कुल पाठक

गुरुवार, 14 मई 2020

बिहपुर के जमालपुर गांव का एक 19 वर्षीय प्रवासी युवक कोरोना पॉजिटिव, अहमदाबाद से 1 सप्ताह पहले था आया GS NEWS


बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन जमालपुर गांव निवासी एक19 वर्षीय प्रवासी युवक/मजदूर के कोरोना पाजीटिव होने की पुष्टि हुई है।बताया जा रहा है कि उक्त युवक एक सप्ताह पहले गुजरात के अहमदाबाद से आया था।जिसे बिहपुर के सर्वोदय प्लस टू हाईस्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया था।जहां तीन दिन पूर्व बिहपुर पीएचसी के डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान उक्त युवक समेत चार प्रवासियोें में कोरोना संक्रमण का लक्षण दिखने पर उसे सैंपलिंग के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया भेजा गया था।जिसके जांच रिपोर्ट में पांच में चार निगेटीव व उक्त प्रवासी युवक के पाजीटिव होने की पुष्टि की गई।इधर यह खबर पूरे फैल गई। जमालपुर गांव में कोरोना की चपेट में आए एक प्रवासी युवक के आने के बाद दहशत का माहौल है।गांव के लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर दो में गुजरात से आए दो प्रवासी मजदूर क्वारंटीन सेंटर में न जाकर बीते एक सप्ताह से गांव में ही घूम रहे हैं।गांव में वह किसी की बात मानने व क्वारंटीन सेंटर में जाने को तैयार ही नहीं है।कोई कहने जाता है तो वह उससे झगड़ा व मारपीट करने पर उतारू हो जाता है।लोगों में कोरोना को लेकर पहले फैला डर और भी बढ़ गया है।मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित हुए प्रवासी युवक को भागलपुर से आई स्वास्थ्सकर्मियों की टीम एंबुलेंस से मायागंज ले गई।

ढोलबज्जा:दो दिनों में 100 प्रवासी मजदूरों से भर गया कदवा का क्वारेंटिन सेंटर GS NEWS

 ढोलबज्जा : दुसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरपुर कदवा का क्वारेंटिन सेंटर दो दिनों में हीं भर गया. पंचायत के मुखिया अजय कुमार ने बताया कि- गुरुवार को क्वारेंटिन सेंटर में कुल एक सौ प्रवासी मज़दूरों को रखा गया है. सभी को नवगछिया सीओ के द्वारा अपना-अपना गमछा, बाल्टी, मग, थाली व अन्य प्रकार के बर्तन उपलब्ध कराया गया. यहां कुल एक सौ सीट का बनाए गए क्वारेंटिन सेंटर भर जाने पर अब जो भी प्रवासी मजदूरों आएंगे उसे पकरा के स्कूलों में शिप्ट किया जायेगा.

नवगछिया के रंगरा में जख्मी गरुड़ को वन विभाग के किया हवाले GS NEWS

रंगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे गुरुवार को एक जख्मी गरुड़ को ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जख्मी गरूड़ को थाने पर रख कर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी. इस दौड़ान गरुड़ थाने से उड़ गया. फिर रंगरा पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने काफी खोज बीन की और गरुड़ को खोज निकाला और इलाज के लिये गरूड़ अस्पताल में ले कर गये.

नारायणपुर में कोराना पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में दहशत GS NEWS


 
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड के रायपुर एवं गनौल गॉव से पंजाब के चंडीगढ़ एवं मध्यप्रदेश के जबलपुर से लौटे प्रवासी मजदुर में कोराना पॉजिटिव पाए जाने से क्षेत्रों में दहशत हैं ग्रामीणों ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए प्रदेश से लौटने के बाद घर को गए अपने परिजनों के साथ रात्रि विश्राम किया और ग्रामीणों के दवाब में जॉच के लिए पीएचसी नारायणपुर भेजा गया तो लौटे सभी प्रवासी मजदुर को क्वाराइंन्टाईन किया गया।संदिग्ध पाए जाने पर ब्लड सेंपल जॉच के लिए भेजा गया।वहीं विभिन्न गॉवों में प्रवासी मजदुर का बाईक,ऑटो पैदल आने का सिलसिला जारी है जो आने के साथ घर चले जाते है मुहल्ले के लोग विवाद के डर से नहीं बोलकर दुसरे के माध्यम से रिंग कर इधर उधर प्रशासन व पत्रकार को जानकारी मुहैया कर रहे हैं।साथ ही मधुरापुर बाजार में लग रही भीड़ से लोगों के बीच डर फैला हुआ है।रायपुर में पॉजिटिव पाए गए पुरुष के संपर्क में आने वाले परिजन सहित अन्य लोगों का जानकारी एकत्रित किया जा रहा है। सभी को होम क्रोनटाइन रहने का निर्देश दिया है जिसका ब्लड सेंपल जॉच को भेजा जाएगा।

नारायणपुर के नगरपारा क्वॉरेंटाइन सेंटर पर स्वास्थ्य की हुई जांच GS NEWS

राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड में कोराना संक्रमण को लेकर नवोदय विद्यालय एवं टिचर्स ट्रेनिंग कॉलेज नगड़पारा क्वारंटाइंन सेंटर में गुरुवार को विभिन्न प्रदेशों से लौट रहे प्रवासी मजदुर का स्वास्थ्य जॉच पीएचसी के डा दिपक कुमार के द्वारा किया गया।साथ ही खान पान सुरक्षा को लेकर नवगछिया डीसीएलआर ने जॉच किया बताया गया कि ट्रेनिंग कॉलेज में सात महिला समेत 180 एवं नवोदय विद्यालय में 261 प्रवासी मजदुर को क्वाराइंन्टाईन रखा गया है जिसको लेकर नोडेल पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी व पुलिस बल तैनात किए गए हैं

नारायणपुर : रौशन बने छात्र जदयू के जिला उपाध्यक्ष GS NEWS

राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर: छात्र जदयू नवगछिया जिलाध्यक्ष नवीन निश्चल के नेतृत्व में प्रखंड नारायणपुर के डायनामिक्स
 शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर रौशन कुमार को छात्र जदयू का नवगछिया जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।मौके पर छात्र जदयू के प्रदेश सचिव अजय रविदास आदि थे।

दार्जिलिंग से उत्तर प्रदेश जा रहे बाईक सवार दो प्रवासी को नारायणपुर में ट्रक ने रौंदा GS NEWS




राजेश भारती की कलम से दुर्घटना अपडेट।

नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर ओपीक्षेत्र के एन एच 31 भगवान पेट्रोल पंप नारायणपुर के सामने  रात्रि लगभग 8:15 बजे  बाईक सवार दो प्रवासी को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा।जिससे घटना स्थल पर ही दोनों युवक का मौत होगया। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की सुचना पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार,सअनि सुभाष यादव,सअनि परमहंस सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।मृतक प्रवासी के पास से बरामद मोबाईल से परिजनों से बात हुई तो बताया कि दोनों युवक  दार्जिलिंग से उत्तर प्रदेश घर को लौट रहे थे जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के बेल्डूहा निवासी संतोष मोर्या के पुत्र अमित कुमार एवं रामआशीष मोर्या के पुत्र गोकूल कुमार के रुप में की गई। भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतक टीभीएस कंपनी के वाहन संख्या यूपी 58 डी 6297 दोनों सवार थे जिसे ट्रक संख्या बीआर 10 जी 8059 गाड़ी की चपेट में आने से दोनों युवक की मौत हो गई।ट्रक को जब्त किया गया है जबकि चालक फरार है।दोनों प्रवासी दार्जिलिंग से उत्तर प्रदेश जा रहा था।मृतक के बरामद मोबाईल के माध्यम से परिजनों को सूचना दिया गया है।

भागलपुर का नया बाज़ार हुआ सील, नवगछिया के अस्पताल स्वास्थ कर्मी किराये मकान में रहकर करतें थे आन- जान GS NEWS


  भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल के एक  स्वास्थ्यकर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने यहाँ भागलपुर शहर के नयाबाजार से लेकर आदमपुर तक के एरिया को सील कर दिया जाएगा यह कर्मी वार्ड -18 के महंथ नारायण दास गली स्थित एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था ।वह प्रतिदिन अपने घर से आता -जाता रहता है ।
    फिलहाल, पता चलते ही उस स्वास्थ्यकर्मी को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है ।प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी हरकतमें आ गए हैं ।वैसे ,आज सुबह कर्मी के परिजनों ने घर पर पहुंची पुलिस को इस बारे में गलत सूचना दी थी ।लेकिन पड़ोस के जागरूक कुछ लोगोंके प्रयास से प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की गई ।बहरहाल ,इस गली और मोहल्ले के लोगों में कोरोना का भय बढ़ गया है ।

बिहार के खगड़िया और पूर्णिया में 13 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, प्रदेश में संक्रमित बढ़कर 966 GS NEWS



स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने कोरोना अपडेट को लेकर जारी अपने पहले ट्वीट में बताया कि खगड़िया में 4 और मरीज बेलदौर, अलौली, चांदपुरा और झलकौरा में मिले हैं। इनकी आयु क्रमश: 25,25,46 और 25 साल की है। वहीं पूर्णिया में 9 मरीज मिले हैं। इनमें से 8 रुपौली के और एक इस्लामपुर का मरीज है। रुपौली में नौ मरीज 18, 18, 21, 25, 26, 26, 32, 35 और साल का युवा कोरोना प्रभावित है वहीं इस्लामपुर का एक मरीज 26 साल का है।

बिहार में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट GS NEWS



बिहार के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। ...

इन जिलों में नहीं हैं बारिश के आसार

जिन जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं उनमें बक्सर, भोजपुर ,रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, गया, नालंदा, बेगूसराय , नवादा, लखीसराय , कटिहार के साथ पटना शामिल है। लेकिन आस पास के ज़िलों में मौसम के तापमान गिरने से पूरे बिहार का पारा जरुर कम होगा।

समस्तीपुर में ट्रक और बस में भीषण टक्कर, दो की मौत GS NEWS



समस्तीपुर के उजियारपुर में प्रवासी मजदूरों से सवार बस की ट्रक की टक्कर एक ट्रक से हो गई. जिसमें करीब दर्जन प्रवासी घायल हो गए हैं. वहीं, दो की मौत हो गई है. जिसमें एक चालक भी शामिल है! 
समस्तीपुर: जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित शंकर चौक पर प्रवासियों को ले जा रही बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. हादसे में ट्रक सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी. वहीं, बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में बस ड्राइवर और एक प्रवासी की मौके पर ही मौत हो गई. ड्राइवर की पहचान कटिहार निवासी तरुण झा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक प्रवासी भी वहीं का रहने वाला था.
घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी फरार हो गए. सूचना मिलते ही उजियारपुर थानाध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह सहित दल बल के साथ जांच के लिए पहुंचे. जहां साथ में मेडिकल टीम मौजूद रही. बता दें कि हादसे में दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जबकि करीब तीन दर्जन प्रवासियों को चोट लगी है. सभी को सदर अस्पताल लाकर इलाज कराया जा रहा है.समस्तीपुर घायल प्रवासीमुबंई से लौटे थे प्रवासी
जानकारी के अनुसार सभी प्रवासी मुंबई से स्पेशल ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. जहां से सभी को कटिहार के क्वारंटीन सेंटर में बस से भेजा जा रहा था. तभी हादसा हो गया. लोगों का कहना है कि ट्रक चालक के संतुलन खोने से यह घटना घटी है. वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है.

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक की ट्रेन से उतरते ही हुई मौत,मचा हड़कंप GS NEWS

 बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां भागलपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक ट्रेन से उतरते ही मजदूर की मौत हो गई है. जिसके बाद से हड़कंप मच गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से चलकर भागलपुर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरते ही एक शख्स बेहोश होकर गिर पड़ा. स्टेशन पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसकी जांच की तो थर्मल स्क्रीनिंग में शरीर का तापमान 102 फारेनहाइट था और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जिसके बाद आनन-फानन में स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया.

बुधवार, 13 मई 2020

कोरोना नें नहीं छोड़ा 20 दिन के नवजात शिशु को, अस्पताल में चल रहा है इलाज GS NEWS




स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जारी अपनी मेडिकल बुलेटिन में बताया कि पटना से 9 संक्रमित मिले हैं. इनमें बेलछी के क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती 20 दिन की बच्ची भी है. यह बच्ची हाल ही में अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौटी है.

पटना: स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को पटना से 9 संक्रमित मामले की पुष्टी की. इनमें बेलछी के क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती 20 दिन की बच्ची भी है. यह बच्ची हाल ही में अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौटी है और क्वारेंटाइन सेंटर में है. इस बच्ची के अलावा एनएमसीएच और आइजीआइएमएस की 1-1 नर्स और बेलछी, खुशरूपुर से 1-1 और बाढ़ से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. पटना में ही बीएमपी 14 के दो जवानों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. बीएमपी से दो नए मामले मिलने के बाद यहां संक्रमित जवानों की संख्या 22 हो गई है.
17 जिलों से मिले 65 संक्रमित 
पटना के चार मामलों के अलावा 15 अन्य जिलाें से 65 और संक्रमित मामले सामने आये हैं. इनमें बांका सिवान से 4-4, खगड़िया, रोहतास, सुपौल, बक्सर, मुजफ्फरपुर से 3-3, मधुबनी, लखीसराय, औरंगाबाद, कैमूर और पूर्वी चंपारण से 1-1, बेगूसराय और भोजपुर से 7-7, मुंगेर और भागलपुर से 6-6, नवादा से 9, गोपालगंज से 2 और संक्रमित मामले सामने आये हैं. ये सभी प्रवासी हैं. मंगलवार को देर रात आई रिपोर्ट में एक आइएएस में भी कोरोना की पुष्टि हुई है. यह अधिकारी फिलहाल नालंदा में पदस्थापित हैं. एक महिला की मौत 
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को 1719 सैंपल की जांच की गई. जिसमें 74 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. राज्य में अभी तक 39149 सैंपल की जांच हुई है. जिसमें कुल 953 संक्रमित मिले हैं. उन्होंने बताया कि बुधवार को पटना से कुल 9 संक्रमित समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कुल 74 नए संक्रमित मामले मिले हैं. एक आइएएस में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. बुधवार को कोराेना संक्रमण से एक महिला की मौत हो गई. महिला आलमगंज की रहने वाली थी और गॉल ब्लाडर के कैंसर की मरीज थी. कोरोना से राज्य में यह सातवीं मौत है.
पटना में मिले 9 संक्रमित 
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जारी अपनी मेडिकल बुलेटिन बताया कि पटना से नौ संक्रमित मिले हैं. इनमें बेलछी के क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती 20 दिन की बच्ची भी है. यह बच्ची हाल ही में अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौटी है और क्वारेंटाइन सेंटर में है. इस बच्ची के अलावा एनएमसीएच और आइजीआइएमएस की 1-1 नर्स और बेलछी, खुशरूपुर से एक-एक और बाढ़ से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. पटना में ही बीएमपी 14 के दो जवानों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. बीएमपी से दो नए मामले मिलने के बाद यहां संक्रमित जवानों की संख्या 22 हो गई है.