कुल पाठक

सोमवार, 4 मई 2020

नवगछिया:अनंत बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष, अंग वस्त्र देकर किया स्वागत, मौके पर जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न का भी किया गया वितरण GS NEWS


नवगछिया - भारतीय जनता पार्टी नवगछिया नगर में आज पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष के लिए अनूप कुमार का मनोनयन कर अंग वस्त्र से उनका स्वागत किया.  वैश्विक महामारी में कई जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न का भी वितरण किया गया. इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष कौशल कुमार जयसवाल, वहिप जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत, दयाराम चौधरी, रामसेवक भगत, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष गोपाल ताती, प्रेम जयसवाल, नगर मंत्री शंभू रजक, व्यवसायिक मंच के जिला अध्यक्ष दीपक भगत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर  समेत  तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें