कुल पाठक

बुधवार, 17 मई 2017

तेज आंधी ने मचाई तबाही, नवगछिया में बिजली आपूर्ति हुई बाधित

GS:

बुधवार दोपहर को तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश से इलाके में काफी तबाही हुई है। आंधी में गरीबों की झोपड़ियां उड़ गईं। वहीं लोगों के घरों के छप्पर भी उड़ गए। पेड़ व टहनियां टूट से जानमाल की काफी क्षति हुई। आंधी में बिजली के तारों के टूटने से नवगछिया में ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं ।  घंटे से नवगछिया शहर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हैं ।

वहीं ग्रामीण इलाकों में भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई हैं ।

अफवाह : कदापि ना भेजें किसी को  777888999 नंबर की कॉल उठाते ही हो जाएगी मौत वाला मैसेज

GS :

पिछलें कई दिनों से व्हाट्स एप्प पर text लिखें कुछ अफवाहित मैसेज भेजें जा रहें हैं ।  सोशल मीडिया पर अक्सर भ्रामक और चौंकने वाली खबरें वायरल होने लगती हैं, हालांकि लोग इन खबरों की बिना पुष्टि किये ही लोग कई लोगों को भेज देते हैं। कुछ ऐसी ही एक खबर सोशल साइट और व्हाट्स ऐप ग्रुप्स पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि 777888999 नंबर की कॉल उठाने पर आपका फोन ब्लास्ट हो जाएगा और आपकी मौत हो जाएगी। ऐसी कॉल को रिसीव ना करने का अलर्ट बहुत तेज से वायरल किया जा रहा है।

फोन उठाने पर आती है महिला की आवाज——

बताया जा रहा है कि 777888999 नंबर की कॉल रिसीव करते ही आपको एक महिला की आवाज सुनाई देगी, जिसमें बताया जाएगा कि ये आपकी आखिरी कॉल है, इसके बाद आपकी मौत हो जाएगी।

क्या है सच–

अक्सर आपको सोशल मीडिया और आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुके व्हाट्स ऐप पर कुछ चौंकाने और सावधान करने वाली खबरें देखने को मिल जाती होंगी, लेकिन क्या आपने कभी इन चीजों की पुष्टि करने या जानकारी जुटाने की कोशिश की। हम आपको 777888999 नंबर की सच्चाई बताने जा रहे हैं कि आखिर वायरल हो रहे इस मैसेज का सच क्या है।
777888999 नंबर नौ डिजिट का नंबर है, कई देशों में नौ डिजिट का नबर उपयोग तो जरूर किया जाता है, लेकिन अगर भारत में इस नबर की कॉल अति भी है, तो कंट्री कोड जरूर लगा होगा। इस मैसेज को लेकर साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल का कहना है कि अभी तक ऐसी कोई तकनीकी नहीं आयी है, जिससे ऐसा संभव हो सके। ये महज एक अफवाह है कृपया अपनी बुद्धिमता का परिचय दें । अफवाहित कार्य ना करें ।

भागलपुर : लड़की से प्रेम की जुदाई में 11वीं की छात्र नें मारी खुद के छाती में गोली , दर्दनाक मौत

मुंगेर :

मुंगेर में प्रेम-प्रसंग के चलते ग्यारहवीं के छात्र ने खुद को दी खौफनाक सजा। घर में अपने सीने में गोली मारकर कर ली खुदकुशी।
पूरबसराय ओपी क्षेत्र के दिलावरपुर बक्सा गली के मो. सफदर अली के पुत्र मो. आमीस नासीद फजीलत ने मंगलवार को अपने सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना  दोपहर की हैं । घटना के बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।
प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया, लेकिन भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना का कारण प्रेम-प्रसंग माना जा रहा है। ओपी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पूरबसराय ओपी प्रभारी मो. सफदर अली ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।

खुद को गोली मार ली
परिजनों की माने तो मंगलवार की दोपहर आमीस अपने दोस्तों के साथ कैरम बोर्ड खेलकर घर आया। इसके थोड़ी ही देर बाद आमीस ने किसी बात को लेकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज होने पर परिजनों को पता चला। इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकत्सकों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

11वीं का छात्र था
मो. आमीस आरडी एंड डीजे कॉलेज में 11वीं का छात्र था। 11 मई को उसने 11वीं की जांच परीक्षा दी थी। वह बारहवीं की तैयारी कर रहा था। वह आईटीआई की इंट्रेंस परीक्षा देने के लिए पटना जाने वाला था। घटना का कारण प्रेम-प्रसंग माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो मंगलवार की दोपहर भी घर में इसी बात को लेकर आमीस नाराज हुआ था। आमीस एक भाई और एक बहन है। उसकी बहन फाबिहा फजीलत नोट्रेडम एकेडमी में शिक्षिका हैं।

आखिर कट्टा किसने दिया!
मो. आमीस ने जिस देशी कट्टा से आत्महत्या की वह कट्टा आमीस ने कहां से आया, ये सवाल सभी के जेहन में घूम रहा है। हालांकि घटना के बाद पुलिस आमीस के घर जाकर कट्टे की खोजबीन भी की और परिजनों से घटना की जानकारी ली। वहीं घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे मोहल्ले और परिवार के लोगों के बीच यह बात चर्चा का विषय रहा कि आमीस को आखिर कट्टा किसने दिया।

मंगलवार, 16 मई 2017

कटिहार : गरीब नवाज एक्सप्रेस से कटकर अधेड़ की मौत

कटिहार

कटिहार रेल खंड पर कटिहार के पास रेल से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गयी है । मौके पर जीआरपी पहुँच कर एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा ट्रेन से कटने वाले की पहचान कर ली गई है । मृतक का नाम जयराम दास मेघानी, पता कृष्णा एजेंसी के सामने बिनोदपुर कटिहार हैं जो उनके पुत्र के द्वारा बताया गया ।

सोमवार, 15 मई 2017

तेज आंधी तूफान में काफी तबाही , कई घरों के उड़े छप्पर , वहीं पलटी नवगछिया में नाव पलटी , बच्ची लापता

नवगछिया:

सोमवार की देर शाम 8 बजे के आस-पास  बिहार के भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया इत्यादि जिलों में आयी तेज आंधी और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से जन-जीवन अस्त व्यस्त  गया।  भागलपुर जिले में नवगछिया अनुमंडल के कदवा गाँव के समीप कोसी नदी में एक नाव पलट गयी । जिससे नाव पर सवार  जिसपर सवार दो लोग लापता बताये जा रहे हैं। जिसमें से एक ठाकुरजी कचहरी टोला कदवा निवासी वकील सिंह की 14 वर्षीय पोती अंजू कुमारी हैं । आधे घंटे के इस अंधी तूफान में नवगछिया के कई मार्गों पर बड़े बूढ़े पेड़ गिर गए है । हालांकि सिवाय कदवा कभी तक कहीं से कोई विशेष जानकारी प्राप्त नहीं हुई हैं । कल मंगलवार सुबह तक पूरी जानकारी मिलने की सम्भावना है।

भागलपुर : NH80 घोघा में ट्रक नें 70 वर्षीय वृद्ध को रौंदा, जाम

भागलपुर:

भागलपुर शहर के घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय के गाँव मे 70 वर्ष पारो मंडल की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई ।

प्रत्ययश दर्शी के अनुसार पारो मंडल पत्नी उर्मिला देवी के साथ NH80 सड़क पार कर रहा था । तभी भागलपुर से कहलगांव की ओर जा रही  ट्रक BR01GE 1984 से ठोकर लगते ही दो पहियो के बीच आ गया और ट्रक के चक्कों के बीच सर कुचले जाने से पारो मंडल की मौके पर ही मौत पर हो गई। 

घोघा थानाप्रभारी सुनील कुमार ने मौके पर पहुँच कर क्रोधित ग्रामीणों को शांत कराया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया ।


खगड़िया : बिहार में शराब कारोबारियों नें नये तरीका का किया इजात, मगर चढ़ गया पुलिस के हत्थे

खगड़िया

बिहार नें शराब बंदी के बाद भी माफिया नें बिक्री बंद नहीं किया हैं । हर दिन तरह तरह के हथकंडे अपनाकर कारोबारी मोटी रकम कमा रहे हैं । अब  शराब के कारोबारियों ने शराब बेचने का नया तरीका इजात किया है।खगड़िया के चित्रगुप्त नगर पुलिस ने कुतुबपुर गाँव में  छापेमारी कर एक शराब बेचनें वाले को रगें हाथ  गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति बड़े ही अच्छे तरीका से गैस सिलिंडर को नीचे से काटकर  उसमें शराब को छुपा कर रखता था जिससे की पुलिस की नजर नहीं पड़े । लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया और  उसके पास से 120 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गैस सिलिंडर भी बरामद किया है ।

जमुई में मिड डे मील खाने से 65 बच्चे बीमार, मिली छिपकली

जमुई :

एक छात्रा को सदर अस्तपाल में स्लाइन चढ़ाते स्वास्थ्य कर्मी

जमुई के सदर प्रखंड के चौडीहा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय इकेरिया में सोमवार को एमडीएम का भोजन खाने से 65 बच्चे बीमार हो गए। सभी बीमार स्कूली बच्चों को सदर अस्पताल लाया गया जहां बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। जबकि दो बच्चे को स्लाइन भी चढ़ाया गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीइओ सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, सीओ संजय कुमार सिंह और नगर थाना के एसआई अरविंद कुमार, सुभाष कुमार सिंह, राकेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और बीमार बच्चे की जानकारी प्राप्त की। उक्त भोजन का सैंपल नगर थाना की पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार दयावती एनजीओ के द्वारा लगभग 62 स्कूल में एमडीएम का भोजन दिया जाता है।
प्रति दिन के भांति ही सोमवार को दयावती द्वारा एमडीएम का भोजन सभी स्कूलों सहित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इकेरिया में भी दिया गया। स्कूली में उपस्थित अधिकांश बच्चे ने एमडीएम का भोजन भी किया। इस दौरान कुछ बच्चे जब भोजन लाने गए तो देखा कि सब्जी में एक मरी हुई छिपकली पड़ी है। बच्चे ने जब इसकी जानकारी अन्य बच्चों को दी। छिपकली के गिरने की बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गयी। इस दौरान वर्ग छह में पढ़ने वाली कुमकुम कुमारी व एक अन्य को उल्टी होना शुरू हो गया।
परिजनों ने दोनों बच्ची को बाइक पर सवार कर सदर अस्पताल लाए जहां दोनों का इलाज किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल से एक एम्बुलेंस भेज कर सारे बच्चों को सदर अस्पताल लाया गया जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। इमरजेंसी में तैयान डा. मृत्युजंय कुमार पंडित ने बताया कि सभी बच्चे सामान्य है। डीइओ सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि सभी बच्चे की स्थिति सामान्य है।
भोजन में छिपकली कैसे पहुंची यह जांच का विषय है। फिलवक्त पुलिस ने उक्त भोजन का सैंपल ले लिया है लैब में उक्त भोजन का जांच किया जाएगा। बीमार बच्चों में विकास कुमार, सौरभ कुमार, सचिन कुमार, सिंटू कुमार, राज कुमार, खुशी कुमारी, कुमकुम कुमारी, रौशनी कुमार सहित अन्य बच्चे शामिल है।

बाबा मंगनशाह के दरबार में चादर पोशी करनें पहुँचें केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन , चादर पोशी का सिलसिला जारी, यहाँ हर मन्नत पूरी करते है बाबा

नवगछिया /भागलपुर :

नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के  मिल्की गाँव मे शनिवार से शुरू हुये हजरत सुफी संत दाता मंगनशाह रहमतुललाह अलैह के उर्स -ए- पाक मे सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन नें चादर पोशी की । मौके नवगछिया जिला भाजपा के सभी अधिकारी उपस्थित थे  तो वहीं रविवार से ही जायरीनो अकीदतमंदो की भारी भीङ उमङी हैं ।  पुरा मेला क्षेत्र भर गया दूर दराज से लोग उर्स मे भाग लेने (जियारत ) करने पहुँच रहे है!

खानका-ए – आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतीया की तरफ से सज्जादा नशी हजरत अली कौनैन खाँ फरीदी एबं नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खाँ फरीदी के नेतृत्व मे दाता की चादर पोशी की गयी ! बता दे कि दाता के उर्स -ए-पाक मे वीते 140 सालो से खानका की ओर से चादर पोशी का सिलसिला जारी है! चादर पोशी के मौके पर हजरत मौलाना मो0 अबूसालेह फरीदी , कर्रार खाँ’, फारूक आलम नंकशबंदी , रहबर खाँ, रहनुमा खाँ, हाफिज मो0 इमदाद फरीदी , गुलाम पंजतन , रिजवान खाँ , ताज उददीन फरीदी, इजराईल खाँ शाहिद फरीदी , हसन खाँ, अनशार आलम , दाउद फरीदी , मदरसा जामिया मोहब्बतिया के बच्चे व मुरीदीन जायरीन उपस्थित थे ।

रविवार, 14 मई 2017

गोसाईं गाँव : दादी के नाम पर पोते नें दिया गरीब छात्रा को स्कॉलर्शिप

GS: 

गोसाईं गाँव के कैप्टन आलोक पराशर पिता श्री श्याम कृष्ण झा नें अपने दादी स्वo गुलदावरी देवी के स्मृति में गोसाईगाँव ग्राम के मुखिया धनंजय यादव द्वारा  पाँच गरीब  मेधावी लडकियों को छात्रवृत्ति दिया गया ।
छात्रवृति राशि राम कुमारी पिता विजय कुमार यादव , श्वेता कुमारी पिता श्रीकृष्ण रविदास , छोटी कुमारी पिता अनिल कुमार झा , आरती कुमारी पिता स्वर्ग० अनिरुद्ध मंडल , सुरुचि प्रिया पिता दिनेश कुमार सिंह को 1500 रूपये नकद दिया गया ।
मौके पर मुखिया धनंजय कुमार  नें कहा कि बच्चियों की शिक्षा कभी रुकना नहीं चाहिए । गाँव से बाहर रह रहे लोग भी शिक्षा के लिए आर्थिक रूप से आगे आना एक बहुत अच्छी खबर हैं । मैं इस तरह के महानुभाव का सादर स्वागत करता हूँ । मौके पर श्याम कृष्ण झा , संतोष कुमार ठाकुर , उप मुखिया कामेश्वर शर्मा , संजय यादव् ,  जीवन प्रकाश बमबम सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे ।

शनिवार, 13 मई 2017

भागलपुर : पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने प्राध्यापक के  खिलाफ, सड़क पर मचाया उत्पात, मची रही खलबली

भागलपुर

 जिले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरारी के छात्रों नें कॉलेज में अव्यवस्था के खिलाफ शनिवार को जमकर उत्पात मचाया। आगजनी कर बरारी-तिलकामांझी मुख्य मार्ग ढाई घंटे सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक जाम रहा। मुख्य मुद्दा कॉलेज में कार्यरत अतिथि प्राध्यापक रंजन कुमार के द्वारा छात्रों का आर्थिक शोषण करने, ट्यूशन पढ़ने के दबाव बनाने, प्रायोगिक परीक्षा में कम अंक देने का है।

छात्र पृथ्वी यादव ने बताया कि रंजन कुमार कॉलेज में अतिथि प्राध्यापक हैं। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्ओं को अपने यहां ट़यूशन पढ़ने के लिए दबाव बनाते थे। तैयारी नहीं होने वाले छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा में कम दिया जाता है। अपने यहां ट्यूशन पढ़ने छात्रों को दो सौ में 194-198 अंक दिया जाता है। वहीं अन्य छात्रों को 100-107 अंक दिया जाता है। छात्रा स्वीटि कुमारी ने बताया कि प्रायोगिक कॉपी जमा लेने के लिए आवास पर बुलाते हैं। सामान्य छात्रों का कॉपी लेकर ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों को दे देते हैं। इंटरनल परीक्षा का प्रश्न पत्र ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों को दो-तीन घंटा पहले उपलब्ध करा दिया जाता है। मिथिलेश कुमार ने बताया इंजीनियरिंग स्ट्रीम होने के बाद भी वर्कशॉप नहीं खुलता है।
प्रधानाचार्य की कार्यशौली पर छात्रों ने उठाये सवाल
कैंपस में हंगामा होता रहा। मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन न तो कोई शिक्षक न ही कोई कर्मचारी न प्रधानाचार्य जवाहर लाल राय मौके पर पहुंचे। कॉलेज के मुख्य भवन में ताला लगा रहा। पुलिस को पटना में होने का मैसेज भेजा गया। वहीं छात्रों ने बताया कि वे अपने क्वार्टर में ही हैं। छात्रों ने बताया कॉलेज प्रधानाचार्य के संज्ञान में सभी बातें होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
 
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हटा जाम
घटना की सूचना मिलने के बाद बरारी थाने से पुलिस पहुंच गयी। प्रारंभ में समझाने के बाद भी छात्र नहीं माने। इसके बाद साढ़े बारह के करीब थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष के द्वारा बार-बार समझाने पर भी छात्र प्रधानाचार्य को बुलाने की मांग कर रहे थे। काफी दबाव बनाने के बाद दोपहर एक बजे जाम हटा। जाम हटने के बाद इंस्टपेक्टर विजय कुमार, रैफ के जवान मौके पर पहुंचे। जाम हटने के बाद निगम का टैंकर लाकर पानी डालकर आग बुझाया गया।

नवगछिया : मार्च में पकड़ा था शराब के साथ , आज एसपी नें कर दिया मकान सील

GS:

नवगछिया  अनुमंडल के नारायणपुर प्रखंड  के मधुरापुर गाँव के दिलीप गुप्ता के घर से 14 मार्च को दिलीप को रंगेहाथ तीन बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया था। दिलीप का वह घर प्रखंड के बलाहा गाँव में है जहां शराब बरामद हुआ था। उसी घर को नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा, एसडीपीओ मुकुल रंजन,भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम, अनि डीएस राय के साथ घर को सील किया।
एसपी ने दिलीप के पुत्र को निर्देश दिया कि अब ताला डीएम के आदेश से खुलेगा।डीएम के आदेश के बिना पहले ताला खोलनेवालों पर कार्यवाही होगी।

जज्बें को सलाम : कटिहार में दिव्यांग नें शुरू किया स्वक्षता अभियान

कटिहार / GS :

कटिहार जिले में शहर को स्वच्छ बनाने के लिए दिव्यांग नें हाथ में झाड़ू उठा लिया हैं ।  कटिहार के दिव्यांग लोगो ने अपनें शहर को साफ़ - सुथरा रखनें के लिए उठाया हैं स्वच्छता अभियान का बीड़ा । शहर के कालीबाडी मंदिर परिसर में दिव्यांगो ने स्वच्छता अभियान और जागरूकता अभियान मे भाग लिया, यह सफाई अभियान शहीद चौक से सदर अस्पताल तक किया गया मौके पर उपस्थित पैर से दिव्यांग छोटू कुमार नें बताया कि उनके पैर नहीं हैं खड़े होने के कारण , मगर दिल में अरमान हैं अपनें शहर को साफ देखनें के लिए । मौके पर कई दर्जन लोग जमा हो गए इन सबों के जज्बा को देखनें के लिए ।

  *दिव्यांगों ने भी ठाना है*
     *कटिहार को स्वच्छ बनाना है*