कुल पाठक

सोमवार, 25 मई 2020

नवगछिया:भागलपुर सांसद ने किया औचक निरीक्षण मदन अहिल्या कोरेन्टीन सेंटर पर व्यापक अव्यवस्था GS NEWS


नवगछिया  - रविवार को भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के जदयू सांसद अजय कुमार मंडल ने नवगछिया अनुमंडल के कई कोरेंटिन सेंटरों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में वे धराहरा हाई स्कूल कोरेंटिन सेंटर, मकनपुर मध्य विद्यालय कोरेंटिन सेंटर, मदन अहिल्या महाविद्यालय कोरेंटिन सेंटर, बनारसी लाल शराब महाविद्यालय कोरेंटिन सेंटर पर गये और सेंटरों की विधि व्यवस्था से अवगत हुए.
निरीक्षण के क्रम में सांसद जब नवगछिया के मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय पहुंचे तो वहां उन्हें व्यापक रूप से और व्यवस्था देखने को मिला. संसद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि खाने की टाइमिंग ठीक नहीं है. बच्चों को भी पूरी और सब्जी खिलाया गया था. बिजली की व्यवस्था भी लचर है तो दूसरी तरफ यहां रहने वाले संदिग्ध लोगों को शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल पा रहा है.  सेंटर पर व्यापक रूप से अव्यवस्था देख सांसद काफी नाराज थे. उन्होंने कहा कि यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने लायक नहीं है. वे इस सेंटर पर व्याप्त अव्यवस्था की शिकायत जिलाधिकारी भागलपुर से करेंगे और उन्हें अविलंब सेंटर प्रभारी पर कार्रवाई करने का निर्देश देंगे.  साथ ही तुरंत सेंटर की व्यवस्था सरकार के नियम के हिसाब से किया जाए इसे सुनिश्चित कराएंगे. सांसद ने कहा कि रंगरा प्रखंड के सेंटर से भी काफी शिकायत मिल रही है जिसे तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है. निरीक्षण के क्रम में हर एक सेंटर पर कुछ ना कुछ खामी पाई गई लेकिन जब सांसद बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज पहुंचे तो वहां की व्यवस्था देखकर हुए गदगद हो गए.  सांसद ने कहा कि यहां सभी प्रकार की सुविधा दुरुस्त है और रहने वाले संदिग्ध लोगों प्रवासी और गैर प्रवासी लोगों के सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. इसी तरह की व्यवस्था हर एक सेंटर पर होनी चाहिए. इस अवसर पर जदयू नेता पुलकित मंडल, सांसद प्रतिनिधि चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद, गौतम यादव अन्य भी थे.

भागलपुर से पटना जा रहे हैं मजदूरों को नवगछिया में ही उतारा 300 मजदूर पहुंचे नवगछिया स्टेशन GS NEWS


नवगछिया - हैदराबाद से भागलपुर स्टेशन पर उतरे प्रवासियों को लेकर पटना जा रहे बसों ने नवगछिया में ही उतार दिया. नवगछिया में घर जाने का कोई उपाय नहीं देख बिहार के विभिन्न जिले के 300 प्रवासी मजदूर नवगछिया स्टेशन पहुंच गए और हंगामा करने लगे. इस दौड़ान मजदूरों ने जम कर नारेबाजी भी की. पूरा मामला स्टेशन प्रबंधन के संज्ञान में आने के बाद प्रवासियों को ट्रेन से गन्तव्य तक भेजने का निर्णय लिया गया. पूरे मामले में आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने मध्यस्थता की और नवगछिया में मजदूरों के लिये भोजन की व्यवस्था भी की.

नवगछिया:आम तोड़ने को लेकर खरीक के चोरहर में दो पक्षों के बीच मारपीट GS NEWS

आम तोड़ने को लेकर चोरहर में दो पक्षों के बीच मारपीट
खरीक प्रतिनिधि आम तोड़ने को लेकर चोरहर में दो पक्षों पूनम देवी और रूपा देवी के बीच मारपीट की घटना हुई जिसमें चोरहर के मोना मंडल को आरोपित किया गया है.इस संदर्भ में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.

नवगछिया में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ का हुआ संगठन विस्तार GS NEWS


नवगछिया - जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ संगठन जिला नवगछिया के जिलाध्यक्ष डाक्टर दीपक कुमार साह ने संगठन का विस्तार करते हुए डा रवि कुमार रंजन और डा सुभाष कुमार विद्यार्थी  को जिला उपाध्यक्ष, डा राकेश कुमार को जिला महासचिव तथा रघुनंदन कुमार को जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है.
वहीं डा बदीउज्ज़मां को नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया है. डा जगदीश साह को नवगछिया, मोती कुमार को खरीक, डा रामानंद पोद्दार को बिहपुर, डा धीरेन्द्र कुमार झा को नारायणपुर, डा मीना कुमारी को गोपालपुर, बालमुकुंद कुमार साह को इस्माईलपुर और डा हैदर को रंगरा प्रखंड के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है. डा दीपक कुमार ने कहा कि कोरोना वाइरस की लड़ाई में चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम लोगों को मदद करेगी और लोगों को जागरूक करेगी.

