बिहार में कोरोना वायरस के मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है. राज्य के सभी 38 जिलों में कोरोना का प्रसार हो चुका है. बुधवार को राज्य के 14 जिलों में कुल 74 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गयी है. नये मामले आने के बाद सूबे में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 953 हो गयी है. वहीं, बुधवार को बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक और मौत हुई, जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या सात हो गयी है.
कुल पाठक
बुधवार, 13 मई 2020
बिहार में प्रतिदिन 10 हजार कोरोना संक्रमण टेस्ट हो : सीएम नीतीश कुमार GS NEWS
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिदिन कम से कम 10 हजार टेस्ट कराने का आदेश दिया है। उन्होंने लॉकडाउन की वजह से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अफसरों को पांच सूत्री टास्क दिए। इनमें श्रमिकों को रोजगार (प्रवासी श्रमिकों को स्किल के अनुसार), सभी गरीब परिवारों को राशन कार्ड, किसानों को कृषि इनपुट अनुदान का शीघ्र वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के योग्य नए लाभुकों को पेंशन की शीघ्र स्वीकृति और अधिक से अधिक टेस्टिंग की व्यवस्था शामिल है।
कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की बुधवार को समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अफसरों को ये जिम्मेदारियां साैंपी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए ब्लाॅक क्वारेंटाइन सेंटर सबसे महत्वपूर्ण रणनीति है। यह कम्यूनिटी स्प्रेड रोकने में कारगर होगा। अगर ब्लाॅक क्वारेंटाइन सेंटर पर प्रवासी मजदूरों को नहीं रखा जाएगा तो संक्रमण गांव-गांव तक फैल जाएगा, फिर स्थिति गंभीर हो जाएगी।
इन सेंटरों में प्रवासी मजदूरों की योजनाबद्ध टेस्टिंग के कारण कोरोना पाॅजिटिव मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन बाद में इसका सकारात्मक परिणाम आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 की टेस्टिंग कैपिसिटी कम से कम 10 हजार जल्द हो जानी चाहिए। सभी जिलों में टेस्टिंग शीघ्र प्रारंभ की जाए। इसके लिए हरसंभव स्रोत से आरटीपीसीआर, सीबीनैट मशीन, ट्रूनैट मशीन, टेस्टिंग किट्स और कार्टेज की अधिकाधिक व्यवस्था रणनीति बनाकर की जाए, ताकि टेस्टिंग की संख्या बढ़ सके।
खाद्य व उद्योग विभाग को दिया सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी राशन कार्डधारियों को एक हजार रुपये की सहायता और नया राशन कार्ड शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी तेजी से काम करें। ताकि, कठिन समय में गरीबों को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग से कहा कि चुनौती को अवसर के रूप में स्वीकार करते हुए प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग के आधार पर संचालित औद्योगिक इकाईयों में रोजगार उपलब्ध कराएं। प्रवासी मजदूरों के स्किल का, राज्य की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक योगदान हो सकता है।
नवगछिया के एसडीओ ने किया क्वॉरेंटाइन केंद्र का निरीक्षणव्यवस्था देख केंद्र प्रभारी पर बिगड़े GS NEWS
प्रखंड के अंतर्गत लालजी उच्च विद्यालय मकनपुर के प्रांगण में बना क्वॉरेंटाइन केंद्र का जायजा नवगछिया के एसडीओ मुकेश कुमार ने लिया ।वहीं प्रवासियो ने बताया कि पीने के लिए शुद्ध जल ,मच्छरदानी ,गर्मी में बिना पंखा का ही रह रहे हैं। वहीं जब एसडीओ ने खुद खाने की जांच की तो दाल की गुणवत्ता देखकर भड़के । मौजूद केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाई ।और कहा कि जल्द से जल्द मच्छरदानी पीने का पानी और पंखा की व्यवस्था कराएं।
नवगछिया के गोपालपुर कोरनटाइन सेंटर से 6 लोगो को मिली छुट्टी GS NEWS
नवगछिया पुलिस जिला का अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत लालजी उच्च विद्यालय में छह लोगों को करंट टाइम केंद्र से छुट्टी दे दी गई है यहां लोग 14 दिन से को रनटाइम केंद्र पर शांति ढंग से रह रहे थे वहीं मंगलवार को डॉक्टर मनोहर जयसवाल एएनएम अनिता कुमारी अन्य लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ताली बजाकर निर्गत प्रमाण पत्र देकर छुट्टी कर दिया
नवगछिया: प्रवासी मजदूर से संक्रमित होने की व्यक्त की जा रही आशंका GS NEWS
नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना संक्रमित पाए जाने से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि जो स्वास्थ्य कर्मी पोजेटिव पाए गए थे। उसकी पूर्व में भी नवगछिया शहर में चार अप्रैल को कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद कोरोना की जांच की गई थी। पूर्व में हुए उसकी जांच रिपोर्ट पेंडिंग हो गई थी। रिपोर्टर पेंडिंग होने के बाद भी उसमें कोई लक्षण सामने नहीं आई थी। लेकिन दो दिन पूर्व उनमें कोरोना जैसे लक्षण पाए जाने पर उनकी पुनः जांच की गई । जिसमें उसकी जांच रिपोर्ट पोजेटिव आयी है। उक्त स्वास्थ्य कर्मी नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के कोरोना सेंटर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में जांच में आने वाले व्यक्तयों का दस्तावेज तैयार करते थे। पिछले दिनों प्रवासी मजदूर जिसकी जांच कोरोना सेंटर में की गई थी जिसकी रिपोर्ट पोजेटिव आई थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त प्रवासी मजदूर जो कोरोना के मरीज था उसके दस्तावेज तैयार करने के दौरान ही वे संक्रमित हुए होंगे। स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित हो जाने से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत का माहौल है।
नवगछिया में अब तक 12 लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित GS NEWS
नवगछिया अनुमंडल में बुधवार को एक साथ छह कोरोना मरीज पाए जाने के बाद कुल मरीजों की संख्या 12 पहुच गई है। हालांकि अबतक कोरोना के तीन मरीज स्वास्थ्य होकर अपने घर भी लौट गए हैं। जबकि शेष सभी मरीजों का भागलपुर मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। मालूम हो कि भागलपुर जिले का पहला कोरोना पोजेटिव मरीज चार अप्रैल को नवगछिया शहर में पाया गया था। इसके बाद 22 अप्रैल को दो संक्रमित मरीज बिहपुर के हरियो की महिला एवं महाराष्ट्र से आए एक युवक में पाई गई थी। तीन मई को बिहपुर की एक महिला पोजेटिव पाई गई थी। सात मई एवं 11 मई को खरीक में मरीज पाए गए थे। 12 मई को रंगरा में एक मरीज पाए गए थे। जबकि 13 मई को एक साथ पांच मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि अबतक नवगछिया में पाए गए स्वास्थ्य कर्मी एवं दो महिला को छोड़ कर सभी बाहर से आए हुए लोग हैं जो संक्रमित हुए है।
नवगछिया के पकरा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट दोनों पक्षों से 10 लोग घायल, क्रिकेट खेलने के दौरान रास्ते से चल रहे युवक के संपर्क में आ जाने की बात को लेकर हुआ था विवाद GS NEWS
नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान युवक के संपर्क में आने के बात को लेकर दो पक्षों हुए मारपीट में दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनो पक्षों से कुल दस लोगों घायल हुए हैं। मारपीट की घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों का इलाज किया गया। घायलों में प्रथम पक्ष के मो अलाउद्दीन 65 वर्ष, मो तमरेज 17 वर्ष, मो मोजीम 20 वर्ष, मो गुलजार 16 वर्ष, मो जुबैर 23 वर्ष एवं द्वितीय पक्ष के वीरेंद्र कुमार चौधरी 58 वर्ष, राकेश कुमार कुशवाहा 24 वर्ष, कन्हैया कुमार चौधरी 40 वर्ष, अमन कुमार चौधरी 15 वर्ष, राजा कुमार चौधरी 15 वर्ष शामिल हैं। मारपीट की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मारपीट की घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा दल बल के साथ स्थल पर पहुचे। जहां उन्होंने स्थिति को भयावह होता देख वस्तु स्थिति से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया। स्थिति को तनाव पूर्ण देखते हुए नवगछिया, कदवा, परबत्ता, गोपालपुर, इस्माईलपुर रंगरा नदी थाना, खरीक थान कीपुलिस एवं बीएमपी जवना स्थल पर पहुचे। माहौल को बिगड़ता देख एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती स्थल पर पहुचें और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी मिली है कि मंगलवार को पकरा विषहरी स्थान परिसर में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान रास्ते से जा रहे एक युवक क्रिकेट खेल रहा युवक के संपर्क में आ गया था। जिसको लेकर विवाद हुआ था लेकिन मंगलवार को स्थिति सामान्य हो गया। लेकिन बुधवार को एक बार फिर से उसी विवाद को लेकर दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की घटना से स्थिति तनाव पूर्ण बन गई। इधर नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि मंगलवार को विवाद होने की बात सामने आ रही है। लेकिन इस संदर्भ में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। बुधवार को फिर से दोनो पक्ष द्वारा मारपीट की गई। जिसमें दोनो पक्षों से लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के संदर्भ में पुलिस स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में जो भी दोषी है उसकी।गिरफ्तारी होगी।
हॉटस्पॉट बना नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल चिकित्सक सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की होगी जांच GS NEWS
नवगछिया में पाए गए दो कोरोना पोजेटिव मरीज स्वास्थ्य कर्मी होने के बाद अनुमंडल अस्पताल हॉट स्पॉट बन गया है। जबकि अनुमंडल में पाए कुल पांच मरीज में सभी मरीज प्रवासी है जिसे कोरनर्टाइन सेंटर से ही सेंपल के लिए मदन अहल्या महिला महाविद्यालय लाया गया था।नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दो अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी पोजेटिव पाए गए हैं और अन्य तीनो प्रवासी मजदूर है जो बाहर से आए हैं। एसडीओ ने कहा कि दो स्वास्थ्य कर्मी के पोजेटिव पाए जाने से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल हॉट स्पॉट बन गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी की जांच कराई जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि सभी मजदूर कोरनर्टाइन सेंटर से आए थे और गांव नहीं गए थे इसीलिए किसी भी क्षेत्र को कॉन्टेनमेट जॉन नहीं बनाया जाएगा।
नवगछिया में बुधवार को मिले दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सक की टीम के द्वारा कर रहे थे कोरोना सेंटर पर ड्यूटी GS NEWS
नवगछिया में बुधवार को पाए गए दोनो कोरोना पोजेटिव मरीज स्वास्थ्य कर्मी है। जिसमें एक मरीज जिनकी उम्र 50 वर्ष है वे अस्पताल में एड्स विभाग में परामर्शी के रूप में कार्यरत हैं। जबकि दूसरा युवक जिसकी उम्र 24 वर्ष है वह अस्पताल में आउट सोर्स के तहत दैनिक मजदूरी पर काम करता है। युवक का पिता भी नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कार्य करता था। वर्तमान में दोनों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के द्वारा नवगछिया मदन अहल्या मिहला महाविद्यालय में बनाए गए कोरोना सेंटर जहां पर लोगों का सेंपल लिया जाता था। वहीं पर चिकित्सक की टीम के साथ ड्यूटी पर लगया गया था।
कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया सहायक, गृह विभाग तीन दिनों के लिए बंद GS NEWS
बिहार सरकार ने गृह विभाग को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है। गृह विभाग का एक सहायक कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आ गया था। इसके बाद विभाग को अगले 72 घंटों तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।
1553 प्रवासी मजदूरों के साथ हैदराबाद से तीसरी स्पेशल ट्रेन पहुंची बांका, डीएम व एसपी के नेतृत्व में हुई सभी की स्क्रीनिंग GS NEWS
बुधवार सुबह हैदराबाद से तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन बांका जंक्शन पहुंची. इस ट्रेन से कुल 1593 मजदूर जंक्शन पर उतरे. जिसमें 483 मजदूर बांका के ही निवासी हैं. इसके अलावा जमुई के 479, भागलपुर के 214 सहित 29 जिलों के मजदूर इनमें शामिल हैं. डीएम सुहर्ष भगत एवं एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन मेडिकल टीम के माध्यम से सभी श्रमिकों की हेल्थ स्क्रीनिंग ऑन-द-स्पॉट की गयी. स्क्रीनिंग के बाद सभी का पंजीयन कर ऑनलाइन प्रवृष्ट की प्रक्रिया सुनिश्चित की गयी. प्रवासी मजदूरों के बीच मास्क, पानी एवं अन्य राहत सामग्री वितरित की गयी.
इसके बाद उन्हें संबंधित प्रखंड के क्वारेंटिन सेंटर में भेज दिया गया. क्वारेंटिन ले जाने के लिए पर्याप्त संख्या में वाहन कोषांग के माध्यम से बस खड़ी की गई थी. जबकि अन्य दूसरे जिले से भी जंक्शन पर अपने मजदूरों को ले जाने के लिए बस लायी गयी थी. घर आने की खुशी मजदूरों के चेहरे पर साफ देखी जा रही थी. सभी का अधिकारियों ने स्वागत भी किया. बताया गया कि उन्हें 21 दिन के लिए कवारेंटिन सेंटर में रखा जायेगा.
स्पेशल ट्रेन आने को लेकर पूर्व से ही जंक्शन पर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई थी. भारी तादाद में पुलिसबलों की तैनाती के बीच स्टेशन पर किसी भी आम नागरिकों के प्रवेश पर रोक था.
दिल्ली से बिहार लौटे 905 यात्री 9वीं श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुचीं पूर्णिया GS NEWS
कोरोना के इस संकट काल में प्रवासियों के घर वापसी का सिलसिला जारी है. बिहार में आ रहे मजदूरों की संख्या हजारों में है. इसको देखते हुए प्रशासन ने कई इंतजाम किए हैं.
पूर्णिया: लॉकडाउन के बाद से अन्य प्रदेशों में फंसे प्रवासी मजदूरों के बड़ी तादात में बिहार लौटने का सिलसिला जारी है. बुधवार को 9वीं श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पूर्णिया जंक्शन पहुंची. इस ट्रेन से 905 श्रमिक अपने राज्य लौटे हैं. ये सभी यात्री लंबे वक्त से दिल्ली में फंसे थे
श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए दिल्ली से पूर्णिया पंहुचे यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई और फूड पैकेट के साथ बसों से गृह जिले के लिए रवाना किया गया. वहीं, दिल्ली से बिहार वापसी करने वालों में पूर्णिया समेत सभी 38 जिलों के यात्री शामिल थे तो वहीं पूर्णिया जिले के 230 यात्री श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अपने जिले पहुंचे. जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन से 1530 यात्री दिल्ली से चले थे. लिहाजा बाकी बचे यात्री दानापुर व बरौनी जंक्शन पर उतरे
प्रशासन का किया भरपूर सहयोग
ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही मौजूद स्वास्थ्य कर्मी, अधिकारी व पुलिस के जवान अलर्ट मोड में आ गए. बिहार वापसी कर रहे यात्रियों का डिप्यूटेड अधिकारियों ने खुले दिल से स्वागत किया. वहीं अपनी माटी में लौटे मजदूरों ने अपनों से मिल रहे इस प्यार को देखकर प्रशासन का भरपूर सहयोग किया. सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए यात्रियों ने थर्मल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद फूड पैकेट के साथ सभी श्रमिक बसों से गृह जिले के लिए रवाना हो गए
बेहतर इंतजाम के लिए सरकार को शुक्रिया
वहीं, इस दौरान सरकार की मदद से अपनों के बीच लौटे श्रमिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे तो वहीं जिला प्रशासन की ओर से किए गए बेहतर इंतजाम के लिए प्रवासियों ने सरकार व जिला प्रशासन का शुक्रिया अदा किया.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)