कुल पाठक
मंगलवार, 1 नवंबर 2016
गोपालपुर : दवात पूजा पर कायस्थ समाज नें की भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना
गोसाईं गाँव : नम आँखों से माँ काली को किया विदा , शांतिपूर्ण हुआ विषर्जन
GS:
गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाईं गाँव हरिपुर टोला में स्थित माँ काली मंदिर में स्थापित माँ काली की प्रतिमा को ग्रामीणों नें नम आँखों से विदा कर दिया गया । माँ काली पूजा समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह नें बताया कि प्रतिमा की शोभा यात्रा में गोपालपुर पुलिस की काफ़ी अहम भूमिका रही । शोभा यात्रा में भक्तों ने मैया की प्रतिमा को कंधे पर लेकर गोसाईं गाँव लक्ष्मीपुर गंगा घाट तक ले गए । विषर्जन शोभा यात्रा में बैंड बाजा और संतुरी के साथ सैकड़ों लोगों का जथा घूम रहा था ।
व्यवस्थापक नें बताया कि सोमवार रात्रि जागरण का आयोजन किया गया और आज मंगलवार रात्रि देवी लीला का आयोजन किया गया हैं । मौके पर अविनाश आनंद , संदीप कुमार ,सूरज पांडे , प्रीतम कुमार , सोनू कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे ।
सोमवार, 31 अक्टूबर 2016
भाई - बहनों का पर्व भैया दूज आज , पढ़े पूरी कहानी भैया दूज त्यौहार की
GS:
यूँ तो भाई - बहन का सबसे लोकप्रिय पर्व रक्षा बंधन सबों को याद रहता हैं मगर रक्षाबंधन की तरह भाई बहन के अटूट प्रेम व जीवन सुरक्षा व आशीष का पर्व भैया दूज का त्यौहार है यह कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। भैया दूज के दिन कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती हैं।
आज मंगवार 1 नवम्बर को यह पर्व नवगछिया अनुमंडल के कई गाँव में मनाया जा रहा हैं ।
इस दिन बहनें भाई को रोली और अक्षत लगाकर उनके उज्जवल भाविष्य की दुआ करती हैं। वहीं भाई भी उन्हें उपहार स्वरूप पैसे और अन्य उपहार देते हैं।
*भाई दूज की पूरी कहानी*
शास्त्रों के अनुसार भाई दूज या भैया दूज को यम द्वितीया भी कहते हैं और इस दिन मृत्यु के देवता यमराज का पूजन किया जाता है। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उन्हें लंबी उम्र का आशीष देती हैं।
ब्रजमंडल में इस दिन बहनें यमुना नदी में खड़े होकर भाईयों को तिलक लगाती हैं। इसके पीछे एक पौराणिक कथा है जिसके अनुसार इस दिन भगवान यमराज ने अपनी बहन यमुना को दर्शन दिया था, जो बहुत दिनों से उनसे मिलने के लिए व्याकुल थी। अपने घर भाई के आगमन से यमुना बहुत खुश हुईं और भाई का स्वागत किया। जाते समय यमराज ने यमुना को वरदान दिया कि इस दिन जो भी भाई बहन के घर जाकर उससे तिलक लगवाएगा और उसके हाथों का बना भोजन खाएगा उसकी आयु बढ़ेगी और उसे यमलोग नहीं जाना पड़ेगा। तभी से भाई दूज मनाने की प्रथा की शुरुआत हुई।
नवगछिया : कलिका महारानी के विषर्जन में महिलाओं नें खेला सिंदूर , प्रतिमा का भक्तिमय विषर्जन शुरू
नवगछिया बाजार क्षेत्र में स्थापित कई स्थानों के काली मैया प्रतिमा का विषर्जन प्रारंभ हो गया हैं । सोमवार संध्या नवगछिया बाजार के रुंगटा सत्संग भवन रोड के आकाश कुमार नें बताया कि संध्या नवगछिया रुंगटा सत्संग भवन में स्थापित माँ दक्षिणेश्वर काली की प्रतिमा का ढोल-तासे व भव्य शोभा यात्रा के साथ प्रतिमा का विषर्जन कर दिया गया । माँ कलिका महारानी के विषर्जन में महिलाओं नें जम कर सिंदूर खेला प्रतिमा विषर्जन में पुलिस प्रशासन व मोबाइल टाइगर सुरक्षा में मुस्तैद रहें ।
गोसाईं गाँव : माँ काली मंदिर में जागरण का भव्य आयोजन
GS:
गोसाईं गाँव के माँ काली मंदिर में सोमवार रात्रि माँ भगवती जागरण का आयोजन किया गया हैं । जागरण का उद्धघाटन गोसाईं गाँव पंचायत के मुखिया धनंजय
कुमार , सरपंच सियाशरण यादव , उप प्रमुख दयानंद यादव ने संयुक्त रूप से किया । संबोधन में मुखिया नें कहा कि संगीत विद्या की जननी हैं भक्ति का कार्यक्रम गोसाईं गाँव का गौरव रहा हैं मैया का जागरण होना बहुत ही अच्छी बात हैं मौके पर सरपंच व उप प्रमुख नें भी संबोधन किया । श्रोता के अनुरोध पर मुखिया नें भक्ति गीत से समां बांध दी । ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय और भोले ओ भोले गीत पर दर्शकों नें जम कर ताली बजाई । जागरण कार्यक्रम में दूर दराज़ के कई गायक - गायिका की प्रस्तुति जारी हैं । उद्धघाटन कार्यक्रम में मंच संचालन राजेंद्र गुप्ता ने की । मौके पर अशोक सिंह , श्याम सुंदर सिंह , कुणाल सिंटू , राजेश यादव , अभिनव कुमार , सूरज कुमार सहित कई उपस्थित थे ।
रविवार, 30 अक्टूबर 2016
गोसाईं गाँव : शहीदों की याद में बच्चियों नें दीवाली मनानें से पहले जलाई उनकें लिए मोमबत्ती
GS:
गोसाईं गाँव में दिवाली मानाने से पहलें गाँव की बेटियों ने अपने कार्य से सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया । एक दर्जन बच्चियों नें शनिवार को ही कई युवा, अभिभावक को आमंत्रण दे दिया था । आज संध्या 5 बजें बच्चियों नें अपनें अभिभावक व बड़े- बुजुर्ग के साथ मिलकर दिवाली मनानें से पहलें स्थानीय ठाकुरबाड़ी परिसर में एकत्रित होकर भारतीय सीमा पर शहीद हुए उन अमर जवानों के लिए मोमबत्ती जलाकर , मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया । सभा में बच्चों द्वारा पहलें शहीदों के नाम फिर दिवाली की शाम, भारत माता की जय ,अमर जवानों की कुर्बानी - याद रखेगी हर हिंदुस्तानी सहित कई नारों के साथ शहीदों को नमन किया । कार्यक्रम के समाप्ति में वर्तमान सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए ताली बजाकर उनका हौसला अफ़जाई किया ।
मौकें पर गुनगुन , सलोनी , सान्वी , आदया , तृप्ति , चीकू , छोटू , सहित युवा क्लव के बरुण बाबुल , अमरनाथ झा , विनीत वर्मा , अमित मिश्रा , हिमांशु झा , रौशन यादव सहित कई लोग उपस्थित थे ।
गोसाईं गाँव समाचार का काली पूजा स्पेशल : करें नवगछिया अनुमंडल के 11 स्थानों पर स्थापित माँ काली की प्रतिमा का दर्शन
शनिवार, 29 अक्टूबर 2016
गोसाईं गाँव : बेटियों ने दिया युवा व वृद्ध को निमंत्रण , पहले हमलोगों के साथ दिए जलाना उनकें लिए
GS:
गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गाँव में शनिवार संध्या कई बच्चियां नें टोली बनाकर कई लोगों को निमंत्रण दिया हैं । पूछें जानें पर बच्चियों नें बताया कि कल दीवाली के मौके पर स्थानीय ठाकुरबाड़ी परिसर में भारत के शहीद जवान की याद में हमलोग मिलकर दिए जलाएंगे और उन्हें नमन करेंगें ।
जिसनें भी सुना छोटी- छोटी बच्चियों के सोच पर दिल भर आया ।
रविवार संध्या 5 बजे का आयोजन हेतु गाँव के कई वर्ग के कई लोग अपनें घर में रहनें वाली बच्चियों के हौसले व शहीदों को दी जाने वाली श्रधांजलि सभा में उपस्थित होंगें फिर घर में दिए जलाएंगे । मौकें पर गुनगुन , प्रिया , रिया , तृप्ति, सलोनी सहित कई बच्चियां उपस्थित थी ।
गोपालपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र सेविका पर कालाबाजारी का आरोप
GS:
जहा एक तरफ केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर गरीब बच्चों - महिलाओं को समुचित तरीके से चलाना चाहता है वही आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका का कालाबाजारी का कहर जारी हैं ।
मामला गोपालपुर प्रखंड के पचगछिया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 43 का हैं जहाँ कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आया हैं ।
गर्भवती महिलाओं को तराजू से तौल कर नहीं बल्कि लोटा से चावल और घटिया किस्म की दाल बांटी जा रही हैं ।
ग्रामीण तस्लीम अली की पत्नी निखत खातून का कहना है की सेविका केंद्र पर मनमानी करती है दो महीने का THR उठाती है और एक महीने का बाँटती हैं और उन्हें खुद संतान के समय कभी THR नहीं मिला है जबकि ग्रामीणों का कहना है की सेविका फर्जी कागजात पर नौकरी कर रही है ।
कई बार स्थानीय पदाधिकारी CDPO को गुप्त सूचना दिया गया मगर जांच नहीं हुई साथ ही समेकित बाल विकास पदाधिकारी भागलपुर को भी लिखित सूचना दी गयी फिर भी केंद्र की जाँच गहराई से नहीं हो पा रही हैं ।
साभार : सद्दाम हुसैन
नवगछिया
नवगछिया नगरह नवगछिया के सिद्ध शक्ति पीठ में मशानी काली का पूजन आज रात्रि : स्वामी आगमानंद जी महराज
नवगछिया : मृतक के घर पहुंचें भागलपुर सांसद, की हत्या की निंदा
GS:
नवगछिया पुलिस जिला के अंतर्गत कोसी पार खैरपुर कदवा निवासी व पूर्व मुखिया पति कमलेश्वरी भगत की बीती रात अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी । आज मृतक को देखनें व उनके परिवार को सांत्वना देनें भागलपुर सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल पहुंचें । मौकें पर सांसद नें घटना की घोर निंदा की । सांसद के साथ राजद के अरुण यादव सहित कई नेता उपस्थित थे ।














