नवगछिया - कोरोना काल में राज भवन, टीएमबीयू एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के मंदरौनी गांव स्थित अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 15 अप्रैल से ऑन लाइन शिक्षण कार्य करवाया जा रहा है. महाविद्यालय के निदेशक राजीव रंजन ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि ऑनलाइन क्लास नियमित क्लास से भी ज्यादा प्रभावशाली और गुणवत्तापूर्ण हो इसके लिये महाविद्यालय में पिछले दिनों कई तरह के प्रयोग किये जा रहे हैं. छात्र छत्राओं को वीडियो कंटेंट आसानी और सहजता से उपलब्ध हो और शिक्षकों के उनका सीधा संपर्क स्थापित हो इसके लिये जूम एप्प, व्हाट्सएप, फेसबुक का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है. श्री रंजन ने बताया कि ऑनलाइन क्लास में नियमित क्लास से ज्यादा उपस्थिति हो रही है जो आश्चर्य का विषय है. प्रेस नोट में महाविद्यालय की अध्यक्ष नीलम देवी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार महाविद्यालय नियमित रूप से खुला है और महाविद्यालय में 33 फीसदी कर्मियों से ही काम लिया जा रहा है. अभी कर्मी सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पठन पाठन का कार्य कर रहे हैं. श्री मति नीलम देवी ने कहा कि महाविद्यालय के शैक्षणिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वे लोग सामाजिक दायित्वों को भी निभा रहे हैं. पिछले दिनों महाविद्यालय द्वारा 18000 लोगों के बीच राशन, मास्क और साबुन का भी वितरण किया गया था.
कुल पाठक
रविवार, 24 मई 2020
आज भी छात्रों को बिहार बोर्ड के मैट्रिक रिजल्ट का रहेगा इंतजार GS NEWS
आज भी बिहार बोर्ड मैट्रिक के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार रहेगा। पिछले सप्ताह शुक्रवार को रिजल्ट जारी होने पूरी संभावना थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बताया गया कि अगले चार-पांच दिनों में कभी भी समय दसवीं के परिणाम आ सकते हैं। संभवत: बोर्ड ने अब तक पोस्ट इवैल्यूएशन प्रक्रिया, वेरिफिकेशन और रिजल्ट अपलोडिंग से जुड़े कार्य पूरे कर लिए होंगे। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की घोषणा आज दोपहर या उसके बाद कभी भी की जा सकती है। इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 15.29 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 7.83 लाख लड़कियां थीं। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुईं थी।
रिजल्ट में हुई देरी
24 मार्च को बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया था। बोर्ड को योजना कुछ ही दिनों बाद मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने की थी। लेकिन कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते 31 मार्च के बाद से मूल्यांकन कार्य बाधित रहा। 6 मई से मूल्यांकन कार्य फिर से शुरू किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए बिहार बोर्ड ने शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवाया। 6 मई तक मूल्यांकन का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका था।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in या www.biharboard.ac.in पर जारी किया जाएगा, जिसे स्टूडेंट ऑनलाइन देख सकते हैं. खबर के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर के बाद कभी भी नतिजों का ऐलान किया जा सकता
लॉकडाउन में दिल्ली से पहली फ्लाइट पहुंची पटना , यात्रियों के चेहरे खिल उठे GS NEWS
लॉकडाउन के बीच दिल्ली से पटना के लिए उड़ी फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी है। फ्लाइट से पटना पहुंचने वाले यात्रियों के चेहरे खिल उठे । इसके साथ ही आज से फ्लाइट के उड़ानों का सिलसिला शुरु हो गया। दिल्ली से पहले मुंबई से पहली एक फ्लाइट ने पटना में लैंड किया।
पहली फ्लाइट से पटना पहुंचे यात्रियों की हाथ पर मोहर लगाया गया है। इसके तहत पटना पहुंचे यात्रियों को होम क्वारेंटाइन करना होगा। यात्रियों ने बताया कि पहले से चेक इन करने में ज्यादा वक्त लग रहा है खैर जो भी हो इतने लंबे समय के बाद घर पहुंच कर अब सकून महसूस हो रहा है। लॉकडाउन के बीच पहली उड़ान से सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि सभी यात्रियों को पीपीई किट मुहैया कराया गया था। यात्रियों को रास्ते में खाने को फल दिए गये। सीटिंग अरेंजमेंट के बारे में उन्होनें बताया कि वो पहले की ही तरह किया गया था।
इससे पहले डीजीसीए ने रविवार को 25 मई से पटना एयरपोर्ट को 17 फ्लाइट का शिड्यूल जारी किया। यह 30 जून तक प्रभावी रहेगा। पर आज पहले दिन 17 की बजाय 11 विमान ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अमृतसर के लिए ऑपरेट करेंगे। जारी शिड्यूल में इंडिगो को 6, गो एयर को 4, स्पाइस को 5, एयर इंडिया व विस्तारा को एक-एक विमान की अनुमति मिली थी।
दिल्ली के लिए जो 6 विमान पहले दिन ऑपरेट करेगी उनमें इंडिगो की 3, स्पाइस की 2 और एक एयर इंडिया की है। दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट इंडिगो की सुबह 8 बजे है, जबकि आखिरी फ्लाइट इंडिगो की ही शाम 7.40 बजे है। मुंबई के लिए इंडिगो और स्पाइस की एक-एक फ्लाइट है। मुंबई के लिए पटना से पहली फ्लाइट इंडिगो की सुबह 7.10 बजे जबकि आखिरी स्पाइस की दोपहर 1.10 बजे जाएगी। शिड्यूल के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट ने मुंबई से सुबह 6.30 बजे लैंड किया।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
लॉकडाउन के बीच पटना एयरपोर्ट से पहली उड़ान, चार शहरों के लिए हवाई यात्रा की शुरुआत GS NEWS
लॉक डाउन 4 के बीच आज पटना एयरपोर्ट से पहली उड़ान की शुरुआत हो रही है. 63 दिनों के लंबे इन्तजार के बाद सुबह सवेरे उड़ान भरने वाले सभी यात्री एयरपोर्ट पहुंचे. पटना एयरपोर्ट से दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और अमृतसर के लिए 11 जोड़ी उड़ानें शुरू की गई हैं.
बता दें कि पटना के लिए सबसे पहली फ्लाइट सुबह 7:15 पर मुंबई से आएगी जबकि सुबह 8 बजे पटना से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट जाएगी. यह दोनों उड़ाने इंडिगो एयरलाइंस की हैं. दिल्ली के लिए यात्रा करने वाले पैसेंजर सुबह से ही एयरपोर्ट पहुंचने लगे हैं.
पटना एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट के लिए पहुंचे यात्रियों की मेडिकल स्कैनिंग की जा रही है. सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है. सीआईएसएफ और एयरपोर्ट अथॉरिटी के लोग लगातार यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बोर्ड कराने में लगे हुए हैं.
पटना के डीएम कुमार रवि व एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने सोमवार से पटना एयरपोर्ट पर शुरू हो रहे परिचालन व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिये हैं. उन्होंने विमानों के परिचालन के दौरान एयरपोर्ट परिसर और टर्मिनल एरिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया. एयरपोर्ट पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और यात्रियों की सुविधा को लेकर हेल्पडेस्क की व्यवस्था रहेगी. एयरपोर्ट पर कार्यरत पदाधिकारी और सभी कर्मी के साथ ही सभी यात्री मास्क लगा कर रहेंगे. उनके सैनिटाइज को लेकर भी व्यवस्था रहेगी.
नवगछिया पुलिस जिला में अलग-अलग जगहों पर दो नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म खरीक एवं गोपालपुर की नाबालिक बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म GS NEWS
नवगछिया के गोपालपुर एवं खरीक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से गूंगी बहरी नाबालिक बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने मुंह काला कर दिया घटना को लेकर के दोनों ही परिवार की ओर से नवगछिया महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के नजदीक आम के बागान में नाबालिक बच्ची के साथ सिंघिया मकंदपुर निवासी मिथुन कुमार द्वारा दुष्कर्म किया गया. जिसको लेकर के महिला थाना में आवेदन दिया महिला थाना में मामला दर्ज नहीं करने को लेकर के पंचायत के मुखिया धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव के द्वारा नवगछिया एसपी से लेकर के पुलिस महकमा के उच्च पदाधिकारी से बात कर बच्ची को न्याय दिलाने की बात कही जिस पर महिला थाना प्रभारी के द्वारा तत्काल मामला दर्ज कर उसे अनुमंडल अस्पताल मेडिकल हेतु भेजा गया. वही दूसरा मामला खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां पर घर में सोई गूंगी बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म कर दिया. घटना तीन-चार दिन पुराना होने के कारण मामले को लेकर के महिला थाना अध्यक्ष के द्वारा मामला दर्ज नहीं कर रही थी. जिसको लेकर के परिजनों ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक से बात कर न्याय का गुहार लगाया. जिसके उपरांत मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराने भागलपुर लेकर के जाने की बात कही. थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि दोनों ही मामला पूराना होने के कारण थोड़ा संवेदनशील हो जाता है. लेकिन मामला दर्ज कर मेडिकल जांच कराया जा रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है वही गोसाई गांव पंचायत के मुखिया धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव ने बताया कि जिस तरह से महिला थाना अध्यक्ष के द्वारा पीड़ित परिजनों के साथ व्यवहार किया गया अगर हम लोग उच्च पदाधिकारी से गुहार नहीं लगाते तो बच्ची के साथ न्याय नहीं होता उच्च पदाधिकारी के निर्देश के बाद मामला दर्ज किया गया है.
नवगछिया के गोपालपुर में एक सप्ताह में गोसाई गांव पंचायत में दो नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश, बोले मुखिया धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव GS NEWS
नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगाँव पंचायत में एक सप्ताह के अन्दर दो नाबालिक बच्चियों से बलात्कार की घटना से पंचायत के ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है. गोसाईंगाँव पंचायत के मुखिया धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि लगातार दो मासूम बच्चियों के साथ एक सप्ताह के अन्दर बलात्कार की घटना से पंचायतवासियों में काफी आक्रोश है.उन्होंने महिला थाना पर भी पीडिता के साथ अनदेखी करने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा कि प्राथमिकि दर्ज करवाने हेतु भी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के पास जाना पडता है.उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में मासूमों की इज्जत को तार -तार किया जा रहा है.मुखिया दमदम यादव ने कहा कि जनता को गोलबंद कर पीडितों व शोषितों की लडाई को अंजाम तक पहुँचाया जायेगा.
नारायणपुर में समाजस्तरीय कोरनटाइन सेंटर पर प्रवासी मजदूर को खिला रहे हैं भोजन GS NEWS
नारायणपुर -प्रखंड के विभिन्न पंचायत में प्रवासी मजदुर के लिए बनाए गए समाजस्तरीय कोरनटाइंन सेंन्टर पर प्रवासी मजदुरों के बीच मध्य विधालय आशाटोल,मध्य विधालय पुरब बलाहा,उत्तक्रमित उच्च विधालय भवानीपुर, उच्च विधालय रायपुर सहित अन्य गॉव में बने विधालय में मजदूरों के बीच प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव के नेतृत्व में भोजन मुहैया कराया जा रहा है.साथ ही एन एच 31 पर प्रवासी मजदुरों एवं महादलित मुहल्ले में भोजन कराया जा रहा है.मौके पर आप के पप्पु यादव,कौशल किशोर मिश्रा,सरफरोज खान,अखिलेश यादव,भवेश शर्मा, उदय शर्मा, प्रमोद शर्मा सहित अन्य युवाओं का सराहनीय योगदान रहा.
नवगछिया के ख़रीक के किसानों से हो रही अवैध वसूली, कृषि पदाधिकारी ने कहा जांचोपरांत होगी कड़ी कार्रवाई GS NEWS
खरीक : कृषि इनपुट अनुदान के लिए ऑन लाइन आवेदन करने वाले किसानों से कॉमन सर्विस सेंटर संचालक मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं.खरीक बाज़ार उर्दू चौक स्थित शिवानी डिजिटल कृषि इनपुट अनुदान करने वाले प्रत्येक किसान से प्रति आवेदन ऑनलाइन करने पर डेढ़ ₹100 से ₹200 तक वसूल रहे हैं. जो किसान जल्दी ऑनलाइन इनपुट अनुदान के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस से ₹300 तक भी वसूली की जाती है. अवैध वसूली का यही हाल खरीक प्रखंड के गोटखरीक तुलसीपुर ध्रुवगंज तेलघी खैरपुर अकीदतपुर राघोपुर ढोरिया दादपुर,चोरहर लोकमानपुर समेत तेरह पंचायतों का है. कोरोना संकट की मार से किसान जूझ रहे फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है परिवार की माली माली हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है ऐसी स्थिति में किसान भुखमरी के कगार पर आ गए. संकट के इस समय में सीएससी सेंटर और अन्य डिजिटल सेंटरों द्वारा लगातार किसानों से अवैध वसूली की जा रही है जिससे किसान परेशान और हस्तप्रभ हैं.
क्या कहते हैं किसान गनेशपुर के किसान वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद यादव जदयू प्रखंड अध्यक्ष ललन महतो ने बताया कि किसानों से ऑनलाइन कृषि इनपुट अनुदान के लिए आवेदन करने पर डिजिटल केंद्रों द्वारा खुलेआम प्रति किसान 200 से ₹300 तक अवैध वसूली की जा रही है जबकि इसका न्यूनतम शुल्क मात्र ₹30 है.किसानों से अवैध वसूली करना गलत है. ऐसी कॉमन सर्विस सेंटर और डिजिटल सेंटर संचालकों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए.इसके खिलाफ जिला पदाधिकारी और राज्य सरकार के कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत की जाएगी.
क्या कहते हैं कृषि पदाधिकारी
नवगछिया के खरीक में सिलेंडर में आग लगने से बाल-बाल बचे लोग GS NEWS
खरीक थाना क्षेत्र के गोल चौक के समीप बाहर रखे सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गयी स्थानीय लोगों ने खरीक पुलिस को सूचना दी पुलिस के पहुंचने तक लोगों ने सिलेंडर पर बालू डालकर जलती आग पर काबू पा लिया जिससे किसी भी तरह की क्षति नहीं हुई. खरीक पुलिस अवर निरीक्षक श्यामानंद मिश्र ने ने बताया कि जब तक पुलिस पहुंची तब तक लोगों ने बालों डालकर आग पर काबू पा लिया था.
नारायणपुर:भागलपुर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा 40 हज़ार कोरोना वालंटियर होंगे तैनात GS NEWS
नारायणपुर - युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र भागलपुर के द्वारा जिले भर में जागरूकता फैलाने के लिए 40 हजार युवा कोरोना वोलेंटियर तैयार करेगा. भागलपुर के जिला युवा समन्वयक सह कोरोना वारियर्स नोडल पदाधिकारी कुंदन सागर ने बताया कि कार्य के लिए शनिवार को ऑनलाइन मीटिंग की गयी थी. इसमें जिले भर से 40 युवा मंडल के सदस्यों ने भाग लिया. युवाओं से बातचीत के दौरान डिपीओ नमामि गंगे पीयूष बाजपेई ने कहा कि जो युवा अभी इस अभियान से जुड़ेंगे निकट भविष्य में उन्हें नमामि गंगे प्रोजेक्ट के गंगा दूत में भी जगह मिल सकती है. अब देशभर में स्कूली बच्चों का गंगा से संबंधित क्विज चल रहा है भागलपुर से भी दर्जनों बच्चे भाग ले रहे हैं जिसमें चित्रकला ,गायन कविता आदि का भी प्रतियोगिता चल रहा है. मीटिंग में मृतुंज्य कुमार, मधुर मिलन नायक, अश्वनी आनंद, रौशन कुमार, कुमार गौरव सहित अन्य ने हिस्सा लिया.
नवगछिया की खरीक में भाजपा नेताओं ने की बैठक GS NEWS
नवगछिया - भारतीय जनता पार्टी बिहपुर विधानसभा की बैठक खरीक धर्मशाला में आहूत किया गया. इस बैठक में 31 मई को होने वाली पीएम के मन की बात कार्यक्रम पर सभी बूथों पर प्रदेश, जिला, मंडल स्तर के पदाधिकारी को रहने का निर्देश दिया गया. सभी शक्ति केंद्र पर आईटी सेल का गठन कर जिलाध्यक्ष के पास सभी कागजात जमा करने का निर्देश नवगछिया के जिला प्रभारी सह बिहपुर विधानसभा प्रभारी अभय वर्मन ने दिया. इस बैठक में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, मंडल प्रभारी अरविंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर दास, राजेश यादव, मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा ,पवन यादव, बबलू कुमार मोदी, मीडिया प्रभारी विजेंद्र शर्मा उपस्थित थे.
नवगछिया में 6 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचे 1031 प्रवासी GS NEWS
नवगछिया स्टेशन पर रविवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से विभिन्न जिलों के कुल 1031 प्रवासी नवगछिया स्टेशन पर पहुंचे. जहां सभी प्रवासियों का नवगछिया स्टेशन पर प्रतिनियुक्त किए गए स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा स्क्रीनिंग किया गया. स्क्रीनिंग के बाद सभी प्रवासियों को परिवहन विभाग के द्वारा बस मुहैया कराकर अपने-अपने जिले में भेजा गया. सुबह 7:20 बजे पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन नवगछिया स्टेशन पहुंची उक्त ट्रेन से कुल 156 प्रवासी नवगछिया स्टेशन पर उतरे. जिसमें भागलपुर जिले के 98, बांका जिले के 45, मधेपुरा जिले के सात, मुंगेर जिले के पांच एवं गोड्डा जिले के 1 प्रवासी नवगछिया स्टेशन पर उतरे. दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन 8:30 बजे नवगछिया स्टेशन पर पहुंची. उक्त ट्रेन से कुल 396 प्रवासी स्टेशन पर उतरे. ट्रेन से भागलपुर जिले के 321, बांका जिले के 46, गोड्डा जिले के 18, साहिबगंज जिले के दो, मधेपुरा जिले के दो, मुंगेर जिले के एक, कटिहार जिले के एक प्रवासि स्टेशन पर उतरे, तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कुल 183 प्रवासी स्टेशन पर उतरे. जिसमें भागलपुर जिले के 32, बांका जिले के 20, मधेपुरा जिले के 120, पूर्णिया के 10 एवं सहरसा के एक प्रवासी स्टेशन पर उतरे. चौथी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कुल 57 प्रवासी स्टेशन पर उतरे. जिसमें भागलपुर जिला के 46, बांका जिले के चार, पूर्णिया के तीन, मुंगेर के एक, मधेपुरा के तीन प्रवासी स्टेशन पर उतरे. पांचवीं श्रमिक स्पेशल से कुल 8 प्रवासी स्टेशन पर उतरे. जिसमें भागलपुर के पांच एवं साहिबगंज से 3 प्रवासी शामिल थे. छठे श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कुल 231 प्रवासी स्टेशन पर उतरे. जिसमें भागलपुर जिले का 122 बांका जिले के 37 गोड्डा जिले के 22, मधेपुरा के 11, पूर्णिया के 15, कटिहार के दो , मुंगेर के 15, जमुई के दो प्रवासी उतरे थे.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)