कुल पाठक

सोमवार, 18 फ़रवरी 2019

नारायणपुर : छात्र जदयू ने जेपीकॉलेज में लगाया सहायता टूल

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर(नवगछिया)सोमवार को छात्र जदयू ने जेपी कॉलेज नारायणपुर इकाई के अध्यक्ष अजित कुमार के नेतृत्व में सहायता केंद्र का टूल लगाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा में हुए अमर शहीद को भावपूर्ण श्राद्धजली देकर किया गया।उद्यघाटन छात्र जदयू के विवि महासचिव अजय रविदास व पंसस भवानीपुर रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।जिसमें 52 छात्रों का सहायता किया गया।मौके पर प्रदीप कुमार,विजय कुमार,निभाष कुमार,निशा कुमारी आदि मौजूद थे।

नारायणपुर : जीविका ने मशरूम उत्पादन के लिए प्रशिक्षण दिया

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर(नवगछिया):जीविका नारायणपुर ने मशरूम के उत्पादन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जीविका कार्यालय में सोमवार को किया । जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र सबौर के कृषि वैज्ञानिक अनिता कुमारी ने प्रशिक्षण दिया। मशरूम की खेती किस सीजन में करनी चाहिए आउट ऑफ सीजन में इसका कैसे रखरखाव करना चाहिए एवं इसकी मार्केटिंग कहां करनी चाहिए इन सब के बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर जीविका के कृषि प्रबंधक दीपक कुमार ने मशरूम से होने वाले फायदे के बारे में बताया। दीपक कुमार के अनुसार मशरूम एक पौष्टिक सब्जी है जिसमें आयरन और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक बीएन विहंगम ने बताया कि आने वाले दिनों में नारायणपुर को मशरूम हब के नाम से जाना जाएगा। जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक उत्तम आनंद भारती ने बताया कि अभी रोस्टर मशरूम की खेती कराई जा रहे हैं आने वाले दिनों में इनकी एक और प्रजातियां बटन मशरूम की खेती करने का प्लान है। कृषि वैज्ञानिक अनिता कुमारी ने बताया कि सबौर केंद्र में मशरूम उत्पादन पर एक महीने का निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है। वीआरपी जयकांत यादव, संकुल संघ के मीडिया प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि गरीब महिलाएं मशरूम का खेती करके अपने जीविकोपार्जन को सुदृढ़ कर सकती हैं इस अवसर पर ग्राम साधन सेवी जयकांत यादव सुधीर कुमार नवल किशोर चौरसिया अजय कुमार शाह भरत कुमार शांति देवी आदि उपस्थित थे ।


नवगछिया में अपराधी बेलगाम , NH31 पर हथियार के बल लूटे पचास हजार रुपया , ट्रक चालक को मारी गोली

Gosaingaon Samachar

नवगछिया पुलिस जिला में अपराधी के मनोबल बढ़ गए हैं आए दिन लगातार अपराधियों द्वारा बड़े-बड़े घटना को अंजाम दिया जाने लगा है इसी क्रम में
नवगछिया NH 31 के समीप   रविवार देर रात के एक बजे करीब जाम में फंसे उत्तर प्रदेश के ट्रक चालक को अपराधियों ने हथियार के बल से पचास हजार रूपया लूट लिये ,चिल्लाने पर बायें हाथ में गोली मार दी । सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची रंगरा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को देर रात उपचार के लिऐ नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया , जहाँ गंभीर रुप से घायल ट्रक चालक सौरभ सिंह को मायागंज रेफर कर दिया ।

वहीं अपराधियों के गोली से  गभीर रूप से घायल ट्रक चालक सौरभ सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोण्डा के शाकीपुर का रहने वाला हूँ ,  मंगलवार शाम पाँच बजे पूर्णिया गुलाबबाग से पटवा लोड करके कलकत्ता के लिऐ निकले थे ,रंगरा समीप पहुँचते ही जाम में फंस गये , जाम देखने के लिऐ ढ़ावा के पास रात के एक बजे करीब ट्रक से नीचे उतरे थें ,इसी दौरान तीन के संख्या में काला नाकाब पहने अज्ञात अपराधी ट्रक चालक से पैसा छीन रहे थे , अपराधियों ने पीछे से पकड़ लिया और हथियार दिखाकर कर जेब से पचास हजार रूपया सहित मुबाईल छीन लिया , जब अज्ञात अपराधियों से पैसा वापस देने बोले तौ बायें हाथ में गोली मार दी , कैसे भी जान बचाकर भागें , ट्रक के चालकों के मदद से प्रशासन को सूचना दी गई , जिसके बाद नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया , जहाँ उपचार कर स्थिति गंभीर देखकर मायागंज रेफर कर दिया गया जहां इलाज जारी हैं ।

ट्रक से टक्कर में बाईक चालक की मौत, मृतक नारायणपुर के मधुरारपुर का

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर(नवगछिया)सोमवार कि दोपहर बिहपुर प्रखंड के झंडापुर ओपी क्षेत्र के एनएच 31 पर मारुति ईंट भट्टा के सामने मोटरसाइकिल से ट्रक कि जबरदस्त टक्कर में बाईक चालक मधूरापुर निवासी अठारह वर्षीय राहुल कुमार कि घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। वही राहुल कुमार अपने भाई अमित कुमार कि मोटरसाइकिल बजाज पल्सर बीआर 34सी 6673 से अपने दो साथी मधूरापूर के बबलू गुप्ता के पुत्र रिशु कुमार एवं शिवेंद्र शाह के पुत्र निर्मल कुमार के साथ नौगछिया जा रहा था। राहुल बिना हैलमेट का मोटरसाइकिल चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों कि माने तो ट्रक से ओवरटेक करने में राहुल ने अपना संतुलन खो दिया और ट्रक से बाईक टकरा गया। तीनों दोस्त मोटरसाइकिल समेत राजमार्ग पर तितरबितर हो गए। वही बाईक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद झंडापुर पुलिस व लोगों ने तीनों को ईलाज के लिए पीएचसी बिहपुर भेजा जहां डॉक्टर ने राहुल को मृत बताया। दोनो जख्मी निर्मल और रिशु को बेहतर ईलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। जिसमे रिशु कि हालत गंभीर बनी हुई है। झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अणुमण्डलिय अस्पताल नवगछिया भेजा। मौके पर राहुल के भाई अमित का रो रोकर बुरा हाल था। राहुल कि मौत पर पिता रवींद्र शाह ठठेरि माता सुलोचना देवी बहन बबली,  लवली, अंजली सहित शुभचिंतकों का रो रोकर बुरा हाल है।
दुर्घटनाग्रस्त बाइक




दुर्घटना में एक कि मौत

घायल युवककराहुल इक्कीस फरवरी को देता मैट्रिक बोर्ड कि परीक्षा

नारायणपुर। दुर्घटना में मौत का शिकार राहुल दसवी का छात्र था। उसके पिता रवींद्र शाह ठठेरी बर्तन कि छोटी दुकान से परिवार कि जीविका चलाता था। जिसमे राहुल पढ़ाई के साथ साथ दुकान के काम में भी हाथ बटाता था। राहुल इक्कीस फरवरी को मैट्रिक कि बोर्ड कि परीक्षा देता। राहुल घर में कहा करता था मम्मी परीक्षा कि पूरी तैयारी हैं मै अच्छे अंको से पास करूंगा। उसने मम्मी से कुछ रुपिये लिया और यह कहकर घर से निकला कि उच्च विद्यालय नारायणपुर से परीक्षा केंद्र कि जानकारी लेकर मै दोस्तो के साथ कपड़ा खरीदने नवगछिया जाऊंगा, लेकिन कपड़ा खरीदने वह नवगछिया तो नही पहुंच सका। रास्ते में उसकी मौत उसके पास पहुंच गई और राहुल काल के गाल में समा गया। राहुल तो निकला था अपना कपड़ा खरीदने लेकिन राहुल कपड़ा तो नही खरीद सका ऊपर वाले नें राहुल के घरवाले को कफन का कपड़ा खरीदवा दिया। जो माँ अपनें बेटे को सुसज्जित कपड़े में देखना चाहती थी लेकिन समय का कुचक्र ऐसा हुआ कि अपने मासूम बच्चे को सफेद कपड़ा में लिपटा हुआ देखना पड़ा। घटना के बाद घरवाले का रो रोकर बुरा हाल है।



रविवार, 17 फ़रवरी 2019

सेवार्थ (समाजिक कार्य संस्था) नवगछिया के द्वारा लगा नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर

Gosaingaon Samachar

 नवगछिया अनुमंडल के खगरा गाँव में सेवार्थ  (समाजिक कार्य संस्था) नवगछिया के द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर के उद्घाटन से पहले पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर के आयोजन का शुभारंभ किया गया ।इस मौके पर परवत्ता थाना प्रभारी नवनीत कुमार, उपमुखिया वीणा सिंह,वार्ड प्रतिनिधि मनीष सिंह समाजसेवी राम बालक यादव एवं अजीत सिंह सेवार्थ के अध्यक्ष डॉ संदीप गुप्ता ओमप्रकाश सिंह  ने  सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया ।इस शिविर में 287लोगों का नेत्र जाँच कर नि:शुल्क दवाई वितरण किया गया ।यह कार्यक्रम विमला देवी नेत्रालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप गुप्ता एवं असिस्टेंट मो॰ सोयेब आलम के देख रेख में की गई । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवार्थ के घनश्याम प्रसाद,पंकज कुमार भारती,डॉ अनंत विक्रम,विष्णु कुमार, ओमप्रकाश सिंह,अशोक  सिंह,पुरुषोत्तम जी,अविनाश कुमार,धर्मेन्द्र साह, नितिश सरकार,रंजन मिश्रा,मनोज,बाबा गणिनाथ सेवा समिति से धर्मेन्द्र कुमार,सौगन्ध साह,आशीष जी  योग पीठ के योग प्रशिक्षक विनोद विश्वास,मनीष नयन ,कुन्दन साह एवं स्थानीय उपमुखिया प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिंह,कुन्दन सिंह,सुमित कुमार,रूमन सिंह समेत कई ग्रामीण लोग आदि मौजूद थे ।



⚡नारायणपुर में अभाविप ने ⚡निकाला तिरंगा  यात्रा ⚡चार सौ मीटर लंबा था  तिरंगा  ⚡आक्रोश मार्च निकला ⚡पाक पीएम का पुतला दहन

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

 नारायणपुर(नवगछिया): सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नारायणपुर इकाई ने शहीदों के श्रद्वांजली देते हुए छात्र एवं बुद्धिजीवी वर्ग ने रविवार को लगभग ग्यारह बजे जेपी कॉलेज परिसर से चार सौ मीटर तिरंगा यात्रा निकाला।यह यात्रा  नारायणपुर, शाहपुर, चौहद्दी, मधुरापुर बाजार, बलाहा, बिरबन्ना चकरामी, बीरबन्ना, सतियारा, भ्रमरपुर का भ्रमण कर लगभग  चार बजे दुर्गा मंन्दिर भ्रमरपुर में तिरंगा यात्रा का समापन किया गया. यात्रा के दौरान भवानीपुर पुलिस व बिहपुर पुलिस मौजूद थे. यात्रा के दौरान युवाओं में साफ तौर पर आक्रौश दिखा और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए एवं भारत सरकार के रक्षा मंत्री से जबाबी कार्रवाई के साथ बदला लेने की मांग की.इधर प्रखंड के चकरामी ग्राम में कैंडल मार्च निकाला गया और सरकार से बदला लेने कि मांग की। शहीद सेना कि आत्मा की शांति का प्रार्थना किया।इधर शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया की ओर से गंगाघाट मधुरापुर से एक आक्रोश मार्च निकाली गई। मार्च में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया ।इसमें शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद , पाकिस्तान होश में आओ , जो हमसे टकराएगा चूर चूर हो जाएगा ,इमरान खान मुर्दाबाद ,देश की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे , भारत माता की जय , बन्दे मातरम  का गगनभेदी नारा लगा रहे थे ।  आक्रोश मार्च मधुरापुर , नारायणपुर , चकरामी आदि गांवों से गुजरते हुए बापू चौक मधुरापुर बाजार में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मिशन के सचिव डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि आज हमारे देश के पड़ोसी गीदर नें हमारे पीठ पर छुरा घोप कर हमारे 44 सैनिकों को शहीद कर दिया । हम इस दुखद घड़ी में भारत के प्रधान मंत्री जी से आग्रह करते हैं कि अपने चर्चित 56 इंच के सीना का कमाल दिखाकर पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाय ताकि कभी आँख दिखाने की हिम्मत न करे । डॉ विद्यार्थी नें कहा कि हम प्रधानमंत्री जी से आतंक वादियों का पनाह स्थल कश्मीर से धारा 370 एक सप्ताह के अंदर समाप्त किया जाय अन्यथा 3 मार्च से अपने साथियों के साथ बापू स्मारक मधुरापुर में आमरण अनशन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपसरपंच  अमरेंद्र  यादव, रमेश  शर्मा, मो  मुन्ना, सुमित यादव, बिनोद, ब्रजेश, रोशन, पंकज, रवि, सुशांत,रोशन, अवधेश, वकील, बिजय,राजू, सुजीत,प्रशांत,निकिता राजपूत, मोनी, करिश्मा,सुजीत,
 प्रधानाध्यापक चंदन ठाकुर,मनमोहन,नवीन , निभाष कुमार, प्रीयतेष,मनीष, रणबीर,
डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी , गोपाल कुमार भारती , सुखनंदन पंडित , पंकज कुमार गुप्ता , पुष्पराज कुमार , सृष्टि भारती , सौरभ , इंसान अली , शम्भू साह , राजेश पोद्दार , महेंद्र पोद्दार ,सन्नी कुमार आदि  थे।




नारायणपुर : सनलाइट ने मंझौल को छह विकेट से हराया

Gosaingaon Samachar
नारायणपुर से राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर (नवगछिया): सोमवार  को सनलाइट स्पोर्टस क्लब नारायणपुर द्वारा आयोजित चैलेंज ट्राॅफी 2019 का चौथा और अंतिम लीग मैच  मेजबान सनलाइट बनाम  जेएमवाईसीसी मंझौल के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर मंझौल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।मंझौल ने सभी विकेट खोकर उन्नीस ओवरों में  एक सौ सात  रन रन बनाया। जिसमें सौरभ ने चौबीस  रन,  चंदन  सत्रह,  अभिषेक ने अट्ठाइस रनों अहम योगदान रहा । नारायणपुर टीम ने  गेंदबाजी करते हुए  शमीम ने चार ओवर  में ग्यारह रन देकर  तीन विकेट, हासिब ने चार ओवर में तेईस रन देकर दो विकेट, दीपक ने  चार ओवर पचचीस रन  देकर दो विकेट और अजहर चार ओवर  में इकतीस रन देकर  दो विकेट झटके। जबाब में नारायणपुर की टीम ने चार विकेट खोकर ग्यारह ओवर में एक सौ आठ रन रन बनाकर यह मैच छह विकेट से जीत गयी। जिसमें
नारायणपुर के बल्लेबाज अंकित ने छत्तीस रन,सुनील यादव ने पंद्रह रन, जाबिर ने चौदह  रनों के अहम योगदान दिया।मंझौल के गेंदबाज  सोनू ने दो ओवर में  पंद्रह रन देकर  दो विकेट  लिए।नारायणपुर  ने ये मैच छह विकेट  से जीता लिया। मैन आफ द मैच  नारायणपुर  के  अंकित को मिला।।
अम्पायर की भूमिका में प्रभाष एवं सोएब, स्कोरर समरजीत, कोमेंटेटर- संजीव एवं जलाल, ।मुख्य अतिथि के रूप में नगरपाडा के  पूर्व मुखिया बैरिस्टर सिंह, भवानीपुर मुखिया  सुनील कु पासवान मौजूद थे। इस चौथे लीग मैच  को सफल बनाने में इजहार अली , कफील अहमद, सुनील यादव, राजीव गुप्ता, मोअज्जम, विनोद, अकील, बबलू, ललन, राजीव, जाबीर, दीपक, मनीष,  गुड्डु, अंकित, नौशाद, आशीष, अबुतालीब, विशाल, राजा, अब्दुल, समरजीत, मन्टु, एवं अजहर आदि का योगदान रहा।।


ट्रक के धक्के से बाईक सवार गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर:*



नवगछिया NH 31 बस स्टैंड समीप रविवार सुबह बिहपुर की ओर जा रही ट्रक ने मोटर साइकिल को पीछे ठोकर मार दी ।ट्रक के ठोकर से बाईक सवार कहलगांव घोघा निवासी अंदेश यादव गंभीर रुप से घायल हो गया । स्थानीय बस स्टैंड के लोगों की मदद से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया , जहाँ बाईक सवार की गंभीर स्थिति देखकर मायागंज रेफर कर दिया गया ।

गंभीर रूप से घायल बाईक सवार अंदेश यादव ने बताया कि सुबह सात बजे घोघा से नवगछिया जेल परिजन से मिलने के लिऐ निकले थे , इसी क्रम में नवगछिया बस स्टैंड की ओर से आ रही अनियंत्रित मैजिक से बचने के क्रम में बिहपुर की ओर जा रही ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी ।

वहीं रविवार देर सुबह नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में अंदेश यादव की गंभीर स्थिति देखकर मायागंज रेफर कर दिया गया।

शनिवार, 16 फ़रवरी 2019

नवगछिया : सिंघिया मकंदपुर में शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च,मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

Gosaingaon Samachar

सिंघीया मकंदपुर युवा क्लब, नवगछिया के द्वारा शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च, २मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि।सबने एक सुर में पाकिस्तान के इस कायराना हरकत का मुहतेड़ जबाब देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी से अपील किया, रविशंकर चौधरी (गणमान्य शिक्षक) ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा पाकिस्तान के द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का देश के सैनिको से आहवाहन किया, कहा की हमारे शहीद सैनिको का सर्वोच्य बलिदान व्यर्थ नही जाना चाहिए ।

सिंघीया मकंदपुर युवा क्लब, नवगछिया के सदस्य अमित चौधरी, सुमन कुमार, नितेश कुमार, गोविंद कुमार, रौशन, सौरव, मनीष, गौरव, गोल्डन, मिक्की, सुदर्शन समेत सैकड़ो की तादात में युवा, शहर के गणमान्य व आम जन मौजूद रह कर श्रधांजलि अर्पित की एवं शहीदे के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया ।।




⚡जवानों की शहादत पर नारायणपुर में बाजार  बंद ⚡व्यवसायी ने दुकान बंद कर जताया शोक ⚡अभाविप ने निकाला जुलूस

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की  रिपोर्ट

नारायणपुर: पुलवामा में शहीद हुये जवानों की शहादत को नमन करते हुय शनिवार को नारायणपुर  में बाजार दिनभर बंद रहा। बाजार के व्यवसायी ने कहा कि जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। हमलोग सेना को साथ देने के लिये सभी तरह से तैयार  हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नारायणपुर ईकाई ने कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।भवानीपुर गाँव में मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों को श्रंद्धाजलि दिया गया। स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर बलाहा,मौजमा,गनोल, नवटोलिया,नारायणपुर,भमरपुर में भी मोमबत्ती जलाकर श्रंद्धाजलि दी गई।


जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में  बाबा गणिनाथ सेवा समिति,सेवार्थ समाजिक कार्य संस्था नवगछिया , नवगछिया ,रेलवे दुर्गा पुजा समिति, खेल एवं ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में गोपाल गौशाला नवगछिया से रेलवे स्टेशन परिसर तक कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई

Gosaingaon Samachar
आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में  बाबा गणिनाथ सेवा समिति,सेवार्थ समाजिक कार्य संस्था नवगछिया , नवगछिया ,रेलवे दुर्गा पुजा समिति, खेल एवं ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में गोपाल गौशाला नवगछिया से रेलवे स्टेशन परिसर तक कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई ।स्टेशन परिसर में , दीप जला कर शहीदों को पुष्पांजली समर्पित किया गया ।इस मौके पर पंकज कुमार भारती,अशोक गुप्ता,विष्णु कुमार,विवेकानंद कुमार , विशाल, धर्मेन्द्र ,घनश्याम प्रसाद अखिलेश पाण्डेय,डॉ अनंत विक्रम,निरंजन साह,शंकर साह, अविनाश,शाहजहाँ,मो नाजीम पुरुषोत्तम जी,शशि शेखर,रंजन मिश्रा, गोपी,अंकित कुमार ,नितीश सरकार सौगारथ साह,मो इस्तखार समेत हजारों की संख्या में लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजली अर्पित किया ।



नवगछिया : युवा जदयू ने कैंडल मार्च निकाल कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Gosaingaon Samachar

कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में हुए शहीद जवानों की याद में युवा जदयू कार्यकर्ताओं ने ढोलबज्जा के थाना चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक कैंडल मार्च निकाला। शहीद भगत सिंह चौक पर दो मिनट रखकर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जदयू जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पटेल ने कहा कि शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जायेगी। युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार एवं देश के वीर सैनिक पाकिस्तान को मुंहतोर जवाब देगी। कैंडल मार्च में जदयू जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पटेल, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल, युवा जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार कन्हैया, युवा नगर अध्यक्ष इश्तेखार आलम, अभिषेक भगत, सुदर्शन कुमार, कुंदन शर्मा, धीरज कुमार, केशो शर्मा, लालू भगत, बालेश्वर शर्मा, सुभाष शर्मा, शक्ति शर्मा, बालेश्वर शर्मा, नेहरू शर्मा, सनोज कुमार, काजल मंडल, कवलेन्द्र शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।





* खिलाड़ियों ने कैंडल जलाकर शहीद सपूतों को दी श्रद्धांजलि।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों पर हुए आत्मघाती हमले से गांव देहात में भी काफी गम और गुस्सा है। हमले में शहीद हुए वीर सपूतो को शहादत का बदला लेने की मांग हर तरफ से उठने लगी है। शानिवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के खिलाड़ियों ने जिला अध्यक्ष घंटु सिंह व सचिव ज्ञानदेव कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने केंडिल जलाकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रध्दांजलि देने बालो में पुतुल पाण्डे, बच्चू दा के अलावा  राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकुल कुमार,रवि राहुल कुमार,गुलशन कुमार,विद्यासागर कुमार,बिट्टू कुमार, पुष्कर कुमार,सन्नी कुमार  गौतम कुमार,चिक्कू कुमार,निरंजन कुमार,अजीत कुमार,विक्कू कुमार,मन्नू कुमार, मो0 चाँद, विकाश कुमार,आदित्य राज,अनुज कुमार,सोहन कुमार,आकाश कुमार,अभिषेक कुमार, आदि मौजूद थे।