कुल पाठक

मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

नारायणपुर में अंबेडकर जयंती मनाया गया GS NEWS



 नारायणपुर -  प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती शुक्रवार को मनाया गया.भाजपा के पुर्व जिला मंत्री शोषण यादव के आवास पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को याद कर अंबेडकर जयंती मनाया गया. भाजयुमो नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष पंकज पोद्दार ने भी अपने आवास परअंबेडकर की जयंती मनाई.

गोपालपुर विधायक पर लगाया गाली गलौज करने और मनमाने ढंग से कार्य करवाने का आरोप, नवगछिया थाने में दिया विधायक के विरुद्ध आवेदन GS NEWS


नवगछिया के तेतरी गांव के निवासी हरे कृष्ण चौधरी ने गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के विरूद्ध मनमाने ढंग से पानी का पाइप बिछावाने और विरोध करने पर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है. नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने कहा कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है जांच किया जा रहा है.

नारायणपुर के बालहा में सेनेटेराइज का छिड़काव GS NEWS






 नारायणपुर - प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गॉव में मुखिया तनिसी सिंह के नेतृत्व में वार्ड संख्या नौ,दस एवं ग्यारह के मदरसा,गली एवं मुहल्ले में मंगलवार को स्प्रे मशीन के माध्यम से सेनेटेराइज का छिड़काव मुखिया प्रतिनिधि सह शिक्षक रमेश कुमार ने द्वारा युवा सहयोगियों के साथ किया गया.मौके पर मुखिया ने आम लोगों से अपील किया कि लॉकडाउन का हमेशा पालन करें.बिशेष जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें. साथ ही लगातार साबुन से हाथ धोते रहें.अनावश्यक घर से नहीं निकलेंगें तो लॉकडाउन के जरिए हमसभी लोग कोरोना को मात देगें.

नवगछिया : ढोलबज्जा बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन GS NEWS




 ढोलबज्जा के एसबीआई के सीएसपी केंद्र ढोलबज्जा में  इस समय रुपए निकालने वाले जन-धन खाता धारियों की काफी भीड़ लग रही है. भीड़ इतनी अधिक हो जाती है कि लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए हीं बैंक से लेकर बाहर सड़क तक लाइन में खड़े-खड़े या बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं. ढोलबज्जा पुलिस सोशल डिस्टेंसिंग कराने का प्रयास करती है लेकिन, उसे जाने के बाद फिर वही स्थित हो जाती है. सीएसपी संचालक मणिकांत सिंह के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है. मणिकांत से पूछे जाने पर उन्होंने कहा- मना करने के बाद भी ग्राहक नहीं मान रहे हैैं. हम क्या करें? 
इसमेें ज्यादातर गैस व जन-धन खाता का पैसा निकालने वाले महिलाएं लोग हैं. थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद रमन ने बताया- बैंक के पास जगह नहीं है. लोगों की भीड़ सड़क तक लग जाती है. बुधवार के दिन सीएसपी बैंक को हटाकर सरस्वती मंदिर परिसर में कर दिया जायेगा

सोमवार, 13 अप्रैल 2020

नवगछिया से 14 लोगों का सेंपल भेजा गया जांच में, पूर्व में भजे गए सेंपल में 23 का रिपोर्ट निगेटिव, छह का नहीं आया है रिपोर्ट GS NEWS


कोरोना के विरोध में नवगछिया से जारी जंग अब तक संतोषजनक है. अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे स्क्रीनिंग में संदिग्धों के जांच में कोरोना के एक भी नये  कोरोना संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई है. अब नवगछिया के लोगों को उम्मीद है कि आये दिन नवगछिया में कर्फ्यू जैसे माहौल से निजात मिलने की संभावना है. 


नवगछिया : नवगछिया में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जहां स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संक्रमित व्यक्तियों की लगातार जांच की जा रही है. इस कड़ी में सोमवार को अनुमंडल अस्पताल में 14 लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है. सभी लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिए पटना आर एम आर आई सेंटर भेज दिया गया. सोमवार को नवगछिया प्रखंड के चार लोगों की का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है. जबकि बिहपुर प्रखंड के 7 लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है. वही रंगरा प्रखंड के दो लोगों का एवं  नारायणपुर प्रखंड के एक व्यक्ति का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है. अनुमंडल अस्पताल से पूर्व में जांच के लिए भेजे गए ब्लड सैंपल में 23 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. जबकि छह लोगों का रिपोर्ट आना शेष है. छह लोगों का रिपोर्ट देर रात तक आने की संभावना है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि सोमवार को 14 लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है. पूर्व में भेजे गए ब्लड सैंपल में जिन लोगों के रिपोर्ट आई है सभी रिपोर्ट नेगेटिव है. इसके साथ छह लोगों का रिपोर्ट आना बाकी है. सोमवार को जिन लोगों का ब्लड  सैंपल जांच में लिया गया है. उन सभी लोगों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.


- स्क्रिनिंग कार्य पूर्ण, चिन्हित किए गए लोगों की होगी जांच


 नवगछिया नगर पंचायत में कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद शहर के तीन किलोमीटर की परिधि में चल रही लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा पूर्ण कर लिया गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा शहर के तीन किलोमीटर की परिधि में रह रहे 40 हजार लोगों की स्क्रीनिंग जिला स्तर पर बनाए गए माइक्रो प्लान के अनुसार कर लिया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि  टीम के द्वारा  स्क्रीनिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. टीम के द्वारा जिन लोगों को चिन्हित किया गया है. उन लोगों की जांच लगातार अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है. शेष लोगो की जांच मंगलवार को होगी. उन्होंने बताया कि मुस्लिम एरिया में स्क्रिनिंग में परेशानी आयी है. जहां पर लोगों के द्वारा अपनी स्क्रिनिंग नहीं कराई गई है. इस संदर्भ में एसडीओ एवं एसपी को अवगत करा दिया गया है. मालूम हो कि कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की 15 टीम को स्क्रिनिंग के लिए लगाया गया था.

- आईसुलेशन वार्ड से बाहर निकल जाते है संदिग्ध, भागने का भी करते है प्रयास 

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किए गए संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से बाहर निकलकर गतिविधि करने लगते हैं. कई संदिग्ध अस्पताल से भागने का भी प्रयास करने लगते हैं. ऐसी स्थिति में अस्पताल प्रशासन को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने इस संदर्भ में अस्पताल में पुलिस फोर्स की व्यवस्था करने की मांग नवगछिया एसपी निधि रानी से की है. अस्पताल उपाधीक्षक से जानकारी मिलने के बाद एसपी निधि रानी ने उन्हें तत्काल फोर्स उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. देर रात एसपी ने अस्पताल में पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति कर दी है.



- स्क्रीनिंग रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ही शहर के सील पर होगा निर्णय


 नवगछिया में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद अनुमंडल प्रशासन द्वारा नवगछिया शहर के को 3 किलोमीटर के दायरे में पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है. पिछले नो दिनों से शहर के लोग घर मे रह रहे हैं. शहर की सभी दुकानें बंद है. हालांकि प्रशासन स्तर से लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक खाद्य सामग्री को लेकर होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है. वहीं शहर के लोग शहर को सील किए जाने के बाद सील कब तक समाप्त होगा इस संदर्भ में अनुमंडल प्रशासन के आदेश का इंतजार कर रही. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि शहर में स्क्रिनिंग का कार्य किया जा रहा है. स्क्रिनिंग का कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है. स्क्रिनिंग रिपोर्ट आने के बाद इस संदर्भ में जिलाधिकारी मोहोदय के साथ इसकी समीक्षा होगी. जिलाधिकारी के निर्देश के बाद शहर के सील के संदर्भ में विचार किया जाएगा.

नवगछिया में कोरोना वीरों को दिया बिस्कुट और चाय GS NEWS

नवगछिया के सील होने के बाद आम लोगों के साथ साथ पुलिस, पत्रकार, स्वास्थ्यकर्मी और पदाधिकारियों को भी काफी परेशानी हो रही है. ड्यूटी कहीं भी हो लेकिन न चाय की व्यवस्था और न ही पानी. अनुमंडल स्तर पर लोगों की सेवा के लिये अधिकृत किये गए विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार भगत के नेतृत्व में नवगछिया में सील किये गए स्थलों पर प्रतिनयुक्त पुलिस पदाधिकारियों, मजिस्ट्रेटों, पत्रकारों स्वास्थ्य कर्मियों एवं सफाई कर्मचारियों के बीच चाय और बिस्किट का वितरण किया गया. इस कार्य में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत, डॉ दीपक कुमार, पंकज कुमार भारती, भाजपा के नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल,  विवेकानंद उर्फ चिक्कू, फाइटर जेम्स आदि अन्य भी थे.

नवगछिया के बाबा विशु राउत पुल पहुँच पथ पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में महिला की मौत GS NEWS

नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर सोमवार की संध्या समय हुई सड़क दुर्घटना में खरीक थाना क्षेत्र के भवनपुरा निवासी विलास मंडल की पत्नी ज्वाला देवी पूर्व माला देवी 30 वर्ष की मौत हो गई है. दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मंगलवार की सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल में किया जाएगा. नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि मृतक महिला की मौत बाइक से गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो जाने से हुई है.

नवगछिया में ABVP ने शुरू किया ऑन लाइन क्लासेस, घर बैठे छात्र- छात्राओं को मिल रहा शिक्षा GS NEWS


नवगछिया - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा कोरोना महामारी मे लगे लॉक डाउन को देखते हुए छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क ऑनलाइन अंग्रेजी की शिक्षा प्रारंभ की गई है. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि प्रांत के निर्देशों पर बिहार के सभी जगहों पर छात्रों के भविष्य को देखते हुए अभाविप के द्वारा एक नई पहल के तहत ऑनलाइन शिक्षा की शुरुआत की गई है. इस कड़ी में एबीवीपी नवगछिया फेसबुक पेज पर संध्या 4:00 बजे अंग्रेजी के शिक्षक विपुल सर के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है. जल्द ही सभी विषयों की पढ़ाई सुयोग्य शिक्षकों के द्वारा की सभी विषयों की शिक्षा प्रारंभ की जाएगी जिससे अपने घर बैठे छात्र सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. सभी छात्र-छात्राएं के द्वारा किए गए इस पल को जमकर प्रशंसा कर रहे हैं.

रविवार, 12 अप्रैल 2020

नवगछिया में 47 लोगों का अबतक लिया गया है ब्लड सेम्पल, 18 की रिपोर्ट निगेटिव, 29 की नहीं आई है रिपोर्ट GS NEWS


नवगछिया में चार अप्रैल को कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद अबतक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 47 लोगों का ब्लड सेम्पल जांच के लिए भेजा गया था. पांच अप्रैल को कि पीड़ित के संपर्क के आए परिजन व स्वास्थ्य कर्मी सहित 14 लोगो की जांच हुई थी. सात अप्रैल को पीड़ित के एक रिश्तेदार एवं तीन परिजनों की पुनः जांच हुई थी. जिसमे सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया था. इसके बाद तीन लोगों की जांच स्वास्थ्य विभग द्वारा की गई. जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई. इसके अलावा शुक्रवार को दस एवं शनिवार को 19 लोगों का ब्लड सेंपल जांच के लिए लिया गया. जिसकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आयी है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि दस लोगो की जांच रिपोर्ट देर रात तक आने की संभावना है. 19 लोगों की जांच रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है

नवगछिया में स्वास्थ्य टीम द्वारा किया गया स्क्रीनिंग- चिन्हित व्यक्तियों का आज जांच के लिए लिया जाएगा सेंपल GS NEWS

नवगछिया शहर में कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद जहां शहर को सील कर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गठित 15 टीम माइक्रो प्लान के आधार पर लगातार लोगों के घर घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य कर रही है. स्वास्थ्य विभाग को गठित सभी 15 टीमों के द्वारा माइक्रो प्लान के अनुसार 70 प्रतिशत लोगो को स्क्रीनिंग कर लिया है. स्क्रीनिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिन लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए उन लोगों को चिन्हित भी किया जा रहा है. रविवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा एवं रैपिड रिस्पांस की दोनो टीम लगातार सील किए गए एरिया में चल रहे स्क्रिनिंग के कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे थे. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्क्रिनिंग के कार्य को सोमवार तक पूरा करने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निर्धारित किया गया है. अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य टीम के द्वारा लोगों का स्क्रीनिंग का किया जा रहा है. इसको लेकर जिन लोगों में कोरोना से संदर्भित लक्षण पाए गए हैं उन्हें चिन्हित भी किया गया है. जिन्होंने किए गए लोगों का ब्लड सेंपल जांच के लिए सोमवार को लिया जाएगा.

नवगछिया के जमुनियां में भूसा लदा ट्रेक्टर दुर्घटना ग्रस्त, मजदूर की मौत GS NEWS


नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के जामुनिया 14 नंबर सड़क पर रविवार की सुबह भूसा लदे ट्रेक्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक मजदूर की मौत हो गई है. मृतक मजदूर खरीक थाना क्षेत्र के दादपुर निवासी कुंदन मालाकार 32 वर्ष पिता नित्यानंद मालाकार है. जानकारी के अनुसार वह दादपुर से ट्रेक्टर पर भूसा लोड कर जा रहा था और ट्रेक्टर के डाले पर भूसा के ऊपर बैठा हुआ था. परबत्ता थाना क्षेत्र के जामुनिया के पास 14 नंबर सड़क के किनारे ट्रेक्टर असंतुलित होक्त पोल से टकरा गया. जिससे मजदूर नीचे गिर गया और ट्रेक्टर के पहिये के नीचे आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने के दुर्घटना की सूचना परबत्ता पुलिस को दी. सूचना मिलने पर परबत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया. पुलिस ने भूसा लदे ट्रेक्टर को जब्त कर लिया है. परिजनो ने बताया कि कुंदन मालाकार मजदूरी कर अपना परिवार का भरण पोषण करता था. भूसा लोड कर व उसे दूसरे स्थान पर खाली करने के लिए जा रहा था. जिससे दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. कुंदन की मौत से परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है. दुर्घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में है और गांव में मातम का माहौल है.

नवगछिया में सील तोड़ने वाले लोगों और दुकानदारों पर कार्रवाई- अहले सुबह पुलिस ने की कार्रवाई, दुकान खोल सामान की बिक्री कर रहे दो दुकानदार गिरफ्तार- GS NEWS

 नवगछिया शहर में शहर को सील के जाने के बावजूद भी सुबह तीन बजे से छह बजे तक दुकान खुलने की सूचना पर नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि राजकपूर कुशवाहा ने पुलिस बलों के साथ शहर में रविवार की अहले सुबह छापेमारी की. थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल सिविल ड्रेस में चेहरे पर गमछा लपेट कर कार्रवाई की. पुलिस पदाधिकारी ने यइस दौरान सुबह खुली दुकानों में खरीददार बनकर गए और दुकान खोल कर खाद्य सामग्री की बिक्री करने वालो को गिरफ्तार किया. पुलिस द्वारा इस कार्रवाई में दो किराना दुकान संचालक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए लोगो मे स्टेशन रोड के किराना दुकानदार मस्जिद रोड वार्ड 16 निवासी मुन्ना कुमार एवं विषहरी स्थान रोड स्थित किराना दुकानदार वार्ड 19 निवासी मिथुन कुमार शामिल हैं. इस पुलिस के द्वारा इस कार्रवाई के बाद बाजार में भगदड़ मच गई. पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए खरीददारी करने आए लोग भी वहां भाग खड़े हुए. जिन दुकानदारों ने अपनी दुकान खोली थी वे लोग भी आना फानन में अपनी दुकान को बंद कर फरार हो गए. नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि कार्रवाई के बाद दोनो दुकानदारों के विरुद्ध लोकडॉन एवं प्रशासन स्तर से सील की गई कार्रवाई का उल्लंघन करने के मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार किए गए दोनो दुकानदारों के दुकान के सामने चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है.

शनिवार, 11 अप्रैल 2020

नवगछिया शहर सील रहने के बाद भी सुबह तीन बजे से गुलजार हो जाता है बाजार- सात बजे सुबह तक बंद हो जाती है दुकानें- खूब हो रही है कालाबाजरी और मुनाफाखोरी GS NEWS

नवगछिया शहर में कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद जब प्रशासन द्वारा शहर को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए सील किया और शहर के तीन किलोमीटर तक इलाके को सील कर दिया. सीलिंग के बाद भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. शहर को सील किए जाने के बाद शहर में राशन से लेकर चाय पाना तक की दुकानें खुल जाती है. सुबह छह बजे तक लोग अपनी जरूरत की समान को खरीद कर अपने अपने घरों में बंद हो जाते हैं. लोग उस समय बे रोक टोक बाजार में घूमते है और सामानों की खरीदारी करते हैं. शनिवार की अहले सुबह भी नवगछिया शहर का कुछ ऐसा ही माहौल था. देर रात पुलिस पदाधिकारी के आराम में जाने के बाद सुबह तीन बजे ही शहर की विभिन्न चौक चौराहों पर दुकानदारों के द्वारा दुकान खोल दी गई थी. दुकान के खुलने के साथ ही लोगों की भीड़ शहर की सड़कों पर जमा हो गई. इसके बाद लोगों ने सब्जी से लेकर राशन पानी एवं आवश्यक वस्तुओं के साथ चाय पान तक का आनंद लिया. इसके बाद सुबह जब तक पुलिस के जवान अपने अपने निर्धारित स्थान पर आते सभी दुकानें बंद हो गई. लोग अपने अपने घरों में जाकर बंद हो गए. सात बजे तक शहर पूरी तरह से खाली हो गया. ऐसा लगाने लगा कि शहर में सील के बाद सबकुछ का पालन हो रहा है लोग अपने अपने घरों में बंद हैं. लेकिन शहर के अहले  सुबह का नजारा कुछ और होता है लेकिन पुलिस के डियूटी पर आने के साथ ही सड़के सुनी हो जाती है.

कालाबाजारी और मुनाफाखोरी परवान पर


नवगछिया बाजार में काला बाजारी और मुनाफाखोरी भी परवान पर है. हर सामग्री के मूल्य में 20 से तीस फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है. आम लोग जरूरत की सामग्री लेने को विवश हैं. नवगछिया के पंकज कुमार भारती, अशोक केडिया, प्रवेश कुमार यादव ने कालाबाजरी और मुनाफाखोरी के साथ साथ सीलिंग को तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है.