कुल पाठक

शुक्रवार, 19 जून 2020

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के आठ दलों को चुनाव चिन्ह, (सिंबल) वीआईपी को मिला नाव GS NEWS

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आठ राजनीतिक दलों को चुनाव चिन्ह (सिंबल) प्रदान किया। इसमें विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को नाव चलाता हुआ आदमी सिंबल के रूप में दिया गया। शुक्रवार को आयोग के सचिव दिलीप कुमार वर्मा ने आठ राजनीतिक दलों के लिए सिंबल जारी किया। ये सिंबल सभी 243 सीटों के लिए मान्य किये गए हैं। 
आयोग के अनुसार राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य को कॉट (चारपाई), जागरूक जनता पार्टी को फुटबॉल, जागो हिन्दुस्तान पार्टी को माइक, राष्ट्रीय दल यूनाइटेड को मैच बॉक्स, रिवोल्यूशनरी पार्टी को ट्रैक्टर चलाता किसान, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी को कॉली फ्लॉवर (फूलगोभी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी को गन्ना किसान सिंबल के रूप में प्रदान किया गया है।
हम ने शुरू की चुनाव की तैयारी, मांझी जाएंगे दिल्ली
हम प्रधान सचिव व विधान पार्षद संतोष मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कहा कि 25 जून तक महागठबंधन में समन्वय समिति का गठन नहीं होने पर उनकी पार्टी अलग रणनीति बनाएगी। 


राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी दिल्ली जाएंगे और वहां कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से बातचीत करेंगे। इसके बाद 30 जून तक पार्टी अपना निर्णय साफ कर देगी। उन्होंने कहा कि जो दल उनकी पार्टी की अनदेखी कर रहे हैं, वह उनकी भूल है। हमारी पार्टी का बिहार में बड़ा जनाधार है और अपने जनाधार वाली चिन्हित सीटों पर हम लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। दावा किया कि बिना उनकी मदद के बिहार में कोई सरकार नहीं बन सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें