GS:
नवगछिया NH31 पर रंगरा चौक पर पूर्णिया से नवगछिया की तरह आ रही सानु बस रंगरा चौक पर खड़ी थी । जिसका नंबर BR11O 9707 हैं । पीछे से आकर एक अनियंत्रित डंफर गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर कोई हताहात नही । मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस।
GS:
नवगछिया NH31 पर रंगरा चौक पर पूर्णिया से नवगछिया की तरह आ रही सानु बस रंगरा चौक पर खड़ी थी । जिसका नंबर BR11O 9707 हैं । पीछे से आकर एक अनियंत्रित डंफर गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर कोई हताहात नही । मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस।
GS:
नवगछिया शहर के स्टेशन के सामने स्थित राजेंद्र कॉलोनी में चोरी रुकनें का नाम ही नहीं ले रहा हैं । बीती रात
राजेंद्र कॉलोनी निवासी संतोष भगत के घर में अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात समेत नगद रुपए चुरा ले गए. पीड़ित परिवार ने बताया कि वह अपने संबंधी के यहां खगरिया बुधवार के दिन में गया था, जिसके बाद गुरुवार को सुबह राजेंद्र कॉलोनी लौटने पर देखा कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है, और ताला टूटा हुआ है. जिसके बाद अंदर जाने पर सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है. जिसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा पूरे घर में सामान की तलाश की गई तो पाया गया कि उसके घर में रखें दो सोने की अंगूठी, दो सोने का चैन, चांदी के सिक्के समेत लगभग 5 लाख रुपय के जेवरात और घर में रखे 8000 नगद चोरों द्वारा चुरा लिया गया.
इसके अलावा घर में रखा ट्रंक का ताला टूटा हुआ था उसमें रखा सारा सामान बाहर फेंका हुआ था. इसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा नवगछिया थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है ।
ज्ञात हो की हर माह राजेंद्र कॉलोनी में चोरी की बड़ी बड़ी घटना होती रहती हैं । मगर इसपर नकेल नहीं कसा गया है ।
GS:
आज 25 मई की दिन भर की बड़ी ख़बरें :-
1.
भागलपुर- जल संसाधन मंत्री ललन कुमार ने मंदरौनी एवं इस्माइलपुर के बिंद टोली में चल रहे कटाव निरोधी कार्य का किया निरिक्षण
कार्य में गुणवत्ता की कमी देख लगाई फटकार
दस दिन के अंदर कार्य पुरा करने का दिया निर्देश।
2.
भागलपुर- बिहपुर
भागलपुर- दो किशोरी कोसी नदी में डुबी,एक शव बरामद
दूसरे का तलाश जारी
बिहपुर थाना के मड़वा सहौरी गाँव की थी दोनों बहन थी।
3.
भागलपुर-रंगरा- गोसाईं गाँव - मकंदपुर - नवगछिया
भागलपुर- वट सावित्री पुजा को लेकर सुहागिन महिलाओ ने किय वट-वृक्ष की पुजा
4.
भागलपुर - बाॅका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव आज सुलतानगंज में
कई काय॔क्रम में लिया हिस्सा किया जाना सभा को संबोधित ।
5.
भागलपुर-नवगछिया
भागलपुर-नवगछिया के राजेन्द्र कोलनी स्थित जमुनियॉ पंचायत के सरपंच के घर में हुआ चोरी
4 लाख रूपये से ज्यादा की चोरी
6.
भागलपुर- जल संसाधन मंत्री ललन कुमार ने मंदरौनी एवं इस्माइलपुर के बिंद टोली में चल रहे कटाव निरोधी कार्य का किया निरिक्षण
कार्य में गुणवत्ता की कमी देख लगाई फटकार
दस दिन के अंदर कार्य पुरा करने का दिया निर्देश।
7.
भागलपुर-जगदीशपुर
जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय मे खरीफ महोत्सव का आयोजन,
महोत्सव किसानों को खेती से संबंधित दिया प्रशिक्षण,
जिला कृषि पदाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं
8.
भागलपुर
सड़क दुर्घटना में घायल ठेला चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत. आक्रोशित लोगो ने भागलपुर सुलतानगंज मुख्य सड़क मार्ग को किया जाम . नाथनगर थाना क्षेत्र के नाथनगर चौक समीप की घटना.
9.
भागलपुर
कहलगाँव में वज्रपात नें मचाई तबाही 6 लोगों सहित 2 गाय की गई जान , 3 जख्मी का चल रहा इलाज
10.
युवा क्लव गोसाईं गाँव नें सरकारी स्कुल के बच्चों को रचनात्मक कार्य का ग्रीष्मावकाश , शैक्षणिक सामग्री का किया वितरण
11. दोपहर आई जोरदार आंधी में काफी नुकसान , आम सहित कई बूढें पेड़ गिरे , घरों के उड़े छप्पर , नवगछिया अनुमंडल के स्थानों पर हुआ नुकसान
साभार :
स्मृति
जी न्यूज
GS:
नवगछिया खरीक NH31 पर दो ट्रक आमने सामने टकराने से खलासी की मौत हो गयी वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं । दोनों ट्रको की टक्कर नवगछिया अनुमंडल के खरीक NH31 के रिमझिम होटल के पास हुई हैं । आस-पास के लोगों ने बताया कि टक्कर ओवरटेक के कारण हो सकती हैं । जहाँ खलासी का शव सड़क पर ही हैं वहीँ चालक का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा हैं , चालक बेहोश की स्थिति में हैं ।
GS:
नवगछिया अनुमण्डल के बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा सहोरी गाँव की दो किशोरी गुरुवार को कोसी नदी में नहाने के दौरान डूब गयी । जिसमें एक किशोरी का शव बरामद किया जा चूका हैं वहीँ दूसरी लापता है। दूसरी किशोरी का शव खोजा जा रहा हैं । मौके पर बिहपुर थाना पुलिस सहित अन्य अधिकारी पहुँच रहें है ।
GS :
सावित्री सत्यवान की कथा सुनकर अपनें पति की दीर्घायु एवं अपनें जीवन में सदा सुहागन रहनें के लिए सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा किया । नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न जगहों गाँव कस्बों वट वृक्ष को जल , पंखा से पूजा किया गया । गोसाईं गाँव में श्री कृष्ण मंदिर परिसर के स्थित काफी पुराना सह विशाल पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की गयी वहीँ स्थानीय मकंदपुर चौक , मकंदपुर गाँव , कई महोल्ले , सहित कई स्थानों पर सुहागिन महिलाओं द्वारा अखंड सुहाग के लिए वट सावित्री पूजा की. महिलाओं ने उपवास रख कर बरगद पेड़ के नीचे अपने पति की लंबी उम्र और सदा सुहागिन रहने के लिए पूजा अर्चना की. इस मौके पर सत्यवान और सती सावित्री कथा वाचन का भी किया गया । नव नवेली दुल्हन द्वारा पहलें वर्ष बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता हैं । सुहागिन महिला पूरी तरह सज सवर के अखंड वस्त्र पहन कर पहलें जल तथा पंखें से वट वृक्ष की तथा तत्पश्चात पति की पूजा करती है पंखा झेलती हैं । सुहागिनो द्वारा यह पूजन सभी जाति में एक सामान होता है ।
GS:
नवगछिया के खरीक में शिक्षक की हत्या*
खरीक और परबता थाना क्षेत्र के बहतरा निबासी भुमि मंडल के पुत्र शिक्षक संजीत को गोली मार कर हत्या कर दी गयी है ।
ब्रेकिंग न्यूज : -
जगदीशपुर \भागलपुर
पिकप ने दो लोगौं को रौंदा मौके पर ही दोनो की मौत ! घटना भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर टुट्टा पुल के पास का । मृतक दोनो खिरीबॉध बॉध निवासी !
GS:
गुरुवार 25 मई को होने वाली वट सावित्री पूजा को लेकर शहर के बाजार सज गए हैं। नवगछिया भागलपुर के अलावा बांका जिले से पांच दर्जन से ज्यादा दुकानदार डलिया और पंखा (बेनी) बेचने के लिए आए हैं। इस त्योहार पर तकरीबन 10 लाख का कारोबार होता है। इसके अलावा फल और मिठाइयों की भी बिक्री होती है।
शहर में मंगलवार को गर्मी की वजह से दोपहर के समय ग्राहकों की भीड़ कम रही लेकिन, शाम को हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलते ही महिला ग्राहकों की भीड़ बाजार में बढ़ गई। नवगछिया के राजेश कुमार राजवीर ने बताया कि एक माह पहले से ही डलिया और पंखा बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है ।
*वहीं गोसाईं गाँव के सम्मानित महिला ममता झा ने बताया कि पूजा की सामग्रियों में पंखा, डलिया के अलावा फलों और मिठाइयों को भी शामिल किया जाता है। इसके अलावा धागे की भी आवश्यकता होती है। सभी सामग्रियों से विवाहित महिलाएं पूजा-अर्चना करती हैं।*
कूड़े के बीच बिक रही पूजन सामग्री
वट सावित्री की पूजा बेशक नियम-निष्ठा व स्वच्छता के साथ की जाती है लेकिन आलम यह है कि शहर में कूड़े के ढेर के बीच पूजन सामग्रियां बिक रही हैं। स्टेशन चौक से लेकर वैशाली होटल के समीप गंदगी व कूड़े के बीच वट सावित्री पूजा के लिए डलिया और पंखे की दुकानें लगी हैं। जहां दर्जनों दुकानदार डलिया और पंखा बेच रहे हैं।
नवगछिया बाजार में सामग्रियों की कीमत
सामग्री मूल्य
डलिया 40 से 50 रुपये में दो
पंखा 30 से 40 रुपये में दो
नारियल 25 रुपये में एक
केला 30 रुपये दर्जन
लीची 100 रुपये में एक सौ
पटना।
बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथि में दूसरी बार बदलाव कर दिया गया है। पहले यह परीक्षा 11 जून को होने वाली थी, फिर 29 जून को गुरुवार को होने वाली थी। जो अब 01 जुलाई को होगी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित) पात्रता परीक्षा 2017 का आयोजन 01 जुलाई 2017 को किया जायेगा।
टीइटी की परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार 29 जून 2017 को किया जाना था, लेकिन उस दिन गुरुवार का दिन होने के अभ्यर्थियों को परेशानी न हो इसलिए परीक्षा को रविवार को कर दिया गया।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जायेंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए सिर्फ टीचर ट्रेंड को ही आवेदन करने का मौका दिया गया था। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को आधार कार्ड या वोटर आईडी लेकर आना है।
भागलपुर नगर निगम चुनाव परिणाम
वार्ड नo 1. सुनीता देवी
वार्ड नo 2. सोफिया हुमैरा
वार्ड नo 3. गुलाम सरवर
वार्ड नo 4. नीतू देवी
वार्ड नo 5. फरहाना
वार्ड नo 6. पंकज दास
वार्ड नo 7. नजीहत अंसारी
वार्ड नo 8. बीबी अनवरी खातून
वार्ड नo 9. कंचन देवी
वार्ड नo 10. पाकीजा
वार्ड नo 11. सीता देवी
वार्ड नo 12. सबिहा रानू
वार्ड नo 13. अभिषेक कुमार
वार्ड नo 14. अनिल पासवान
वार्ड नo 15. एनुल निशा
वार्ड नo 16. फरीदा आफरीन
वार्ड नo 17. अशोक पटेल
वार्ड नo 18. बंदुवाला देवी
वार्ड नo 19. प्रीति शेखर
वार्ड नo 20. उषा देवी
वार्ड नo 21. संजय सिन्हा
वार्ड नo 22. निशा दुबे
वार्ड नo 23. रश्मि रंजन
वार्ड नo 24. फिरोजा यासमीन
वार्ड नo 25. गोविन्द्र बनर्जी
वार्ड नo 26. प्रीति देवी
वार्ड नo 27. मो० उमर चाँद
वार्ड नo 28. शिवानी देवी
वार्ड नo 29. खुशबू कुमारी
वार्ड नo 30. कबिता देवी
वार्ड नo 31. शीला देवी
वार्ड नo 32. हंसल सिंह
वार्ड नo 33. शावरा
वार्ड नo 34. बीबी वालिमा
वार्ड नo 35. दिनेश तांती
वार्ड नo 36. प्रमोद लाल
वार्ड नo 37. बबीता देवी
वार्ड नo 38. राजेश वर्मा
वार्ड नo 39. अंजुम शाहीन
वार्ड नo 40. नजमा खातून
वार्ड नo 41. संध्या गुप्ता
वार्ड नo 42. सरयुग प्रसाद साह
वार्ड नo 43. अरसदी बेगम
वार्ड नo 44. गजाला परवीन
वार्ड नo 45. सदानन्द
वार्ड नo 46. नन्ही बेगम
वार्ड नo 47. नासरीन
वार्ड नo 48. कुमारी कलपना
वार्ड नo 49. शशि देवी
वार्ड नo 50. सीमा साह
वार्ड नo 51. रूबी मोदी