कुल पाठक

शुक्रवार, 12 जून 2020

दोनों हाथों से चलाती थी लेडी शूटर इंसास और एके-47, शादी मंडप से हुई गिरफ्तार GS NEWS




बिहार :  दोनों हाथों से इंसास रायफल और एके 47 चलाने वाली महिला हार्डकोर नक्सली शादी रचा रही थी, कि पुलिस ने उसे शादी के मंडप से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद जिले के मदनपुर जंगल में नक्सली मूवमेंट का चर्चित चेहरा पुष्पा उर्फ गौरी को सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन ने शादी के मंडप से गिरफ्तार किया है। महिला नक्सली पर गया और औरंगाबाद जिले में 7 से 8 वारदातों में शामिल रहने का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

गिरफ्तार महिला नक्सली मदनपुर थाना के लंगुराही गांव की निवासी है। भाकपा माओवादी के सक्रिय दस्ता की सदस्य पुष्पा उर्फ गौरी को सीआरपीएफ की टीम ने शादी के मंडप से गिरफ्तार किया। पुष्पा लंगूराही गांव के रामसूचित सिंह भोक्ता की बेटी है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को महिला नक्सली की शादी होने वाली थी। शादी की भनक सुरक्षाबलों को जैसे ही लगी गिरफ्तारी को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। सुरक्षाबलों ने कार्ययोजना के तहत लंगुराही गांव के आसपास के जंगल में मोर्चा संभालते हुए महिला नक्सली के घर में छापामारी कर गिरफ्तारी की।पुलिस ने बताया कि शादी के पहले वह गिरफ्तारी कर ली गई।



बताया जाता है कि गिरफ्तार महिला नक्सली हथियाबंद दस्ता में रहती है और स्वयं अत्याधुनिक हथियार इंसास से लैस रहती है। हालांकि पुलिस हथियार बरामद नहीं कर सकी है। बताया गया कि शादी के कारण वह अपना हथियार अपने साथी के पास रख दी थी। 
साल 2017 में आमस सोलर प्लांट ब्लास्ट, सुदी बिगहा की घटना सहित औरंगाबाद, गया में लगभग 7 से 8 नक्सल मामले में पुष्पा उर्फ गौरी पर केस दर्ज है। पुष्पा नक्सल अभियान का बड़ा नेता संदीप यादव की टीम में इंसास राइफल लेकर चलती थी। संगठन की वो भरोसेमंद सदस्य थी। नक्सल गतिविधियों में शामिल पुष्पा उर्फ गौरी अब नक्सल गतिविधि को छोड़ना चाहती थी और शादी करके घर बसाना चाहती थी। लेकिन वो पुलिस की गिरफ्त में आ गई।


पुष्पा उर्फ गौरी का नक्सल मूवमेंट में बड़ा नाम था। वो दोनों हाथों से हथियार चलाने में माहिर थी। इंसास और एके-47 जैसे राइफल आसानी से चलाती थी। उसकी इस खूबी की वजह से ही उसका संगठन में कद बढ़ गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें