लॉक डाउन के बाद नवगछिया में दिहाड़ी मजदूर व असहाय के बीच खाने के लाले पड़े हैं भूख से लोगों का बुरा हाल है वहीं इसके मद्देनजर 12.04.2020 से शुरू हुई मिशन को 20.04.2020 को बंद कर दिया जा रहा है। नवगछिया में रोटी सहायता समूह द्रारा करीब आठ दिनों में करीब दस से बारह हजार लोगों को भोजन बाँटा गया। अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव एवं पत्रकार सह आस्था रोजगार एंव उधार संस्था के सचिव विशाल कश्यप ने बताया कि आज 20.04.2020तक भोजन बाँट इस रोटी सहायता मिशन मिशन को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए हमारी सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि दान या किसी प्रकार से सहायता हेतु राशी या किसी प्रकार का राशन रोटी सहायता मिशन कि तरफ से अगर कोई माँग करे तो उन्हें मदद करने की कोई आवश्यकता नहीं। निदेश के बावजूद अगर किसी ने दान दे दिया तो उसकी जवाबदेही इस संस्था से जुड़े किसी भी लोगों की नही होगी। क्यों कि ये मिशन पूरी तरह बंद हो चुकी है। सदस्यों के आईडी कार्ड, बाईक बैनर,रद्द किए जाते है। एंव मंगलवार से कोई भी सदस्य अगर नवगछिया प्रशासन या कहीं ओर भी किसी प्रकार का अगर लाँक डाउन में बाईक में लगा बैनर या आईडी कार्ड दिखाते हैं तो इनपर कानूनी कार्रवाई करने का प्रशासन को पूरा हक है। आज से सचिव विशाल कश्यप ने बताया कि आज से इस मिशन के किसी भी सदस्य कोई नाता नहीं है। इसके बावजूद अगर ये हमारे नाम का या आईडी कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो इनपर प्रशासन एंव वेलफेयर ट्रस्ट द्रारा थाने में प्राथमिक दर्ज करा दी जाएगी। इस आस्था रोजगार एंव उधार संस्था के सौजन्य से बनाया गया एक रोटी सहायता समूह (12.04.2020 से(20.04.2020) निश्चित समय के लिए मिशन) गरीबों के बीच बाँटी जा रही भोजन में जिसमें सबसे ज्यादा प्रोत्साहन अनुमंडलीय पदाधिकारी मुकेश कुमार सर के द्रारा मिला वही थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने भी दान देने के बावजूद इतने कडे सील में भी हमारे डिलीवरी सदस्यों को कोई दिक्कत नहीं आनी दी एंव ड्यूटी पर तैनात सभी मजिस्ट्रेट एंव तमाम बिहार पुलिस पदाधिकारी सहित जवान ने भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी दी।पुलिस लाईन के मेजर लाईन बाबू,मंत्रीजी एंव पूरी पुलिस लाईन हमारे सहयोग में लगे थे।इस सहानीय कार्य में दान करने वाले दाता नवगछिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी सह बीजेपी लीडर प्रवीण भगत, गल्ला व्यवसायी टिंकू भगत, विनय केजरीवाल, आदित्य भगत,अशोक साह,प्लाँट व्यवसायी गुड्डू झा, अमित शर्मा, कन्हैया यादव,डीलर मुकेश साह एफसीआई एंव डीलर। दान सहित कार्य में लगे सदस्य अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव,गोकुल यादव, पवन,अजय ,सद्दाम,राजा,अमित, राँबिन ,लालू,चंदन शिवा,एंव जितेंद्र। इस आयोजन में मेडिकल सेवा में लगे सुमित झा माँ काली मेडिकल हाँल, दिनेश टेंट हाउस, एंव कैलाश यादव बतन स्टाँल ने रोटी सहायता मिशन चलाने में सहायता के लिए हमेशा तात्पर्य रहे।इस आयोजन में लगे सभी लोगों का दिल से घन्यवाद आपने वो कर दिखाया जिसकी लोग कल्पना नही कर पाऐ। वही कश्यप ने लोगों को आशा दिया है कि वो जल्द न्यूज चैनल, सोशल मीडिया एंव विभिन्न न्यूज पेपर, वरीय पदाधिकारी एंव पुलिस प्रशासन से सहयोग लेकर बड़े पैमाने पर शुरुआत करा सकते हैं।इसी को लेकर वो सुबह 5बजे अपने एक चैनल मित्र के साथ डीएम आँफिस एंव अन्य पदाधिकारी से मुलाकात कर रहे।सभी से मुलाकात के बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाऐगी।
कुल पाठक
सोमवार, 20 अप्रैल 2020
शाबास : नवगछिया में भागलपुर से लाकर दवाई पहुँचा रहें सेवा समिति के सदस्य, आपको भी हैं जरूरत तो कीजिये हेलो हेलो 8340110546 पर GS NEWS
नवगछिया - गणिनाथ सेवा समिति के सदस्य इन दिनों नवगछिया में लोगों को वैसे जरूरी दवाई की आपूर्ति कर रहे हैं जो नवगछिया के दवा दुकानों में उपलब्ध नहीं है. पुरानी बीमारी से ग्रसित कई ऐसे लोग हैं जिनका इलाज नवगछिया के आसपास के शहरों में चल रहा है. उनके चिकित्सकों द्वारा सलाह दिए गए दवाएं नवगछिया में उपलब्ध नहीं है. जिसके कारण लॉक डॉन के दौरान नवगछिया अनुमंडल के लोगों के लिए जरूरी दवा उपलब्ध करना भी एक बड़ी चुनौती है. बाबा गणिनाथ समिति के निदेशक पंकज कुमार भारती ने बताया कि नवगछिया में कई ऐसे लोग हैं जो कि पुरानी बीमारी मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों से पीड़ित हैं और उनका इलाज आसपास के शहरों में चल रहा है ऐसे लोग लगातार संस्था के प्रत्येक सदस्यों अपना समस्या बता रहे थे . उनकी समस्या को देखते हुए बाबा गणिनाथ समिति के सदस्य ने ऐसे लोगों के लिए दूसरे शहरों से दवा मंगा कर उनके घर तक उपलब्ध करवा रहा है. अब तक करीब 50 लोगों के घर तक दवाओं की आपूर्ति कर दी गई है. पंकज कुमार भारती ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए संस्था के द्वारा दो हेल्पलाइन नंबर 8271577876/ 8340110546 जारी किया गया है.
बड़ी ख़बर : नवगछिया में फिर चली गोली, इस्माईलपुर के फुलकिया के ग्रामीण चिकित्सक को मौत के घाट उतारा GS NEWS
नवगछिया - बिहार के पुलिस जिला नवगछिया में लॉक डाउन के दौरान आज फिर सरेआम बंदूक गरजी, जिसमें इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी पहचान फुलकिया निवासी उपेन्द्र प्रसाद यादव के पुत्र चिकित्सक विनीत कुमार के रूप में की गई है। जो अपनी मोटरसाइकिल नंबर 10Z 8845 नंबर की पैशन प्रो बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर इस्माइलपुर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले गयी।
घटना का कारण अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक इस्माइलपुर के हटिया में अपना प्राइवेट क्लिनिक के तहत डॉक्टरी भी करता था। जो कुछ ही दिनों पहले गांव के ही छात्र मनीष हत्याकांड में जेल से बाहर आया था। मृतक मनीष हत्याकांड का नामजद अभियुक्त बताया जा रहा है।
रविवार, 19 अप्रैल 2020
ढोलबज्जा कदवा के कोसी दियारा में पुलिस ने चलाया कांबिंग ऑपरेशन GS NEWS
रविवार को ढोलबज्जा व कदवा थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से वहां के विभिन्न गांवों व कोसी दियारा में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया. ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने फ्लैग मार्च करते हुए ढोलबज्जा के मरकोश पछियारी, धोबिनिया बसा, कदवा के जंगली टोला, बिंदटोली बुटनी घाट समीप कोसी बांध के भागलपुर व मधेपुरा सीमा पर, ठाकुर जी कचहरी टोला, बालू घाट समीप कोसी नदी के मारा धार पार होकर वहां के दियारा क्षेत्रों से होते हुए कदवा के मिलन चौक के रास्ते झड़कहवा, नवीन नगर पुनामा में व लक्ष्मीनिया कदवा के बाद पुनः थाना परिसर पहुंचे. थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि दियारा क्षेत्रों में फसल कटनी की शुरुआत होने से किसानों को भयमुक्त कर पुलिस के प्रति प्रेम व अपराधियों में भय पैदा करने को लेकर यह आपरेशन किया जा रहा है. ताकि किसान शांति ढंग से अपनी फसल की कटनी कर सके. इस बीच किसी भी अपराधियों व दबंगई करने वाले का चेहरा सामने आया तो उसे बख्शे नहीं जायेंगे.
नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में नवगछिया प्रखंड के चार लोगों का जांच के लिए लिया सेंपल, भेजा गया जांच में GS NEWS
नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में रविवार को नवगछिया प्रखंड के चार लोगों का कोरोना जांच के लिए सेंपल लिया गया. सेंपल लेने के बाद सेंपल के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच के लिए भेज दिया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि रविवार को चार लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया है. मालूम को ही नवगछिया में कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने के बाद अब तक जांच किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है. जिसमे 71 लोगो की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. दो लोगों की रिपोर्ट सोमवार एवं चार लोगों की रिपोर्ट मंगलवार तक आने की संभावना है.
नवगछिया के नयाटोला में इलाज के आभाव में बच्ची को जन्म देते ही महिला ने दम तोड़ा दम GS NEWS
नवगछिया - इलाज के आभाव में नवगछिया नया टोला के दशरथ डोम की पत्नी प्रसूता मुन्नी देवी ने बच्ची को जन्म देते ही दम तोड़ दिया. नवजात बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य है. कोरोना संक्रमण के डर से प्रसूता को किसी प्रकार की स्थानीय मदद भी नहीं मिल पायी. परिजनों का कहना था कि शनिवार को देर रात में मुन्नी को प्रसव पीड़ा होते ही वह उसे अस्पताल ले जाने के लिये इधर उधर जुगाड़ लगाने लगे लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया. मृतिका के पति दशरथ डोम ने कहा कि लोगों के दिये गए नंबर पर उन्होंने एम्बुलेंस को भी फोन किया लेकिन एम्बुलेंस नहीं आया. दूसरी तरफ सड़क सील रहने के कारण स्थानीय ऑटो चालकों ने भी अस्पताल तक पहुंचने में असमर्थता व्यक्त किया. दशरथ डोम ने कहा कि अगर सड़क सील नहीं रहता तो वे लोग खटिया पर उठा कर भी मुन्नी को अस्पताल पहुंचा देते लेकिन वे लोग पूरी तरह से विकल्पहीनता की स्थिति में आ गए थे. एम्बुलेंस चालक ने कहा
नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के एम्बुलेंस चालक सज्जन कुमार ने बताया कि रात्रि एक बजे उन्हें फोन आया था. फोन आने के बाद हम 5 मिनट में उसके पास आशा कार्यकर्ता के साथ पहुंच गए थे. मगर पीड़ित ही आने के लिए तैयार नहीं हुई. इसमें एम्बुलेंस का कोई गलती नहीं है. एम्बुलेंस लेकर समय पर पहुंच गए थे.कहते हैं डीएस
ढोलबज्जा के कदवा दियारा में कम राशन देने की शिकायत मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने किया है जविप्र दुकानों की जांच GS NEWS
ढोलबज्जा : कदवा दियारा पंचायत में जन वितरण प्रणाली की दुकानदार दिनेश राम पर ज्यादा पैसे लेकर कम राशन देने की आरोप बगड़ी टोला के लाभुकों द्वारा लगाए जाने के बाद वहां के जनप्रतिनिधियों ने रविवार को जांच पड़ताल किया. जांचोपरांत वार्ड सदस्य कलानंद राम, कैलाश मिस्त्री, शिवनंदन सिंह, पुष्पा देवी, चुनचुन सिंह, सरपंच सिराज साह, पूर्व प्रमुख अमोद कुमार सिंह, अनुश्रवण समिति के सदस्य गणेश सिंह, लखनलाल ठाकुर, गजाधर राय व मनिकेश्वर के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने बताया कि- राशन वितरण करने के शुरुआत में हीं नई दर मालूम नहीं रहने के कारण एक-दो ग्राहकों के साथ वहां के स्टाफ के द्वारा गलती से पुराने दर पर हीं ₹18 प्रति यूनिट पैसे ले लिया गया था. जैसे ही पता चला तो उस लाभुकों को तुरंत बुलाकर पैसे वापस किए गए. अभी प्रत्येक लाभुकों से ₹16 प्रति यूनिट के हिसाब से पूरा राशन माफ कर दिया जा रहा है. राशन माप-तोल करने वाला वाट मशीन की भी जांच पड़ताल किया गया जो ठीक-ठाक पाया. ज्ञात हो कि शुक्रवार को बगड़ी टोला के लाभुक उपेंद्र मंडल के साथ अन्य कई लोगों के यहां कम राशन देने का मामला सामने आया था. जब इसकी पूछताछ वहां के वार्ड कलानंद राम ने उपेंद्र की पत्नी मीरा देवी से किया तो उन्होंने बताई कि- हमको पूरा राशन मिला है. वहीं बगड़ी टोला कदवा के लाभुकों का विरोध प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा. जांच के दौरान वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों ने शिकायत कर्ताओं को बुलाकर सारी सच्चाई सामने बताने को कहा गया तो शिकायतकर्ता बोलने को तैयार नहीं हुए. वहीं नवगछिया विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विपिन यादव ने कदवा दियारा के सभी डीलरों की शिकायत नवगछिया अनुमंडलाधिकारी मुकेश कुमार को देते हुए इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है.
खरीक प्रखंड के ढोरिया दादपुर के बेरियाराही के डीलर से अनाज नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा GS NEWS
खरीक प्रखंड के ढोरिया दादपुर के बेरियाराही के के 20 लाभुकों ने अनाज नहीं मिलने पर हंगामा किया और प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार से इस बाबत शिकायत किया लाभुकों का कहना है कि हम लोग जब डीलर के समीप अनाज मांगने जाते हैं तो डीलर अनाज नहीं देते हैं और यह कहकर टाल मटोल करते हैं कि आपके हिस्से का अनाज उठाव नहीं किए हैं इस बाबत लाभुकों का कहना है कि लॉक डाउन होने से घर में एक मुट्ठी अनाज नहीं है और अपने हिस्से की अनाज डीलर देने के लिए तैयार नहीं है ऐसे हालत में हम लोग अनाज के अभाव में भूखे मर जाएंगे हंगामे की शिकायत मिलने पर वीडियो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित डीलर पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है
नवगछिया के तुलसीपुर में पानी व्यवसाई के घर पर चढ़कर अपराधियों ने थ्रीनट सटाकर जान मारने का किया प्रयास, मांगी 50 हज़ार की रंगदारी,खरीक थाने में प्राथमिकी दर्ज GS NEWS
खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में मनचले अपराधियों ने पानी व्यवसायी अभिषेक राय के घर पर चढ़कर कनपटी में थ्रीनट सटा कर जान मारने का प्रयास किया.व्यवसाई ने झटके से कनपटी पर ताने थ्रीनट पर हाथ से झटका मारा जिससे अपराधी का थ्रीनट जमीन पर नीचे गिर गया और जब तक अपराधी दुबारा हमला करता तब तक पानी व्यवसायी घर की ओर भाग कर जान बचाने में सफल रहा.हमलावर अपराधी ने पानी व्यवसाई से 50000 रंगदारी की मांग की है.रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है.इस संदर्भ में पानी व्यवसाई तुलसीपुर निवासी अभिषेक राय के बयान पर खरीक थाना में जानलेवा हमला करने और ₹50000 रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें तुलसीपुर के चुन्नी महतो उर्फ बबलू महतो पिता स्व.भुसखारी महतो को नामजद किया है.मिली जानकारी के मुताबिक तुलसीपुर का कुख्यात अपराधी चुन्ना सनगही अपने अन्य साथियों के साथ तुलसीपुर के पानी व्यवसाई अभिषेक राय पिता अशोक राय के घर पर हथियार लेकर चढ़ गया.उस समय अभिषेक अपने दरवाजे पर बैठा था.अचानक चुन्ना सनगही ने अभिषेक राय की कनपटी पर थ्रीनट तान दिया. पानी व्यवसाई अभिषेक राय ने हिम्मत कर झटके से हाथ से थ्रीनट पर मारा जिससे थ्रीनट जमीन पर गिर गया.जब तक अपराधी जमीन पर से थ्रीनट उठाकर दोबारा गोली फायर कर जान मारने का प्रयास करता तब तक मौका देख कर पानी व्यवसाई जान बचाकर घर की ओर भागने में सफल रहा. आरोपित चुन्ना सनगही का अपराधिक इतिहास रहा है. पानी व्यवसाई के घर पर चढ़कर हमला करने से तुलसीपुर में दहशत है.इस संदर्भ में पीड़ित पानी व्यवसाई ने खरीक पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.घटना के संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थानाध्यक्ष एन. एस. चौहान ने ने कहा कि इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
नवगछिया के खरीक में डीलर से अनाज नहीं मिलने पर आक्रोशित लोगों ने किया जमकर हंगामा GS NEWS
खरीक प्रखंड के ढोरिया दादपुर के बेरियाराही के के 20 लाभुकों ने अनाज नहीं मिलने पर हंगामा किया और प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार से इस बाबत शिकायत किया लाभुकों का कहना है कि हम लोग जब डीलर के समीप अनाज मांगने जाते हैं तो डीलर अनाज नहीं देते हैं और यह कहकर टाल मटोल करते हैं कि आपके हिस्से का अनाज उठाव नहीं किए हैं. इस बाबत लाभुकों का कहना है कि लॉक डाउन होने से घर में एक मुट्ठी अनाज नहीं है और अपने हिस्से की अनाज डीलर देने के लिए तैयार नहीं है ऐसे हालत में हम लोग अनाज के अभाव में भूखे मर जाएंगे. हंगामे की शिकायत मिलने पर बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित डीलर पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
नवगछिया के पचगछिया में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संभावित कोरोना में 2100 लोगों का हुआ स्क्रीनिंग GS NEWS
गोपालपुर - स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संभावित कोरोना मरीजों की खोज के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत पीएचसी गोपालपुर के द्वारा दो चिकित्सा पदाधिकारियों व दो दर्जन से अधिक एएनएम द्वारा अलग -अलग टीम बनाकर पचगछिया के वार्ड नंबर 9 ,10,11 व 12 में घर -घर जा कर लोगों से कोरोना के लक्षण व बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी ली. बताते चलें कि दो -तीन दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम को पचगछिया के इन वार्डों से लोगों ने घर -घर स्क्रीनिंग किये जाने से मना कर दिया. जिस कारण आज स्वये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार दल -बल के साथ पचगछिया पहुँचे थे. पचगछिया स्थित क्वारंटाइन केन्द्र पर उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैला कर लोगों को गुमराह कर दिया गया था. आज भी कुछ लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम देख कर बगीचा चले गये थे. परन्तु पूर्व उप प्रमुख अयूब अली व अन्य समाजसेवियों द्वारा सहयोग किये जाने के कारण वार्ड संख्या नौ, दस, गयारह व बारह में लगभग 1200 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया. यहाँ एक भी संदेहास्पद मामला नहीं मिला. उन्होंने बताया कि अबतक पाँच हजार से अधिक लोगों का स्क्रीनिंग किया जा चुका है.बाकी बचे हुए लोगों का भी स्क्रीनिंग किया जायेगा
आगरा से 23 मजदूर पैदल पहुंचे नवगछिया के इस्माइलपुर, जांच उपरांत सबों को रखा गया क्वारंटीन सेंटर पर GS NEWS
गोपालपुर - लॉक डाउन के बावजूद परदेश से प्रवासी मजदूरों के पैदल घर लौटने का सिलसिला लगातार जारी है. यूपी के आगरा से 23 मजदूर पैदल ही अपने घर इस्माइलपुर पश्चिमी भिट्ठा पहुँच गये. इसकी जानकारी मिलने पर सभी मजदूरों का पीएचसी इस्माइलपुर में जाँच कर क्वारंटाइन हेतु मध्य विद्यालय इस्माइलपुर में भर्त्ती करा दिया गया. जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने बताया कि मजदूरों का वापस आना लगातार जारी रहने से ग्रामीणों में कभी -कभी डर समा जाता है. परन्तु अभी तक एक भी पॉजेटिव नहीं मिलने से राहत है.
नवगछिया : रंगरा के मदरौनी में पोखर में जहर देकर ₹2 लाख की मछली मार देने का आरोप, चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज GS NEWS
रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी में पोखर में जहर देकर मछली मार देने का आरोप लगाते हुए मदरौनी निवासी मुक्ति सिंह ने चार लोगों के विरुद्ध रंगरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. रंगरा थाने में दर्ज कराए गए प्राथमिकी में मुक्ति सिंह ने बताया है कि रंगरा प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा रंगरा प्रखंड अंतर्गत गिदराहा जलकर मेरे नाम से आवंटित किया गया है. इस बाबत समिति द्वारा मेरे नाम से रसीद भी निर्गत किया किया गया है. पिछले गुरुवार को थाना क्षेत्र के सहौरा निवासी महानंद सिंह उर्फ मंटू सिंह ,शंकर सिंह रंजीत सिंह एवं राहुल सिंह राइफल गोली एवं हथियार के साथ पहुंचे और धार में जहर देकर की मछली को मार दिया. मछली की रखवाली कर रहे रंजीत मंडल ने जब इसका विरोध किया तो सभी आरोपियों ने गोलियों से भून देने की धमकी दी. जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि धार की सारी मछलियां मरी पड़ी हैं. इससे उन्हें ₹200000 का नुकसान हुआ है. इस बाबत रंगरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार राम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है दोषियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)