कुल पाठक

#great लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#great लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

जज्बे को सलाम : नवगछिया के राजेश चौधरी नें महज 6 महीनें में रक्तदान से बचा ली दो लोगों की जिंदगी

GS:

नवगछिया के सामाजिक संस्था क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के जोशीले सदस्य राजेश चौधरी का ब्लड ग्रुप AB+ नें महज 6 माह के अंदर ही दो लोगों की जीवन बचा ली हैं म

भागलपुर के मायांगज में इलाजरत अविनाश सिंह के AB पॉजिटिव रक्त की अति आवश्यकता को देखते हुए आज क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के कर्मठ सदस्य राजेश चौधरी ने मायागंज जाकर रक्तदान किया। उनका यह नेक कार्य इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस ग्रुप का रक्त ब्लड बैंक में भी उपलब्ध नही थी। एक प्रयास के सुभांकर बागची और रौनक कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी देने के बाद सदस्य राजेश चौधरी ने मायागंज जाकर रक्तदान किया। इससे पहले भी उनके द्वारा यह नेक कार्य निरन्तर किया गया है। वर्तमान में संस्था द्वारा रक्तदान महादान के नारे के साथ एक प्रयास के सँयुक्त प्रयास से रक्तदान शिविर,रक्तवीर सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया जा चूका है।नगर में संस्था के स्वछता,हरियाली के सफल कार्यक्रम के बाद रक्तदान की भी चर्चा जोर शोर से चल रही है।रक्तदान के लिये लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है।

जज्बे को गोसाईं गाँव समाचार टीम का सलाम ....👍👍👍