कुल पाठक

रविवार, 21 जून 2020

भागलपुर में 186 पॉजिटिव में 185 नें जीता कोरोना से जंग ,लौटें अपनें घर, कुल 273 हुए हैं संक्रमित GS NEWS




भागलपुर : जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) कोरोना मरीजों को स्वस्थ करने में बेहतर रहा है। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में अब तक 186 मरीजों को भर्ती किया गया।इनमें 185 मरीजों को स्वस्थ कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब कोरोना संक्रमित केवल एक मरीज यहां भर्ती है। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में तीन अप्रैल से कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती शुरू हुई। 10 दिनों तक एक-दो मरीज ही भर्ती रहे। बाद के दिनों में 10 से 22 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें भागलपुर जिले के अलावा कटिहार, खगड़िया, पूर्णिया आदि जिलों के मरीज भी थे। इनमें सन्हौला का एक मरीज ऐसा भी मिला जिसे 45 दिनों तक भर्ती करना पड़ा था। नौवीं बार भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने, लेकिन कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।कुल 273 मरीजों को भर्ती किया गया
तीन अप्रैल से लेकर 15 जून तक कुल 273 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें 186 कोरोना संक्रमित और 87 कोरोना संदिग्ध मरीज शामिल थे। इनमें से मात्र एक पॉजिटिव मरीज भर्ती है। अन्य मरीजों को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल ने कहा कि पहले चरण में ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान होने और इलाज की वजह से वे स्वस्थ हुए। कोरोना से जगदीशपुर के एक मरीज की मौत हुई है लेकिन उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था।
अस्पताल आने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई थी। टीटीसी में 65 मरीज हैं भर्ती
शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के कोविड सेंटर में 65 मरीज भर्ती हैं। 31 मई को सेंटर की शुरुआत की गई। अब तक 185 मरीजों को भर्ती किया गया। पांच मरीजों को मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रेफर किया गया। वहीं, 113 मरीजों को स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें