कुल पाठक

सोमवार, 19 जून 2017

बिहार मैट्रिक का रिजल्ट 22 जून को , ग्रेस मार्क्स से सफ़ल होंगें परीक्षार्थी 

पटना :

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट  अब 22 जून को आएंगे. इसके लिए बोर्ड पूरी तैयारियों में लगा है. मैट्रिक के रिजल्ट में इंटर परीक्षा के नतीजों की तरह कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए बिहार बोर्ड फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है. 

मैट्रिक के रिजल्ट तो तैयार हो चुके हैं लेकिन टॉप 20 में आये छात्रों को लेकर बोर्ड माथा-पच्ची कर रहा है. इस बार बोर्ड यह सुनिश्चित कर लेना चाहता है कि इंटर की तरह कोई बखेड़ा खड़ा न हो इसलिए सभी टॉप 20 छात्रों को ठोक-बजा कर देखा जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार अभी तक टॉप-16 छात्रों का बोर्ड साक्षात्कार ले चुका है. लेकिन अब भी 4 छात्रों पर संशय बरकरार है. इसके लिए बिहार बोर्ड तैयारियों में लगा है.  

रिजल्ट की तिथि को लेकर चल रहे असमंजस की स्थिति को बोर्ड ने अब साफ़ कर दिया है तो आज सोमवार की सुबह मैट्रिक के परीक्षाथियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी भी बोर्ड ने दी. अब पास मार्क्स से थोड़ा सा दूर रह गए छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिया जाएगा.

इस पर कई दिनों से चले आ रहे संशय को खत्म करते हुए ग्रेस मिलने पर बिहार सरकार की मुहर लग गयी. ग्रेस के लिए प्रधान सचिव आरके महाजन के पास प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर सोमवार को राज्य सरकार ने अपनी सहमति दे दी. फेल छात्रों को 8 अंक का ग्रेस मिलेगा.

बता दें कि एक विषय में फेल छात्रों को 8 अंक और दो सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 4-4 अंकों के ग्रेस दिये जाने की अनुशंसा की गयी थी. इस पर सोमवार को मुहर लग गयी. राज्य सरकार ने ग्रेस वाले प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी.

नवगछिया : उमस भरी गर्मी के बाद  आंधी तूफान नें उड़ाया कई छत , कई जानवर भी हुए चोटिल

नवगछिया 

सोमवार सुबह से ही कई धुप और उमस गर्मी से परेशान आम जीवन थोड़ा स्थिर हुआ । दोपहर 2 बजे नवगछिया अनुमंडल सहित आस- पास के क्षेत्रों में काफ़ी तेज आंधी तूफान के साथ साथ बारिश हुई ।
तेज आंधी से कई झोपडी के छप्पर उड़ गए हैं । तो कई के पालतू मवेशी के लिए बनाये गए झोपडी उजड़ गये हैं । जिससे नुकसान के साथ साथ कई पालतू जानवरों को भी चोट आई हैं । बारिश से जहाँ मौसम में गर्मी कम हुई हैं मगर जन - जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं ।

शनिवार, 17 जून 2017

नवगछिया : रंग रंगीली रंगोली प्रतियोगिता में सलोनी , पूजा प्रथम , तीन दर्जन बच्चों ने भरे सपनों में सुनहरें रंग

GS: 
नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गाँव में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास मिशन के तत्वाधान में युवा क्लव गोसाईं गाँव एवं गोसाईं गाँव समाचार के द्वारा रंग रंगीली रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में कुल 15 जोड़ी बच्चों ने अपनें पसंद की रंगोली बनाई । जिसमें प्रथम स्थान पर सलोनी और पूजा , दुतीय स्थान पर सुप्रिया एवं प्रियंका वहीँ तीसरे स्थान पर निशा और तृप्ति की जोड़ी रही ।
प्रतियोगिता का आयोजन गोसाईं गाँव के राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में किया गया था जिसका उद्देश्य  ग्रामीण बच्चों में रचनात्मक क्रिया को बढ़ावा देना था । जिसमें बच्चों की अद्भुत प्रतिभा की प्रस्तुति की गयी  ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ग्रामीण विकास मिशन के समन्यवयक आशीष कुमार तथा अतिथि कुमार रवि थे ।
रंगोली बनने के बाद निर्णायक मंडली के ऋतू झा एवं धरती पुत्र मोनू कुमार द्वारा परिणाम की घोषणा की गयी । रंगोली प्रतियोगिता  कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रजनी रमण झा के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के संयोजक अमरनाथ झा बमबम थे , जिनोहनें बच्चों को कई प्रेरणादायक बातें बताई । कार्यक्रम में मंच संचालन युवा क्लव के संयोजक बरुण बाबुल नें किया ।
मौके पर युवा क्लव के सोमनाथ राहुल , जितेंद्र झा , कुणाल सिंटू , सन्नी कुमार , प्रशांनाचार्य , मोनू , राहुल , रोहित , संतोष ठाकुर सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे ।

