कुल पाठक

रविवार, 21 जून 2020

सूर्य ग्रहण खत्म,कई जगहों पर दिखा रिंग ऑफ फायर,अब 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण GS NEWS

आज देश के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर का नजारा दिखाई दिया। इस सूर्य ग्रहण के बाद अब अगला ग्रहण 14-15 दिसंबर में होगा। यह ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण से सूतक मान्य नहीं होगा। यह अफ्रीका के दक्षिणी भाग, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
विज्ञापन


5 जुलाई को लगेगा ग्रहण

सूर्य ग्रहण के बाद अब अगला ग्रहण चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) होगा, जो 5 जुलाई को लगेगा। जुलाई के पहले सप्ताह में लगने वाला चंद्र ग्रहण इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले 10 जनवरी को पहला और 05 जून को दूसरा चंद्र ग्रहण लगा था। इस साल कुल चार चंद्र ग्रहण लगेंगे। साल का आखिरी और चौथा चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को को लगेगा। वहीं इस साल दो सूर्य ग्रहण हैं। पहला 21 जून को लग चुका है, दूसरा 14 दिसंबर को लगेगा।




ग्रहण खत्म होने पर पूजा-पाठ करें

पंडित वैदिक ललित शास्त्री  ने बताया कि घर के मंदिर में दीप जलाकर ईश्वर का ध्यान लगाएं। यदि आसपास मंदिर है तो वहां जाकर भी पूजा करें और गरीब लोगों को दान-दक्षिणा दें। मान्यता यह भी है कि ग्रहण खत्म होने पर गाय को रोटी खिलाने से अच्छा फल प्राप्त होता है।



सूर्य ग्रहण के बाद करें ये काम

 ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें। घर के मंदिर में मूर्तियों पर भी गंगा जल छिड़कें। घर की साफ-सफाई करें, पोछा लगाएं। इस प्रकार आपके घर से ग्रहण की काली छाया दूर हो जाएगी।
 

देशभर में समाप्त हुआ सूर्यग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण देशभर में समाप्त हो गया है। इसके समाप्त होने के साथ ही सूतक काल भी समाप्त हो गया है। भारत में सुबह 10 बजे के बाद से ग्रहण लगना शुरू हो गया था। दिन में 12 बजकर 10 मिनट पर इस ग्रहण का चरम समय देखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें