कुल पाठक
शनिवार, 17 जून 2017
नवगछिया : रंग रंगीली रंगोली प्रतियोगिता में सलोनी , पूजा प्रथम , तीन दर्जन बच्चों ने भरे सपनों में सुनहरें रंग
शुक्रवार, 16 जून 2017
बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा TET की परीक्षा तिथि में फिर बदलाव , अब इस तारीख को होगी परीक्षा
पटना :
बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तिथि में एक बार फिर बदलाव कर दिया गया है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की नई तारीख अब 23 जुलाई रखी गई है.
आनंद किशोर ने बताया कि TET परीक्षा की तारीख बोर्ड के इंटर कम्पार्टमेंटल परीक्षा की तारीखों के मद्देनजर बढाई गई है. इंटर की कम्पार्टमेंटल परीक्षा अगले माह 3 से 13 जुलाई तक आयोजित की जानी है. इस वजह से TET परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है.
बता दें कि TET परीक्षा की तारीख दूसरी बार बढाई गई है. पहले यह परीक्षा 11 जून को होने वाली थी, जिसे बदलकर 29 जून की तारीख निर्धारित की गई थी. इससे पहले 11 जून को राज्य के कई जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पूर्व निर्धारित DCECE 2017 की परीक्षा व कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया था. इसलिए उस वक़्त भी TET परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया.
बिहार बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू की थी. इस बार एग्जाम के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है. परीक्षा में नकल और गड़बड़ी को रोकने के लिए बोर्ड ने बारकोडेड उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है. बोर्ड द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक तरीके से हाजिरी बनाने के बाद ही परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जायेंगे. अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए सिर्फ ट्रेंड टीचर को ही आवेदन करने का मौका दिया गया था. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को आधार कार्ड या वोटर आइडी कार्ड लेकर जाना होगा.
बताते चलें, इससे पहले पिछले साल बिहार में 17 और 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित हो गई थी. शिक्षक पात्रता परीक्षा में वही अभ्यर्थी बैठ सकेंगे जिन्होंने बीएड की परीक्षा पास की है. बिना बीएड पास किए अब कोई भी अभ्यर्थी टीईटी और एसटीईटी की परीक्षा नहीं दे सकेंगे.
गुरुवार, 15 जून 2017
नवगछिया : छापेमारी में पुलिस को मिली सफलता धोबिनिया में 182 किलो गांजा बरामद
GS:
नवगछिया पुलिस जिले के धोबिनिया गाँव में छापेमारी के दौरान निर्मल यादव के भुसखार में 1 क्विंटल 82 किलो गांजा बरामद किया हैं ।
पुलिस अधिकारी द्वारा पहली बार नवगछिया पुलिस 182 किलो गांजा हाथ लगी हैं ।
नवगछिया : बम्बई - दिल्ली - कोलकाता के बैग कलेक्शन के लिए बैग चॉइस दुकान
क्या आप मुम्बई - दिल्ली - कोलकाता के फैंसी , मजबूत टिकाऊ सह अपनें पसंद रंग डिजाइन के बैग खरीदनें के लिए सोच रहें हैं । स्कुली बैग लेना चाह रहे हैं वो भी कम कीमत पर बढ़िया उत्तम किस्म का तो चलें आइये नवगछिया के महेंद्र लस्सी के सामनें बैग चॉइस(डॉ रजनीकांत देव) की दुकान में । महज 50 रूपये से लेकर 10 हजार तक के कई आकर्षक और उत्तम क्वालिटी की स्कुली बैग, हैण्ड बैग , पीठ बैग , बैक बैग , लेडीज पर्स , लेडीज बैग ,दुल्हन श्रृंगार बैग , ट्रॉली बैग (vip, alfa, safari, american turister, etc) अलग अलग साइज और डिजाईन में साथ ही साथ यात्रा के लिए विशेष रूप से हर साइज और कई दर्जन ब्रांड के duffle बैग ,side bag ,office bag, hand bag etc के साथ बैग चॉइस की दुकान आपकी सेवा में उचित दामो में और कीमत में भी आप तुलना आसानी से कर सकते हैं । बैग की जान चैन की भी उत्तम क्वालिटी का आप जाँच कर सकते हैं ।
बैग चॉइस दुकान , नवगछिया के पोद्दार गली , महेंद्र लस्सी के सामने स्थित हैं ।
विज्ञापन संख्या : 10-A-JUN-17
नाम : डॉ० रजनीकांत देव
बुधवार, 14 जून 2017
नवगछिया में अज्ञात अपराधी नें गोली से भुना, मौत
GS:
नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने विनय कुमार नामक युवक को मारी गोली
गंभीर अवस्था में ले गया मायागंज अस्पताल जहा रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
गोपालपुर पकरतकिया पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
नवगछिया : रेल राज्य मंत्री पहुँचें नवगछिया, प्रधानमंत्री मोदी के 3 साल के कार्यकाल का बताया लेखा - जोखा
GS:
नवगछिया अनुमंडल के धरती पर पहली बार रेल राज्य मंत्री नें सभा संबोधित किया । बुधवार को कटिहार से नवगछिया पहुँचें रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने सबका साथ सबका विकास सम्मलेन को संबोधित किया
जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के तीन सालों के कामों की भी की चर्चा की । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत छह लाभुकों के बीच गैस कनेक्सन का भी वितरण किया । मौके पर भाजपा के कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में उपस्थित थे । कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया जिला अध्यक्ष विनोद मंडल के द्वारा किया गया था । जिसमें भाजपा के मंत्री , कार्यकर्त्ता समेत हजारों लोग उपस्थित थे ।
नवगछिया : राज्य रेल मंत्री नें स्टेशन में सीएनजीएन टीम के साथ किया पौधा रोपण
GS
नवगछिया की सामाजिक संस्था क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के सदस्यों को प्रोत्साहित करने लिए रेल राज्य मंत्री द्वारा नवगछिया स्टेशन परिसर में जालीदार पौधा लगाया गया । मौके पर भाजपा के कई दिग्गज नेता समेत भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद मंडल , क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह , संयोजक श्रीधर कुमार , अशोक केडिया , अरुण मवंडिया , मुन्ना भगत सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।
नवगछिया : मायांगज पहुँच कर सीएनजीएन के संतोष गुप्ता नें किया रक्तदान , बचाई जान
GS:
सिर्फ सूत्रों से खबर मिलनी चाहिए की बिजली की फुर्ती में क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के सदस्य उक्त रक्त ग्रुप के दाताओं सदस्य को खोजने में लग जाते है।
वहीँ रक्त दाता नहीं मिलनें या समय लगनें पर अधिकारी सहित सदस्य अस्पताल पहुँच कर रक्तदान करते हैं ।
बुधवार को सोशल मिडिया पर एक प्रयास के सचिव शुभांकर बक्शी द्वारा ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता का मैसेज मिलनें के साथ ही । सीएनजीएन के उपसचिव संतोष गुप्ता नें मायागंज पहुँच कर रक्तदान किया ।
मायांगज में पीड़ित महिला को 2 यूनिट ब्लड की अत्यावश्यक थी । एक यूनिट की व्यवस्था हो जाने के बाद , दूसरे यूनिट के लिए एक प्रयास की टीम रक्तदाताओं को खोज कर रही थी । सूचना मिलनें के साथ ही क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के संयोजक श्रीधर कुमार के साथ संतोष गुप्ता नें रक्तदान कर जीवन बचा लिया ।
ज्ञात हो की आज बुधवार को रक्तदाता दिवस भी हैं । इस मौके पर रक्तदान , के लिए भी सुनहरा अवसर हैं ।
मंगलवार, 13 जून 2017
नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड में वज्रपात से 2 की मौत , 1 का पता नहीं
सोमवार, 12 जून 2017
नवगछिया : अफ़वाह के चलते 1 रूपये का सिक्का लेनें से दुकानदार नें किया साफ़ मना
GS:
नवगछिया बाजार के छोटे दुकानदार नें 1 रूपये के सिक्के लेनें से साफ मना कर दिया हैं । जी न्यूज के संवादाता सह युवा स्मृति जी नें बताया कि उनके गाँव रंगरा प्रखंड अंतर्गत रंगरा गाँव में दुकानदारों नें 1 रूपये का सिक्का लेनें से साफ़ मना दिया हैं । दुकानदारों का कहना हैं कि ग्राहक 1 रूपये का सिक्का देने के लिए हैं मगर लेनें के लिए नहीं । जब ग्राहक खुद सिक्का लेनें के लिए तैयार नहीं हैं तो दुकानदार क्यों लें ।
रंगरा में गरीब घरों के लोग , किसानों को काफी दिक्कतें हो रही हैं । काफ़ी कम आमदनी वाले लोग हाथों में सिक्के लेकर घूम रहे हैं । सब्जी - राशन सभी दुकानदार नें सिक्का लेनें से साफ मना कर दिया ।
ज्ञात हो की गत वर्ष 10 रूपये के सिक्के के बारे में अफ़वाह उडी थी । जिसे प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करनें के बाद चलन में लाया गया था ।
वहीँ सोमवार से 1 रूपये के चलन को लेकर नवगछिया बाजार सहित कई क्षेत्रों में सिक्का लेना दुकानदारों नें लेना मना कर दिया ।
नवगछिया/ भागलपुर , 12 जून 2017 दिन भर की बड़ी ख़बरें : स्मृति
GS:
1.
सीमेंट लोड ट्रैक्टर में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
कोई हता हात नही । घटना रंगरा थाना अंतर्गत चापर ढ़ाला के पास की मौके पर रंगरा थाना पुलिस पहुँच कर गाड़ी को कब्जे में लिया ।
2.
नवगछिया - गोपालपुर के पचगछिया में हूई मंटू सिंह हत्याकांड मामला :
मृतक के भाई के बयान पर थाने मे प्राथमिकी हुई दर्ज
लतरा निवासी राजधर यादव, सूभाष यादव समेत अन्य पर दर्ज कराई प्राथमिकी।
3.
सुल्तानगंज स्थित शिवम पेट्रोल पंप पर बीते रविवार को चार-पांच ग्राहकों द्वारा पेट्रोल में पानी की मिलावट रहने की शिकायत की गई थी न कि हंगामा किया गया था।ग्राहकों की शिकायत पर पंप संचालक शिवम कुमार चौधरी ने मामले की जांच की।जिसमें यह बात सामने आई कि नोजल लीक होने से बरसात का पानी,पंप के अंदर तेल टैंकर में प्रवेश कर गया।जिस कारण यह समस्या आई है।तत्काल पंप को बंद कर इसकी सूचना विभाग को दी गई है। विभागीय तकनीकी कर्मी आकर उक्त समस्या का समाधान आज करेंगे।इसके बाद पंप को चालू कर दिया जाएगा।
4.
नवगछिया नगर पंचायत में पदभार ग्रहण किया अध्यक्ष प्रीति कुमारी पति डब्लू यादव एवं उपाध्यक्ष अभिषेक रमन उर्फ़ टी यन यादव पिता स्वर्ग० विनोद यादव नें । मौके पर मुख्य तथा उप पार्षद को कार्य पालक पदाधिकारी रामविलास दास ने बुके और फूल का माला पहना कर समानित किया।
5.
नवगछिया : महज 3 दिन में ही विधवा हो गयी कालुचक की वंदना , सड़क हादसे का शिकार हो गया दूल्हा
GS
3 दिन पहले हुई थी युवक की शादी, गोसाईं गाँव के समीप रविवार संध्या सड़क हादसे में हुई मौत
पहलें जानें पूरी घटना :
नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला कमलाकुंड निवासी उपेंद्र सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की मौत देर शाम गोसाईगांव पकड़ा 14 नंबर सड़क पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से हो गई. घटना रविवार देर शाम की है जब सूरज अपने घर से मोटरसाइकिल से 14 नंबर सड़क स्थित अमूल जल एजेंसी में पानी लाने जा रहा था. इस दौरान तेतरी की ओर से आ रहे और नियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार सूरज को जोरदार धक्का मार दिया. जिसके बाद सूरज वही मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़ा. उसके सर में गंभीर चोटें आई, जिसके बाद मौके पर ही सूरज की मौत हो गई. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा युवक को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया और पुलिस को जानकारी दी गई. वहीं अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. अनुमंडल अस्पताल पहुंचे सूरज के पिता उपेंद्र सिंह ने बताया कि सूरज गुजरात में रहकर रसोईया का काम करता था. वह अपनी शादी को लेकर 20 दिन पहले घर आया था, सूरज की शादी 3 दिन पहले ही 8 तारीख को गोपालपुर के कालूचक गांव में नागेश्वर सिंह की बेटी बंदना से हुई थी. शादी के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव आया था. इधर गोपालपुर पुलिस ने युवक को धक्का मारने वाले ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर से उतरकर चालक भागने में सफल रहा था. इस मामले में गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
हाथ की मेहंदी सूखने से खून से भर गई मांग , महज 3 दिन में ही विधवा हो गयी वंदना
नवगछिया: गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक निवासी नागेश्वर सिंह की पुत्री वंदना कुमारी के हाथों की मेहंदी सूखने से पहले भगवान ने उसका सुहाग उससे छीन लिया. मालूम हो कि 8 तारीख को वंदना की शादी उसके पिता ने बड़ी धूमधाम से कमला कुंड नया टोला निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र सूरज कुमार किया था. परिजनों ने बताया कि सूरज की शादी धूमधाम से हुई थी उसके गांव के कई लोग बाराती बनकर कालूचक गए थे. सूरज भी शादी के बाद काफी खुश था. वह अपने दोस्तों को बता रहा था कि उसकी पत्नी काफी मिलनसार और शांत स्वभाव की है. उस का सौभाग्य है जो उसे इस तरह की पत्नी मिली. मगर भगवान को यह जोड़ी रास नहीं आई और वंदना के वैवाहिक जीवन की शुरूआत से पहले ही उसका सुहाग छीन लिया गया. अपने पति के मौत की खबर सुनते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी. बार-बार वह एक ही बार कह रही थी कि उसका पति अभी जिंदा है. सूरज के पैतृक गांव और उसके ससुराल में सभी लोग मातम में हैं. दोनों घरों में रोने की चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया था. वही अनुमंडल अस्पताल पहुंचे परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल था. सूरज की कहानी को सुनकर हर कोई गमगीन था. सभी का रहते भगवान ना करें किसी के जीवन के साथ इस तरह का मजाक हो ।
नवगछिया नगर पंचायत के नवनिर्वाचित मुख्य और उपमुख्य पार्षद किया पद ग्रहण , लिए है कई महत्वपूर्ण फैसले
नवगछिया :
नगर पंचायत नवगछिया की नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी पति प्रेम सागर उर्फ़ डब्लू यादव तथा उपमुख्य पार्षद अभिषेक रमण उर्फ़ टीएन यादव पिता स्व बिनोद यादव आज पूर्वाह्न लगभग 12 बजे पंडित अजीत पांडेय के मंत्रोच्चार के बाद नगर पंचायत नवगछिया स्थित कार्यालय में अपना अपना पदभार और कार्यभार संभालें।
उपरोक्त जानकारी नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी के पति डब्लू यादव ने देते हुए बताया कि नगर पंचायत नवगछिया का कार्यालय अब पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार मुक्त कार्यालय होगा। अगर किसी भी वार्ड के नागरिक को कोई भी नगर पंचायत का कर्मी बेवजह परेशान करता हो तो इसकी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी, नागरिकों के कार्य को प्रथम प्राथमिकता दी जायेगी, सभी वार्ड पार्षदों के सहयोग से नगर का समुचित विकास किया जायेगा, इसके लिये सभी नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने पद ग्रहण करते ही ईद का तोहफा के रूप में नवगछिया नगर पंचायत के सभी वार्डो को वृद्धा पेंशन जल्द से जल्द ईद के पहले पहुचाने की बात की । वार्ड में आये दिन ख़राब बिजली लाइट पर कड़ा रुख अपनाया, वार्ड में हो रही किरासिन तेल की धांधली पर भी सभी डीलरों को जल्द से जल्द मीटिंग बुलाने का आदेश दिया। वही उपाध्यक्ष टी0 एन0 यादव ने कहा कि जो कार्य अब तक नहीं हुआ वो कुछ ही महीने में कर के दिखाएंगे युवाओं का मुझे पूर्ण सहयोग है। अब कोई धांधली नहीं चलेगी सिर्फ विकास होगा। इसके लिए है हम आप सभी के साथ है | जानकारी के अनुसार आज अपनी कुर्सी सँभालने से पहले मुख्य पार्षद सपरिवार और अपने सहयोगियों सहित नवगछिया मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह लगभग 8 बजे ख़ास पूजा अर्चना की गई । मौके पर पंकज भगत, मदन शर्मा, स्वीटी देवी, पेरमा देवी, मनोरमा देवी, शालाउद्दीन, दीपक कुमार, बिनोद सिंह, भानु महतो, संतोष सिंह, सिम्पुल शर्मा, पप्पू यादव, शम्भू यादव, संतोष साह, नीरज भगत, तिरो सिंह, किशन साह के अलावे कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे।
















