कुल पाठक

बुधवार, 24 जून 2020

बिहार:- भारतीय जनता पार्टी 5 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद करेंगे आज, नेताओं को आपातकाल की याद सुनाएंगे :- सुशील मोदी GS NEWS

बिहार भाजपा की ओर से जारी विधान सभावार वर्चुअल रैली के तहत गुरुवार को पांच विधानसभा में जनसंवाद होगा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और वर्चुअल रैली के प्रभारी राजेश वर्मा ने कहा कि दानापुर विस के जनसंवाद को पार्टी के बिहार प्रभारी सांसद भूपेन्द्र यादव, परिहार विस के जनसंवाद को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी संबोधित करेंगे। 

जबकि दिनारा विस में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, नौतन विस को पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव तो कटिहार विस की वर्चुअल रैली को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय संबोधित करेंगे।
नेताओं को आपातकाल की यादें सुनाएंगे मोदी 
गुरुवार को बिहार भाजपा आपातकाल को काला दिन के रूप में मनाएगी। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल पार्टी नेताओं को आपाताकल से संबंधित घटनाओं की जानकारी देंगे। 
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि इस जनसंवाद में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, महामंत्री सहित मंडल अध्यक्ष भी शामिल होंगे। आपातकाल लगने की प्रक्रिया, उससे हुए देश को नुकसान आदि के बारे में उपमुख्यमंत्री पार्टीजनों को अपना अनुभव सुनाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें