय का पूरा सदपयोग हो इसलिए बच्चों को को ग्रीष्मावकाश गृहकार्य सामाजिक संस्था द्वारा दी गयी हैं ।

मौके पर विजय नारायण झा , अजय कृष्ण झा , इंदुभूषण मिश्र , रतन कुमार , तथा विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।

नवगछिया : दिन दहाड़े खरीक में शिक्षक की हत्या

GS:

नवगछिया के खरीक में शिक्षक की हत्या*

खरीक और परबता थाना क्षेत्र के बहतरा निबासी भुमि मंडल के पुत्र  शिक्षक संजीत को गोली मार कर हत्या कर दी गयी है ।

जगदीशपुर : पिकअप वैन नें बाइक सवार दो लोगों को रौंदा

ब्रेकिंग न्यूज : -

जगदीशपुर \भागलपुर
पिकप ने दो लोगौं को रौंदा मौके पर ही दोनो की मौत ! घटना भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर टुट्टा पुल के पास का  । मृतक दोनो खिरीबॉध बॉध निवासी !

मंगलवार, 23 मई 2017

नवगछिया : वट सावित्री पूजा 25 को , सज कर तैयार हो गए बाजार

GS:
गुरुवार 25 मई को होने वाली वट सावित्री पूजा को लेकर शहर के बाजार सज गए हैं। नवगछिया भागलपुर के अलावा बांका जिले से पांच दर्जन से ज्यादा दुकानदार डलिया और पंखा (बेनी) बेचने के लिए आए हैं। इस त्योहार पर तकरीबन 10 लाख का कारोबार होता है। इसके अलावा फल और मिठाइयों की भी बिक्री होती है।

शहर में मंगलवार को गर्मी की वजह से दोपहर के समय ग्राहकों की भीड़ कम रही लेकिन, शाम को हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलते ही महिला ग्राहकों की भीड़ बाजार में बढ़ गई। नवगछिया के राजेश कुमार राजवीर ने बताया कि एक माह पहले से ही डलिया और पंखा बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है ।

*वहीं गोसाईं गाँव के सम्मानित महिला ममता झा  ने बताया कि पूजा की सामग्रियों में पंखा, डलिया के अलावा फलों और मिठाइयों को भी शामिल किया जाता है। इसके अलावा धागे की भी आवश्यकता होती है। सभी सामग्रियों से विवाहित महिलाएं पूजा-अर्चना करती हैं।*

कूड़े के बीच बिक रही पूजन सामग्री

वट सावित्री की पूजा बेशक नियम-निष्ठा व स्वच्छता के साथ की जाती है लेकिन आलम यह है कि शहर में कूड़े के ढेर के बीच पूजन सामग्रियां बिक रही हैं। स्टेशन चौक से लेकर वैशाली होटल के समीप गंदगी व कूड़े के बीच वट सावित्री पूजा के लिए डलिया और पंखे की दुकानें लगी हैं। जहां दर्जनों दुकानदार डलिया और पंखा बेच रहे हैं।

नवगछिया बाजार में सामग्रियों की कीमत

सामग्री मूल्य

डलिया 40 से 50 रुपये में दो

पंखा 30 से 40 रुपये में दो

नारियल 25 रुपये में एक

केला 30 रुपये दर्जन

लीची 100 रुपये में एक सौ

बिहार TET की परीक्षा तिथि में दूसरी बार बदलाव, अब 01 जुलाई को होगी परीक्षा

पटना।

बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथि में दूसरी बार बदलाव कर दिया गया है। पहले यह परीक्षा 11 जून को होने वाली थी, फिर 29 जून को गुरुवार को होने वाली थी। जो अब 01 जुलाई को होगी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित) पात्रता परीक्षा 2017 का आयोजन 01 जुलाई 2017  को किया जायेगा।

टीइटी की परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार 29 जून 2017 को किया जाना था, लेकिन उस दिन गुरुवार का दिन होने के अभ्यर्थियों को परेशानी न हो इसलिए परीक्षा को रविवार को कर दिया गया।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जायेंगे। अभ्यर्थी  वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए सिर्फ टीचर ट्रेंड को ही आवेदन करने का मौका दिया गया था। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को आधार कार्ड या वोटर आईडी लेकर आना है।

भागलपुर : नगर निगम से किस वार्ड से कौन विजेता फाइनल लिस्ट

भागलपुर नगर निगम चुनाव परिणाम

वार्ड नo 1. सुनीता देवी
वार्ड नo 2. सोफिया हुमैरा
वार्ड नo 3. गुलाम सरवर
वार्ड नo 4. नीतू देवी
वार्ड नo 5. फरहाना
वार्ड नo 6. पंकज दास
वार्ड नo 7. नजीहत अंसारी
वार्ड नo 8. बीबी अनवरी खातून
वार्ड नo 9. कंचन देवी
वार्ड नo 10. पाकीजा
वार्ड नo 11. सीता देवी
वार्ड नo 12. सबिहा रानू
वार्ड नo 13. अभिषेक कुमार
वार्ड नo 14. अनिल पासवान
वार्ड नo 15. एनुल निशा
वार्ड नo 16. फरीदा आफरीन
वार्ड नo 17. अशोक पटेल
वार्ड नo 18. बंदुवाला देवी
वार्ड नo 19. प्रीति शेखर
वार्ड नo 20. उषा देवी
वार्ड नo 21. संजय सिन्हा
वार्ड नo 22. निशा दुबे
वार्ड नo 23. रश्मि रंजन
वार्ड नo 24. फिरोजा यासमीन
वार्ड नo 25. गोविन्द्र बनर्जी
वार्ड नo 26. प्रीति देवी
वार्ड नo 27. मो० उमर चाँद
वार्ड नo 28. शिवानी देवी
वार्ड नo 29. खुशबू कुमारी
वार्ड नo 30. कबिता देवी
वार्ड नo 31. शीला देवी
वार्ड नo 32. हंसल सिंह
वार्ड नo 33. शावरा
वार्ड नo 34. बीबी वालिमा
वार्ड नo 35. दिनेश तांती
वार्ड नo 36. प्रमोद लाल
वार्ड नo 37. बबीता देवी
वार्ड नo 38. राजेश वर्मा
वार्ड नo 39. अंजुम शाहीन
वार्ड नo 40. नजमा खातून
वार्ड नo 41. संध्या गुप्ता
वार्ड नo 42. सरयुग प्रसाद साह
वार्ड नo 43. अरसदी बेगम
वार्ड नo 44. गजाला परवीन
वार्ड नo 45. सदानन्द
वार्ड नo 46. नन्ही बेगम
वार्ड नo 47. नासरीन
वार्ड नo 48. कुमारी कलपना
वार्ड नo 49. शशि देवी
वार्ड नo 50. सीमा साह
वार्ड नo 51. रूबी मोदी

नवगछिया : नगर पंचायत चुनाव परिणाम में किसनें मारी किसको पटखनी और कितनें से , वोट का पूरा हिसाब-किताब 

GS:

नवगछिया नगर पंचायत : चुनाव परिणाम का परिणाम आज 23 मई को घोषित हो गया । आए जानें किसको कितना मिला ....

वार्ड नंबर : 1

नागेश्वर सिंह : 534
ज्ञानसक सिंह : 330

वार्ड नंबर : 2

महिल सिंह : 335
मंजू माला देवी : 44
मिथुन कुमार : 40
सुनीला देवी : 51
सिकंदर सिंह : 24
माको सिंह : 26
सन्नी सुमन : 61
कुमार नंदलाल : 200
दीलिप कुमार सिंह : 78
सुनैना देवी : 123
जितेंद्र सिंह : 171

वार्ड नंबर : 3

लालमनी देवी : 390
वंदना देवी : 20
हैबुननिशा : 57
राबो देवी : 49
सोनी देवी : 318
नीलम देवी : 98
उमा देवी : 16

वार्ड नंबर : 4

सुनीता देवी : 446
आशा देवी : 128

वार्ड नंबर : 5

स्वीटी कुमारी : 585
पप्पी देवी : 71
रचना देवी : 28
मीरा देवी : 91
अन्नपूर्णा सिंह : 50
कला देवी : 12
अन्नपूर्णा देवी : 126
किरण देवी : 118

वार्ड नंबर : 6

सिकंदर साह : 447
रंजीत साह : 357
जैनुल बैठा : 92
दिलीप मंडल : 79
शंकर ठाकुर : 44
राजीव रंजन : 217
संजय कुमार : 153
रामदेव मंडल : 184
रौशन खातून : 12

वार्ड नंबर : 07

बी मंजी खातून : 756
सितारा खातून : 259
जरीना खातून : 14

वार्ड नंबर : आठ

सलाउद्दीन : 306
अजीत साह : 55
मो फरीद : 77
सोनी खातून : 22
मो नौशाद आलम : 206
बीबी मिखा खातून : 31
हदीशा खातून : 249
मो मोहिउद्दीन : 36
मो मंजूर आलम : 94
छोटेलाल शर्मा : 115
जावेद अख्तर : 26
मो कबीर आलम बैठा : 22

वार्ड नंबर : 09

गीता देवी : 289
सोनी देवी : 231
मीना देवी : 104
पुतुल देवी : 16
राधा देवी : 33
नीलम देवी : 116
रश्मि भारती : 12
सुमन माला : 166
सरोजनी देवी उर्फ सरिता देवी : 12

वार्ड नंबर : 10

सुभाष सिंह : 279
विवेकानंद नंद मंडल : 41
विनोद कुमार सिंह : 06
मूलिषा देवी : 24
सहेंद्र पंडित : 15
नेपाल मंडल : 49
कैलाश सिंह : 128
बशुदेव ठाकुर : 25
फूल कुमारी : 215
हरि मंडल : 90
तुलसी प्रसाद मंडल : 12
सुबोध कुमार सुमन : 128
फूलो ठाकुर : 05

वार्ड नंबर : 11

मनोरमा देवी : 593
सुमित्रा देवी : 449
अनिता देवी : 90
रेणु देवी : 160

वार्ड नंबर :  12

सुशीला देवी : 409
शांति देवी : 302
रूबी कुमारी : 31
श्याम देवी : 45

वार्ड नंबर :  13

फाहिमा खातून : 346
किरण कुमारी : 162
रेणु देवी : 92
कविता देवी : 313
बीबी नूरजहां खातून : 273
रूबी देवी : 151

वार्ड नम्बर : 14

संजीव कुमार : 339
वीरेंद्र कुमार सिंह : 119
विमल चिरनिया : 91
विष्णु गुप्ता : 10
कैलाश प्रसाद गुप्ता : 27
अशोक कुमार भगत : 161
दीपक कुमार : 128

वार्ड नंबर : 15

सिमिया देवी : 568
इंद्रा देवी : 565
तजबुन खातून : 21
मुनमुन खातून : 21
सोनी देवी : 30

वार्ड नंबर : 16

अजय कुमार : 618
ज्ञानसागर : 343
रामप्रकाश रुंगटा : 57

वार्ड नंबर : 17

प्रीति कुमारी : 404
रश्मिरथी देवी : 191
राधा देवी चिरनिया : 56

वार्ड नंबर : 18

चम्पा कुमारी : 265
दीपक कुमार साह : 28
दीपक महतो : 02
मनीष कुमार : 100
मुरारी चिरनिया : 176

वार्ड नंबर : 19

पेरमा देवी : 230
अनिता देवी : 124
राखी भगत : 105
लीलावती गुप्ता : 12
शांति देवी : 168
ललिता देवी : 73
सावित्री देवी : 76
रत्ना विश्वास : 209
गुड़िया देवी : 90

वार्ड नंबर : 20

दीपक कुमार : 244
शंभु कुमार : 76
अमित कुमार जायसवाल : 43
कौशल किशोर भगत : 221

वार्ड नंबर : 21

रंजीत भगत : 466
दीपक कुमार : 207

वार्ड नंबर : 22

अभिषेक रमण : 489
विनोद कुमार मंडल : 324
नरेश साह : 35
संजय कुमार सिंह : 199
नेहा कुमारी : 14

वार्ड नंबर : 23

मदन शर्मा : 298
गीता देवी : 12
बेबी देवी : 89
सुभाष पासवान : 251
धर्मेंद्र कुमार पासवान : 02
राजन कुमार हरी : 106
सोनी देवी : 67
मेदी ऋषिदेव : 17
रेखा देवी : 25
संतोष कुमार : 291
शंभु पासवान : 20

📡📡📡📡📡📡📡

सोमवार, 22 मई 2017

बिहार : सेहरा हटा तो दुल्हन चीखी- यह तो डुप्लीकेट दूल्हा है, नहीं करूंगी शादी

पटना :
आंखों में नए सपने सजाए दुल्हन अपने होने वाले दुल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन जब बरात आने के बाद वह चुपके से खिड़की से दूल्हे को देखने गई तो जब सेहरा हटा और उसने दूल्हे का चेहरा देखा तो देखते ही चीख पड़ी और रोती हुई बोली-ये तो डुप्लीकेट दूल्हा है, मैं तो इससे कभी शादी नहीं करूंगी।

घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के जयनगर पंचायत स्थित कोहबरवा गांव की हैे जहां रविवार की रात डुप्लीकेट दूल्हा को देखकर दूल्हन बिदक गई और शादी से इन्कार कर दिया। उसके बाद नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने दूल्हा और बरातियों को बंधक बना लिया।

इसका पता चलते ही शादी में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाला दुल्हन का चचेरा भाई घर छोड़कर फरार हो गया। सोमवार की सुबह मुखिया ललित नारायण पंडित के नेतृत्व में पंचायत बुलाई गई। वर पक्ष ने दुल्हन के परिजनों को शादी के लिए अब तक हुए खर्चें का भुगतान किया। उसके बाद ही सभी बरातियों को दूल्हे सहित छोड़ गया।

जानकारी के अनुसार, कोहबरवा गांव के युवती की शादी मुजफ्फरपुर जिले के गंजबाजार स्थित गोलगामा गांव निवासी स्वर्गीय युगल साह के पुत्र मुकेश कुमार से तय हुई थी। रविवार की रात बरात आई। दरवाजा लगाने की प्रक्रिया पूरी हो रही थी। दुल्हन के दरवाजे पर रथ पर सवार दूल्हा पहुंचा।

खिड़की से दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने अपनी भाभी से कहा कि दूल्हा बदला हुआ है। जिसकी तस्वीर दिखाई गई थी वो दूल्हा नहीं है। धीरे-धीरे यह बात आग की तरह फैल गई। दुल्हन के भाई मुकेश साह ने भी दूल्हे को देखा तो आक्रोशित हो गए। बरात में अफरातफरी मच गई।

ग्रामीणों ने बरातियों को बंधक बनाना शुरू किया तो बरातियों ने कहा कि हम लोग हलुवाई जाति की शादी में नहीं आए हैं, यादव की शादी में आए हैं। यह सुनकर परिजन एवं ग्रामीण सन्न रह गए। बताते हैं कि दुल्हन का चचेरा भाई विकास साह एवं दूल्हे का भाई सुरेश राय पटना में किसी मिठाई की दुकान में नौकरी करते हैं। इन्हीं दोनों की मध्यस्थता से शादी तय हुई।

लड़की पक्ष को दूसरे लड़के की तस्वीर दिखाई गई। लड़की के भाई ने हामी भर दी। दोनों पक्ष ने गांव समाज में शादी का कार्ड बांटा। वर पक्ष ने वधू पक्ष के पिता का नाम स्वर्गीय... साह के बदले ... राय छपवाया। वहीं वधू पक्ष के कार्ड पर वर पक्ष के पिता नाम स्वर्गीय युगल राय के बदले युगल साह लिखवाया।

पंचायत में दूल्हे ने बताया कि वह चेन्नई में प्राइवेट काम करता है। उसने अपने भाई के पास अपनी तस्वीर भेजी थी। लेकिन, भाई ने किसी दूसरे की तस्वीर वधू पक्ष को दे दी। जाति बदले जाने की भी जानकारी उसको नहीं दी गई थी। बहरहाल, करीब एक लाख रुपये देने के बाद दूल्हा एवं परिजन को ग्रामीणों ने मुक्त कर दिया।

नवगछिया : आखिर प्रशासनिक शक्ति पर बूथ संख्या 03 पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पुनर्मतदान, नगर पंचायत चुनाव का

नवगछिया : 

नगर पंचायत चुनाव में शहर के बूथ संख्या 03 पर नवगछिया प्रशासनिक शक्ति नें  शांतिपूर्ण पुनर्मतदान करवाया । ज्ञात हो की सभी बूथों पर चुनाव रविवार 21 मई को ही संपन्न हुई मगर जीबी कॉलेज के बूथ संख्या 3 पर बोगस वोटिंग के आरोप में स्थानीय लोगों द्वारा जम कर हंगामा किया गया । पुलिस द्वारा भीड़ को हटाने के दौरान भीड़ नें उग्र होकर जम कर ईंट पत्थर चलाई थी । उसी में एक पत्थर नवगछिया अनुमंडलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश को लगी थी । तथा प्राथमिक उपचार के बाद पुनः निगरानी उनके द्वारा की गयी थी । सोमवार को बूथ संख्या 3 के 770 में से 488 मतदाताओं ने  मतदान किया जो  63.38 प्रतिशत हैं। 

*नगर पंचायत चुनाव का परिणाम कल मंगलवार 23 मई को होगा । लाइव जानकारी के लिए गोसाईं गाँव समाचार के ग्रुप में बनें रहें ।*

सिंघिया मकंदपुर के वार्ड 6 में मिट्टी भराई से ही लगनें लगा पानी का अम्बरा , घुटनें तक पानी में आने - जाने को मजबूर ग्रामीण : धनंजय साह

GS:
नवगछिया अनुमंडल  गोसाईं गांव पंचायत के सिंघिया मकंदपुर साह टोला वार्ड नंबर 6 में सड़क की स्थिति अभी तक दयनीय हैं ।


 गांव में थोड़ा सा भी बारिस होने पर सड़क  पर पानी 1 फिट भर जाता है जो कई दिनों तक जमा रहता है । जिससे ग्रामीणों को जाने आने में काफी परेशानी होती है । खास कर औरतों बच्चों को सबसे ज्यादा मुसीबत होती है । सड़क का पक्कीकरण होना अत्यावश्यक है । मगर अभी  तक यह रोड पक्की नहीं हो पाया यह रोड धनंजय साह( पूर्व पंचायत समिति ) के घर से गिरीश्वर साह के घर तक हैं । जिससे सैकड़ों लोग अस्पताल , बाजार , मुख्य सड़क आते - जाते हैं ।