कुल पाठक

शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019

नवगछिया में  पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि एव" एक दीया शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन

Gosaingaon Samachar

..........दिल दिया हैं जान भी देंगें ऐ वतन तेरे लिए   ( ...वो घड़ी आ गई आ गई हैं , पाक खाक में तुझको मिटा देना है.....)  ( एक दीया शहीदो के नाम कार्यक्रम में धीरज कांत के देश भक्ति गीत पर भावुक हूए श्रोतागण )   ( नवगछिया -फोट़ो ) शुक्रवार को सेवार्थ समाजिक संस्था एवं  बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के द्वारा श्री कृष्णा विवाह भवन नवगछिया में  पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि एव" एक दीया शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरूआत श्री पवन सर्राफ,श्री अजय रूंगटा,अजीत कुमार सिंह, डॉ बी एल चौधरी   श्री कृष्णदेव यादव,डॉ वीणा गुप्ता,पंकज कुमार राय,बिपीन मंडल,अनिल केजरीवाल ने  शहीद जवान के तैल चित्र  प्रतिमा पर पुष्प अर्पित के साथ दीप प्रज्जवलन के हुआ। वही मशहूर गायक  धीरज कांत मिश्र के द्वारा  देश भक्ति गीत गायन "ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गँवाए कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये " , ..हर करम अपना करेगे.ऐ वतन तेरे लिए दिल दिया हैं जान भी देंगें ऐ वतन तेरे लिए ., ...दूश्मन मुझे समझे न बेकार, अपने को हिटलर समझे न यार, वो घड़ी आ गई  आ गई हैं पाक खाक में तुझको मिटा .देना है....पर  पुरी जोश के साथ लोगो ने जमकर भारत माता की जय, वीर शहीद जवान अमर रहें, पाकिस्तान मुर्दाबाद  की नारे लगाए ।  वही रविश कुमार तबला पर संगत कर रहे थे ।

मालूम हो कि मशहूर गायक कलाकार धीरज कांत मिश्र  पिछले पांच दिनो से " एक दीया शहीदो के नाम कार्यक्रम आयोजित कर खगडिया जिले के नयागांव, कन्हैयाचक, श्रीरामपुर ठुठ्ठी गांव में लोगो के बीच देश भक्ति का अलख जगा चुके है।  गायक धीरज कांत का मानना है कि जब तक की दूश्मन को कड़ी सजा नही मिल जाती है।तब तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा । मेरा संगीत  वीर  शहीद जवान के साथ साथ उन सपूतो के लिए जो हर कठिन परिस्थिति का सामना करते हूए  सरहद पर देश की रक्षा करते है।

इस मौके पर सेवार्थ के अध्यक्ष डॉ संदीप गुप्ता सेवार्थ के संयोजक एवं बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती सेवार्थ के डॉ अनंत विक्रम, पुरुषोत्तम कुमार ,ओमप्रकाश सिंह,नितीश सरकार अविनाश कुमार,बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के राज कुमार, विष्णु कुमार  संदीप गुप्ता, मुकेश साह,शंकर साह,सौगन्ध साह,विवेकानंद कुमार,धर्मेन्द्र साह,रंजीत कुमार ,विशाल कुमार,पवन कुमार, श्याम साह  एवं कृष्णा विवाह भवन के संचालक समाजसेवी प्रमोद यादव  ,जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव घनश्याम प्रसाद कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं ।इस मौके पर खगड़िया जिला के पुर्व जिला परिषद पंकज कुमार राय, शंकर महंत डॉ गोपाल भारती जी  एव स्थानीय संस्था क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया, लायन्स क्लब, स्याम भक्त मंडल समेत कई संस्था एवं नवगछिया नगर पंचायत के गणमान्य लोग मौजूद थे


नवगछिया : 24 फरवरी को क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा रक्तदान उत्सव का आयोजन

Gosaingaon Samachar

आगामी 24 फरवरी के रक्तदान उत्सव के आयोजन को लेकर क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित किया गया जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।संयोजक श्रीधर कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा यह चौथा रक्तदान शिविर जो बाल भारती (पोस्ट ऑफिस रोड)में 24 फरवरी दिन रविवार को लगने जा रही है। संस्था के मार्गदर्शक स्मृतिशेष रामवतार प्रसाद सर्राफ जी को श्रद्धांजलि के रूप में और हाल के दिनों में पुलवामा शहीद को भी श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है। मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने कहा कि सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित इस शिविर में भागलपुर जिले से रक्तवीर महिला,पुरुष बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि  पिछली साल  रक्तदान शिविर में 108 यूनिट  रक्तदान  हुआ था  इस बार  अधिक से अधिक  रक्तदान  करने के लिए  लोगों के बीच  प्रचार प्रसार जोर शोर से किया जा रहा है सबसे खुशी की बात ये है कि इस बार सौ से भी ज्यादा डोनर पहली बार इस रक्तदान उत्सव में अपना रक्त दान करेंगे । सोशल मीडिया प्रभारी सन्तोष गुप्ता ने कहा कि स्थानीय रक्तदानी के अलावा भागलपुर,कहलगांव व अन्य जगहों से भी रक्तदानी शामिल होंगे। रक्त दान उत्सव के कार्यक्रम में नगर के सभी गणमान्यों के द्वारा सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिव राजीव गुप्ता,बिक्रम भूडोलिया,अरुण मावंड़िया,सुनील जोशी,केशव पांडे,नीरज गुप्ता,शिव शक्ति समीर उपस्थित थे।



बिजली के तार पर पंद्रह दिनों से झुका है  सूखा पेड़, कभी भी हो सकती है अप्रिय घटना

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर (नवगछिया)- प्रखंड के सिंहपुर पूरब मधूरापूर पंचायत अंतर्गत वार्ड 09 में बिजली के 440 बोल्ट के तार पर करीब पंद्रह दिनों से एक सूखा पेड़ झुका  है। यदि पेड़ टूटकर बिजली तार पर गिरता है तो अप्रिय घटना हो सकती है। ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई पहल नहीं किया गया है। ग्रामीण वार्ड सदस्य सत्तार अली, मनोज शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, मो असलम, राजीव कुमार, रितेश, राजू, मनीष ने बताया कि मधूरापूर के होमनाथ भगत के अर्धनिर्मित मकान के चाहरदीवारी के अंदर पंद्रह दिनों से झुन्खुना का मोटा पेड़ गिरकर झुका है। मकान मालिक होमनाथ करीब दस वर्षों से असम में रह रहा है। पेड़ कि टहनी पूरी तरह से बिजली के तार में सटनेवाला है। यदि यह पेड़ टूट जाता है तो तार पर सीधा गिरेगा। वही इस बारे में बिजली विभाग कि जेई अर्चना कुमारी ने कहा कि मानव बल को भेजकर पेड़ कि टहनी को काटकर तार पर से हटा लिया जाएगा।

नवगछिया : कृषि मंत्री पहुंचे नारायणपुर

Gosaingaon Samachar
 नारायणपुर(नवगछिया): राजेश भारती की रिपोर्ट✍

शुक्रवार की देर रात्रि बिहार कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने मेरा परिवार, भाजपा परिवार के तहत जिप सदस्या नारायणपुर उषा  देवी मिश्रा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ  भाजपा का झंडा फहराया। श्री प्रेम खगड़िया से भागलपुर जाने के  क्रम में नारायणपुर जिप सदस्य उषा देवी मिश्रा के आवास पर कार्यकर्ताओं से मिले।जहां भाजयुमो के प्रदेश मंत्री भारतेंदु मिश्रा ने अंगवस्त्र से उनको सम्मानित किया। श्री प्रेम ने तीन मार्च को पटना में होनेवले बिजय संकल्प रैली में कार्यकर्ता  को पटना आने का आह्वान किया। भाजपा के गया यादव ने मंत्री के सामने किसानों की समस्या को रखा।मौके पर नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री भारतेंदु मिश्रा, गया यादव, द्रोपदी देवी, शोषण यादव, पवन सिंह, हैदर अली, पूर्व मुखिया गीता देवी।रिटायर सैनिक बेदप्रकाश मिश्रा, राजकुमार पासवान, त्रिभुवन शर्मा, सोनू शर्मा, पवन यादव, मनोज झा,  भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नीलू झा,तपन मिश्रा  आदि थे।कार्यकर्ता से मिलकर वह भागलपुर के लिये निकले।




नारायणपुर : बीरबन्ना निवासी एक आरोपी गिरफ्तार

Gosaingaon Samachar
नारायणपुर से राजेश भारती की ख़बर

 नारायणपुर (नवगछिया): प्रखंड के भवानीपुर ओपीक्षेत्र के बिरबन्ना निवासी  मो अहमद अली उर्फ छंगुरी  को भवानीपुर पुलिस ने  गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को भेजा। जानकारी देते हुए भवानीपुर ओपीध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया  कि वह कोर्ट वारंटी था।

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

नारायणपुर : सोलह महिलाओं का परिवार नियोजन


राजेश भारती की रिपोर्ट

सोलह का परिवार नियोजन
नारायणपुर (नवगछिया) गुरुवार को पीएचसी नारायणपुर में पीएचसी प्रभारी डॉ विजयेंद्र कुमार विद्यार्थी ने सोलह महिलाओं का परिवार नियोजन के तहत सफल ऑपरेशन किया।

अवॉर्ड लेकर वापस लौटने पर भ्रमरपुर के अभिषेक को जेपी कॉलेज नारायणपुर में किया गया स्वागत

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

 नारायणपुर----- प्रखंड के भमरपुर गाँव का अभिषेक शानू को अवार्ड लेकर गाँव लौटने पर गुरुवार को जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में प्राचार्य  डॉ विभाण्सू मंडल, पूर्व प्राचार्य नलिन सर, निकिता राजपूत उर्फ टूसी,  गौरव मिश्रा, विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य सुमित कुमार यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार, अभिषेक झा एवं कॉलेज कर्मचारियों ने पुष्प माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर भव्य स्वागत किया। बताते चले की हाल ही में अभिषेक को हरियाणा में भारतीय प्रतिभा गौरव अवार्ड, नवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया था, वही पिछले माह करनाल में बॉलीवुड एवं हालीवुड के दिग्गज कलाकारों द्वारा एशियन एक्स्लेन्स अवार्ड से सम्मानित किया गया था। प्राचार्य ने अभिषेक के कामयाबी को खूब सराहना करते हुए और आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।

नारायणपुर : मारपीट में वृद्ध  जख्मी

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर (नवगछिया)प्रखंड के भवानीपुर ओपीक्षेत्र के नगरपारा गाँव में जमीन विवाद के कारण दो पक्ष में मारपीट हुआ। जिसमें करीब सत्तर वर्षीय बौका पासवान जख्मी और चोटिल हुआ। शांति देवी ने बताया की मेरे ससुर बौका पासवान को गाँव के मुरारी  पासवान, भिखारी पासवान, ज्योति पासवान, सतीश पासवान ने  ने जमीन विवाद में मिलकर पीटा है। बौका ने घटना की जानकारी भवानीपुर ओपी को दिया। जहाँ से बौका का ईलाज बीपीएचसी नारायणपुर में पुलिस ने कराया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।


नारायणपुर : जेपी कॉलेज में  छात्रसंघ चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को दिलाई शपथ

Gosaingaon Samachar
राजेश  भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर (नवगछिया) : जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर कॉलेज के छात्र संघ चुनाव 2019 में जीते हुए उम्मीदवारों ने गुरुवार को शपथ ली। तिमाविवि अंतर्गत जेपी कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य डॉ विभाण्सू मंडल ने दिलाई। कॉलेज के स्मार्ट क्लास हॉल में एक स्वागत समारोह के दौरान अभाविप समर्थित छात्र संघ अध्यक्ष राजू कुमार, उपाध्यक्ष बाबुल कुमार, विश्वविद्यालय महासचिव अंकुश राज, सचिव राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव मोनी कुमारी, काउंसलर रिमझिम कुमारी सभी ने अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। मौके पर आभावीप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित कुमार एवं पंकज यादव,  मोना कुमारी, मुकेश यादव, क्षितिज कुमार, नितेश कुमार, आशुतोष कुमार, रितेश कुमार, सुजीत कुमार आदि मौजूद थे।


बुधवार, 20 फ़रवरी 2019

नवगछिया अनुमंडल के 14 वर्षिय क्रिकेट खिलाड़ी राकेश कुमार ने आज इतिहास रचते हुए 112 रन की शतकीय पारी खेली। बिहपुर में हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता मे आज राकेश ने 112 रन बनाया।राकेश अभी बाल भारती स्कूल नवगछिया मे सातवाँ वर्ग मे पढता हैं। शतक बनाने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव ने ट्रैकशुट एवं अन्य मदद देने की घोषणा की। राकेश अपनी उपलब्धि पर अपने कोच घनश्याम प्रसाद एवं प्रमोद शर्मा को श्रेय दिया एवं कहा कि अपने कोच के कारण ही मै सफल हो पाया हूँ। शतक बनाने पर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आर पी राकेश ,महासचिव सह नवगछिया खेल संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद, अशोक सिंह, जेम्स, राजेश केजरीवाल, दिवाकर पाण्डेय,  राकेश भगत, अखिलेश पाण्डेय, रविशंकर भगत, सजन गुप्ता, अमित पाण्डेय, प्रमोद शर्मा रविशेखर शर्मा बाल भारती विधालय के डीपी सिह, बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज भारती, कैरम एसो के सचिव संजय सिंह, खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

नारायणपुर : समाज में विरोध नहीं जागरूकता की जरूरत है-सत्य स्वरूप साहेब

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

 नारायणपुर (नवगछिया) : प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत रविदास टोला नारायणपुर में संत गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर कबीरपंत के महान संत सत्य स्वरूप साहेब उर्फ शेलेन्द्र साहब के सानिध्य में एक दिवसीय सतसंग का भव्य आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि समाज में विरोध नहीं, जागरुकता होनी चाहिए। सकारात्मक सोच से सामाजिक समरसता का आगमन होता हैं। विधिवत उद्घाटन अजीत पटेल,जदयू जिला उपाध्यक्ष, रवि ,नवीन,सुदामा साह ,अखिलेश कुमार रमण ,अजय रविदास ने  किया।मौके पर मिथुन यादव,पंसस रमेश कुमार,मधुर मिलन नायक,नशीब रविदास,कुंदन देवी,प्रो भोला  कुमर ,सुलोचना देवी,रीता देवी ,अजीत कुमार,प्रदीप कुमार,नजराउल हक आदि सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।


नवगछिया : जब तक सूरज चांद रहेगा शहीदों का नाम रहेगा : शिक्षक चंद्रभानु कुमार चंदन

Gosaingaon Samachar

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा पुलवामा में शहीद वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय सिंधिया मकनपुर अनुमंडल कार्यालय नवगछिया तक कैंडल मार्च करते हुए श्रद्धांजलि दिया गया परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के शिक्षक चंद्र भानु कुमार चंदन के दिशा-निर्देश में इस कार्यक्रम को संपन्न किया गया जिसमें पाकिस्तानी झंडे में लिपटे इमरान खान के पुतले को जलाया गया एवं शहीदों के आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई ।

मौके पर पी पी एस एस के भागलपुर जिला अध्यक्ष अमित महाराज ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने वाला नहीं है भारत के शिक्षक राष्ट्र हेतु वीर सैनिक का निर्माण करते हैं जबकि पाकिस्तान में आतंकवाद का पाठ पढ़ाया जाता है उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक मातृभूमि के लिए अपने प्राण निछावर करने में हमेशा आगे रहे हैं ।

वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से विमल कुमार सिंह रंजन राय शुभम कुमार मोहन पासवान चंद्र भानु कुमार चंदन रामेश्वर रीता कुमारी ज्योत्सना कुमारी उर्मिला कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिका ने उपस्थित थे ।




पुलवामा में हुए 44 सैनिक के सम्मान में तिरंगा यात्रा की स्वरूप देकर श्रद्धांजलि के रूप में भव्य तिरंगा यात्रा मदन अहिल्या महाविद्यालय से निकाला गया

Gosaingaon Samachar

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के मदन अहिल्या महाविद्यालय इकाई के द्वारा हाल में हुए कश्मीर के पुलवामा में हुए 44 सैनिक के सम्मान में तिरंगा यात्रा की स्वरूप देकर श्रद्धांजलि के रूप में भवय तिरंगा यात्रा मदन अहिल्या महाविद्यालय से निकाला गया जो नवगछिया के पुर्वी रेलवे केविन होते हुए, भवानीपुर चौक, थाना चौक, अस्पताल रोड, रूंगटा गर्ल्स स्कूल महाराजी चौक, सावित्री स्कूल होते हुए शहीद टोला, चैती दुर्गा मंदिर, होते हुए पुनः महाराजी चौक होते हुए वैशाली चौक होते हुए नवगछिया स्टेशन चौक पर समाप्त हुआ।तिरंगा यात्रा की शुरुआत नवगछिया प्रखंड के जिला परिषद नंदनी जी, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया, अभाविप के कालेज अध्यक्ष अंजली कुमारी, छात्र संघ अध्यक्षा, लवली कुमारी, महाविद्यालय छात्रा प्रमुख स्मृति सिंह, महाविद्यालय के शिक्षक रीता मेम, अंजू मेम, सदानंद सिंह, अमरेंद्र सर, मनेंद्र सर, अरुण सर  ने तिरंगा लहाकर शुभारंभ किया।वही अभाविप​ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमारे देश के वीर सपूतों ने जिस तरह अपने जान की आहुति दी है अपने देश के लिए वह अलग है और हम ना भूलेंगे ना माफ करेंगे, और हमारी सेना गिन गिन कर बदला लेगी तथा हमारे देश के प्रधानमंत्री को करारा जवाब देना चाहिए वहीं मौके पर मौजूद जिला पार्षद सह भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष नन्दनी सरकार ने बताया कि आंतक और उनके सरपरस्त बहुत बड़ी गलती कर दी है उन्हें बड़ी कीमत चुकानी होगी और आतंक की जड से सफाया करने की समय आ गया है।अभाविप मदन अहिल्या महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि कश्मीर के सबसे ज्यादा सुरक्षा वाले इलाके में कश्मीर के श्रीनगर के हाइवे पर हमला हुआ है यह हमला दर्शाता है कि हमारे सैनिकों को सतर्क रहने की जरूरत है।महाविघालय छात्रसंघ अध्यक्ष लवली कुमारी ने बताया कि आतंकी ने इस हमले के जरिए ताकत दिखाने की कोशिश की है अब हमारी सेना की बारी है।महाविधालय छात्रा प्रमुख स्मृति सिंह ने बताया कि बिहार ने दो अपने वीर सपूतों को को खोया हैं इसे बिहार हमेशा याद किया करेंगे, वहीं अभाविप के कार्यकता सुजीत कुमार ने बताया कि विद्यार्थी परिषद हमेशा सैनिक के सम्मान में आगे रहते है और आज हाल में हुए घटनाओं को लेकर आज तिरंगा यात्रा निकाल कर सम्मान देने का काम किया है।वही गजाधर भगत महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि पुरे छात्र संघ की ओर से पुलवामा में हुए शहीद को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।वही मौके पर मौजूद थे मदन अहिल्या महाविद्यालय इकाई के कालेज अध्यक्ष अंजली कुमारी, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया, छात्र संघ अध्यक्ष लवली कुमारी, महाविद्यालय प्रमुख स्मृति सिंह, गजाधर भगत महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ कुमार, सुजीत कुमार, दारोगा कुमार, रवि कुमार, प्रतिभा कुमारी, सोनी कुमारी, नेहा कुमारी, लुसी कुमारी, आदि मौजूद थे


e