प्रतियोगिता की तस्वीरें : 






शुक्रवार, 16 जून 2017

बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा TET की परीक्षा तिथि में फिर बदलाव , अब इस तारीख को होगी परीक्षा

पटना :
बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तिथि में एक बार फिर बदलाव कर दिया गया है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की नई तारीख अब 23 जुलाई रखी गई है.

आनंद किशोर ने बताया कि TET परीक्षा की तारीख बोर्ड के इंटर कम्पार्टमेंटल परीक्षा की तारीखों के मद्देनजर बढाई गई है. इंटर की कम्पार्टमेंटल परीक्षा अगले माह 3 से 13 जुलाई तक आयोजित की जानी है. इस वजह से TET परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है.

बता दें कि TET परीक्षा की तारीख दूसरी बार बढाई गई है. पहले यह परीक्षा 11 जून को होने वाली थी, जिसे बदलकर 29 जून की तारीख निर्धारित की गई थी. इससे पहले 11 जून को राज्‍य के कई जिलों के विभिन्‍न परीक्षा केंद्रों पर पूर्व निर्धारित DCECE 2017 की परीक्षा व कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया था. इसलिए उस वक़्त भी TET परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया.

बिहार बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू की थी. इस बार एग्जाम के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है. परीक्षा में नकल और गड़बड़ी को रोकने के लिए बोर्ड ने बारकोडेड उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है. बोर्ड द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक तरीके से हाजिरी बनाने के बाद ही परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जायेंगे. अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए सिर्फ ट्रेंड टीचर को ही आवेदन करने का मौका दिया गया था. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को आधार कार्ड या वोटर आइडी कार्ड लेकर जाना होगा.

बताते चलें, इससे पहले पिछले साल बिहार में 17 और 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित हो गई थी. शिक्षक पात्रता परीक्षा में वही अभ्यर्थी बैठ सकेंगे जिन्होंने बीएड की परीक्षा पास की है. बिना बीएड पास किए अब कोई भी अभ्यर्थी टीईटी और एसटीईटी की परीक्षा नहीं दे सकेंगे.

गुरुवार, 15 जून 2017

नवगछिया : छापेमारी में पुलिस को मिली सफलता धोबिनिया में 182 किलो गांजा बरामद

GS:

नवगछिया पुलिस जिले के धोबिनिया गाँव में छापेमारी के दौरान निर्मल यादव के भुसखार में 1 क्विंटल 82 किलो गांजा बरामद किया हैं ।

पुलिस अधिकारी द्वारा पहली बार नवगछिया  पुलिस 182 किलो गांजा हाथ लगी हैं ।

नवगछिया : बम्बई - दिल्ली - कोलकाता के बैग कलेक्शन के लिए बैग चॉइस दुकान

GS:
क्या आप मुम्बई - दिल्ली - कोलकाता के फैंसी , मजबूत टिकाऊ सह अपनें पसंद रंग डिजाइन के बैग खरीदनें के लिए सोच रहें हैं । स्कुली बैग लेना चाह रहे हैं वो भी कम कीमत पर बढ़िया उत्तम किस्म का तो चलें आइये नवगछिया के महेंद्र लस्सी के सामनें बैग चॉइस(डॉ रजनीकांत देव) की दुकान में । महज 50 रूपये से लेकर 10 हजार तक के कई आकर्षक और उत्तम क्वालिटी की स्कुली बैग, हैण्ड बैग , पीठ बैग , बैक बैग , लेडीज पर्स , लेडीज बैग ,दुल्हन श्रृंगार बैग , ट्रॉली बैग (vip, alfa, safari, american turister, etc) अलग अलग साइज और डिजाईन में साथ ही साथ यात्रा के लिए विशेष रूप से हर साइज और कई दर्जन ब्रांड के duffle बैग ,side bag ,office bag, hand bag etc के साथ बैग चॉइस की दुकान आपकी सेवा में उचित दामो में और कीमत में भी आप तुलना आसानी से कर सकते हैं । बैग की जान चैन की भी उत्तम क्वालिटी का आप जाँच कर सकते हैं ।


बैग चॉइस दुकान , नवगछिया के पोद्दार गली , महेंद्र लस्सी के सामने स्थित हैं ।

विज्ञापन संख्या : 10-A-JUN-17
नाम : डॉ० रजनीकांत देव










बुधवार, 14 जून 2017

नवगछिया में अज्ञात अपराधी नें गोली से भुना, मौत

GS:
नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने विनय कुमार नामक युवक को मारी गोली
गंभीर अवस्था में ले गया मायागंज अस्पताल जहा रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
गोपालपुर पकरतकिया पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

नवगछिया : रेल राज्य मंत्री पहुँचें नवगछिया, प्रधानमंत्री  मोदी के 3 साल के कार्यकाल का बताया लेखा - जोखा

GS:

नवगछिया अनुमंडल के धरती पर पहली बार रेल राज्य मंत्री नें सभा संबोधित किया । बुधवार को कटिहार से नवगछिया पहुँचें रेल  राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने सबका साथ सबका विकास सम्मलेन को संबोधित किया
जिसमें  प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के तीन सालों के कामों की भी की चर्चा की । कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत छह लाभुकों के बीच गैस कनेक्सन का भी वितरण किया । मौके पर भाजपा के कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में उपस्थित थे । कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया जिला अध्यक्ष विनोद मंडल के द्वारा किया गया था । जिसमें भाजपा के मंत्री , कार्यकर्त्ता समेत हजारों लोग उपस्थित थे ।

नवगछिया : राज्य रेल मंत्री नें स्टेशन में सीएनजीएन टीम के साथ किया पौधा रोपण

GS

नवगछिया की सामाजिक संस्था क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के सदस्यों को प्रोत्साहित करने लिए रेल  राज्य मंत्री द्वारा नवगछिया स्टेशन परिसर में जालीदार पौधा लगाया गया । मौके पर भाजपा के कई दिग्गज नेता समेत भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद मंडल , क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह , संयोजक श्रीधर कुमार , अशोक केडिया , अरुण मवंडिया ,  मुन्ना भगत सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।

नवगछिया : मायांगज पहुँच कर सीएनजीएन के संतोष गुप्ता नें किया रक्तदान , बचाई जान

GS:

सिर्फ सूत्रों से खबर मिलनी चाहिए की बिजली की फुर्ती में क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के सदस्य उक्त रक्त ग्रुप के  दाताओं सदस्य को खोजने में लग जाते है।
वहीँ रक्त दाता नहीं मिलनें या समय लगनें पर अधिकारी सहित सदस्य अस्पताल पहुँच कर रक्तदान करते हैं ।

बुधवार को सोशल मिडिया पर एक प्रयास के सचिव शुभांकर बक्शी द्वारा ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता का मैसेज मिलनें के साथ ही । सीएनजीएन के उपसचिव संतोष गुप्ता नें मायागंज पहुँच कर रक्तदान किया ।

मायांगज में पीड़ित महिला को 2 यूनिट ब्लड की अत्यावश्यक थी  । एक यूनिट की व्यवस्था हो जाने के बाद , दूसरे यूनिट के लिए एक प्रयास की टीम रक्तदाताओं को खोज कर रही थी । सूचना मिलनें के साथ ही क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के संयोजक श्रीधर कुमार के साथ संतोष गुप्ता नें रक्तदान कर जीवन बचा लिया ।

ज्ञात हो की आज बुधवार को रक्तदाता दिवस भी हैं । इस मौके पर रक्तदान ,  के लिए भी सुनहरा अवसर हैं ।

मंगलवार, 13 जून 2017

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड में वज्रपात  से 2 की मौत , 1 का पता नहीं

GS: 

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर प्रखंड में ठनका गिरनें से 2 की मौत हो गयी वहीँ 1 का पता नहीं चल पा रहा हैं । प्रखंड के डुमरिया चपरघाट  के कालिंदी नगर के रुचि कुमारी पिता दामोदर साह तथा बोचाही गाँव के सुलोचना देवी पति अरविन्द मंडल की मौत हो गयी हैं । सबों का शव नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया जा रहा हैं । 

ज्ञात हो की मंगलवार की संध्या नवगछिया पुलिस जिले सहित आस- पास के क्षेत्र में बहुत तेज आंधी - तूफान एवं बिजली कड़कन के साथ साथ वज्रपात हुई हैं । जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी हैं वहीं 1 बच्ची लापता हैं जिसकी  सूचना नहीं मिली हैं ।
 हैं ।




सोमवार, 12 जून 2017

नवगछिया : अफ़वाह के चलते 1 रूपये का सिक्का लेनें से दुकानदार नें किया साफ़ मना

GS:

नवगछिया बाजार के छोटे दुकानदार नें 1 रूपये के सिक्के लेनें से साफ मना कर दिया हैं । जी न्यूज के संवादाता सह युवा स्मृति जी नें बताया कि उनके गाँव रंगरा प्रखंड अंतर्गत रंगरा गाँव में दुकानदारों नें 1 रूपये का सिक्का लेनें से साफ़ मना दिया हैं । दुकानदारों का कहना हैं कि ग्राहक 1 रूपये का सिक्का देने के लिए हैं मगर लेनें के लिए नहीं । जब ग्राहक खुद सिक्का लेनें के लिए तैयार नहीं हैं तो दुकानदार क्यों लें ।

रंगरा में गरीब घरों के लोग , किसानों को काफी दिक्कतें हो रही हैं । काफ़ी कम आमदनी वाले लोग हाथों में सिक्के लेकर घूम रहे हैं । सब्जी - राशन सभी दुकानदार नें सिक्का लेनें से साफ मना कर दिया ।

ज्ञात हो की गत वर्ष  10 रूपये के सिक्के के बारे में अफ़वाह उडी थी । जिसे प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करनें के बाद चलन में लाया गया था ।

वहीँ सोमवार से 1 रूपये के चलन को लेकर नवगछिया बाजार सहित कई क्षेत्रों में सिक्का लेना दुकानदारों नें लेना मना कर दिया ।

नवगछिया/ भागलपुर , 12 जून 2017  दिन भर  की बड़ी ख़बरें : स्मृति

GS:

1.
सीमेंट लोड ट्रैक्टर में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
कोई हता हात नही । घटना रंगरा थाना अंतर्गत चापर ढ़ाला के पास की मौके पर रंगरा थाना पुलिस पहुँच कर गाड़ी को कब्जे में लिया ।

2.
नवगछिया - गोपालपुर के पचगछिया में हूई मंटू सिंह हत्याकांड मामला :
मृतक के भाई के बयान पर थाने मे प्राथमिकी हुई दर्ज  
लतरा निवासी राजधर यादव,  सूभाष यादव समेत अन्य पर दर्ज कराई प्राथमिकी।

3.
सुल्तानगंज स्थित शिवम पेट्रोल पंप पर बीते रविवार को चार-पांच ग्राहकों द्वारा पेट्रोल में पानी की मिलावट रहने की शिकायत की गई थी न कि हंगामा किया गया था।ग्राहकों की शिकायत पर पंप संचालक शिवम कुमार चौधरी ने मामले की जांच की।जिसमें यह बात सामने आई कि नोजल लीक होने से बरसात का पानी,पंप के अंदर तेल टैंकर में प्रवेश कर गया।जिस कारण यह समस्या आई है।तत्काल पंप को बंद कर इसकी सूचना विभाग को दी गई है। विभागीय तकनीकी कर्मी आकर उक्त समस्या का समाधान आज करेंगे।इसके बाद पंप को चालू कर दिया जाएगा।

4.
नवगछिया नगर पंचायत में पदभार ग्रहण किया अध्यक्ष प्रीति कुमारी पति डब्लू यादव एवं  उपाध्यक्ष अभिषेक  रमन उर्फ़ टी यन यादव पिता स्वर्ग०  विनोद यादव नें । मौके पर मुख्य तथा उप पार्षद को कार्य पालक पदाधिकारी रामविलास दास ने बुके और फूल का माला पहना कर समानित किया।

5.