कुल पाठक

मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

नारायणपुर के भ्रमरपुर में जरुरतमंदों को दिया जा रहा है भोजन GS NEWS

राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखण्ड के नगरपारा पुरव भ्रमरपुर पंचायत में, बाबा टोला परिवार के द्वारा ,वैश्विक महामारी कोविड-19 से त्रस्त जरूरतमंदों, दैनिक मजदूरी करने वाले परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भोजन लॉकडाउन तक उपलब्ध कराया जाएगा। बाबा टोला सेवा रथ रोज पाँच सौ भोजन पैकेट जरूरतमंदों को  घरों तक पहुँचा रही है।

नवगछिया में लॉक डाउन में बॉडी गार्ड के साथ लाईसेंसी हथियार लेकर घूम रहे थे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, प्राथमिकी दर्ज GS NEWS

रणवीर कश्यप की रिपोर्ट

नवगछिया में  लॉक डाउन के बावजूद नवगछिया नगर पंचायत के मुख्यपार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव अपने निजी अंगरक्षक के साथ लायसेंसी हथियार के साथ घूम रहे थे। इस बाबत नवगछिया थाने में पदस्थापित सअनि फागु राम के लिखित बयान के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। श्री फागु राम का कहना है कि व्हाटशप पर उन्हें एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें बिना किसी सोसल डिस्टेंसिंग के अध्यक्ष प्रतिनिधि शहर में अपने अंगरक्षक के साथ घूम रहे थे और उनके अंगरक्षक के पास उनका लाइसेंसी हथियार था।

नवगछिया में जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन का वितरण GS NEWS


नवगछिया के बाल- भारती, पोस्टऑफिस रोड में जरूरतमंद लोगों के बीच सूखा राशन वितरित किया गया।इस राहत सामग्री में चावल,दाल,मुड़ी,नमक,आलू,प्याज,साबुन,मास्क जरूरतमंद को दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.ए.के.केजरीवाल,डॉ.बी.एल.चौधरी,पवन सर्राफ,अजय कुमार रूंगटा,बिनोद खंडेलवाल,रमेश सर्राफ,मोहन लाल चिरानियाँ,नरसिंह चिरानियाँ,शिव कुमार पंसारी, बिनोद चिरानियाँ,गोपाल चिरानियाँ,मनोज सर्राफ,दीपक चिरानियाँ,सुभाष चन्द्र वर्मा,रमेश अग्रवाल,बाल कृष्ण पंसारी एवं बंटी मुनका  की भूमिका रही।

सोमवार, 20 अप्रैल 2020

नवगछिया का शार्प शूटर छोटुवा यादव गिरफ्तारी की सूचना, पुलिस ने नहीं की है पुष्टि GS NEWS

नवगछिया - भागलपुर जिले में  कई चर्चित हत्याकांडों में फरार चल रहे मोस्ट नवगछिया जिला पुलिस का वांटेड गोपालपुर थाना के लत्तरा निवासी पुरषोत्तम कुमार यादव उर्फ छोटुवा यादव को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि पुलिस की इस कार्रवाई में कुछ अन्य अपराधी भी गिरफ्तार हुए है. यह भी बात सामने आई है कि पुलिस ने एक कार्बाइन के साथ कुछ असलहा और मोबाइल भी बरामद किया है.  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों छोटुवा यादव मधेपुरा और नवगछिया जिले के सीमा क्षेत्र में छुप कर रह रहा था. पिछले 4 दिनों से छोटुवा के संभावित ठिकाने को पुलिस ने घेर रखा था. अथक परिश्रम के बाद पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है. गोपालपुर में राजधार यादव की हत्या के बाद छोटूवा की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया पुलिस ने भी अत्यधिक दबिश दी थी. सूत्र बताते हैं कि छोटूवा को नवगछिया पुलिस मुख्यालय लाया गया है, जहां पुलिस के वरीय पदाधिकारी सघन पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि पुलिस ने अभी तक ना तो गिरफ्तारी की पुष्टि की है और ना ही पुलिस की किसी कार्रवाई की पुष्टि की है लेकिन देर शाम तक उम्मीद है कि नवगछिया की एसपी निधि रानी पीसी करेंगी. वैसे तो छोटुवा का आपराधिक इतिहास दस वर्ष पुराना है लेकिन राजद नेता बाहुबली विनोद यादव की हत्या के बाद छोटुवा इलाकाई अपराध जगत में एक बड़ा नाम बन गया. विनोद यादव हत्याकांड में करीब एक वर्ष बाद गिरफ्तार होने के बाद छोटुवा जब जमानत पर बाहर आया तो उसने कई चौकाउ हत्याकांडों और दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम दिया. इसी क्रम में जिलापार्षद गौरव राय के बड़े भाई सोनू राय हत्याकांड में भी छोटुवा का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया. भागलपुर के चर्चित धूरी यादव हत्याकांड में भी छोटुवा का नाम सामने आया था. पिछले दिनों ही राजधर यादव हत्याकांड में भी छोटुवा और उसके पूरे गिरोह का नाम सामने आया था. छोटूवा की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने चैन की सांस तो ली है लेकिन लोगों को संशय है कि एक - दो साल में वह फिर बाहर आएगा और एक बार फिर अपना आतंक कायम कर लेगा. मालूम हो कि नवगछिया पुलिस ने छोटूवा को तीसरी बार गिरफ्तार किया है.

ऋषव मिश्रा कृष्णा
मुख्य संपादक GS NEWS

विनीत हत्याकांड : छात्र मनीष हत्याकांड का नामजद अभियुक्त था ग्रामीण चिकित्सक, डेढ़ माह पहले जमानत पर आया था बाहर GS NEWS

विनीत हत्याकांड : छात्र मनीष हत्याकांड का नामजद अभियुक्त था ग्रामीण चिकित्सक, डेढ़ माह पहले जमानत पर आया था बाहर मृतक ग्रामीण चिकित्सक विनीत कुमार यादव छात्र मनीष कुमार हत्याकांड का नामजद अभियुक्त रहा था। उक्त हत्याकांड के प्रतिशोध में हत्या करने की बात  सामने आई है। मालूम हो कि 23 जून वर्ष 2019 को गर्मी की छुट्टी समाप्त होने के बाद घर से पिंटू शर्मा अपने पुत्र मनीष कुमार को स्कूल के हॉस्टल छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने पिंटू शर्मा पर जानलेवा हमला किया था। यइस घटना के दौरान पिंटू शर्मा भाग कर अपनी जान बचा ली थी लेकिन अपराधियों ने मनीष को सर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दिया था। इस हत्याकांड में विनीत जेल भी गया था। वह डेढ़ माह पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। बताया जाता है कि पुत्र के हत्या के प्रतिशोध में पिंटू शर्मा ने अपराधियों के साथ मिलकर विनीत कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है।

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा, बिना पोस्टमार्टम के ही शव के लेजाने किया प्रयास GS NEWS

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा, बिना पोस्टमार्टम के ही शव के लेजाने किया प्रयास अपराधियों द्वारा विनित यादव की हत्या कर दिए जाने के बाद नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस घर ले जाने लगे। इस दौरान परिजनों ने इस्माईलपुर पुलिस जमकर अपनी भड़ास निकाली और शव को लेकर अस्पताल के गेट के बाहर निकल गए। बिना पोस्टमार्टम के शव को ले जाने की सूचना मिलने पर नवगछिया, कदवा, परबत्ता, गोपालपुर थानाध्यक्ष सहित बीएमपी के जवान मौके पर पहुचे। परिजनों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही अपराधियों ने विनित की हत्या की है। टून्ना यादव ने बताया कि अगस्त माह में उन पर भी जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में इस्माईलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज है।अपराधियों ने उसे भी गोली मारी थी लेकिन मै बच गया। इस घटना में मुकेश यादव, पप्पू यादव, चंदन यादव सहित अन्य अपराधी शामिल थे।पुलिस द्वारा  घटना के बाद अब तक इन अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण ही उन लोगों ने मिलकर मेरे भाई की हत्या कर दी है। अगर अपराधियों की गिरफ्तारी हो जाती तो विनित की जान नहीं जाती। पुलिस पदाधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को शांत करअस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। देर शाम शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव को परिजनों को सौप दिया।

नवगछिया : ढोलबज्जा कदवा के तीनों पंचायतों कदवा दियारा, खैरपुर कदवा व ढोलबज्जा में, रविवार की रात आई आंधी तूफ़ान से 200 एकड़ मक्के की फसल बर्बाद GS NEWS

 ढोलबज्जा : कदवा के तीनों पंचायतों कदवा दियारा, खैरपुर कदवा व ढोलबज्जा में, रविवार की रात आई तेज आंधी-बारिश से वहां के करीब दो सौ एकड़ में लगी मक्के की फसल बर्बाद हो गई है. कृषि सलाहकार बालमुकुंद कुमार मंडल ने बताया कि- आंधी बारिश से ढोलबज्जा में 50, खैरपुर कदवा में 100 व कदवा दियारा पंचायत में भी 100 मिलाकर करीब दो सौ एकड़ मक्के की फसल क्षति होने की आकलन की जा रही है. नवगछिया प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि- आंधी-बारिश से हुई फसल क्षति का सर्वे कराया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अभी 22 अप्रेल तक मौसम खराब रहने की अनुमान है. इसलिए उसके बाद हीं किसानों के क्षतिपूर्ति की सारी रिपोर्ट तैयार कर जिला को भेज उचित मुआवजे के लिए अनुशंसा कराई जाएगी.

नवगछिया के छोटी परबत्ता के जहाजबा घाट के पास अपराधियों ने पुरानी दुश्मनी में भागलपुर से घर लौट रहे ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या GS NEWS


नवगछिया :इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता के जहाज घाट के पास सोमवार को घात लगाए बैठे अपराधियों ने इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के फुलकिया निवासी ग्रामीण चिकित्सक विनीत कुमार यादव 38 वर्ष उपेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है।अपराधियों ने उसके चेहरे पर  दो गोली मारी है। चहरे पर गोली लगने के बाद विनीत कुमार यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना को छह की संख्या में आए मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने अंजाम दिया है।अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक की उस समय गोली मारकर हत्या की है जब वह भागलपुर से  अपने चचेरे भाई मुन्ना यादव के साथ अपने घर फुलकिया लौट रहा था। अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर गोली बारी करते हुए मौके से फरार हो गए। हत्या का कारण पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। घटना की मिलने पर मौके पर पहुंची इस्माईलपुर पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल से पांच खोखा भी बरामद किया है। ग्रामीण चिकित्सक के साथ चल रहे हैं चचेरे भाई टुन्ना यादव ने बताया कि बीते वर्ष अगस्त माह में भी उन सभी अपराधियों ने मेरी हत्या करने की नियत से गोली मारी थी। लेकिन गोली मारने के बाद भी मै बच गया। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी गोली से हुए घाव का बैंडेज कराने के लिए विनीत के साथ भागलपुर गए थे।भागलपुर से घाव को डॉक्टर से दिखाकर मरहम पट्टी करा के तीन बजे के आसपास लौटने के क्रम में जब छोटी परबत्ता के पास जहाजवा घाट के पास स्थिति पुलिया के पास पहुचे तो घाव में जर्क न लगे इस लिए मैं गाड़ी से नीचे उतर गया और वहीं पर लघुशंका करने लगा। इसी दौरान विनीत मोटरसाइकिल लेकर  आगे बढ़ गया। विनीत के आगे बढ़ने के साथ ही अपराधियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और उसे गोली मार दी। जब मैंने पीछे से अपराधियों को गोली मारते देखा तो हल्ला किया। तो वे लोग  वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि अपराधियों में  इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड निवासी पिंटू शर्मा,  दीपक शर्मा, मुकेश यादव, पप्पू यादव, बलवा यादव एवं चंदा यादव था। सबसे पहली गोली पिंटू शर्मा ने मारी और दूसरी गोली दीपक शर्मा ने मारी है। इसके बाद में भी मक्के के खेत की तरफ भाग गया और सभी अपराधी भी गोली फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। इसके कुछ देर बाद वापस आकर फिर मेने जब देखा तो विनीत की मौत हो चुकी थी। नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि हत्या के प्रतिशोध में अपराधियों द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के संदर्भ में इस्माईलपुर थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसमें छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। नामजद अभियुक्त में पुलिस ने एक अभियुक्त दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार को NH31 से जोड़ने वाली मुख्य सड़क के पास एवं भवानीपुर गॉव में रविवार की रात्रि आंधी, तुफान के साथ बारिश की वजह से हाइवोल्टेज तार पर कई पेड़ गिरे,बिजली बाधित, मकई फसल गिरने से किसानों को भारी क्षति GS NEWS

 नारायणपुर - प्रखंड के मधुरापुर बाजार को एन एच 31 से जोड़ने वाली मुख्य सड़क किनारे एम आर टी मॉल के पास एवं भवानीपुर गॉव में रविवार की रात्रि आंधी, तुफान के साथ बारिश की वजह से पीपल का पेड़ गिरने से बिजली के हाइवोल्टेज तार टुटने से बिजली बाधित है तो आवागमन भी अवरुद्ध हो गया है. विभिन्न पंचायत के विभिन्न गॉव के किसानों की मकई की फसल गिरने से भारी क्षति हुई है. प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के मुखिया इशो यादव, पुर्व मुखिया जर्मनी मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य रंधीर मंडल सहित अन्य किसानों ने बताया कि इधर के लगभग किसानों का गंगा व कोसी दियारा में खेती होने के कारण बाढ को लेकर मात्र एक फसल  किसानों को होती है प्रकृति की मार से किसान सिर पर हाथ रखकर रोने को मजबुर हैं. प्रखंड प्रमुख रिंकू यादव ने बताया कि किसानों की क्षति के लिए कृर्षि पदाधिकारी से संपर्क कर मुआवजा देने की मॉग किया जाएगा. वहीं प्रखंड कृर्षि पदाधिकारी राजैश कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पंचायत वार कृर्षि सलाहकार के माध्यम से किसानों के क्षति का आकलन कर क्षति के रुप में मुआवजा राशि दिया जाएगा.

नवगछिया शहर में आज से खुलेंगे निजी क्लीनिक नर्सिंग होम एवं सरकारी निजी बैंक अपने ऑफिस कार्य को लेकर खुलेंगे GS NEWS

 नवगछिया शहर में पिछले 21 दिनों से बंद पड़े निजी क्लीनिक एवं नर्सिंग होम मंगलवार से खुलने लगेंगे एवं सरकारी  निजी बैंक अपने ऑफिस कार्य को लेकर ही खुलेंगे. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने सोमवार को निजी क्लीनिक खुलने के संदर्भ में अनुमति देते हुए आदेश जारी किए है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि चार अप्रैल को नवगछिया नगर पंचायत में एक व्यक्ति में कोविड -19 के संक्रमण की पुष्टि होने के उपरांत संपूर्ण नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र को कोरनटाइन जोन घोषित किया गया था. कोरनटाइन जोन के सभी संस्थान प्रतिष्ठान अगले आदेश तक बंद रखने एवं इस क्षेत्र में आम जनों के आगमन को भी बंद किया गया था. संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी चिन्हित व्यक्तियों की जांच करवा लिया गया है. उनके संपर्क में आने वाले कोई भी व्यक्ति कोविड- 19 से संक्रमित नहीं है. जिस व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी. उनका भी रिपोर्ट नेगेटिव आया है एवं वे अब अस्पताल से निकलकर होम कोरनटाइन में है. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी भागलपुर एवं सिविल सर्जन भागलपुर से दूरभाष पर हुई वार्ता के आलोक में नगर पंचायत क्षेत्र कोरनटाइन जोन में घोषित हैं. उसमें अस्पताल नर्सिंग होम, निजी क्लीनिक खोलने की अनुमति दी जाती है. उन्होंने कहा कि अस्पताल नर्सिंग होम निजी क्लीनिक में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बीमार व्यक्तियों का इलाज किया जाएगा. उन्होंने अस्पताल निजी क्लीनिक एवं नर्सिंग होम को नियमित रूप से सैनिटाइज करने का भी निर्देश दिया. अस्पताल नर्सिंग होम एवं निजी क्लीनिक से संबंधित दवा दुकानें ही खुलेंगे. इसके अलावा सरकारी एवं निजी बैंक केवल अपने ऑफिस कार्य के लिए ही खोले जाएंगे. बैंक आम जनों में आम जनों का आना जाना निषेध रहेगा शेष आदेश पूर्ववत रहेगा.

नारायणपुर - पुलिस जिला नवगछिया व खगड़ियॉ जिले के एन एच 31 नारायणपुर सीमा क्षेत्र अंधकारमय GS NEWS

 नारायणपुर - पुलिस जिला नवगछिया व खगड़ियॉ जिले के सीमा क्षेत्र एन एच 31 नारायणपुर बोर्डर पर महामारी कोराना संक्रमण को लेकर सील किया गया है जहॉ दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल शिट वाइज तैनात रहते हैं. जहॉ सोमवार की संध्या पुर्णरुपेण अंधकारमय दिखा बोर्डर पर तैनात दंडाधिकारी मनरेगा विभाग के जेई रोहित्य कुमार झा भवानीपुर थाना के सअनि सुभाष यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी ने बताया कि जरनेटर की सुविधा नहीं दिया गया है. सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. दुर से खींच कर बिजली कनक्सैन से एक भेपर की व्यवस्था किया गया है.ऑधी के कारण तार टूट गया है.देर रात्रि तक नारायणपुर में बिजली मुहैया चालू नहीं था.जबकि खगड़ियॉ के सतीशनगर बोर्डर पर जरनेटर की व्यवस्था देखी गई. मामले को लेकर नारायणपुर बीडीओ अजय प्रकाश राय से संपर्क करने का प्रयास किया जो नहीं हो पाया.

नवगछिया : रविवार देर रात आयी आंधी पानी ने मक्के की फसल को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. फूट फूट कर रो रहे हैं इलाके के कई किसान GS NEWS

नवगछिया  : रविवार देर रात आयी आंधी पानी ने मक्के की फसल को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. मालूम हो कि पांच दिन पहले आयी आंधी में इलाके में 50 फीसदी मक्के की फसल बरबार हो गयी थी लेकिन रविवार को देर रात आये चक्रवात ने मक्के की फसल को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. इलाके में आंशिक रूप से ही मक्के की फसल सुरक्षित है. सोमवार को सुबह होते ही जैसे ही इलाके के किसान अपने अपने खेत पर गये तो मक्के की फसल को जमीन पर बिछा देख उनके होश फाख्ता हो गये. कई किसान खेतों में ही फूट फूट कर रोने लगे. पांच दिन पहले आये आंधी पानी में गोपालपुर, रंगरा और नारायणपुर इलाके के किसानों की क्षति हुई थी. इस बार अनुमंडल के हरेक प्रखंड में भयानक तबाही देखी जा रही है. किसानों का कहना है कि इस बार मक्के की फसल काफी अच्छी थी अगर फसल को वे लोग घर तक लाने में सक्षम होते तो उनलोगों को लॉक डाउन की आर्थिक मंदी का भी असर नहीं पड़ता लेकिन प्रकृति ने सब कुछ बरबार कर दिया. आंधी पानी में केले की फसल को भी व्यापक नुकसान हुआ है. जयरामपुर गांव के किसानों परमानंद सिंह, बासुकी प्रसाद सिंह, राजकिशोर सिंह, सुनील चौधरी, प्रमोद सिंह, गगन चौधरी, अनिल कुमार, ललित चौधरी, सुबोध सिंह, रामकुमार चौधरी ने कहा कि सिर्फ जयरामपुर गांव के किसानों को पचार करोड़ से अधिक की क्षति हुई होगी. जयरामपुर गांव के किसान भाजपा नेता आलोक कुमार सिंह बंटू ने कहा कि किसानों की स्थिति दयनीय हो गयी है. कई किसान आत्महत्या करने के स्टेज में हैं. अगर जल्द से जल्द किसानों को राहत नहीं दिया गया तो सेठ साहूकारों और बैंक का कर्ज किसानों की जान ले लेगा. आलोक बंटू ने कहा कि उन्होंने पूरे मामले से कृषि मंत्री प्रेम कुमार को दूरभाष से अवगत कराया है. उनके स्तर से साकारात्मक आश्वासन मिला है. इस्माइलपुर में किसानों की बुरी स्थिति देख जिला पार्षद युवा नेता विपिन कुमार मंडल के नेतृत्व में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने विभिन्न् मक्का खेतों का मुआयना किया है. जिला पार्षद ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल में हुए मक्के की फसल की तबाही को देखते हुए उन्होंने कृषि पदाधिकारी के साथ मुआयना कर पूरे मामले से सीएम को अवगत कराया है. तुलसीपुर के किसान पुत्र युवा नेता सज्जन भारद्वाज ने कहा कि किसानों के लिए यह त्रासदी कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक है. यह तबाही किसानों को दस साल पिछे ले कर चला गया है. जल्द से जल्द किसानों के लिए मुआवजे की घोषणा करना सरकार का दायित्व है. इधर अनुमंडल के किसानों ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को त्राहिमान संदेश भेज कर विकट परिस्थिति में मदद करने की गुहार लगायी है.

नारायणपुर - भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगड़पारा गॉव में दो पक्षों में बसोबासी जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट, प्राथमिकी GS NEWS

नारायणपुर - भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगड़पारा गॉव में दो पक्षों में बसोबासी जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई.मारपीट के दौरान ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने बुद्धिजीवी वर्ग की मदद से दोनों पक्षों को शांत कराया व जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया. मारपीट को लेकर नगड़पारा निवासी राकेश सिंह ने गॉव के ही विनोद सिंह,जीवन सिंह, नवीन सिंह,नंदन सिंह, मुकेश सिंह के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की है.दुसरी और चंदन सिंह ने गॉव के ही आशीष सिंह, अविनाश सिंह,साजन सिंह, ललन सिंह, चुन्नू सिंह के विरुद्ध मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है. आश्य् की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. कांड के अनुसंधानकर्ता अनि गणेश सिंह को बनाया गया है. जॉचोपरांत कार्रवाई की जाएगी.