कुल पाठक

रविवार, 14 जून 2020

बिहार के गया में दर्दनाक सड़क हादसे 7 लोगों की मौत ,कई जख्मी GS NEWS

बिहार के गया जिले के में विशनपुर मोड़ के पास सोमवार की सुबह सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।                                                                                                                 

आमस के रेगनियां गांव के 26 लोग दो ऑटो से तिलक चढ़ाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हुआ। ट्रक से हुई सीधी टक्कर में दोनों ऑटो चपेट में आ गए। सभी मरने वाले रेगनियां गांव के हैं। घायलों को औरंगाबाद के मदनपुर पीसएसी और गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी लोग रेगनियां गांव से औरंगाबाद के बालुगांव में तिलक चढ़ाने गए थे। 

लौटने के क्रम में घर पहुंचने से दो किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने से पूरे गांव में कोहराम मचा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें