नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर विधानसभा के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर नारायणपुर पंचायत में महिला सेल की प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई. जिसमें महिला जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल के अभिलाषा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थी. बैठक में लक्ष्मीपुर पंचायत में कई महिला युवा एवं पुरुषों ने अपना अपना विचार रखा. जिसमें महिला अध्यक्ष अभिलाषा कुमारी ने सभी लोगों से आग्रह किया आने वाला विधानसभा चुनाव में मेरे प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएं ताकि हम सभी महिलाओं की भविष्य साथ साथ हम लोगों के बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सभी लोगों ने एक साथ नारा लगाया अबकी बार तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बना कर ही रहेंगे. मौके पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहीउद्दीन, जिला उपाध्यक्ष सुजीत मंडल, जिला किसान उपाध्यक्ष रामविलास सिंह, जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मनोवर आलम, प्रखंड अध्यक्ष इस्माइलपुर लड्डू दास, जिला किसान उपाध्यक्ष अरविंद दास, युवा उपाध्यक्ष अरुण यादव, प्रखंड प्रधान महासचिव राजू देवी कई महिला एवं पुरुष आदि ग्रामीण मौजूद थे.
कुल पाठक
मंगलवार, 11 अगस्त 2020
नवगछिया में मास्क चेकिंग अभियान में 53 लोगो से वसूला गया जुर्माना GS NEWS
नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान मास्क एवं वाहनो की जांच की गई.
नवगछिया के रंगरा से चोरी किए गए स्कार्पियो खगड़िया के मानसी से बरामद GS NEWS
नवगछिया के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के रंगरा गांव से चोरी किए गए स्कॉर्पियो को नवगछिया पुलिस की टीम ने खगड़िया जिले के मानसी से बरामद कर लिया है. पुलिस ने मौके से ही रंगे हाथ 2 लोगों की गिरफ्तारी की है. दोनों नवगछिया के ही बताए जा रहे हैं.
सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला GS NEWS
सुशांत सिंह राजपूत केस में प्रत्येक दिन नए खुलासे होते जा रहे हैं बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई रिया चक्रवर्ती का याचिका सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. रिया चक्रवर्ती की दायर की गई अपील के बाद कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने के मामले पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखा है.
माननीय न्यायालय ने सभी पक्षों से जबाव मांगा था.सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में मुंबई पुलिस से सुशांत की मौत पर अब तक की गई जांच की रिपोर्ट मांगी थी. उसे देखने और सभी पक्षों की बातें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. बता दें कि बिहार सरकार की सिफारिश के बाद सीबीआई ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. इसका महाराष्ट्र सरकार और रिया चक्रवर्ती ने विरोध किया है. महाराष्ट्र सरकार की मांग है कि सीबीआई की तरफ से दर्ज केस को भी मुंबई पुलिस के पास ट्रांसफर कर देना चाहिए.
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। रिया ने बिहार में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी।
सुशांत सिंह राजपूत केस में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने पटना में दर्ज प्राथमिकी को मुंबई ट्रांसफर करने मांग की है। हालांकि, पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने बताया था कि बिहार सरकार की सिफारिश को उसने मान लिया है और मामला सीबीआई को दे दिया है। मगर महाराष्ट्र ने सीबीआई जांच का विरोध किया था। वहीं, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने इस मामले पर सुनवाई से एक दिन पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसे इस मामले में 'राजनीतिक एजेंडे में बलि का बकरा नहीं बनाया जाना चाहिए।'
सोमवार, 10 अगस्त 2020
नवगछिया: उपकारा के 13 बंदी सहित नवगछिया में 23 पॉजिटिव GS NEWS
नवगछिया में सोमवार को हुए कुल 203 लोंगो की कोरोना जांच में 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. संक्रमित पाए गए लोगो मे नवगछिया उपकारा के 13 बंदी सहित तेतरी पंचायत के एक ही परिवार के तीन सदस्य, एक नवगछिया बाजार एवं दो महदतपुर गांव सहित तीन आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायक शामिल हैं. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि जेल में सभी संक्रमित बंदी के लिये एक आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है. किसी भी बंदी में कोरोना के लक्षण नहीं पाये गए हैं. उन्होंने कहा कि अनुमंडल अस्पताल के पदाधिकारी पूरी तरह से अलर्ट है और किसी भी स्थिति का सामना करने में सक्षम हैं. दूसरी तरफ पॉजिटिव पाए गए मरीजों को बांड भारवाने एवं कोविड सेंटर लाने की प्रक्रिया की जा रही है.
नवगछिया में कोरोना विस्फोट - मिले रिकॉर्ड 42 लोग संक्रमित GS NEWS
नवगछिया - सोमवार को नवगछिया में एक बार फिर से कोरोना हुआ है. नवगछिया में रिकॉर्ड 42 लोग संक्रमित पाये गए हैं. नवगछिया में यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है. मालूम हो कि नवगछिया में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 700 को पार कर गया है. जिसमें 550 रोगियों के ठीक हो जाने की सूचना है. अब तक नवगछिया अनुमंडल में 15 हजार से अधिक लोगों का टेस्ट किया जा चुका है. नवगछिया अनुमंडल में विभिन्न जगहों पर हुए रेपिड एंटीजन टेस्ट में नवगछिया से 23, बिहपुर से पांच, खरीक से 09, रंगरा से पांच लोगों के संक्रमित हो जाने की सूचना है.
रंगरा: मंदरौनी में दो पक्षों के बीच जम कर गोलीबारी GS NEWS
रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मंदरौनी गांव में चौक पर एक दुकान के पीछे शराब पीने का विरोध करने के विवाद पर पहले दोनों पक्षों के बीच जम कर लात घुसे चले फिर दोनों पक्षों ने जम कर फायरिंग किया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में आवश्यक छानबीन की है. मामले में मंदरौनी गांव के सुशांत सिंह ने सोहोड़ा गांव के अजय सिंह, रंजीत सिंह और मंटू सिंह के विरूद्ध गोलीबारी करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर सोहोड़ा गांव के अजय सिंह ने सुशांत सिंह, प्रशांत सिंह, गुड्डू सिंह और सुमन सिंह समेत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. रंगरा पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.
नारायणपुर: पीएचसी में 79 महिलाओं का स्वास्थ्य जांच GS NEWS
नारायणपुर - पीएचसी नारायणपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को 79 महिलाओं के स्वास्थ्य का जॉच किया गया.आश्य् की जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ विजयेंन्द्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि जॉच के दौरान चार महिलाओं में खून की कमी पाई गई.पीएचसी से मुफ्त दवाई देकर उसे सेवन विधि बताया गया.अभियान में चिकित्सा पदाधिकारी,स्वास्थ्य प्रबंधक,आशा व ममता कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद थे.
नारायणपुर: पीएचसी में 101 लोगों का सैंपल लिया गया,एक महिला संक्रमित GS NEWS
नारायणपुर -पीएचसी परिसर नारायणपुर में सोमवार को एक सौ एक लोगों का कोरोनावायरस की जांच के लिए सैंपल लिया गया.सैंपल लेने के बाद रैपिड एंटीजन द्वारा सभी 101 लोगों का जॉच किया गया.जिसमें नारायणपुर गॉव की एक महिला पॉजिटिव पाया गया है. आश्य् की जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ बिजयेन्द्र कुमार विद्यार्थी ने बताया की नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या एक की 20 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई जिसे होम आइसोलेट रहने को कहा गया है.
नारायणपुर: अभाविप नेता ने बीमार बैंक कर्मी के पिता को किया रक्तदान GS NEWS
नारायणपुर - यूको बैंक शाखा नारायणपुर के बैंक कर्मी राजैश कुमार के 83 वर्षिय पिताजी भागलपुर प्राइवेट अस्पताल में किडनी की बीमारी के कारण खून की कमी से जूझ रहे थे.जानकारी मिलने पर अभाविप नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित कुमार यादव ने बैंक कर्मी के वृद्ध पिता को रक्त दान कर डायलिसिस में सहयोग किया. जिससे बैंक कर्मी के परिजन यूको बैंक के कर्मी ने अभार जताया व युवाओं ने उनके कार्य की सराहना की.
नारायणपुर: छात्र राजद ने किया पौधरोपण GS NEWS
नारायणपुर - प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में सोमवार को छात्र राजद जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया.विधालय के प्रधानाचार्य शिवेश झा एवं एनसीसी शिक्षक रामानंद पासवान ने कहा कि जल जीवन हरियाली को देखते हुए सभी युवाओं को आज पौधारोपण करने की की जरूरत है. वहीं छात्र राजद जिला अध्यक्ष हेमंत सिंह ने कहा कि पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत विभिन्न प्रखंड में छात्र राजद द्वारा विभिन्न गॉवों में जगह जगह पर वृक्षारोपण अभियान के तहत पेड़ लगाया जा रहा है.पौधा लगाने से बढ़ते प्रदूषण को रोका जा सकता है मौके पर शिक्षक राजीव झा,छात्र राजद जिलाउपाध्यक्ष कमल यादव, प्रशांत कुमार, अमित कुमार, गौरव कुमार, गंगेश कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य छात्रों का सराहनीय योगदान दिखा.
नवगछिया: रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने पीट पीट कर किया लहूलुहान GS NEWS
नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में रविवार की देर शाम अपराधियों ने दस लाख की रंगदारी नहीं देने पर गांव के ही शिवरथ कुमार सिंह पिता अनिल कुमार सिंह को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया है. घटना के संदर्भ में घायल के बयान पर नवगछिया थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमे तेतरी के ही राहुल राय, निक्की राय, बरुण राय, सुमीत राय, रामाशीष प्रसाद सिंह, नीरज कुमार सिंह को नामजद किया है. घायल शिवरथ कुमार सिंह ने दिए आवेदन में कहा हैं कि रविवार की संध्या समय वह मोटरसाइकिल से घर जा रहा था. इसी दौरान सभी हथियार से लेश होकर मोटरसाइकिल रोक लिया और हथियार के बट से मारपीट करने लगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि इसके बाप ने रंगदारी का दस लाख रुपया भी नहीं दिया और थाना में केस भी कर दिया. इसके बाद सभी ने मुझे पकर कर बगीचा लेकर चले गए. जहां उन लोगो ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. मेरे परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दिया. सूचना मिलने पर पुलिस व मेरे घर के लोग ढूढते हुए बगीचा पहुचें. जहां में खून से लताप बेहोश हालत में पड़ा था. पुलिस के आने से पहले ही सभी आपरधी वहां से भाग गए थे. इसके बाद पुलिस ने मुझे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जहां से मुझे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के दौरान अपराधियों ने मेरे गले से सोने का बजरंगबली एवं पांच हजार नगद भी ले लिया. नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)