नवगछिया:श्री किशोर झा बने चुनाव आयोग सेल के जिला संयोजक GS NEWS


नवगछिया -  वरिष्ठ  अधिवक्ता भाजपा नेता श्रीकिशोर झा को भाजपा चुनाव आयोग सेल का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है. उनके मनोनयन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल,  भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा, नवगछिया नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, फाइटर जेम्स, सलिल कसेरा आदि ने खुशी व्यक्त किया है.

नवगछिया स्टेशन रोड के तीन दुकान में हुई चोरी GS NEWS


नवगछिया : रविवार की देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा नवगछिया शहर के स्टेशन रोड स्थित दो किराना एवं एक आलू प्याज के दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि की तीनो दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा की गई चोरी में दुकान का समान व कुछ खुदरा नगदी की चोरी की गई है. नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ उन्हें कोसी दुकानदार के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है. इधर चोरी की घटना को लेकर नवगछिया स्टेशन के दुकानदारों में भय का माहौल है. दुकानदारों का कहना है कि आए दिन स्टेशन में चोरी की घटना हो रही है. दुकानदारो ने रोड में दो दिन पूर्व भी चोरो द्वारा एक दुकान का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. चोरी की घटना में नियंत्रण हो इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन से पहल करने की मांग की है.

11 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से नवगछिया पहुंचे 2225 प्रवासी GS NEWS

नवगछिया  स्टेशन पर पहुचीं सभी 11 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रदेश के विभिन्न जिलों के कुल 2225 प्रवासी नवगछिया स्टेशन पर पहुंचे. जहां सभी प्रवासियों का नवगछिया स्टेशन पर प्रतिनियुक्त किए गए स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा स्क्रीनिंग किया गया. स्क्रीनिंग के बाद सभी प्रवासियों को परिवहन विभाग के द्वारा बस मुहैया कराकर अपने-अपने जिले में भेजा गया. श्रमिक स्पेशल ट्रेन से भागलपुर, बांका, मधेपुरा, मुंगेर, गोड्डा, पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया जिले के नवगछिया स्टेशन पर उतरे.

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नवगछिया में मनाया गया ईद लोगों ने अपने-अपने घरों में ही अता की नमाज GS NEWS

नवगछिया में शांति और भाई चारे का पर्व ईद शांतिपूर्ण और सौहार्द के माहौल में मनाया गया. नवगछिया में विभिन्न जगहों पर लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अता किया. मुमताज मुहल्ला में लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबादी समारोह पूर्वक सोसल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए दिया है. मौके पर जफर अंसारी ने कहा कि आपसी मिल्लत, भाई चारे और अल्लाह के इबादत का यह त्योहार हर एक नेक बंदे के लिये जन्नत से कम नहीं है. जफर ने कहा कि आज के दिन अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों की बारिश करते हैं. समारोह में जफर अंसारी, सादिक रॉक, तनवीर अंसारी, समद अंसारी, शौकत अंसारी आदि मौजूद थे.

बिहार में फिर मिले 43 कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 2686 GS NEWS

बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 43 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2686 हो गई है.

बिहार में 43 नए मरीजों की पुष्टि
पटना से 8, नालंदा से मिला 1 मरीज, सीवान से 2, सुपौल से मिले 3 मरीज, मधुबनी से 7, सहरसा से मिले 10 मरीज, भागलपुर से 3, अरवल से मिले 3 मरीज, भोजपुर से भी 6 मरीजों की पुष्टि



बिहार बोर्ड ने जारी की आधिकारिक सूचना, कल जारी होगा मैट्रिक का रिजल्ट GS NEWS

बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा देने वाले साढ़े पंद्रह लाख छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़िया कल खत्म हो जायेंगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने औपचारिक तौर पर कह दिया है कि कल दिन के साढ़े 12 बजे मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा. बिहार बोर्ड ने आज के लिए तैयारी कर रखी थी लेकिन ईद के कारण आज रिजल्ट घोषित नहीं किया गया.  दरअसल पहले आ रही खबरों के मुताबिक आज यानि  25 मई को रिजल्ट घोषित करने की बात कही जा रही थी. लेकिन आज परिणाम नही आया.  ऐसे में एक बार फिर से बच्चों का इंतजार बढ़ गया है पर उन्हें सिर्फ एक दिन इंतजार करना होगा.  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि कल यानि 26 मई को दोपहर 12:30 बजे मैट्रिक के परीक्षाफल की घोषणा की जायेगी. शिक्षा विभाग के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा मैट्रिक परीक्षाफल को जारी करेंगे। 
गौरतलब है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पहले 22 मई  को ही मैट्रिक का रिजल्ट घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली थी. लेकिन अंतिम समय में परिणाम घोषित नहीं किया गया. बिहार बोर्ड ने कहा कि वो मैट्रिक परीक्षाफल में किसी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहने देना चाहता. लिहाजा हरेक बिंदु पर फिर से छानबीन की जा ही है. बिहार बोर्ड ने 4-5 का समय लगने की बात कही थी. इसी के बाद से इस बात के कयास लगाने शुरू हो गए थे कि सोमवार को परीक्षा परिणाम आएगा. लेकिन सोमवार को ईद की पड़ गई.  पहले से ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि ईद रविवार को हो सकती है. लिहाजा सोमवार को रिजल्ट घोषित किया जा सकता है. लेकिन ईद सोमवार को मनाई जा रही है तो आज रिजल्ट घोषित करने का कोई सवाल ही नहीं बचा. वैसे भी ईद की छुट्टी के कारण बिहार बोर्ड समेत सारे सरकारी दफ्तर  बंद है.
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में इस साल कुल 15,29,393 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी. कल जारी होने वाले मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट्स http://www.bsebinteredu.in, www.biharboardonline.bihar.gov.in, http://bsebbihar.com पर देख पायेंगे.

बिहार में फिर मिले 69 कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 2643 GS NEWS


कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 69 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2643 हो गई है. 

9 कटिहार, 3 खगड़िया, 9 बेगूसराय, 2 औरंगाबाद
1 लखीसराय, 1 समस्तीपुर, 1 शेखपुरा, 3 मधुबनी
3 गोपालगंज, 2 सारण, 1 भोजपुर, 2 मुंगेर, 1 रोहतास
13 दरभंगा, 6 अररिया, 1 मधेपुरा, 11 सहरसा के मरीज मिले

रविवार, 24 मई 2020

नवगछिया:- अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हो रहा नियमित ऑनलाइन शिक्षण, ऑन लाइन कक्षाओं की गुणवत्ता को लेकर किये गए कई प्रयोग हो रही है शतप्रतिशत उपस्थिति GS NEWS




नवगछिया - कोरोना काल में राज भवन, टीएमबीयू एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के मंदरौनी गांव स्थित अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 15 अप्रैल से ऑन लाइन शिक्षण कार्य करवाया जा रहा है. महाविद्यालय के निदेशक राजीव रंजन ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि ऑनलाइन क्लास नियमित क्लास से भी ज्यादा प्रभावशाली और गुणवत्तापूर्ण हो इसके लिये महाविद्यालय में पिछले दिनों कई तरह के प्रयोग किये जा रहे हैं. छात्र छत्राओं को वीडियो कंटेंट आसानी और सहजता से उपलब्ध हो और शिक्षकों के उनका सीधा संपर्क स्थापित हो इसके लिये जूम एप्प, व्हाट्सएप, फेसबुक का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है. श्री रंजन ने बताया कि ऑनलाइन क्लास में नियमित क्लास से ज्यादा उपस्थिति हो रही है जो आश्चर्य का विषय है. प्रेस नोट में महाविद्यालय की अध्यक्ष नीलम देवी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार महाविद्यालय नियमित रूप से खुला है और महाविद्यालय में 33 फीसदी कर्मियों से ही काम लिया जा रहा है. अभी कर्मी सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पठन पाठन का कार्य कर रहे हैं. श्री मति नीलम देवी ने कहा कि महाविद्यालय के शैक्षणिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वे लोग सामाजिक दायित्वों को भी निभा रहे हैं. पिछले दिनों महाविद्यालय द्वारा 18000 लोगों के बीच राशन, मास्क और साबुन का भी वितरण किया गया था.

आज भी छात्रों को बिहार बोर्ड के मैट्रिक रिजल्ट का रहेगा इंतजार GS NEWS

आज भी बिहार बोर्ड मैट्रिक के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार रहेगा। पिछले सप्ताह शुक्रवार को रिजल्ट जारी होने पूरी संभावना थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बताया गया कि अगले चार-पांच दिनों में कभी भी समय दसवीं के परिणाम आ सकते हैं। संभवत: बोर्ड ने अब तक पोस्ट इवैल्यूएशन प्रक्रिया, वेरिफिकेशन और रिजल्ट अपलोडिंग से जुड़े कार्य पूरे कर लिए होंगे। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की घोषणा आज दोपहर या उसके बाद कभी भी की जा सकती है। इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 15.29 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 7.83 लाख लड़कियां थीं। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुईं थी।
रिजल्ट में हुई देरी
24 मार्च को बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया था। बोर्ड को योजना कुछ ही दिनों बाद मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने की थी। लेकिन कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते 31 मार्च के बाद से मूल्यांकन कार्य बाधित रहा। 6 मई से मूल्यांकन कार्य फिर से शुरू किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए बिहार बोर्ड ने शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवाया। 6 मई तक मूल्यांकन का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका था।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in या www.biharboard.ac.in पर जारी किया जाएगा, जिसे स्टूडेंट ऑनलाइन देख सकते हैं. खबर के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर के बाद कभी भी नतिजों का ऐलान किया जा सकता 

- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194