कुल पाठक

शुक्रवार, 12 जून 2020

नवगछिया : भाजपा नेताओं ने किया जनसंपर्क GS NEWS


नवगछिया - केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा के जिला पदाधिकारियों के द्वारा शुक्रवार को अभियान चलाया गया.
इस दौरान शुक्रवार को नवगछिया प्रखंड के नगरह पंचायत और नगर पंचायत में जिला मंत्री मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जनसंपर्क कर सप्तऋषि कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया. इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, शक्ति केंद्र प्रमुख शंकर झा, बुथ अध्यक्ष विक्रम सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह बुथ महामंत्री संपूर्णानंद पांडेय, सप्तर्षि टीम के राहुल ठाकुर, केसर सिंह, कला संस्कृति मंच के जिला संयोजक अरूण कुमार सिंह, सरपंच शंभु सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक दीपक, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल कुमार गुप्ता, सप्त ऋषि के मृत्युंजय, संतोष, राहुल, रितेश, मनीष पासवान आदि अन्य भी थे. 
नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भी किया गया जनसंपर्क
नवगछिया नगर के सती बिहुला शक्ति केंद्र पर नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल के नेतृत्व में बूथ संख्या 63 पर जनसंपर्क अभियान से महा जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया गया. इस मौके पर मेरे साथ शक्ति केंद्र प्रमुख मुरारीलाल चिरानिया, जिला कोषाध्यक्ष आलोक रंजन सिंह, नगर उपाध्यक्ष अभिनंदन यादव, छोटू सिंह भदोरिया, नगर मंत्री सूरज कुमार, बूथ अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, नरसिंह महतो आदि भी थे.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें