कुल पाठक

बुधवार, 20 मई 2020

नारायणपुर में 24 प्रवासी को कारंटाइन सेंटर नगरपारा से भेजा गया घर GS NEWS



राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड के पीटीईसी क्वॉरंटाइन सेंटर नगरपारा से 24 प्रवासी को घर भेजा गय। इन 24 प्रवासी को 14 दिनों तक सेंटर पर रखा गया था। जहां स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ खाने-पीने की भी सुविधा दी गई। घर भेजने से पूर्व डॉ विनोद कुमार पीएचसी नारायणपुर के मेडिकल टीम ने  सभी का स्वास्थ्य जांच किया। उसके बाद नारायणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय प्रकाश राय, सीओ रामजपी पासवान सहित कई अधिकारियों ने ताली बजाकर फल देकर क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर के लिए  भेजा। डॉ विनोद कुमार ने बताया कि घर भेजने से पूर्व स्वास्थ्य जांच में सभी स्वस्थ दिखे।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें