कुल पाठक

मंगलवार, 28 अप्रैल 2020

नवगछिया में पुलिस लाईन के नजदीक युवाओं के सौजन्य से चल रहा रोटी सहायता मिशन GS NEWS


नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस लाईन के नजदीक कोरोना वायरस के माहमारी के कारण अनुमंडल को तीन किलोमीटर सील कर दिया गया है।जिसके मद्दे नजर रोटी सहायता मिशन के द्रारा भोजन बाँटा जा रहा है। संस्था के सौजन्य से गरीबों एंव जरुरतमदो के बीच 12 अप्रैल से दोपहर एंव रात को भोजन बाँटा जा रहा है।जिसकी जानकारी समय समय पर पोर्टल न्यूज एंव दैनिक अखबार में खबर छपती रहती है। रोटी मिशन के सचिव सद्दाम हुसैन, अध्यक्ष घमैन्द यादव,कोषाध्यक्ष अजय पोद्दार ने बताया कि लाँक डाउन में गरीबों  मजदूरों को दो जून की रोटी मिलना मुश्किल हो गई थी,जिसको देखते हुए भवानीपुर के दजनो युवाओं द्रारा रोटी सहायता मिशन चलाया गया हैं।अध्यक्ष ने बताया कि हमारे किसी भी सदस्यों या कमेटी के द्रारा भोजन बाँटने कि फोटो या वीडियोग्राफी करना सख्त मना है। युवाओं में खास तरह का केज देखने को मिल रहा है भोजन बनाने से लेकर पैकिंग करने के पश्चात बाईक से घर घर होमडिलवरी पहुंचवाना बड़ी ही चुनौती पूण है। लेकिन सभी के सहयोग एंव आशीर्वाद से हर काम संभव होता जा रहा है।अगर आपके आसपास गरीब भूखे लोग रहते हो तो पुलिस लाईन के नजदीक भेज कर उनकी मददगार बन सकते है।मिशन में शामिल युवा सदस्य पवन,अमित,राँबिन,राजा,गोकुल, टिकु,एंव आदित्य ने जनून एंव हौसलों लगा दिया है।

नवगछिया के महदत्तपुर में उप मुखिया पुत्र के मामूली विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, मंगलवार की देर संध्या हुई घटना GS NEWS

 नवगछिया थाना क्षेत्र के मदहत्तपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद जमुनिया पंचायत के उप मुखिया विनोद सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह (26 ) की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की तहकीकात की. इसके बाद  पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया स्थित  अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. घटना के कारणों के बारे में अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है  हालांकि पुलिस घटना के कारणों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि आज शाम में गांव के ही नरेश सिंह, (पिता देवी सिंह) से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें उन्होंने जान मारने की धमकी दी थी. इसके बाद रात्रि के लगभग 8:30 बजे के करीब अजय एन 31 टोल प्लाजा के समीप  स्थित चौक के एक दुकान पर खड़ा था. इसी दौरान नरेश सिंह आए और पीछे से अजय के गर्दन पर तरा-तड़ कई  वार कर दिया. जिससे वे घायल होकर वहीं गिर पड़े.  सूचना  मिलनेके बाद चौक पर मौजूद लोगों की मदद से  परिजनों द्वारा  उसे मायागंज अस्पताल ले जाया जा रहा था. मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद एक ओर जहां मदहत्तपुर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों के घर में कोहराम मचा हुआ है. मृतक की पत्नी पूनम देवी एवं आशा देवी के साथ साथ बेटे  बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं. बहर हाल नवगछिया पुलिस मदहत्तपुर गांव में कैंप कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने तीन भाइयों में से यह सबसे छोटा था और गांव में घूम-घूम कर मछली बेचने का कारोबार करता था. घटना के बाद आरोपी नरेश सिंह गांव छोड़कर फरार बताए जाते हैं. नरेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी करने में जुटी हुई हैं.

नवगछिया : स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशानुसार निशुल्क भोजन का किया गया वितरण GS NEWS


विगत 7 दिनों से निरंतर संध्या 6:00 बजे शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर परमहंस  स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशानुसार साम्ब  शिव सेवा संगठन एवं बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सम्मिलित सहयोग से प्रतिदिन निशुल्क पका भोजन निसहाय  लोगों को वितरण संध्या में की जाती है। इस कार्यक्रम में विहिप के अध्यक्ष  प्रवीण भगत बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती,संदीप गुप्ता, अरविंद साह, विशाल गुप्ता ,शशि शेखर, डब्लू गुप्ता,विवेकानंद साह , समाजसेवी डॉ दीपक कुमार, राजू सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

फ़ोन कर मांग रहें थे सब मास्क, खुद सिलाई मशीन पर बैठ ABVP की स्मृति सिंह बना रही हैं 1000 मास्क, जरूरतमंदों में करेगी वितरण GS NEWS

नवगछिया शहर सील होने के बाद और लगातार कोरोना संदिग्ध की संख्या में इज़ाफ़ा होनें से संक्रमण का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है इसी बीच नवगछिया के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई में एक नया चेहरा सामने आया है नवगछिया इकाई के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह मदन अहिल्या महिला महिला महाविद्यालय की कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह द्वारा  सिलाई मशीन पर खुद से युद्ध स्तर पर मास्क बनाया जा रहा हैं । उन्होंने बताया कि लगातार उनसे जुड़े छात्र छात्राएं व साथी मित्र का फोन आ रहा था सभी मास्क की मांग कर रहे थे लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बाजार में भी मास्क की  कालाबाजारी जारी है इसलिए उनके द्वारा  1000 से अधिक मास्क  बनाया जा रहा है जिनमें उनकी मां पूनम सिंह ने उन्हें काफी सहयोग किया है और अभी निरंतर कार्य किया जा रहा है मास्क तैयार होने के बाद नवगछिया शहर के जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा स्मृति ने कहा कि इस कार्य में अन्य छात्रा कार्यकर्ताओं से भी सहयोग की अपील  है ताकि ज्यादा से ज्यादा मास्क तैयार किया जा सके!
 

वहीं इस बाबत अभाविप की कॉलेज मंत्री आकांक्षा चौधरी नें कहा कि अभी अभाविप द्वारा समुचें भारत मास्क बनाने का कार्य चल रहा हैं ।  नवगछिया इकाई द्वारा तैयार मास्क का मुफ्त वितरण नवगछिया के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में किया जाएगा ।


बताते चलें कि स्मृति सिंह द्वारा स्वयं सिलाई मशीन पर मास्क बनाने को लेकर कॉलेज की कई छात्राएं उनसे प्रेरणा लेकर खुद से मास्क तैयार करने में जुड़ गई हैं ताकि अधिक से अधिक मास्क बनाकर बांटा जा सके ।

नारायणपुर के प्रियरंजन को शिक्षक संघ ने प्राथमिक सदस्यता से हटाया - संगठन ने निलंबित किया

नारायणपुर से राजेश भारती की रिपोर्ट 

(मनोनीत कार्यकारी नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष पंकज कु पिंकू)

नारायणपुर: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के भागलपुर जिलाध्यक्ष बिजय सिंह  ने निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष प्रियरंजन कुमार को संगठन के समन्वय विरोधी कार्य करने में संलिप्त पाये जाने के कारण संघ की प्राथमिक सदस्यता को समाप्त करते हुय अध्यक्ष पद से निलंबित किया है। इस बारे में बिजय सिंह ने प्रियरंजन को पत्र जारी किया है।अभी नियोजित शिक्षक अपनी पर हड़ताल पर है लेकिन प्रियरंजन द्वारा नियोजित शिक्षकों को हड़ताल तोड़कर हड़ताल से वापस लौटने के लिये गैर जिम्मेदाराना तरीके से प्रेरित करने की जानकारी संघ को मिला। इस बारे में प्रिरंजन से स्पष्टीकरण भी पूछा गया था जिसका जबाव नहीं दिया।
(मनोनीत नारायणपुर सचिव रविकांत शास्त्री)

जिसे संघ ने अनुशासनहीनता और निंदनीय माना है। निलंबित करते हुए एक माह तक का समय दिया गया है कि आप अपनी संगठन विरोधी गतिविधि में सुधार करके यदि संगठन, शिक्षक हित में कार्य करके अपनी गलती में सुधार करते हुए आगामी छह माह तक  शिक्षक और संगठन विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं होने का प्रमाण देते हैं तो जिला कार्यकारिणी समिति विचार करेगी। संगठन ने प्रियरंजन को पद से हटाते हुए कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष के पद पर पंकज कुमार पिंकू, सचिव पद पर रविकांत शास्त्री को मनोनीत किया है।

सोमवार, 27 अप्रैल 2020

नवगछिया:गोपालपुर में ट्रैक्टर के फार से निर्माणाधीन सड़क को किया क्षतिग्रस्त GS NEWS

नवगछिया: गोपालपुर - सुकटिया बाजार - रंगरा पीडब्लूडी निर्माणाधीन सडक को बीती रात को अञात लोगों द्वारा ट्रैक्टर के फार से क्षतिग्रस्त कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार तिरासी चौक व गोपालपुर राजपूत टोला के बीच विरेन्द्र मंडल की जमीन के पास ट्रैक्टर के फार से निर्माणाधीन सड़क से क्षतिग्रस्त कर दिया. जानकारी मिलते ही सहायक  अभियंता ई विपिन कुमार अपने कनीय अभियंता ई देवेन्द्र कुमार के साथ उक्त सडक का निरीक्षण किया तथा अधीक्षण अभियंता को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सडक क्षतिग्रस्त होने की जानकारी ठेकेदार श्रीराम इंटरप्राइजेज को भी दी गई है. वरीय अभियंताओं के निर्देश पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

नारायणपुर में मवेशी के हमले से महिला जख्मी GS NEWS


नवगछिया अनुमंडल से नारायणपुर प्रखंड के महेंद्र पासवान की पत्नी शिरोमणि देवो को एक भैंस ने जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में निजी डॉक्टर से उसका इलाज कराया गया। जहाँ वह खतरे से बाहर बताया गया।

नवगछिया:बिहपुर प्रखंड के कोरोना संक्रमित मरीज के चेन में सभी 30 की रिपोर्ट निगेटिव, 12 स्वास्थ्य कर्मी सहित कुल 17 लोगों का लिया गया सेम्पल GS NEWS


नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के हरिओ पंचायत में 22 अप्रैल को पाए गए कोरोना संक्रमित मरीज के चेन की रिपोर्ट निगेटिव आई है. मरीज के चेन की रिपोर्ट निगेटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली है. मालूम हो की कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद 23 अप्रैल को मरीज के चेन के 30 लोगो सहित कुल 33 लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि 23 अप्रैल को जांच में भेजे गए सभी 33 लोगो की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. उन्होंने बताया कि सोमवार को भी 17 लोगों का सेम5 जांच के लिए लिया गया है. जिसमे 12 स्वास्थ्य कर्मी एवं पांच  अन्य लोगों का सेंपल लिया गया है.

नवगछिया:गोपालपुर में पत्थर लदे ट्रक के धक्के से वृद्ध गंभीर रूप से घायल GS NEWS

 गोपालपुर - कटाव निरोधी कार्य हेतु पत्थर लदे ट्रक ने सोमवार की सुबह सैदपुर वीरनगर के 65 वर्षीय वृद्ध सुदीन ठाकुर को ठोकर मार दिया. जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर से ट्रक ड्राइवर भागने में सफल रहा है. परिजनों द्वारा ठेला पर लादकर घायल वृद्ध को पीएचसी गोपालपुर लाया. जहाँ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया

नारायणपुर में उपसरपंच ने सेनेटाइजर बनाकर करवाया छिड़काव GS NEWS

नारायणपुर से राजेश भारती की रिपोर्ट 
 
नवगछिया नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चुहर पूरब बलाहा के उपसरपंच वैद्य अमरेंद्र यादव उर्फ बाबू साहेब ने प्रकृतिक विधि से सेनेटाइजर तैयार करके भवनीपुरओपी, कृष्ण मंदिर नारायणपुर, विषहरी मंदिर, हनुमान मंदिर नारायणपुर यूको बैंक नारायणपुर, बीएसएनएल परिसर नारायणपुर में छिड़काव करवाया । अमरेंद्र यादव ने बताया कि पूरी तरह से प्राकृतिक है इसमें नीम का काढा, ब्लीचिंग पाउडर, फिनाइल,स्प्रीट देकर बनाया गया है  नीम के पत्ते को तबतक उबाला जाता है जबतक पानी पीला नहीं होता है। उसके बाद सभी सामानों को मात्रा के अनुसार मिलाकर तैयार।किया जाता है। यह पूरी तरह से सभी प्रकार के खतरनाक जीवाणु को मारने में सक्ष्म है। अमरेंद्र यादव ने कहा की नागरपारा उत्तर पंचायत में  छिड़काव करने की योजना बन रही है। क्योंकि इस पंचायत से कई लोगों ने इस तकनीक से तैयार केमिकल के छिड़काव की माँग किया है

नवगछिया के पकरा के देवपूजन भारती उर्फ छोटू हत्याकांड के आरोपी दे रहे केस उठाने की धमकी पीड़िता ने पुलिस से की फरियाद GS NEWS


नवगछिया - पकड़ा निवासी देव पूजन भारती उर्फ छोटू को अपराधियों ने 6 फरवरी को एनएच 31 पकड़ा मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के चार माह बाद भी सभी आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पायी है. मालूम हो कि उक्त हत्याकांड में मृतक की पत्नी रिंकू देवी के बयान पर 6 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था.  तीन आरोपी खगेश सिंह तीनों सिंह वह महेश मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन तीन मुख्य आरोपी अभी भी बाहर घूम रहे हैं जिसमें मुख्य आरोपी मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह, बाल किशोर सिंह, ब्रज किशोर सिंह  हैं. मृतक की पत्नी का आरोप है कि उक्त आरोपियों द्वारा लगातार पीड़िता को केस उठाने की धमकी दिया जा रहा है. पीड़िता रिंकू देवी ने बताया कि मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह द्वारा हर दिन अलग-अलग तरीके से कभी सब्जीवाला कभी दूधवाले से धमकी भरा सूचना घर भिजवाता है. केस नहीं उठाने पर बेटे को मारने की धमकी भी देता है. इसको लेकर कई बार पुलिस को भी शिकायत की गई है. मगर वह कुछ नहीं करते पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी डीजीपी को भी दे दी गई है.कहते हैं थानेदार नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने कहा कि देव पूजन भारती उर्फ छोटू सिंह हत्याकांड के फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही पुलिस फरार चल रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी.

नारायणपुर में जहरीला पदार्थ खाने से 5 सुअर की हुई मौत GS NEWS

नारायणपुर में पांच सूअर मरा
नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर प्रखंड के पीएचसी नारायणपुर के पास महादलित टोला में पांच पालतू सूअर मर गया। इसकी जानकारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी नारायणपुर के डॉक्टर पप्पू राम को मिला। सूचना मिलने पर पप्पू राम ने स्थल पर पहुंच पर सूअर का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद श्रीराम ने बताया कि सूअर का मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुआ है। डॉ राम ने पोस्टमार्टम के बाद सूअर पालने वाले महादलित परिवार को निर्देश दिया कि सुअर के खान-पान और रखरखाव पर विशेष ध्यान दें।

नारायणपुर प्रखंड के कुसाहा में भाजपा ने सामग्री किया वितरित, भाजयुमो ने पीएम केयर फंड में एक लाख किया जमा GS NEWS

नारायणपुर से राजेश भारती की रिपोर्ट
 
नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर प्रखंड के रायपुर पंचायत कुसाहा गांव में कुछ गरीब लोगों को राशन दिया गया। जिनमें भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार पोद्दार भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, सूरज कुमार झा, विजय सिंह कुशवाहा, पिंटू कुमार साह, भाजयुमो युवा मोर्चा महामंत्री जय जय राम शर्मा,  अमरजीत कुमार मसूदन पासवान, शामिल थे। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार, सूरज झा ने लोगों से अपील किया कि गांव के संपन्न लोग गांव में एक जरूरतमंद परिवार के भोजन की  चिंता अवश्य करें। लॉकडाउन के समय सरकार के नियमों का पालन करें। सभी लोग आरोग्य सेतु एप से जुड़ें। बलाहा में राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा पूनम महाजन के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में सभी जिलों के जिला अध्यक्षों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा बैठक हुई। बैठक में नवगछिया भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप एवं युवा मोर्चा के सूरज कुमार झा शामिल हुए। इन्होंने नवगछिया में चल रहे पीएम केयर में फंड जमा करने का कोरोना योद्धाओं को प्रखंड स्तर पर सम्मान करने का एवं आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाने एवं गरीब, निसहाय लोग भूखे ना सोए इसकी चिंता करने का और जरूरत पड़ने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लड डोनेट करने के लिए तैयार रहने के विषय में जानकारी दिया गया। युवा मोर्चा के द्वारा नवगछिया से अब तक एक लाख से अधिक की राशि पीएम केयर में जमा की गई है।इसकी जानकारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया।